आजकल धूल मिट्टी इतनी बढ़ गयी है कि एक दिन में इंसान कम-से-कम दो बार तो अपने चेहरे जरूर धो लेता है और चेहरे को धोना जरूरी भी है क्योंकि हेल्थी स्किन तो हर किसी को चाहिए। ऐसे सिर्फ पानी से धोने से चेहरे से सारी डर्ट नहीं हटती, कहीं-न-कहीं तो रह ही जाती है। ऐसे में हम फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें बहुत से केमिकल होते है जो चेहरे को साफ करने में मदद करते हैं।
ये सारे केमिकल लैब से टेस्टेड होते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं होती मगर इसका मतलब ये नहीं कि आप ओवर वाॅशिंग करना शुरू कर दे क्योंकि इससे आपको सिर्फ नुक्सान ही होगा।
मार्केट में बहुत से फेस वॉश उपलब्ध हैं मगर इनमें से गार्नियर के प्रोडक्ट अच्छे रहते है और त्रुस्तवोर्ति (trustworthy) होते हैं। इसलिए आप अपनी स्किन के लिए गार्नियर के फेस वॉश try कर सकते हैं। मगर हर चीज जो फायदेमंद होती है, उसके नुकसान भी होते है। आज इस आर्टिकल में हम गार्नियर फेस वॉश के साइड इफेक्ट्स के बारे में जानेंगे। ताकि इन्हें इस्तेमाल करने के बाद आपको कोई निराशा न हो।
Garnier Face Wash Side Effects in hindi
गार्नियर फेस वॉश साइड इफेक्ट्स
क्या गार्नियर फेस वाॅश हमारे चेहरे के लिए अच्छा नहीं है? Garnier Face Wash Side Effects in hindi
हर इंसान का स्किन टाइप अलग अलग होता है तो उसे अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेस वाॅश का उपयोग करना चाहिए और आप कोई भी फेस वाॅश उठा लो उसके कुछ साइड इफेक्ट्स तो होते ही हैं।
बस आपको ध्यान इतना रखना है कि आप जो भी फेस वाॅश का इस्तेमाल कर रहे हैं वो आपके चेहरे की रिक्वायरमेंट को पूरा करे और एकदम माइल्ड साइड इफेक्ट से आपको जूझना पड़े।
इसलिए बड़ी सावधानी से आप अपना फेस वाॅश चुने क्योंकि सवाल यहाँ आपके चेहरे का है। साइड इफेक्ट्स होने की दूसरी वजह ओवर वाॅशिंग है।
कुछ लोग एक दिन में जरूरत से ज्यादा अपने चेहरे को वाॅश करते रहते हैं, जिससे कि उन्हे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है क्योंकि फेस वॉश में आखिर होता तो केमिकल ही है और हमारा स्किन भी एक सीमा तक ही केमिकल को अपने उपर ले सकता है। इसलिए आप कभी भी ओवर वाॅश न करें।
इसे भी पढें: चेहरे पर ताजगी और निखार लाए वो भी सिर्फ एक वाॅश में-Garnier face wash ke fayde uses
1. गार्नियर ब्राइट कंप्लीट विटामिन सी फेस वॉश – Garnier Bright Complete Vitamin C Face Wash
नाम से ही पता चलता है कि विटामिन सी इस फेस वॉश का मुख्य इंग्रेडिएंट्स है मगर इसके साथ इसमें लेमन एसेंस भी है। इन दोनों के होने की वजह से इसको अप्लाई करते ही आपके चेहरे से डर्ट, डस्ट और सारी इम्पुरिटी साफ हो जायेगी। इसे लगाने से आपके चेहरे में निखार भी आएगा और आपका स्किन ब्राइट हो जाएगा।
मगर इसे इस्तेमाल करने के कुछ साइड इफेक्ट्स और दुष्परिणाम भी है जिसका जानना आपके लिए जरूरी है। अगर आपके स्किन का टेक्सचर ड्राई है तो इसे बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे आपका स्किन पहले से भी ज्यादा ड्राई हो सकता है और इस फेस वॉश का इफेक्ट भी लंबे वक़्त तक नहीं रहता। इसलिए अगर आप इसका उपयोग कर रहे हैं तो लॉन्ग लास्टिंग की अपेक्षा न रखें।
इसे भी पढ़ें : Garnier Bright Complete Vitamin C Face Wash in hindi | फायदे और नुकसान
साइड इफेक्ट्स – Side Effects:
- स्किन ड्राई कर देता है
- बहुत कम समय तक इसका प्रभाव रहता है
- इसे इस्तेमाल करने के बाद सीरम या मॉइस्चराइजर लगाना ही पड़ता है।
- डल स्किन
- गर्मी में एक्ससेस स्वेट होने लगता है।
- इसमें पैराबेन जैसे हार्मफुल केमिकल है।
2. गार्नियर स्किन नैचुलर जेंटल सूथिंग फेस वॉश Garnier Skin Naturals Gentle Soothing Face Wash
अगर आपका स्किन सेंसिटिव है, तो आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फेस वॉश सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट है। इसके साथ इस फेस वॉश का उपयोग नॉर्मल स्किन के लिए भी किया जा सकता है। इसमें बहुत से नैचुरल इंग्रेडिएंट्स हैं जिसमें ऑरेंज एक्सट्रेक्ट भी आता है।
ऑरेंज एक्सट्रेक्ट के वजह से आपके चेहरे से सारी गंदगी साफ हो जाती है। इसका उपयोग स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं और फेस वॉश पर लिखे इंस्ट्रक्शन के अनुसार, इस फेस वॉश को सभी स्किन types पर उपयोग कर सकते हैं।
इसमें ऑरेंज के साथ दूसरे फलों की भी मिलावट है जिससे आपको फ्रेश स्किन मिलेगा मगर इतने सारे फायदों के साथ इसकी कुछ साइड इफेक्ट्स भी है। अगर नीचे लिखे गए साइड इफेक्ट्स आपके चेहरे के लिए माइल्ड है तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढें: Garnier ka face wash lagane ke fayde | चेहरे को बनाये ग्लोइंग
साइड इफेक्ट्स – Side Effects:
- ये फेस वॉश थोड़ा सोपी है तो इसे उतारने के लिए आपको बहुत सारा पानी लगेगा।
- हालाँकि ये फेस वॉश सभी स्किन टाइप के लिए सूटेबल है मगर ऑयली टाइप वालों को थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
- अगर आप इसे मेकअप हटाने के लिए उपयोग करेंगे तो निराशा ही पाएंगे।
- अगर आपके चेहरे में एक्ससेस ऑयल है, तो ये फेस वॉश उसे हटाने में असमर्थ है।
3. गार्नियर मेन एक्नो फाइट एंटी पिंपल Garnier Men Acno Fight Anti Pimple Face Wash
एक्ने या पिंपल, ये किसी जेंडर देख कर नहीं आते। तो महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपने स्किन का ख्याल रखना होता है। ऐसे में अगर आप गार्नियर मेन एक्नो फाइट फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहते है तो कर ले क्योंकि ये फेस वॉश सभी स्किन टाइप के लिए है।
इसमें बहुत से नैचुरल और केमिकल इंग्रेडिएंट्स है जिसमें से सैलिसिलिक एक्टिव, माइक्रोबीड्स और हर्बल रिपेयर को अहम स्थान दिया जाता है। ये फेस वॉश जेल के फॉर्म में है तो आप इसे पिंपल से छूटकारा पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन अगर आपको कोई पिंपल नहीं है और आप इसका उपयोग करते हैं तो इसके कुछ साइड इफेक्ट्स है जिसका सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए अपने स्किन की रिक्वायरमेंट के अनुसार ही अपना फेस वॉश का चयन करें।
इसे भी पढें: Garnier Face Wash for Pimples in hindi – गार्नियर फेस वॉश
साइड इफेक्ट्स – Side Effects:
अगर आप डायबिटीज, वस्कुलर डिसीस, लीवर और किडनी इंफेक्शन जैसी चीजों से जूझ रहे हैं तो इस फेस वॉश को इस्तेमाल करने का सोचे भी न क्योंकि इसमें कुछ हार्मफुल केमिकल है जो आपकी सेहत पर असर कर सकती है।
- आपके स्किन को ड्राई कर सकता है।
- स्किन इर्रिटेशन होने की भी संभावना है।
- खुजली और जलन हो सकती है।
- चेहरा फूल भी सकता है।
4. गार्नियर प्योर एक्टिव नीम फेस वॉश – Garnier Pure Active Neem Face Wash
बेशक नीम फेस वॉश नैचुरल और हेल्थी होता है जिसमें पिंपल से लड़ने की अधिक क्षमता होती है। ये आपके चेहरे से एक्सेस ऑयल और पोललुटंत को हटाने की हर मुमकिन प्रयास करता है।
इस नीम फेस वॉश को हर कोई इस्तेमाल कर सकता है क्योंकि ये सभी स्किन टाइप के लिए सही है। मगर फिर भी इसे उपयोग करने के कुछ साइड इफेक्ट्स है जिसका सामना आपको करना पड़ सकता है।
इसे भी पढें: Garnier Skin Naturals Pure Active Neem Face Wash के फायदे, नुकसान एव॔ इस्तेमाल
साइड इफेक्ट्स – Side Effects:
- इसमें SLES जो स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता।
- कुछ स्किन पर सूट न करने की वजह से पिंपल होने की संभावना है।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका उपयोग न करे।
- स्किन ड्राई हो सकती है।
- सिर्फ माइल्ड पिंपल को ही कम करने में मदद करता है।
- असर होने में काफी वक़्त लगता है।
5. गार्नियर प्योर एक्सफोलिएटिंग फेस वॉश – Garnier Pure Exfoliating Face Wash
ये फेस वॉश ऑयली स्किन वालों के लिए काफी लाभदायक है। अगर आपके स्किन सेल्स डेड हैं या आपको ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल जैसी समस्या है, गार्नियर प्योर एक्सफोलिएटिंग फेस वॉश को जरूर इस्तेमाल करें। आपके चेहरे के एक्सेस ऑयल को भी नियंत्रित कर लेता है।
इसमें यूकेलिप्टस लीफ एक्स्ट्रैट और माइक्रो पार्टिकल्स है जो डेड स्किन सेल्स को एक्टिव करने में मदद करता है। इस फेस वॉश की खास बात है कि ये अल्कोहल फ्री है और जेल के फॉर्म में आता है।
साइड इफेक्ट्स – Side Effects:
- इसकी खुशबू अन्य फेस वॉश से अलग है और अधिकतर लोगों ने इसकी फ्रैगरेंस को नापसंद किया है।
- कुछ हार्मफुल केमिकल के साथ SLES भी है, जो कि स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
- इस फेस वॉश को चेहरे से हटाने के लिए ज्यादा पानी लगता है। कितना भी चेहरे को धो लें, कहीं-न-कहीं वो स्लिपरी इफेक्ट रह ही जायेगा।
6. गार्नियर व्हाइट कंप्लीट फेयरनेस फेस वॉश-Garnier White Complete Fairness Face Wash
ये फेस वॉश सभी स्किन टाइप के लिए सूटेबल है और पुरुष और महिला, दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें ऐसे केमिकल फार्मूला है जो आपके स्किन को साफ रखने में मदद करता है। इसके केमिकल फार्मूला हल्के हैं तो ये फेस वॉश आपके चेहरे को नुकसान न पहुँचाने का दावा करता है।
लेमन एक बड़ा कारण है इस फेस वॉश को suggest करने का। वैसे तो ये एक फायदेमंद फेस वॉश है, मगर कुछ लोगों ने इसके कुछ दुष्प्रभाव भी झेले हैं, हालांकि वो ज्यादा बड़े नहीं है, मगर आपको बताना हमारा फ़र्ज़ है। ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े।
और पढ़ें : गोरा होने के सर्वश्रेष्ठ फेसवाॅश | Gora hone ke liye koun sa face wash lagaen
साइड इफेक्ट्स – Side Effects:
- अगर आपको लेमन से एलर्जी है तो इस फेस वॉश को बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
- आमतौर पर भी कुछ लोगों में इचिंग की शिकायत पायी गयी है।
- अगर आपका स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो इसका उपयोग न करें क्योंकि इसमें ऑयल कंट्रोल पॉवर नहीं है।
नया फेस वॉश इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट क्यों जरूरी है?
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको पहले किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट से रिएक्शन हुआ है, तो नया फेस वॉश सीधे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले छोटे हिस्से पर परीक्षण करना उपयोगी हो सकता है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को छोटे क्षेत्र पर पहले टेस्ट करने की सलाह देती है। अगर लालिमा, खुजली या सूजन जैसी प्रतिक्रिया दिखाई दे, तो उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल रोक देना चाहिए।
अगर गार्नियर फेस वॉश से जलन हो जाए तो क्या करें?
यदि इस्तेमाल के बाद जलन, खुजली या लालिमा महसूस होती है, तो सबसे पहले फेस वॉश को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिलहाल उसका इस्तेमाल बंद कर दें।
त्वचा को शांत रखने के लिए harsh स्क्रब या दूसरे नए स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने से बचें। अगर इर्रिटेशन गंभीर है, सूजन हो रही है या समस्या लगातार बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।
क्या फेस वॉश आंखों के पास लगाया जा सकता है?
फेस वॉश को आंखों के आसपास सीधे लगाने से बचना चाहिए। गार्नियर भी अपने ब्राइट कम्प्लीट विटामीन सी फेस वाॅश को इस्तेमाल करते समय eye contour area से बचने की सलाह देता है।
यदि गलती से प्रोडक्ट आंखों में चला जाए, तो साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। यदि इर्रिटेशन बनी रहे, तो medical advice लेना उचित है।
निष्कर्ष
गार्नियर फेस वॉश अपने आप में हर व्यक्ति के लिए नुकसानदायक नहीं है। संभावित साइड इफेक्ट्स मुख्य रूप से व्यक्ति की त्वचा की संवेदनशीलता, इस्तेमाल किए गए variant, इंग्रेडिएंट्स और इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर कर सकते हैं।
कुछ लोगों में ड्राइनेस, tightness, रेडनेस, itching या burning जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को fragrance और अन्य संभावित irritants वाले प्रोडक्ट चुनते समय इंग्रेडिएंट्स list पर ध्यान देना चाहिए।
सही तरीका यही है कि अपनी स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर चुना जाए, चेहरे को ज्यादा न रगड़ा जाए, जरूरत से ज्यादा बार क्लींजिंग न की जाए और किसी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले patch testing पर विचार किया जाए।
अगर किसी फेस वॉश के इस्तेमाल के बाद लगातार जलन, सूजन, तेज खुजली या गंभीर स्किन रिएक्शन हो, तो उसका इस्तेमाल बंद करके dermatologist से सलाह लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
ये थे साइड इफेक्ट्स जो आपका जानना जरूरी था। अगर आपकी स्किन के लिए इसमें लिखे गए साइड इफेक्ट्स माइल्ड है तो आप इन फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं और एक दिन में 2 बार से ज्यादा फेस वॉश का प्रयोग न करें क्योंकि ओवर वाॅश करने से भी साइड इफेक्ट्स होने की संभावना है।
अगर पोस्ट अच्छी लगी हो या आपके लिए फायदेमंद साबित हुई हो तो इस पेज को सब्सक्राइब, comment और share करना न भूलें। ऐसे ही ब्यूटी से जुड़ी updates के लिए बने रहे हमारे साथ।
इसे भी पढें:
Garnier Face Wash fayde: खूबसूरत ग्लोविंग एव॓ फ्रेश त्वचा का राज़
Garnier Face Wash : Benefits, Side Effects and Uses in hindi
Mamaearth Face Wash in hindi इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन के लिए
Gora hone ka Face Wash | चेहरा गोरा करने के10 बेस्ट फेस वाश कौन से हैं




















