नॉर्मल और ऑयली स्किन के लिए सेरावे फोमिंग क्लींजर कितना प्रभावी है? क्यों है स्किनकेयर का पसंदीदा फेस वॉश?

CeraVe Foaming Cleanser for normal aur oily skin
अगर आपका भी स्किन टाइप नॉर्मल से ऑयलि के बीच में आता है तो अपने स्किन के लिए एक सही क्लींजर चुनना आपके लिए भी कठिन हो जाता होगा। क्योंकि इतने सारे ऑप्शन रहते है जो इंसान को दुविधा में डाल देता है कि कौन सा क्लींजर सही रहेगा और कौन सा नुकसान करेगा। अगर क्लींजर सही नहीं होता है तो आपको खुद ही महसूस हो जाता होगा।
ऐसे में dermats द्वारा सुझाव दिया गया है कि सेराव फोमिंग क्लींजर (CeraVe Foaming Cleanser) का इस्तेमाल करें। इसमें इस्तेमाल किया गया फॉर्मूला काफी एफेक्टिव है जो आपके स्किन के लिए फायदेमंद के साथ जेंटल भी रहेगा। इसका फॉर्मूला आपके फेस से गंदगी को बहुत अच्छी तरह से क्लीन करता है और बिल्कुल फ्रेश वाली फीलिंग भी देता है।
इसलिए आज के अर्टिकल में हम सेरावे फोमिंग क्लींजर के बारे में जानेंगे। अगर आपका स्किन भी नॉर्मल से ऑयलि में आता है तो इस फोमिंग क्लींजर को एक बार जरूर ट्राई करें।

परिचय

इस क्लींजर में डीप क्लींजिंग फॉर्मूला है जो आपके स्किन को गहरी रूप से साफ करता है। ऑयलि स्किन होने की वजह से गंदगी आपके फेस में गंदी तरह से चिपक जाती है, जो आम फेस वॉश से एक बार में नहीं निकलता है मगर इस क्लींजर में डीप क्लींजिंग फॉर्मूला है तो एक बार वॉश करने से सारी गंदगी निकल जाती है।

गंदगी के साथ जो एक्स्ट्रा ऑयल होता है उसे भी रिमूव करता है। इससे आपका स्किन स्टिकि नहीं होगा और न ही ग्रिसी होगा। चेहरे को साफ करने के साथ आप मेकअप रिमूवल के लिए भी सेरा वे के इस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मेकअप रिमूव करने के दौरान आपके स्किन बेरिएर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं देता है।
ऑयलि के साथ ये क्लींजर् नॉर्मल स्किन वालों के लिए भी है। नॉर्मल स्किन में भी एफेक्टिव रिज़ल्ट देता है।
CeraVe Foaming Cleanser for normal aur oily skin
CeraVe Foaming Cleanser for normal aur oily skin

BUY NOW

सेरावे फोमिंग क्लींजर फॉर नॉर्मल और ऑयलि स्किन

इंग्रेडिएंट्स

वैसे तो इसमें उपयोग किया गया फॉर्मूला आपके स्किन के लिए सेफ है मगर फ़िर भी पैच टेस्ट के बाद ही इसका उपयोग करें। इसमें मुख्य रूप से कुछ फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है जैसे सेरामाइड (ceramide), हाईएलोरोनिक एसिड (hyaluronic acid), नियासिनामाइड (niacinamide) और हल्के क्लीनिंग एजेंट्स
सेरामाइड नैचुरल होता है स्किन में जो स्किन बेरिएर को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। इसके होने की वजह से हमारा स्किन हर प्रकार की इरीटेंट से बचा हुआ रहता है। इसके साथ ही ये स्किन से मॉइस्चर को नहीं जाने देता जिससे स्किन ड्राई नहीं होता।
सेरामाइड क्लींजर आपके स्किन के नैचुरल मॉइस्चर को कभी नहीं रिमूव करता है बल्कि ये उस नैचुरल मॉइस्चर को आपके स्किन में बनाये रखता है बस जो एक्सेस ऑयल है उसे ही रिमूव करता है। 
हाईएलोरोनिक एसिड तो आपको पता ही है स्किन में मॉइस्चर को बना कर रखने का काम करता है। ये स्किन को अच्छी तरह से लंबे वक़्त तक हाईड्रेट कर के रखता है। मॉइस्चर को स्किन में लॉक कर के रखता है ताकि स्किन ड्राई जैसा फील न दे वॉश के बाद।
नियासिनामाइड तो आपको पता ही है ऑयलि स्किन के लिए कितना सही होता है। ये आपके स्किन के सभी दाग-धब्बों को रिमूव करने का काम करता है। इसके साथ ही अगर आपको डार्क स्पॉट्स की समस्या है तो नियासिनामाइड के रहने की वजह से वो भी रिमूव हो जाएंगे।
स्किन से जुड़ी अन्य समस्या जैसे कि रेडनेस भी इससे कम होने लगता है। स्किन बेरिएर को भी मजबूत बनाता है और स्किन पोर को भी सुधारने का काम करता है।
और हल्के क्लीनिंग एजेंट्स इसमें ऐसे सर्फेक्टेंट्स का उपयोग किया गया है जो त्वचा की सफाई तो करते हैं लेकिन अत्यधिक कठोर नहीं होते।
स्किन को क्लीयर रखने में इसका बहुत बाद हाथ है और ब्रेकआउट जैसी समस्या को भी कम करने का काम करता है। ये  इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स हैं, इनके अलावा भी इस क्लींजर में फॉर्मूला है जो आपके स्किन के लिए अच्छा है।

टेक्स्चर और फ्राग्रेंस

अगर इसके टेक्स्चर कि बात करें तो ये जेल के फॉर्म में आता है और स्किन पर इसे अप्लाई करना भी काफी आसान हो जाता है। क्योंकि ये एक फोमिंग क्लींजर् है तो स्किन में अप्लाई करने से इसमें से फोम निकलने लगता है। मगर फिक्र की बात नहीं है क्योंकि पानी से धोने पर आसानी से निकल भी जाता है वो भी स्किन में बिना ग्रिसीनेस को छोड़े। काफी फ्रेश वाली फीलिंग देता है और आपके स्किन को काफी स्मूथ भी बनाता है।
और फ्राग्रेंस कि बात करें तो सेरावे फोमिंग क्लींजर् फ्राग्रेंस फ्री फॉर्मूला से बना है। क्योंकि ये फ्राग्रेंस फ्री है तो सेंसिटिव स्किन और एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए सेफ होगा। इसके साथ अगर आपको अन्य स्किन वाली समस्या जैसे एक्जिमा वगेरा है तो भी ये क्लींजर् आपके लिए सेफ होगा।
इसकी जो नैचुरल खुशबु है वो काफी डिसेंट है और बड़ी आसानी से कुछ ही देर में गायब भी हो जाती है। इसमें आर्टिफिशियल फ्राग्रेंस भी नहीं है तो एलर्जी की भी संभावना कम हो जाती है।

सेरावे फोमिंग क्लींजर का यूज़ कैसे करना है? 

इस क्लींजर का इस्तेमाल करना काफी आसान है, जैसे आप बाकी क्लींजर का यूज़ करते हैं ठीक उसी प्रकार इसका भी इस्तेमाल करना है। अगर आप क्लींजर् का इस्तेमाल डेली और सही तरीके से करेंगे तो आपको बेहतर रिज़ल्ट मिलेगा।
सबसे पहले तो आपको अपने फेस को पानी से वॉश कर लेना है, अगर गुनगुना पानी होगा तो ज्यादा अच्छा होगा। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करे, स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। इसके बाद आप क्लींजर को अपने फेस पर लगाना शुरू कर सकते हैं। फोमिंग है तो पहले इसकी थोड़ी क्वांटिटी ही निकाले और उसे अच्छी तरह से अपने फेस पर अप्लाई कर के मसाज करें।
मसाज के दौरान सर्कुलर मोशन में करें और उपर की तरफ स्किन को धक्का दे। इसके बाद आप साफ पानी से फेस वॉश कर ले, और किसी साफ कपड़े से पोंछ ले। बस इतना कर के आपका क्लींजर् का यूज़ हो जायेगा लेकिन सिर्फ क्लींजिंग तक ही नहीं रहना है। क्योंकि इसके बाद भी कुछ स्टेप्स है जिसे आपको फॉलो करना होगा।
इसके बाद आपको स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना होगा, मॉइस्चराइज करना होगा अपने स्किन को। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो आप सेरावे का ही जेल मॉइस्चर यूज़ कर सकते हैं, काफी एफेक्टिव रिज़ल्ट देता है।
इसके साथ ही अगर आपको बाहर जाना है तो इसके साथ संस्क्रीं भी जरूर अप्लाई करें। इस क्लींजर का इस्तेमाल आपको एक दिन में दो बार करना है, एक तो सुबह में और दूसरा रात में। लगातार यूज़ करने के कुछ दिन दिन बाद ही आपको अपने चेहरे पर फ़ायदें नज़र आने लगेंगे।

फ़ायदें

सेरावे फोमिंग क्लींजर के बहुत से फ़ायदें हैं नॉर्मल से ऑयलि स्किन वालों के लिए। लेकिन इसके लिए उन्हें इस क्लींजर का इस्तेमाल रेगुलर करना होगा और उन्हें अपना स्किनकेयर रूटीन भी फॉलो करना होगा।
• इस क्लींजर में डीप क्लीनिंग फॉर्मूला है जिससे फेस में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। कितनी भी चिपकी हुई क्यों ना हो, वो सभी इस क्लींजर के इस्तेमाल से रिमूव हो जायेगा।
• मॉइस्चर को भी बनाये रखने का काम करता है। इसमें हाईड्रेटिंग फॉर्मूला भी है जो स्किन में मॉइस्चर को लॉक कर के रखता है जो आपके स्किन को ड्राई नहीं होने देता है।
• इसमें उपयोग किये गए सभी इंग्रेडिएंट्स सेफ हैं, यहाँ तक कि सेंसिटिव और एक्ने प्रोन वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं। किसी भी हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
• इसका फॉर्मूला ऑयल फ्री है और इसमें किसी प्रकार का कोई फ्राग्रेंस भी नहीं है। किसी भी आर्टिफिशियल फ्राग्रेंस का यूज़ नही किया गया है इसलिए ये सेफ है और इरीटेशन जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
• स्किन बेरिएर को भी स्ट्रॉंग बनाता है, इसमें मौजूद सेरामाइड नैचुरल स्किन बेरिएर को रिपेयर करता है। इसके साथ ही मोइस्चर लॉस को भी रेस्टोर करता है।
• एक्सेस ऑयल को कंट्रोल करता है और नियासिनामाइड के होने की वजह से जो भी स्पॉट्स है वो रिमूव हो जाते हैं। ब्रेकआउट की समस्या या अन्य समस्या भी दूर हो जाती है। स्किन हर प्रकार की एलर्जी से बचा हुआ रहता है और इसमें सुथिंग इफेक्ट भी आता है। स्किन काफी सॉफ्ट हो जाता है और स्किन टोन में भी सुधार आने लगता है।

साइड इफेक्ट

साइड इफेक्ट तो हर स्किनकेयर प्रोडक्ट में होता है क्योंकि जहाँ एक तरफ फायदे दिखते हैं वहीं दूसरी तरफ नुकसान भी होता ही है। हालांकि ये साइड इफेक्ट उतना भी भीषण नहीं है।
• अगर आपका किन टाइप नॉर्मल से ऑयलि के बीच में नहीं आता तो इस क्लींजर् से आपको नुकसान हो सकता है।
• हाईएलोरोनिक एसिड होने के बावजूद ड्राई स्किन वालों को ऐसा प्रतीत हो सकता है कि उनकी स्किन में मोइस्चर नहीं है।
• शुरू में आपको टाइटनेस की समस्या आ सकती है मगर वक़्त के साथ ये समस्या भी गायब हो जायेगी जब आपका स्किन अच्छी तरह से इस क्लींजर् के साथ एडजस्ट करने लगेगा तब।
• वैसे तो इसमें यूज़ किये गए फॉर्मूला स्किन के लिए सेफ है लेकिन इसमें पैराबेन (paraben) होता है। अगर आप भी पैराबेन फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है तो आप इसे स्किप कर सकते हैं।
• इससे आपको हल्की इरीटेशन होने की भी संभावना है, ये खास कर के सेंसिटिव स्किन के लिए है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प-Cetaphil Cleanser for Dry Skin in hindi

क्या यह मुहांसों में मदद करता है?

यह फेस वॉश अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद करता है, जिससे कुछ लोगों में मुहांसों की संभावना कम हो सकती है। हालांकि यह स्वयं एक एक्ने ट्रीटमेंट नहीं है। गंभीर मुहांसों के लिए त्वचा विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक होती है।

क्या किशोर इसका उपयोग कर सकते हैं?

यदि उनकी त्वचा ऑयली या कॉम्बिनेशन है और किसी विशेष एलर्जी का इतिहास नहीं है, तो सामान्यतः इसका उपयोग किया जा सकता है। पहली बार उपयोग से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है।

क्या पुरुष और महिलाएं दोनों उपयोग कर सकते हैं?

हाँ। यह किसी विशेष जेंडर के लिए नहीं बनाया गया है। इसकी संरचना त्वचा के प्रकार के आधार पर तैयार की गई है।

क्या यह संवेदनशील त्वचा के लिए ठीक है?

कई संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे आराम से इस्तेमाल कर लेते हैं क्योंकि इसमें अतिरिक्त सुगंध नहीं होती। फिर भी हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए पैच टेस्ट करना उचित रहता है।

बेहतर परिणाम के लिए सुझाव

  • चेहरा बार-बार न धोएं।
  • कठोर स्क्रब का रोज उपयोग न करें।
  • मॉइस्चराइज़र अवश्य लगाएं।
  • सनस्क्रीन का नियमित उपयोग करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • संतुलित भोजन लें।
  • चेहरे को गंदे हाथों से बार-बार न छुएं।

सामान्य गलतियां

  • जरूरत से ज्यादा फेस वॉश इस्तेमाल करना।
  • बहुत गर्म पानी से चेहरा धोना।
  • फेस वॉश के बाद मॉइस्चराइज़र न लगाना।
  • बहुत तेज़ रगड़ना।
  • आंखों के आसपास जोर से साफ करना।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह रोज इस्तेमाल किया जा सकता है?

हाँ, अधिकांश लोगों के लिए इसे दिन में दो बार उपयोग करना उपयुक्त माना जाता है।

क्या यह त्वचा को गोरा बनाता है?

नहीं। इसका मुख्य कार्य त्वचा की सफाई करना है। यह त्वचा का प्राकृतिक रंग नहीं बदलता।

क्या यह ब्लैकहेड्स हटाता है?

यह गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है, जिससे ब्लैकहेड्स बनने की संभावना कम हो सकती है। पहले से बने ब्लैकहेड्स हटाने के लिए अन्य उपचारों की आवश्यकता पड़ सकती है।

क्या मेकअप हटाने के लिए पर्याप्त है?

हल्के मेकअप के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन वाटरप्रूफ या हैवी मेकअप के लिए पहले मेकअप रिमूवर या क्लेंजिंग ऑयल का उपयोग करना बेहतर है।

क्या इसे पूरे साल इस्तेमाल किया जा सकता है?

हाँ, लेकिन सर्दियों में यदि त्वचा अधिक रूखी महसूस हो तो मॉइस्चराइज़र का उपयोग और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

निष्कर्ष

सेरावे फोमिंग क्लींजर नॉर्मल, कॉम्बिनेशन और ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए एक लोकप्रिय और संतुलित फेस क्लींजर है। इसकी खासियत यह है कि यह अतिरिक्त तेल, धूल और अशुद्धियों को हटाने के साथ-साथ त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद करने वाले तत्वों जैसे सेरामाइड्स, नियासिनामाइड और हायलूरोनिक एसिड से युक्त है।

हालांकि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट की तरह इसे भी पहले पैच टेस्ट के साथ शुरू करना बेहतर होता है। यदि उपयोग के दौरान लगातार जलन, लालपन या एलर्जी जैसी समस्या हो, तो इसका इस्तेमाल बंद करके त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

सही स्किनकेयर रूटीन, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित सनस्क्रीन के साथ इसका उपयोग आपकी त्वचा को साफ, संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

तो ये था सेरावे फोमिंग क्लींजर (CeraVe Foaming Cleanser) नॉर्मल से ऑयलि स्किन के बारे में। उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा। इसलिए इसे लाइक करें, वैसे तो हमने इस क्लींजर से जुड़ी सभी मुख्य बातों को कवर किया है इस अर्टिकल में लेकिन यदि कुछ छुट गया हो तो आप नीचे कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं। ऐसी ही जानकारियों के लिए बने रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे पेज को।

इसे भी पढ़ें..

CeraVe Hydrating Cleanser in hindi-फ़ायदें, नुकसान और उपयोग

Cetaphil Gentle Skin Cleanser for dry Skin in hindi-रुखी त्वचा के लिए एक्स्ट्रा मॉइश्चर

चेहरे को पूरी तरह गहराई से साफ करने के लिए जानें-How to use Cetaphil Cleanser in hindi

Cetaphil Exfoliating Daily Cleanser in hindi-सभी प्रकार की स्किन को साफ करने का एक अद्वितीय समाधान                     

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top