Natural Fruit Facial at home in hindi
नैचुरल फ्रूट फेशियल जैसा की नाम से ही मन में ताज़गी आ जाती है। नैचुरल ब्यूटी किसे नही पसंद है। लोग अपनी सुन्दरता बढ़ने के लिए कई प्रकार के उपाय करते है। पार्लरों में जा कर फेशियल करवाते है जो की काफी खर्चीला होता है उस पर पार्लर में उपयोग की जाने वाली सामाग्रियों में कई प्रकार के केमिकल्स पाए जाते है जो त्वचा के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
कई पार्लर में तो फ्रूट फेशियल करवाने पर ताजे फलों की जगह फ्रूट एसेंस से बनी क्रीम का उपयोग किया जाता है जिसकी वजह से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नैचुरल फ्रूट फेशियल में ताजे फलों का उपयोग किया जाता है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका किसी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही होता है।
फ्रूट फेशियल के फायदे benefits of fruit facial at home
फ्रूट फेशियल चेहरे की सुन्दरता को काफी हद तक बढ़ता है। कील मुहांसे, दाग धब्बे आदि से छुटकारा दिलाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा नैचुरल तरीको से ग्लो करती है। वैसे तो फल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है।
यह शरीर के साथ शरीर की रक्त कोशिकाओं के संचार को भी दुरुस्त करती है यदि फलों से चेहरे पर फेशियल करें तो चेहरे की कोशिकाओं की कार्य क्षमता बढ़ेगी एवं नैचुरल तरीके से स्किन में निखार आएगी।
फलों से तैयार फेस पैक त्वचा की सामान्य देखभाल में उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि, इनके परिणाम हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
1. त्वचा को मुलायम बनाने में मदद
केला और पपीता जैसे फल त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा की देखभाल आसान हो सकती है।
2. त्वचा को ताजगी देना
खीरे और तरबूज जैसे पानी से भरपूर फलों का इस्तेमाल त्वचा को ठंडक और ताजगी का एहसास दे सकता है।
3. त्वचा की सामान्य देखभाल
फलों में पाए जाने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, केवल चेहरे पर फल लगाने से पोषण की कमी पूरी नहीं होती।
4. रूखी त्वचा की देखभाल
केले और शहद से बने फेस पैक त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है।
5. त्वचा को साफ रखने में मदद
फेशियल के दौरान चेहरे की सफाई करने से सतह पर मौजूद धूल और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है।
6. त्वचा की रंगत को बेहतर दिखाना
नियमित स्किन केयर, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन के इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखाई दे सकती है।
7. घर पर आसान स्किन केयर
फ्रूट फेशियल के लिए महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं होती। घर पर उपलब्ध कुछ फलों से साधारण फेस पैक तैयार किया जा सकता है।
नैचुरल फ्रूट फेशियल घर पर कैसे करें natural fruit facial at home
वैसे तो फ्रूट फेशियल पार्लरो में भी किया जाता है। बाजार में भी अच्छे अच्छे फ्रूट फेशियल किट आसानी से उपलब्ध होते है जिन्हें लेकर घर पर फ्रूट फेशियल किया जा सकता है। लेकिन आज मैं अपने इस लेख में बिल्कुल नैचुरल तरीके से फ्रूट फेशियल घर पर कैसे करें how to do fruit facial at home करने की विधि बताउंगी।
क्लींजिंग के लिए कच्चे दूध का करे इस्तेमाल
कच्चा दूध एक अच्छा क्लिंज़र होता है। इसलिए सबसे पहले कच्चे दूध से चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। चेहरे को पानी से अच्छे से धोकर एक साफ़ तौलिये की मदद से पोंछ लें फिर कॉटन की मदद से दूध को चेहरे पर धीरे धीरे लगाये।
फिर हल्के हाथों से धीरे धीरे चेहरे की मसाज करें। लगभग 5-7 मिनट बाद जब दूध सुख जाए तब चेहरे को साफ़ गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। यह प्रक्रिया चेहरे को साफ़ एवं ड्राईनेस को दूर करेगी यदि आप चाहे तो दूध में निम्बु भी मिला सकती है।
स्क्रब के लिए निम्बु के छिलको का करें इस्तेमाल
क्लींजिंग के बाद त्वचा को स्क्रब करने की आवश्यक होती है ताकि त्वचा की डेड स्किन से छुटकारा मिल सके और नई त्वचा आने में मदद मिले। इससे चेहरे पर नेचुरल निखार आएगा। इसके लिए संतरे या निम्बु के छिलको का इस्तेमाल करें।
संतरे या निम्बु के छिल्को को दूध में अच्छे से सुखा कर इसका महीन पाउडर बना लें फिर इसे पानी या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को हल्के हाथों से पूरे चेहरे एवं गर्दन पर सर्कुलर मोशन में लगभग 3-4 मिनटों तक मसाज करें ध्यान रखे संतरे का पाउडर थोड़ी खुरदरी होती है इसलिए मसाज करते वक्त त्वचा का खास ख्याल रखे नही तो त्वचा पर रैसेज़ पड़ने का डर रहता है।
इस पेस्ट की कंसिटेंसी परफेक्ट होनी चाहिए इसका पेस्ट ज्यादा घाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं होना चहिए।
मसाज करने के बाद जब पेस्ट सुख जाये तब हलके गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करके पोंछ लें। इससे चेहरे पर ताज़गी का अहसास होगा और त्वचा में नैचुरल निखार आयेगी।
[निम्बु के छिलके का स्क्रब के लिए त्वचा के लिए उपयुक्त होती है लेकिन इसे उपयोग में लेने के पहले इसकी त्वचा जाँच अवश्य कर लें ]
इसे भी पढें: बेस्ट विटामिन सी सीरम | Vitamin C Serum beneficial for skin
माॅइश्चराइजर के लिए शहद का करें इस्तेमाल
शहद त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को माॅइश्चराइज रखता है और साथ ही साथ त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाये रखता है। यह त्वचा को अन्दर से साफ़ करता है।
शहद को हाथों में लेकर हल्का हल्का सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें इस प्रक्रिया में चेहरे की स्किन के रोम छिद्रों एवं स्किन हाइड्रेट होती है इससे कॉम्प्लेक्शन भी क्लीन होता है।
यदि चाहे तो आप इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते है। मसाज करते समय ध्यान रखे की इसे आँखों के आस पास नहीं लगाना है। थोड़ी देर बाद ठन्डे पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें इस प्रकार आप देखेगे की चेहरे एक नैचुरल ग्लो आ जाएगी।
स्टीम से चेहरे की करें सफाई
अब अगला स्टेप है चेहरे को स्टीम देने का स्टीम एक तरह से चेहरे की टोक्सिन को बाहर निकालने का कार्य करता है। जिनका चेहरा ड्राई होता है उन्हें स्टीम से काफी फायदा मिलता है। इससे चेहरे पर कसाव आता है| इसलिए लगभग 8 -10 मिनट के लिए चेहरे पर स्टीम अवश्य लें।
स्टीम लेने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म कर लें फिर सर के ऊपर से एक तौलिये को ऐसे ढके जिससे गर्म पानी का बर्तन भी ढक जाए।
अब गर्म पानी के बर्तन को चेहरे से इतनी दूर रखे जिससे चेहरे पर अच्छे से स्टीम लगे और चेहरा जलने न पाए। अब आँखे बंद करके लगभग 8-10 मिनट तक स्टीम लेते रहें।
स्टीम लेने से चेहरे की त्वचा की रक्त कोशिकओं में फैलाव होता है जिससे चेहरे पर ऑक्सिजन का प्रवाह अच्छे ढंग से होता है। जिससे चेहरा तरोताजा महसूस होता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आती है
स्टीम लेने के बाद चेहरे पर पानी के छीटें मारे एवं आइस क्यूब से मसाज अवश्य करें।
फेस पैक के लिए करे इन फलों का इस्तेमाल
स्टीम लेने के बाद चेहरे की त्वचा के सारे रोम छिद्र खुल जाते है और चेहरा साफ हो जाता है। इसके बाद बारी आती है फेस पैक की। फ्रूट फेस पैक के लिए आप अपने चेहरे की स्किन के अनुसार फलों का चयन कर सकते है।
फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन में नैचुरल निखार लाते है एवं त्वचा में कसाव आता है। यदि चेहरे की त्वचा पर सनटैन या सन बर्न हो तो इसके लिए टमाटर, खीरा आदि का फेस पैक लगा सकते है।
चेहरे पर स्किन डमेज, झुर्रियां या दाग धब्बे हो तो इसके लिए स्ट्रॉबेरी, अंगूर, सेब आदि का फेस पैक लगा सकते है। पपीता एवं केले का फेस पैक त्वचा पर एंटी-एजिंग की तरह कार्य करता है।
अंजीर का फेस पैक त्वचा पर हाइड्रेट बनाए रखता है। यदि आप चाहे तो एक से अधिक फलों को मैश करके फेस पैक बना सकते है। घर पर बने फ्रूट पैक में किसी प्रकार की केमिकल्स या आर्टीफिशियल चीजें नही होती है। यह त्वचा के लिए काफी सुरक्षित एवं लाभकारी होता है।
फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगा कर सूखने दे फिर सूखने के बाद इसे अच्छे से धो लें।
इसे भी पढें: अब फलों से बढ़ाए अपनी खूबसूरती जानें फ्रूट फेशियल के फायदे | benefits of fruit fecial in hindi
फ्रूट टोनर का करें इस्तेमाल
फ्रूट फेशियल की अंतिम और आवश्यक स्टेप है टोनर। टोनर स्किन को साफ़ रखने के साथ PH को भी संतुलित करता है। यह खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने का कार्य करता है।
अपने त्वचा के अनुसार आप इसका चुनाव कर सकते है जैसे- ड्राई एवं सेंसिटिव स्किन के लिए खीरे का उपयोग का सकते है। ऑयली स्किन के लिए अमरुद का चुनाव का सकते है।
नैचुरल फ्रूट फेशियल घर पर करने से पहले आप अपने चेहरे की स्किन की जांच अवश्य कर ले यदि आपकी स्किन सेंसिटिव या त्वचा सम्बंधित कोई परेशानी हो तो फ्रूट फेशियल उपयोग करने के पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें और अंतिम में यह लेख आपको कैसा लगा कमेन्ट में जरूर लिखें।
फ्रूट फेशियल करते समय इन 8 बातों का रखें ध्यान
घर पर फ्रूट फेशियल करना आसान है, लेकिन त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए।
-
पैच टेस्ट जरूर करें: किसी भी नए फल या मिश्रण को चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के अंदरूनी हिस्से पर थोड़ी मात्रा लगाकर जांच करें। 24 घंटे तक प्रतिक्रिया पर नजर रखें।
-
ताजे फलों का इस्तेमाल करें: हमेशा साफ और ताजे फल लें। खराब या सड़े हुए फलों का इस्तेमाल न करें।
-
नींबू का इस्तेमाल न करें: सीधे चेहरे पर नींबू लगाने से जलन और धूप के संपर्क में आने पर त्वचा पर दाग पड़ने का खतरा हो सकता है।
-
चेहरे को ज्यादा न रगड़ें: तेज स्क्रबिंग से त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है।
-
फेस पैक ज्यादा देर न रखें: घरेलू फ्रूट पैक को लंबे समय तक चेहरे पर लगाने की जरूरत नहीं है।
-
मुंहासों पर सावधानी रखें: सक्रिय मुंहासों, घाव या सूजन वाली त्वचा पर फ्रूट स्क्रब न लगाएं।
-
सनस्क्रीन लगाना न भूलें: दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
-
जलन होने पर तुरंत धोएं: खुजली, लालिमा या जलन होने पर तुरंत पैक हटा दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।
फ्रूट फेशियल कितनी बार करना चाहिए?
फ्रूट फेशियल रोजाना करने की जरूरत नहीं होती। शुरुआत में इसे महीने में एक बार करके देखें कि आपकी त्वचा पर इसका कैसा असर होता है।
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो घरेलू फ्रूट पैक का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
इसके अलावा, चेहरे पर रोजाना फेस वॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है। केवल फेशियल करने से त्वचा की सभी समस्याएं दूर नहीं होती हैं।
क्या फ्रूट फेशियल से चेहरे पर तुरंत ग्लो आता है?
कई लोगों को फ्रूट फेशियल के बाद चेहरा साफ और ताजा महसूस होता है। इसका कारण चेहरे की सफाई और मॉइस्चराइजिंग हो सकता है।
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि फ्रूट फेशियल से तुरंत गोरा होने, पिगमेंटेशन खत्म होने या झुर्रियां दूर होने की गारंटी नहीं मिलती। त्वचा की रंगत और बनावट में सुधार के लिए नियमित स्किन केयर, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और धूप से बचाव महत्वपूर्ण हैं।
घर पर फ्रूट फेशियल करने का सही समय
फ्रूट फेशियल करने के लिए शाम का समय अच्छा विकल्प हो सकता है। इस समय आप आराम से चेहरे की सफाई और मॉइस्चराइजिंग कर सकती हैं।
फेशियल करने के बाद चेहरे पर कोई नया एक्टिव स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें। खासकर रेटिनॉल, एक्सफोलिएटिंग एसिड और अन्य स्ट्रॉन्ग एक्टिव्स के साथ घरेलू फ्रूट पैक का प्रयोग एक ही समय पर करने से बचें।
फ्रूट फेशियल के साथ त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
सिर्फ बाहरी स्किन केयर से त्वचा की पूरी देखभाल नहीं होती। स्वस्थ त्वचा के लिए अपनी रोजमर्रा की आदतों में भी कुछ बदलाव करना जरूरी है।
-
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
-
अपनी डाइट में मौसमी फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
-
रोजाना 7-9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।
-
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
-
चेहरे को बार-बार छूने से बचें।
-
त्वचा के अनुसार सही फेस वॉश और मॉइस्चराइजर चुनें।
-
मेकअप हटाए बिना कभी न सोएं।
-
किसी भी नए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
निष्कर्ष
नैचुरल फ्रूट फेशियल घर पर त्वचा की देखभाल करने का एक आसान और किफायती तरीका हो सकता है। केला, पपीता, खीरा और सेब जैसे फलों की मदद से आप अलग-अलग तरह के फेस पैक तैयार कर सकती हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि सभी फल हर किसी की त्वचा को सूट करें।
इसलिए अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए फलों का चुनाव करें और इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, नियमित मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। सही देखभाल और स्वस्थ आदतों से त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढें:
सनटैन हटाने का असान एवं प्रभावी तरीका-how to remove tan in hindi
चेहरे पर ताजगी और निखार लाए वो भी सिर्फ एक वाॅश में-Garnier face wash ke fayde uses
Gora hone ka Face Wash | चेहरा गोरा करने के10 बेस्ट फेस वाश कौन से हैं
Vitamin C ki adhikta se kya hota hai | साइड इफेक्ट ऑफ़ विटामिन सी इन हिंदी
विटामिन C की टैबलेट (गोली) खाने क्या फायदे होते हैं | vitamin C ki tablet khane ke fayde
फटी एड़ियों का असरदार घरेलू इलाज | Home Remedies for Cracked Heels in hindi




















