अगर हेल्थि स्किन चाहिए तो आपको स्किनकेयर तो करना ही पड़ेगा वो भी डेली क्योंकि कंसिस्टेंसी नहीं रहेगी तो फ़ायदा नहीं होगा। स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा होता है स्किन को माॅइश्चराइज करना। अगर स्किन माॅइश्चराइज नही रहेगा तो आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए अपने स्किन को माॅइश्चराइज करना काफी जरूरी है।
मगर अब सवाल ये आता है कि कौन सा माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है और कैसे करना है। सही माॅइश्चराइजर आपको अपने स्किन के अनुसार लेना होगा, सबसे पहले आपको अपने स्किन टाइप और उसकी जरूरतों को समझना होगा फ़िर उसी के हिसाब से आपको अपने स्किन के लिए सही माॅइश्चराइजर का चुनाव करना होगा। ड्राई स्किन वालों को ऐसा माॅइश्चराइजर लेना है जो आपके स्किन को शुष्क न पड़ने दें।
वहीं ऑयलि स्किन वालों को ऐसा माॅइश्चराइजर जो उनके स्किन को फ्रेश रखे, पहले से और ज्यादा ऑयलि न बना दे। सेंसिटिव स्किन वालों को ऐसा माॅइश्चराइजर जिसके इंग्रेडिएंट्स उनके लिए सेफ हो और फ्राग्रेंस फ्री भी हो।
चाहे त्वचा अत्यधिक संवेदनशील हो या तैलीय, सेटाफ़ील का फॉर्मूला किसी भी प्रकार की जलन नहीं पैदा करता। यह फ्रेग्रेंस-फ्री है, जिससे एलर्जी की संभावना कम होती है।
2. लंबा चलने वाला हाइड्रेशन
एक बार लगाने पर यह कई घंटों तक त्वचा को सूखने नहीं देता। विशेषकर सर्दियों में यह बेहद प्रभावी साबित होता है।
3. मुंहासों को नहीं बढ़ाता (Non-comedogenic)
यह स्किन पोर्स को ब्लॉक नहीं करता, इसलिए यह एक्ने-प्रोन स्किन के लिए भी अनुकूल है।
4. त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर मजबूत करता है
लगातार धूल-मिट्टी, केमिकल्स और UV rays के संपर्क में आने से त्वचा का नैचुरल बैरियर कमजोर पड़ता है। सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र इसे मजबूत बनाता है और त्वचा की सुरक्षा करता है।
5. हल्का और आसानी से एब्ज़ॉर्ब होने वाला
यह त्वचा पर भारी या चिपचिपा महसूस नहीं होता। चेहरे पर लगाने के बाद यह ऐसा लगता है जैसे त्वचा ने उसे तुरंत सोख लिया हो।
6. बच्चों, किशोरों और वयस्कों सभी के लिए उपयुक्त
इसका फॉर्मूला इतना जेंटल है कि इसे बच्चे भी सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
7. मेकअप के नीचे बेस के रूप में उपयोगी
यह एक अच्छा स्मूद बेस प्रदान करता है, जिससे फाउंडेशन और कंसीलर आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं।
8. त्वचा की जलन और लालिमा को कम करता है
अगर आपकी स्किन आसानी से रेड हो जाती है, खुजली होती है या जलन होती है, तो सेटाफ़ील इसे शांत करने में मदद करता है।
9. एक्ज़िमा और सोरायसिस जैसी कंडीशंस में भी लाभदायक
डर्मेटोलॉजिस्ट इसे अक्सर उन मरीजों के लिए सुझाते हैं जिनकी त्वचा अत्यधिक सूखी और संवेदनशील हो जाती है।
यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी स्किनकेयर उत्पाद की प्रभावशीलता उसके घटकों से ही तय होती है। सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र में आमतौर पर ये महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं:
1. ग्लिसरीन
एक शक्तिशाली ह्यूमेक्टेंट, जो हवा से नमी खींचकर त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
2. डाइमेथिकोन
एक स्किन-प्रोटेक्टिंग एजेंट, जो त्वचा की सतह पर एक हल्की परत बनाकर नमी लॉक करता है।
3. विटामिन B3 (नियासिनामाइड)
कुछ वेरिएंट्स में यह पाया जाता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने और जलन को कम करने में मदद करता है।
4. विटामिन E
एक एंटीऑक्सीडेंट, जो त्वचा को फ्री-रैडिकल डैमेज से बचाता है।
5. पैंथेनॉल
यह त्वचा को शांत करता है और हाइड्रेशन को बेहतर बनाता है।
6. नॉन-कॉमेडोजेनिक ऑयल्स
जो त्वचा पर चिकनाई तो देते हैं, लेकिन पोर्स को बंद नहीं करते। इन सभी तत्वों का संयोजन त्वचा को गहराई से पोषण देकर मुलायम, कोमल और स्वस्थ बनाता है।
सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र के उपयोग
1.चेहरे पर लगाने के लिए
त्वचा को साफ करने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएँ। सुबह और रात दोनों समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. सर्दियों में अतिरिक्त केयर के लिए
सर्दियों में त्वचा अधिक रूखी हो जाती है। ऐसे में सेटाफ़ील दिन में दो बार लगाने से त्वचा नरम रहती है।
3. बॉडी लोशन के रूप में
यह शरीर के अन्य हिस्सों—हाथ, पैर, घुटने, कोहनियाँ—पर भी लगाया जा सकता है।
4. मेकअप प्राइमर के रूप में
अगर आपके पास मेकअप प्राइमर नहीं है, तो सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र एक बेहतरीन विकल्प है।
5. शेविंग के बाद
शेविंग के बाद त्वचा पर जलन होती है। इसे लगाने से वह तुरंत शांत हो जाती है।
6.सन एक्सपोजर के बाद
अगर धूप में रहने से त्वचा रूखी हो गई है, तो यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
7.फटे होंठ
हल्की परत लगाने से सूखे होंठ को राहत मिलती है।
8. बच्चों की त्वचा के लिए
नवजात शिशुओं में भी इसे सुरक्षित रूप से लगाया जा सकता है क्योंकि यह बहुत जेंटल होता है।
9. एक्ज़िमा पैच पर
डॉक्टर्स अक्सर इसे एक्ज़िमा की वजह से बने रूखे पैच को शांत करने के लिए सुझाते हैं।
10.मेकअप रिमूवल
यह हल्के मेकअप को हटाने में भी मदद करता है, क्योंकि इसका टेक्सचर क्रीम-बेस्ड होता है।
सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र कैसे लगाएँ?
सही तरीके से लगाने पर इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।
चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें।
तौलिए से थपथपाकर सूखा लें—रगड़ें नहीं।
मॉइश्चराइज़र की थोड़ी मात्रा उंगलियों पर लें।
चेहरे पर डॉट-डॉट बनाकर पूरे चेहरे पर फैलाएँ।
हल्के हाथों से मसाज करें ताकि यह त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाए।
रोजाना सुबह और रात लगाएँ।
टॉप 3 सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर और उनके यूज़
1. Cetaphil Restoraderm Skin Restoring Body Moisturizer
ये माॅइश्चराइजर एक लोशन की तरह है जो स्किन में सुथिंग इफेक्ट लाता है। इस लोशन में इतनी क्षमता है कि आपके स्किन के नैचुरल माॅइश्चर को रेस्टोर करता है और ये हाईड्रेशन होल्ड करने की क्षमता को भी बढ़ाता है जिससे आपका स्किन लंबे वक़्त तक हाईड्रेटेड रहेगा,
इस माॅइश्चराइजर का असर लंबे वक़्त तक रहेगा तो आपको बार-बार अप्लाई करने की चिंता भी नहीं रहेगी।
इसके साथ ही इस लोशन की मदद से आप स्किन सेंसिटिविटी के पाँच चिन्ह जैसे ड्राईनेस, रफनेस, इरीटेशन, टाइटनेस और कमज़ोर स्किन बेरिएर से भी बचाता है। इसमें उपयोग किया गया फॉर्मूला बिल्कुल सेफ है, किसी भी हार्श केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है जिससे स्किन को साइड इफेक्ट हो जाए।
यूज़
ड्राई, सेंसिटिव, और इची स्किन वालों को ज्यादा फ़ायदा होगा क्योंकि इसे खास रूप से इन्ही स्किन टाइप को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसके साथ ही इस माॅइश्चराइजर को यूज़ करना काफी आसान है।
सबसे पहले आपको Restoraderm फेस वॉश लेना है, उससे अपने स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद आप इस माॅइश्चराइजर को अप्लाई कर सकते हैं।
जितना आपके स्किन को जरूरत हो उतना ही ले। जैसे ड्राई स्किन वालों को ज्यादा क्वांटिटी लग सकती है वहीं इची और इरीटेटेड स्किन वालों को थोड़ा कम क्वांटिटी लगेगा। शुरुआत में हल्का ही ले, उसके बाद अगर जरूरत पड़ी तब आप और एड कर सकते हैं।
इसमें मुख्य रूप से नियासिनामाइड, पैंथनोल, ग्लिसरीन, और सीड ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। अगर आपको पूरी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट चाहिए तो सेटाफ़ील के ऑफिशियल साइट पर देख सकते हैं।
हाँ, इस लोशन में अल्कोहल का भी इस्तेमाल किया गया है तो अगर आपके स्किन को अल्कोहल सूट नहीं करता तो आप इसे स्किप कर सकते हैं। इसके साथ इस माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल आप फेस और बॉडी दोनों पर कर सकते हैं।
नाम से ही पता चलता है कि ये एक ब्राइटनिंग लोशन है जिसका उपयोग कर के आपके स्किन टोन में पहले से ज्यादा निखार आता है।
इस प्रोडक्ट का ऐसा दावा है कि लगातार ढंग से इसे यूज़ करने पर चार सप्ताह में आपको इसके फ़ायदें नज़र आने लगेंगे।
इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल किया गया फॉर्मूला काफी सेफ है तो स्किन को इरीटेट भी नहीं होने देता है और आपके स्किन बेरिएर को भी स्ट्रॉंग बनाने का काम करता है।
इसके साथ स्किन में काफी सुधार लाता है जैसे डार्क स्पॉट्स या अन्य स्पॉट को रिमूव करने का भी काम करता है। स्किन को रेडियन्ट बनाने के साथ ये माॅइश्चराइजर आपके स्किन को हाईड्रेट भी रखता है।
इसमें उपयोग किया गया फॉर्मूला भी स्किन के लिए बेहतर है और इसका टेक्स्चर भी काफी सिल्की है, बड़ी आसानी से ये माॅइश्चराइजर आपके स्किन में अब्सर्ब भी हो जायेगा।
इसका टेक्स्चर नॉन ग्रिसी और नॉन ऑयलि है जिससे आपको अजीब सी फील बिल्कुल नहीं होगा, फ्रेश वाली फीलिंग आयेगी।
इस लोशन को यूज़ करने से आपके स्किन में सॉफ्ट एवं स्मूथ फिनिश आयेगा। ये फ्राग्रेंस और हानिकारक पदार्थों से भी फ्री है। Dermats द्वारा टेस्टेड और अप्रुवड भी है तो किसी भी स्किन टाइप को दिक्कत नहीं होगी। अगर इंस्टेंट ब्राइटनिंग की तलाश है है तो इस माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
यूज़
इस लोशन का यूज़ सेंसिटिव स्किन वाले कर सकते हैं क्योंकि इसे खासतौर पर इनके लिए ही बनाया गया है। अन्य स्किन टाइप जिन्हें अपने स्किन पर ब्राइटनिंग इफेक्ट चाहिए, वो भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालाँकि इसे यूज़ करना काफी सरल है। सबसे पहले आपको सेटाफ़ील क्लींजर की मदद से आपको अपने स्किन को साफ कर लेना है, इससे आपके स्किन की सभी गंदगी रिमूव हो जाती है। इसके बाद आप टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो काफी एफेक्टिव रहेगा आपके स्किन के लिए।
इसके बाद आप इस माॅइश्चराइजर को अपने फेस पर लगा सकते हैं, शुरू में हल्का टेक्स्चर ही अप्लाई करें अगर सेंसिटिव स्किन है तो। इसके बाद स्किन के जिस पार्ट में जरूरत महसूस हो, वहाँ अलग से फिर से अप्लाई करें।
मुख्यइंग्रेडिएंट्स
इस माॅइश्चराइजर में मुख्य रूप से सी डेफ्फोडिल एक्स्ट्रैट, नियासिनामाइड, ग्लिसरीन और हाईएलोरोनिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है। जहाँ ग्लिसरीन और हाईएलोरोनिक एसिड स्किन में माॅइश्चर लॉक करने का काम करता है वहीं नियासिनामाइड और डेफ्फोडिल एक्स्ट्रैट की वजह से स्किन से सारे स्पॉट्स वगेरा रिमूव होते हैं।
इसके साथ ही नियासिनामाइड जो विटामिन B3 भी है, इसकी वजह से ब्राइटनिंग इफेक्ट भी आता है।
3. Cetaphil Daily Advance Ultra Hydrating Lotion
स्किन का शुष्क पड़ जाना अगर ये समस्या है तो सेटाफ़ील का ये माॅइश्चराइजर आपके स्किन के लिए काफी सही होगा। इस लोशन में एडवांस फॉर्मूला है जो आपके स्किन को लंबे वक़्त तक हाईड्रेट रखेगा जिससे ड्राईनेस की समस्या नहीं होगी।
इस प्रोडक्ट का ऐसा दावा है कि इसमें नौ माॅइश्चराइजर जितनी पॉवर है और ये आपके स्किन को नौरिश् भी करता है। इसके साथ ही स्किन सेंसिटिविटी के पाँच चिन्हों से ये आपको बचा के रखता है। इस माॅइश्चराइजर के उपयोग से आपके स्किन में इंस्टेंट इफेक्ट आता है।
इसके साथ ही इस प्रोडक्ट का ये भी दावा है कि अगर इसका इस्तेमाल सही से किया जायेगा और रेगुलर किया जायेगा तो स्किन रेस्टोर एक सप्ताह के अंदर हो जायेगा और स्किन माॅइश्चर बैरिएर में सुधार भी तीन दिन में होने लगेगा।
इस लोशन में किसी भी प्रकार का हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है जैसे ये सल्फेट और पैराबीन से फ्री है। इसमें फ्राग्रेंस, मिनरल ऑयल और एलर्जं प्रोपर्टी भी नहीं है तो स्किन को साइड इफेक्ट होने की संभावना बिल्कुल कम है।
साइड इफेक्ट तभी संभव है जब आपके स्किन को इसमें मौजूद किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी हो। इसलिए फॉर्मूला की जाँच इसके ऑफिशियल साइट पर जरूर कर लें।
यूज़
ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए है, चाहे आपका स्किन कितना भी ड्राई क्यों न हो ये लोशन आपके स्किन की इस समस्या को दूर कर देगा क्योंकि इसमें अल्ट्रा हाईड्रेशन का फॉर्मूला है।
बस तीन स्टेप में आप इस माॅइश्चराइजर का यूज़ कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको क्लींजर की मदद से अपने स्किन को क्लीन करना है। इसके बाद आपको इस लोशन को अपने स्किन पर अप्लाई करना है।
इसे अछे से मिक्स कर लें तब तक जब तक आपका स्किन इसे पूरी तरह से अब्सर्ब न कर के। खैर, ड्राई स्किन में जल्दी अब्सर्ब हो जायेगा अन्य स्किन टाइप के मुकाबले और अगर ज्यादा ड्राई है आपका स्किन तो क्वांटिटी थोड़ा ज्यादा भी लग सकता है। वहीं सेंसिटिव स्किन वालों को शुरू में हल्का हीं लेना चाहिए क्योंकि इनका स्किन एक तो बहुत नाज़ुक होता है तो ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर पायेगा।
इसके बाद आप आखिर में संस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपके स्किन को UV प्रोटेक्शन मिले जिससे स्किन को किसी प्रकार के डेमेज का सामना न करना पड़े।
मुख्यइंग्रेडिएंट्स
सेटाफ़ील के इस माॅइश्चराइजर में मुख्य रूप से नियासिनामाइड, शिआ बटर, ग्लिसरीन और प्रो विटामिन B5 का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी इंग्रेडिएंट्स स्किन को माॅइश्चर रखने के लिए तो बहुत जरूरी है।
नियासिनामाइड ना हीं माॅइश्चर लॉक करता है बल्कि स्किन से स्पॉट्स के रंग को रिमूव करने का काम करता है और ब्राइटनिंग इफेक्ट भी देता है। वहीं शिआ बटर स्किन के नैचुरल बेरिएर में काफी सुधार लाता है।
ग्लिसरीन से स्किन में लाँग लास्टिंग माॅइश्चर आता है क्योंकि ये इसे लॉक कर के रखता है स्किन में और प्रो विटामिन B5 माॅइश्चर होल्ड करने की क्षमता को बढ़ाता है जिससे माॅइश्चर लंबे वक़्त तक स्किन में टिका रहता है।
निष्कर्ष
सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो अपनी त्वचा पर कोमल, सुरक्षित और प्रभावी उत्पाद चाहते हैं। इसकी खासियतें-नॉन-कॉमेडोजेनिक होना, लंबा चलने वाला हाइड्रेशन देना, सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त होना-इसे रोजमर्रा की स्किनकेयर रूटीन का एक बेहतरीन हिस्सा बनाती हैं।
अगर आप ऐसा मॉइश्चराइज़र ढूंढ रहे हैं जो आपकी त्वचा को हल्का, मुलायम और स्वस्थ बनाए रखे, तो सेटाफ़ील जरूर आज़माएँ।
ये थे सेटाफ़ील के टॉप तीन माॅइश्चराइजर और उनके यूज़, आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से जो सही है उसी का यूज़ करें।
इन तीनो के अलावा भी सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर हैं, उन पर हम बहुत जल्द नया पोस्ट ले कर आयेंगे।
अगर आप Eczema जैसे समस्या से जूझ रहे हैं तो Restoraderm माॅइश्चराइजर बेहतर रहेगा, लेकिन अगर आपको इंस्टेंट ब्राइट स्किन चाहिए तो Healthy Radiance Brightening Lotion सही और अगर आप ड्राई स्किन से परेशान हैं तो Daily Advance Ultra Hydrating लोशन।
उम्मीद है ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो, अगर लगी है तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर लें अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर share करें। ऐसी हीं जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ और फॉलो करें हमारेपेज को।