Face Wash For Oily Skin in Winter in hindi
अब ठंड आ रही है तो ज़ाहिर है हमारे रहन-सहन में थोड़ा बदलाव तो आता ही है, जिसमें से एक बदलाव skin care products का भी होता है। चाहे आप बहुत ज्यादा beauty से जुड़े products लगाते हो या कम, winters में चेहरे पर dryness हम सबने महसूस किया है।
भले आपका skin कितना भी moisturizing हो, ठंड में सब फीका पड़ ही जाता है। इसलिए winters के वक़्त पर इस्तेमाल किये जाने वाले products अलग होते हैं।
क्योंकि उसमें उन ingredients की मात्रा होती है जिससे हमारा skin ठंड में रूखा-सूखा न हो जाए। चेहरे के dry होने पर एक चिड़चिड़ापन सा महसूस होने लगता है।
ऐसे में अगर आप अपने रूखे skin को moisturize रखना चाहते हैं तो आपको एक अच्छे winter facewash की जरूरत है।
इसलिए आज के इस article में हम कुछ best facewashes के बारे में जानेंगे जो winter season में ऑयली skin के लिए बेस्ट माने जाते है।
पूरे article को पढ़ने के बाद आप अपने प्रेफरेंस के हिसाब से फेस वॉश चुन सकते हैं।
also read: ऐसे निखारें त्वचा, सर्दियो में-Sardio me Twacha ki dekhbhal
1. Himalaya Herbals Purifying Neem Face Wash
अगर बात करें ऑयली skin कि तो himalaya का ये फेस वॉश टॉप पर आता है क्योंकि आप में से बहुतों ने इसे कभी न कभी तो इस्तेमाल जरूर किया है।
ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल अपने शुरुआती दिनों में करते है जब उन्हें फेस washes के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
ये फेस वॉश काफी affordable और बड़ी आसानी से यूज़ किया जा सकता है। अगर आपका चेहरा acne का शिकार बन गया हो तो भी आप इस फेस वॉश को consider कर सकते हैं और ठंड में ऑयली skin के moisturizing के लिए भी काफी सही है।
इसलिए अगर आप कोई easy going फेस वॉश लेना चाहते हैं तो Himalaya का herbals prurifying neem फेस वॉश जरूर try करें।
इसके ingredients भी नैचुरल है और इसमें harmful chemicals भी नहीं है तो ये फेस वॉश आपके skin के लिए healthy भी है।
हिमालया हर्बल प्यूरीफाइंग नीम वॉश के फ़ायदें
- हर्बल फेस वॉश है जिसमें chemicals का उपयोग बहुत कम है।
- Pimple, achne जैसी परेशानियों से राहत
- Affordable
- नीम और हल्दी इसके मुख्य ingredient हैं।
- चेहरे की सारी impurities को हटाता है और आपको moisturizing skin देता है।
हिमालया हर्बल प्यूरीफाइंग नीम वॉश के नुकसान
- अगर ये फेस वॉश आपके skin पर सूट न करे तो आपके चेहरे पर पिंपल आ जायेंगे।
also read : महिलाओं के लिए 7 बेस्ट फेस वॉश | Garnier Face Wash For Girls
2. Clean and Clear Foaming Face Wash
Clean and clear बेस्ट facewashes में से एक है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के बच्चे करते हैं।
ये एक जेल format फेस वॉश है जिसे लगाने से आपके चेहरे से गंदगी हट जायेगी और आपकी skin बिल्कुल साफ हो जायेगी। इसके साथ ही इसे छोटे-मोटे पिंपल रिमूविंग के लिए भी अच्छा माना गया है।
ये फेस वॉश भी काफी affordable है और बड़ी आसानी से आप इसको यूज़ भी कर सकते हैं। इससे फेस को धोने के बाद काफी रिफ्रैशिंग सा फील होता है।
इसकी खुशबू भी काफी अच्छी है, तो अपने ऑयली skin के लिए आप clean and clear foaming फेस वॉश का भी उपयोग कर सकते हैं।
क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वॉश के फ़ायदें
- यह फेस वाॅश Travel- friendly है।
- आपके थके हुए चेहरे को रिफ्रैशिंग सा look देता है।
- काफी कम मात्रा में काफी अच्छी तरह आपके चेहरे में consistent हो जाता है।
- ऑयली skin के लिए फायदेमंद है।
- इसका असर कम से का 8 घंटे तक रहता है।
- इसका उपयोग आप makeup हटाने के लिए भी कर सकते हैं।
- चेहरे से गंदगी भी काफी गहराई से साफ करता है।
क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वॉश के नुकसान
- Dry skin के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।
- इसमें parabens है जो कि चेहरे के लिए अच्छी नहीं होती।
- इसमें fragrance है जो कि आपकी सेंसिटिव skin के लिए सही नहीं होगी।
also read: चेहरे पर ताजगी और निखार लाए वो भी सिर्फ एक वाॅश में-Garnier face wash ke fayde uses
3. AHAGlow Face Wash
AHA Glow फेस वॉश आपके डेड स्किन सेल्स को हटा कर एक्टिव सेल्स देता है ताकि आपके चेहरे का नूर बरकरार रहे। ये फेस वॉश Glycolic acid, एलोवेरा और vitamin E जैसे फायदेमंद चीजों से मिल कर बना है।
यही ingredients मुख्य कारण है आपके चेहरे पर hyper pigmentation, पिंपल के निशान और patches से बचे रहने का।
हालाँकि आप में से बहुत से लोगों ने Glycolic acid का नाम सुनते ही इसे reject कर दिया होगा मगर इसमें glycolic की मात्रा सिर्फ 1% है। इसके साथ ही ये फेस वॉश दूसरे glycolic facewashes से बहुत कम हार्श है। AHA Glow फेस वॉश Dermatologist के सुझाओं में से एक माना जाता है।
अह्ग्लो फेस वॉश के फ़ायदें
- Skin को hydrate और healthy रखता है।
- Acne रिमूविंग में मदद करता है।
- डेड सेल्स को एक्टिव करता है ताकि आपके चेहरे पर ग्लो बना रहे।
- आपके चेहरे को बहुत गहराई से साफ करता है।
- Skin को dry नहीं होने देता।
- चेहरे के pH वैल्यू को balanced रखता है।
- Skin tone और टेक्स्चर में भी smoothness आती है।
अह्ग्लो फेस वॉश के नुकसान
- इस फेस वॉश में SLES है।
- ये फेस वॉश के अंदर का टेक्स्चर थोड़ा चिपकने जैसा है।
- जरूरत से ज्यादा यूज़ करने पर skin में irritation होने की संभावना है।
- Dry और sensitive skin वालों के लिए बिल्कुल भी suitable नहीं है।
also read: Garnier Power White Double Action Face Wash Review और फायदे
4. Mamaearth Charcoal Face Wash
Mamaearth आजकल एक ऐसा नाम बन गया है जिसे परिचय की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अगर आपके पास फोन है तो आपने इसके बारे में सुना ही होगा। इस फेस वॉश में चारकोल के साथ कॉफी और क्ले को भी मुख्य ingredient माना जाता है।
इस फेस वॉश को ऐसे फॉर्मूला से बनाया गया है जो आपके चेहरे को गहराई से साफ, Toxins से छुटकरा और आपके चेहरे के एक्सेस ऑयल को को कंट्रोल करता है।
चारकोल आपके चेहरे की गंदगी को साफ कर एक नैचुरल ग्लो देता है। वहीं कॉफी और क्ले आपके चेहरे पर जो डेली के pollution हैं उनको रिमूव करने में मदद करता है।
इसलिए ये फेस वॉश ऑयली skin के लिए काफी सही है और आप इसका उपयोग विंटर के वक़्त भी कर सकते हैं। इसका result आपको काफी संतुष्ट करेगा क्योंकि इससे आपको रिफ्रैशिंग और healthy skin मिलेगा।
मामाअर्थ चारकोल फेस वॉश के फ़ायदें
- ये फेस वॉश नैचुरल ingredients से मिलकर बना है।
- इसमें paraben नहीं है।
- SLS free है।
- आपके चेहरे को नैचुरल moisture को नहीं हटाता है।
- आपको साफ, smooth और ग्लोविंग skin देता है।
- एक्सेस ऑयल को भी रिमूव करता है।
मामाअर्थ चारकोल फेस वॉश के नुकसान
- Breakout दे सकता है।
- Sensitive skin वालों को rash दे सकता है।
5. Plum Green Tea Pure Cleansing Face Wash
ऑयली skin के लिए plum का ये फेस वॉश काफी सही है। इसमें कुछ ऐसे formulas है जो विशेष रूप से ऑयली स्किन के लिए डाला गया है।
ये फेस वॉश आपके चेहरे को अच्छी तरह साफ करता है और आपके चेहरे से एक्सेस ऑयल को भी रिमूव करता है ताकि आपके pores ब्लॉक न हो जाए।
ये फेस वॉश आपके skin को बिल्कुल भी dry नहीं होने देता है। अगर बात करें इसकी fragrence कि तो वो भी काफी सही है।
इसमें antioxidants और ग्रीन टी के होने की वजह से आपके चेहरे को नैचुरल और healthy ग्लो मिलेगा। आप इसका उपयोग regularly भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसा कोई भी ingredient नहीं है जो आपके चेहरे के लिए नुकसानदेह हो।
अगर skin ऑयली हो और उसके साथ acne भी हो, तो काफी परेशानी आ जाती है, मगर plum के इस green tea pore cleansing फेस वॉश को हर रोज़ लगाने से आप उनसे छुटकारा पा सकते हैं।
प्लम ग्रीन टी पोर क्लींजिंग फेस वॉश के फ़ायदें
- Antioxidants और green tea के होने की वजह से breakouts के होने की संभावना कम हो जाती है।
- Skin को dry नहीं होने देता, moisturize रखता है।
- Fragrance काफी सही है और ज्यादा स्ट्रॉंग भी नहीं है।
- इसमें paraben, SLS जैसी harmful चीजें नहीं है।
- ये एक vegan फेस वॉश है।
- ये ट्रैवल फ्रेंडली भी है।
प्लम ग्रीन टी पोर क्लींजिंग फेस वॉश के नुकसान
- Sensitive skin वालों को इससे irritation हो सकती है।
- इसमें SLES है। (SLS और SLES अलग हैं)
- थोड़ा expensive है।
और पढ़ें : Garnier Face Wash for Pimples in hindi – गार्नियर फेस वॉश
6. Aroma Magic Neem and Tea Tree Face Wash
नाम से पता लगता है कि ये फेस वॉश नैचुरल ingredients से मिलकर बना है, और इसमें आयुर्वेदिक फॉर्मूला का भी इस्तेमाल किया गया है। नीम के होने की वजह से ये फेस वॉश आपके चेहरे की सारी impurities को रिमूव कर देता है।
नीम के साथ इसमें गुलाब की पंखुडियों की भी मिलावट है, जिससे आपके ऑयली skin का extra ऑयल बैलेंस रहता है।
इन दोनों के अलावा vitamin का भी काफी मुख्य किरदार है, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करता है और आपके skin tone में निखार लाता है। इस फेस वॉश में और भी नैचुरल ingredients है जो आपके चेहरे को blackheads और skin irritation से बचाता है।
अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वॉश के फ़ायदें
- हर्बल ingredients
- Light makeup को रिमूव करता है
- आपके चेहरे को smooth, clean और glowing बनाता है।
- Paraben और soap free है।
- इसमें कोई आर्टिफिशियल कलर नहीं है।
- एक्सेस ऑयल को कंट्रोल करता है।
- Acne रिमूव करता है।
अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वॉश के नुकसान
- Dry skin वालों के लिए अच्छा नहीं है।
- नीम के fragrance की वजह से irritation हो सकती है।
- इस फेस वॉश को लगाने के बाद moisturizer का उपयोग करना ही पड़ेगा।
7. MCaffeine Naked and Raw Coffee Face Wash
इस फेस वॉश का प्रयोग आप हर रोज़ कर सकते है अगर आप अपने चेहरे को fresh and clean रखना चाहते हैं तो।
इस फेस वॉश में Arabica Coffee और Waterlily के साथ कुछ ऐसे formulas हैं जो आपके चेहरे को काफी गहराई से साफ करते है और आपको एक इंस्टेंट ग्लो देते हैं।
इसके अलावा इस फेस वॉश से आपके डेड skin cells एक्टिव हो जाते है जिसकी वजह से आपके चेहरे में निखार आता है। अगर आपके skin में irritation हो गयी है तो ये फेस वॉश उससे राहत देता है।
इसका प्रयोग आपने acne और पिंपल जैसी समस्याओं से निपटने के लिए भी कर सकते हैं। ये सिर्फ इन्हें कम नहीं करता बल्कि उन्हें फिर से आपके चेहरे पर ग्रो होने से भी रोकता है।
आप इस फेस वॉश को एक try जरूर दे क्योंकि ये आपके skin पर suit करेगा और इसके ingredients भी काफी इंप्रेसिव है, जिससे आपके skin को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा।
एमकैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस वॉश के फ़ायदें
- क्लीयर स्किन
- पिंपल और breakouts से छुटकारा
- नैचुरल ingredients: coffee, aloe vera, waterlily
- SLS और paraben free
- इसकी fragrance काफी रिफ्रैशिंग है।
- ट्रैवल फ्रेंडली
एमकैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस वॉश के नुकसान
- दूसरे facewashes के मुकाबले थोड़ा महंगा है।
- अगर ऑयली skin नहीं है तो dryness और breakouts होने की संभावना है।
- इससे कॉफी की खुशबू नहीं आती।
तो ये थे टॉप 7 फेस वॉश फॉर ऑयली स्किन इन विंटर। इसमें से आप अपने skin type के लिए सही फेस वॉश चुन कर उसका प्रयोग कर सकते हैं।
एक फेस वॉश चुनना काफी कठिन कार्य होता है क्योंकि आग गलत का चयन कर लिया तो काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए आशा है इसे पढ़ने के बाद आपके कुछ मुश्किलें हल हो गयी होंगी।
तो नीचे comments में बताना मत भूलना आपने कौन से फेस वॉश का चयन किया और आपका कैसा experience रहा। अगर आपको और किसी भी प्रकार का कंफ्यूजन है तो आप बेझिझक comment करें। हम बहुत जल्द उस पर विस्तारपूर्वक एक article लायेंगे।
ऐसे ही beauty से जुड़ी जानकारियों के लिए फॉलो करें हमारे पेज को।
also read :
Garnier Face Wash Side Effects in hindi | गार्नियर फेस वॉश
Garnier Face Wash : Benefits, Side Effects and Uses in hindi
Garnier ka face wash lagane ke fayde | 4 सर्वश्रेष्ठ फेस वॉश
Garnier Bright Complete Vitamin C Face Wash in hindi | फायदे और नुकसान