आपको मार्केट में बहुत से और अनेक प्रकार के क्लींजर दिख जायेंगे मगर जब ऑपशन बहुत सारे हो तो कंफ्यूस (confuse) होना तो बनता ही है। इसलिए हम आपके लिए ये अर्टिकल ले कर आये हैं ताकि आपकी परेशानी थोड़ी आसान हो जाए। अगर आपका स्किन टाइप नॉर्मल से ड्राई के बीच में आता है तो ये पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
अगर बात करें क्लींजर कि तो सेरावे से बेहतर क्या ही हो सकता है। इस पोस्ट में हम सेरावे के हाइड्रेटिंग क्लींजर के बारे में जानेंगे। अपने चेहरे को हेल्थि और उसके नैचुरल ग्लो को बरकरार रखने के लिए चेहरे को moisturize रखना काफी जरूरी है।
खास कर के जिनका स्किन ड्राई होता है, उन्हें बार-बार अपने स्किन को hydrate करना होता है इसलिए ऐसे में आपको सेरावे हाईड्रेटिंग क्लींजर को ट्राई करना चाहिए। इसकी हाइड्रेटिंग पॉवर आपके स्किन को ड्राई महसूस नहीं होने देगी।
इसके साथ ही अगर आप एक नॉन फोमिन्ग क्लींजर की तलाश में है तो सेरावे के इस हाइड्रेटिंग क्लींजर से बेहतर क्या होगा। इसे यूज़ करने का तरीका भी काफी आसान है।
अगर आप पहली बार इस क्लींजर का इस्तेमाल करने जा रहें है तो इस पोस्ट में आपको इससे जुड़ी हर जानकारी प्राप्त हो जायेगी।
CeraVe Hydrating Cleanser in hindi
इसे भी पढ़ें: तैलीय त्वचा के लिए सेरावे फेस वॉश: पाए साफ, संतुलित और स्वस्थ त्वचा
सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर के दावे
ये क्लींजर अपने दावों (claims) पर बिल्कुल खरा उतरता है। इस प्रोडक्ट का ये दावा है कि इसे किसी यूनिक फॉर्मूला से बनाया गया है जो आपके चेहरे को काफी अच्छी तरह से साफ करेगा।
किसी भो प्रकार की गंदगी, धूल-मिट्टी जो अक्सर बाहर जाने की वजह से आपके चेहरे पर चिपक जाती है, ये क्लींजर उन सभी को एक ही वॉश में बाहर निकाल देता है।
बहुत से क्लींजर ऐसे होते हैं जो चेहरे को साफ करने के दौरान गंदगी तो बेशक निकाल देते हैं मगर उसके साथ वो आपके चेहरे की नैचुरल प्रोटेक्टिव स्किन बेरिएर को भी निकाल देता है।
ऐसा होना स्किन के लिए नुकसानदेह होता है मगर सेरावे के इस हाइड्रेटिंग क्लींजर के इस्तेमाल से ऐसा कुछ नहीं होता, ये बस आपके चेहरे से गंदगी निकालती है बिना आपके प्रोटेक्टिव स्किन बेरिएर को disturb किये।
इसके साथ ही इस क्लींजर का ये दावा है कि जिनका स्किन टाइप नॉर्मल से ड्राई के बीच में आता है उनके लिए ये क्लींजर काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इस क्लींजर का उपयोग सेंसिटिव स्किन वाले लोग भी कर सकते हैं।
सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर का असर चेहरे पर लंबे समय तक रहता है और आप इसका उपयोग मेकअप रिमूव करने के लिए भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: CeraVe Foaming Cleanser for Normal and Oily Skin in hindi-फेशिअल क्लींजर
इंग्रेडिएंट्स
ये क्लींजर काफी यूनिक फॉर्मूला से बना है और इसमें उपयोग किये गए सभी इंग्रेडिएंट्स सेफ (safe) है। फिर भी आपको एक बार खरीदने से पहले इंग्रेडिएंट्स की पूरी लिस्ट चेक कर ले।
कुछ मुख्य इंग्रेडिएंट्स जो इस क्लींजर को बेहतर बनाता है, वो है: सेरामाइड, सोडियम हायलुरोनेट और कोलेस्ट्रॉल.
अगर बात करें सेरामाइड कि तो वो इस क्लींजर में तीन प्रकार के हैं: सेरामाइड AP, सेरामाइड EOP और सेरामाइड NO. ये तीनों आपके स्किन के बेरिएर को सेफ है है और उन्हें अच्छे से संचलित होने में सहायता करते हैं।
इसके अलावा Ceramide moisturizing के लिए भी उपयोग किया जाता है। कोलेस्ट्रॉल के होने की वजह से आपके स्किन के बेरिएर संतुलित रहते हैं और सेरामाइड की तरह ये भी एक moisturizing element हैं और सोडियम हायलुरोनेट इस क्लींजर का मुख्य हाइड्रेटिंग एलिमेंट हैं जो आपके स्किन को लंबे वक़्त तक moisturize रखना और चेहरे को ड्राई नहीं होने देता हैं।
इन तीनों मुख्य इंग्रेडिएंट्स के अलावा अगर आपको पूरी लिस्ट चाहिए तो आप सेरावे के ऑफिशियल वेबसाइट या क्लींजर के पैकेट पर देख सकते है।
फ्रैगरेंस
जैसा कि आपको पहले ही बताया गया कि ये क्लींजर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी है तो इसी वजह से इसमें नो फ्रैगरेंस फॉर्मूला का उपयोग किया गया है। तो अगर आपको फ्रैगरेंस से एलर्जी वगेरा है तो सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर आपके लिए सही होगा।
टेक्स्चर
अगर बात करें इसके टेक्स्चर कि तो ये जेल के फॉर्म में आता है, न कि क्रीम के फॉर्म में। इसका जेल कंसिस्टेंसी काफी smooth है और ये बड़ी आसानी से आपके चेहरे में घुल-मिल जाता है।
अगर आपका स्किन ड्राई है तो आपको इसमें थोड़ा पानी डालने के बाद ही इसे अपने चेहरे पर लगाए क्योंकि ऐसा न करने पर आपको अपने चेहरे में खींचाव महसूस होने लगेगा।
आपने बहुत से क्लींजर देखे होंगे जो फोमि (foamy) है मगर सेरावे हाईड्रेटिंग क्लींजर एक नॉन फोमिन्ग क्लींजर है। तो अगर आपने इससे पहले फोम वाले क्लींजर का ही उपयोग किया है तो शुरुआत में आपको इस क्लींजर के उपयोग में थोड़ा अलग लगेगा मगर धीरे-धीरे आपको आदत हो जायेगी।
सेराव हाइड्रेटिंग क्लींजर के फ़ायदें-CeraVe Hydrating Cleanser Benefits
अगर आपका स्किन नॉर्मल से ड्राई के बीच में आता है तो ये क्लींजर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। अगर ये क्लींजर आपके स्किन पर सूट कर जायेगा तो आपका काफी बेहतर रिजल्ट्स देगा और एक बार अगर आप इसका उपयोग कर लेंगे तो दूसरे किसी क्लींजर की तलाश नहीं करेंगे।
इसके कुछ फायदों के बारे में तो आपको पहले ही बता दिया गया है, बाकी जो बच गए थे उनको भी हमने नीचे बता दिया है:
- ये क्लींजर चेहरे को अच्छी तरह से साफ करता है सिर्फ एक ही वॉश में।
- मेकअप को हटाने के लिए भी ये क्लींजर एफेक्टिव है।
- ड्राई से नॉर्मल स्किन के साथ ये सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी अच्छा है।
- फ्रैगरेंस फ्री है।
- इसके इंग्रेडिएंट्स भी काफी सेफ है, चेहरे को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचायेंगे।
- इसमें तीन तरह के सेरामाइड्स का उपयोग किया गया है जो आपके स्किन को प्रोटेक्ट करने का काम करता है।
- सेरामाइड के साथ इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम हायलुरोनेट भी है।
- 8· इसको लगाने से आपका स्किन बिल्कुल भी ड्राई नहीं होगा और न ही आपको अपने चेहरे पर किसी भी प्रकार का खींचाव महसूस होगा।
- ये क्लींजर काफी एफॉर्डब्ल (affordable) भी है।
- इस क्लींजर के उपयोग से आपके चेहरे की नैचुरल बेरिएर भी सेफ रहती है, उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
- ये क्लींजर नॉन कॉमेडोजेनिक भी है।
किन लोगों को इसे चुनने पर विचार करना चाहिए?
यदि आपकी त्वचा सामान्य से शुष्क है और फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद अक्सर खिंचाव या रूखापन महसूस होता है, तो हाइड्रेटिंग क्लींजर आपके लिए विचार करने योग्य विकल्प हो सकता है।
इसी तरह जो लोग अपनी स्किनकेयर रूटीन को सरल रखना चाहते हैं, उनके लिए ऐसा क्लींजर उपयोगी हो सकता है जो सफाई के साथ हाइड्रेशन पर भी ध्यान देता हो।
हालांकि, यदि आपकी त्वचा बहुत तैलीय, अत्यधिक संवेदनशील या किसी विशेष त्वचा समस्या से प्रभावित है, तो उत्पाद चुनने से पहले अपनी त्वचा की जरूरत समझना जरूरी है।
सेराव हाइड्रेटिंग क्लींजर के नुकसान-Side Effects of CeraVe Hydrating Cleanser
एक तरफ जहाँ इस क्लींजर के कई फ़ायदें हैं वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसको खरीदने से पहले आपको इसके नुक्सनाओं का भी ज्ञान होना चाहिए ताकि आपको बाद भी किसी मेजर साइड इफेक्ट का सामना न करना पड़े।
नीचे कुछ नुकसानों की व्याख्या की गयी है, तो अगर इनमें से कुछ भी आप अपने स्किन पर इस क्लींजर को लगाने के बाद महसूस करते हैं तो इसका उपयोग न करें।
हालांकि ये क्लींजर नॉर्मल से ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है मगर कुछ ऐसे केसेस भी होते हैं जिसमें क्लींजर में उपयोग किये गए कुछ इंग्रेडिएंट्स आपके स्किन को सूट न करे तो ऐसे में एलर्जी वगेरा के होने की संभावना ज्यादा है।
इसलिए हम आपको यही सुझाव देंगे कि सिर्फ सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर नहीं बल्कि आप किसी भी प्रोडक्ट को खरीदें उससे पहले उसका टेस्ट जरूर कर ले।
- ये क्लींजर सभी स्किन टाइप वालों के लिए नहीं है।
- हेवी makeup को रिमूव करने में आपको एक से ज्यादा वॉश लगेगी।
- अगर आप किसी फ्रैगरेंस वाली क्लींजर की तलाश में है तो ये क्लींजर आपके लिए नहीं है।
- अगर ये क्लींजर आपके स्किन पर सूट नहीं करता है तो आपको एलर्जी रिएक्शन हो सकती है जैसे चेहरे का लाल हो जाना, दाने आ जाना, पिंपल और एक्ने।
- इससे आपको चेहरे पे irritation, swelling (चेहरे का फूल जाना), या अन्य समस्याएं भी हो सकती है।
- इस क्लींजर के उपयोग से आपको ब्रेकआउट वगेरा भी हो सकती है।
सेराव हाइड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग किस प्रकार से करना चाहिए? CeraVe Hydrating Cleanser Uses in hindi
सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। अगर आप पहली बार इसका उपयोग करने जा रहे हैं तो ज़ाहिर है आपके मन में ये सवाल उठा ही होगा, इसलिए नीचे कुछ स्टेप्स बताये गए हैं जिसका पालन आपको करना है।
Step 1: सबसे पहले आपको अपने चेहरे को किसी फेस वॉश से साफ करना है।
Step 2: चेहरे को सूखे कपड़े से पोंछने के बाद आप सेरावे हाईड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग करने के लिए तैयार है। अपनी जरूरत के अनुसार क्लींजर को अपने हाथ में निकाल ले।
Step 3: इसके बाद अपने चेहरे पर अच्छी तरह क्लींजर के टेक्स्चर से मसाज करें, सर्कुलर मोशन में।
Step 4: फिर आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकते हैं। बस ध्यान रहे की चेहरे को साफ करने के लिए आपको हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करना है।
सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग कब करना है?
आप में से बहुत से लोगों के मन में ये सवाल तो होगा ही कि इस क्लींजर का उपयोग गर्मियों में करना है या ठंड में करना है। आप इस क्लींजर का उपयोग दोनों मौसम में कर सकते हैं।
क्योंकि इसमें हाइड्रेटिंग एलिमेन्ट है तो ये ठंड में आपके स्किन को ड्राई बिल्कुल भी नहीं होने देगा। इसके साथ ही आपको अपने चेहरे में किसी प्रकार का खींचाव भी महसूस नहीं होगा।
गर्मियों के लिए भी ये क्लींजर काफी सही है क्योंकि इसमें ऐसे फॉर्मूला का उपयोग किया गया है जिससे आप इसका इस्तेमाल हर मौसम में कर सकते हैं। इसलिए इसे डेली यूज़ क्लींजर भी कहते हैं।
बस इस क्लींजर का उपयोग आपको हर रोज़ कम-से-कम दो बार करना है। रेगुलर उपयोग से आपको काफी बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे।
क्लींजर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
केवल ब्रांड का नाम देखकर क्लींजर खरीदना हमेशा पर्याप्त नहीं होता। उत्पाद चुनते समय अपनी त्वचा के प्रकार और उसकी वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए।
यदि त्वचा शुष्क है, तो हाइड्रेटिंग सामग्री वाले क्लींजर पर ध्यान दिया जा सकता है। तैलीय त्वचा के लिए हल्का और त्वचा की अतिरिक्त चिकनाई को ध्यान में रखने वाला उत्पाद बेहतर हो सकता है।
इसके अलावा उत्पाद की सामग्री सूची पढ़ना, पैकेजिंग की जानकारी देखना और अपनी त्वचा के साथ उसके पिछले अनुभवों को ध्यान में रखना भी जरूरी है।
पैकेजिंग और उत्पाद की मात्रा
सेरावे के विभिन्न बाजारों और संस्करणों में क्लींजर अलग-अलग पैकेजिंग और मात्रा में उपलब्ध हो सकते हैं। खरीदते समय लेबल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
उत्पाद को साफ हाथों से इस्तेमाल करना और ढक्कन को ठीक से बंद रखना भी स्वच्छता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यदि उत्पाद की गंध, रंग या बनावट में असामान्य बदलाव दिखाई दे, तो उसका इस्तेमाल करने से पहले पैकेजिंग और एक्सपायरी की जानकारी जांचनी चाहिए।
क्या हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है?
हाइड्रेटिंग क्लींजर सामान्य दैनिक सफाई के लिए बनाया गया है, इसलिए इसे स्किनकेयर रूटीन में नियमित रूप से शामिल किया जा सकता है। लेकिन इस्तेमाल की आवृत्ति व्यक्ति की त्वचा पर निर्भर करती है।
यदि दिन में बार-बार चेहरा धोने के बाद त्वचा में खिंचाव या रूखापन महसूस होने लगे, तो क्लींजिंग की आवृत्ति कम करना उपयोगी हो सकता है। त्वचा की प्रतिक्रिया को समझना किसी भी स्किनकेयर उत्पाद के सही इस्तेमाल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
निष्कर्ष
सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय स्किनकेयर विकल्प है जो चेहरे की सफाई के साथ त्वचा की नमी बनाए रखने पर भी ध्यान देना चाहते हैं। सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड जैसे हाइड्रेशन एवं स्किन-बैरियर से जुड़े घटकों के कारण यह विशेष रूप से सामान्य से शुष्क त्वचा की दैनिक देखभाल के लिए विचार किया जा सकता है।
फेस क्लींजर का मुख्य उद्देश्य त्वचा को साफ करना है, इसलिए इसे मॉइस्चराइजर या किसी उपचारात्मक उत्पाद का विकल्प नहीं समझना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए इसे त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइजर और दिन के समय सनस्क्रीन जैसे आवश्यक उत्पादों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर त्वचा अलग होती है। इसलिए किसी भी नए उत्पाद को अपनी त्वचा की जरूरत और उसकी प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस्तेमाल करना चाहिए। सही क्लींजर का चुनाव त्वचा को साफ, आरामदायक और संतुलित बनाए रखने वाली एक सरल लेकिन प्रभावी स्किनकेयर रूटीन की शुरुआत हो सकता है।
एक बार ये क्लींजर आपके स्किन को सूट कर जाए, फिर आपको दूसरे क्लींजर को ट्राई करने की जरूरत ही नहीं महसूस होगी। तो बस ये था सेरावे हाइड्रेटिंग क्लींजर का गाइड।
और आखरी में
उम्मीद है ये पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ होगा। पोस्ट को लाइक करना न भूलें और कॉमेंट में अपने अनुभव जरूर शेयर करें। अपने उन दोस्तों के साथ भी जरूर शेयरकरें जिसे CeraVe Hydrating Cleanser के गाइड की जरूरत हो।
ऐसी ही जानकारियों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ और फॉलो करें हमारे पेज को।
इसे भी पढ़ें..
Cetaphil Gentle Skin Cleanser for dry Skin in hindi-रुखी त्वचा के लिए एक्स्ट्रा मॉइश्चर
Cetaphil Face Wash in hindi-सुरक्षित और प्रभावी तरीके से त्वचा की सफाई
चेहरे को पूरी तरह गहराई से साफ करने के लिए जानें-How to use Cetaphil Cleanser in hindi
ड्राई स्किन के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प-Cetaphil Cleanser for Dry Skin in hindi
Cetaphil Exfoliating Daily Cleanser in hindi-सभी प्रकार की स्किन को साफ करने का एक अद्वितीय समाधान




















