पिंपल एक ऐसी चीज़ है जो बिन बुलाये कभी भी आ जाती है, खास कर उस वक़्त जब आपका कोई अनोखा दिन या किसी स्पेशल फंक्शन में जाना हो। और ऐसे हालात में आप हर मुमकिन कोशिश करते हैं इसे हटाने के लिए। लेकिन अगर आप पहले से ही अपने स्किन की देखभाल सही फेस वॉश के साथ करेंगे तो आप अपने किसी भी फंक्शन में बेफिक्र हो कर, अच्छे से समलित हो सकेंगे।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्किन के लिए एक सूटेबल फेस वॉश की जरूरत है। मार्केट में आपको बहुत से पिंपल रिमूविंग फेस वॉश मिल जायेंगे मगर गार्नियर से बेहतर नहीं होगा। गार्नियर काफी पुराना और विश्वासनिये product है जिसका उपयोग आप में से बहुतों से किया ही होगा।
मगर फेस वॉश चुनना इतना भी आसान नहीं होता, हर व्यक्ति के चेहरे के अलग माँग होती है। तो आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम इस आर्टिकल में गार्नियर के कुछ टॉप फेस वॉश के बारे में चर्चा करेंगे, जो सिर्फ पिंपल ही नहीं बल्कि आपके चेहरे की अन्य समस्या को भी जड़ से खत्म कर healthy skin देगा।
हालाँकि आप फेस वॉश के ट्यूब पर लिखे इंग्रेडिएंट्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अगर उनसे आपके स्किन को कोई एलर्जी या रिएक्शन वगेरा नहीं है तो आप उस फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें : Garnier Bright Complete Vitamin C Face Wash in hindi | फायदे और नुकसान
Garnier Face Wash for Pimples in hindi
1. गार्नियर स्किन नेचुरल जेंटल सुथिंग फेस वॉश Garnier Skin Naturals Gentle Soothing Face Wash
सभी टॉप फेस वॉश में से एक गार्नियर स्किन नेचुरल जेंटल सूथिंग फेस वॉश है जो कि काफी यूनिक फॉर्मूला से मिलकर बना है। ये फेस वॉश दूसरों से थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें कोई सोपी टेक्स्चर नहीं है। इसे लगाने के बाद काफी फ्रेश फील भी होता है। ये फेस वॉश नैचुरल और फायदेमंद है जिसका डेली प्रयोग करने पर आपके चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा।
इंग्रेडिएंट्स की बात करें तो इसमें हाइड्रॉक्सी एसिड (Hydroxy Acid), सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) और Herba Repair है। हाइड्रॉक्सी एसिड आपके चेहरे पर एकदम हेल्दी ग्लो देता है क्योंकि ये अलग-अलग तरह के फलों के एक्सट्रेक्ट से मिलकर बनता है। सैलिसिलिक एसिड के होने की वजह से आपके चेहरे को एक्ने जैसी समस्याओं से बचाये रखता है। वहीं Herba Repair जो कि बिल्कुल नैचुरल इंग्रेडिएंट है, ब्लूबेरी एक्सट्रेक्ट (blueberry extract) से बनता है, इसके होने की वजह से इस फेस वॉश में स्किन रिपेयर करने की भी क्षमता है।
इन सभी नैचुरल इंग्रेडिएंट्स के होने की वजह से इस फेस वॉश में नैचुरल moisturizing effect भी है। इसका उपयोग आप हर रोज़ कर सकते हैं मगर एक दिन में दो बार से ज्यादा न करें क्योंकि इसमें SLES है।
2. गार्नियर स्किन नैचुरल प्योर एक्टिव नीम फेस वॉश Garnier Skin Naturals Pure Active Purifying Neem Face Wash
पिंपल की समस्या के लिए गार्नियर का नीम फेस वॉश काफी लाभदायक होगा। इसमें स्किन टाइप को लेकर भी कोई रोक-टोक नहीं है, क्योंकि ये सभी स्किन टाइप के लिए सूटेबल है। हर रोज़ बाहर निकलने की वजह से हमारा चेहरा गन्दगी के सम्पर्क में आता है जिसकी वजह से चेहरे पर काफी धूल जम जाती है और यही धूल पिंपल का कारण भी बनता है। इसलिए ऐसे में आपको गार्नियर का ये नीम फेस वॉश का प्रयोग करना चाहिए।
ये फेस वॉश आपके चेहरे की सभी इम्पुरिटीज को काफी गहराई से बाहर निकालता है और आपको एक क्लियर और हेल्दी स्किन देता है। ऑयलि स्किन वालों के लिए भी ये फेस वॉश काफी सही साबित हुआ है क्योंकि एक्सेस ऑयल को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही ये फेस वॉश आपके चेहरे को UV rays, sunlight और pollution के damage से बचाता है।
जैसा कि नाम से ही पता लगता है कि इस फेस वॉश का मुख्य इंग्रेडिएंट्स नीम ही है जो नैचुरल भी है है और चेहरे के लिए हेल्दी भी है। इसके होने की वजह से अगर चेहरे में कोई दाग या कट वगेरा हो जाए तो वो बड़ी आसानी से भर जाते हैं। इसलिए इसे चेहरे के लिए परत time antiseptic बोलना गलत नहीं होगा। इसे भी पढें: महिलाओं के लिए 7 बेस्ट फेस वॉश | Garnier Face Wash For Girls
3. गार्नियर प्योर एक्स्फ्लोलियाटिंग फेस वॉश Garnier Pure Exfoliating Face Wash
अगर आप पिंपल या एक्ने जैसी समस्या आपके फेस पर बहुत ज्यादा है तो गार्नियर का एक्स्फ्लोलियाटिंग फेस वॉश को एक try जरूर दे। ये फेस वॉश परफेक्ट सॉल्यूशन से मिलकर बना है जो चेहरे की हर समस्या को दूर करने में और उनको फिर से reborn होने नहीं देता। इस फेस वॉश के मुख्य इंग्रेडिएंट्स में Eucalyptus leaf extract और microparticles है जो आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स को फिर से एक्टिव करने में सहायता करता है।
अगर आपका स्किन ऑयलि है तो ये फेस वॉश आपके चेहरे के लिए काफी सही है। क्योंकि ये अल्कोहल फ्री फेस वॉश है तो जो भी excess ऑयल आपके चेहरे पर आ जाते हैं, इसके उपयोग से वो कंट्रोल हो जाते हैं। हालाँकि ये paraben free फेस वॉश है लेकिन इसमें SLES है इसलिए आपको इसका उपयोग एक दिन में 2 बार से ज्यादा नहीं करना है।
ये फेस वॉश ऐसे फॉर्मूला से बना है जो आपके चेहरे की सभी गंदगी को गहराई से साफ करता है। पिंपल के साथ इस फेस वॉश से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी नहीं होते हैं। इसको लगाने से आपके स्किन में ड्राइनेस की भी कोई शिकायत नहीं आयेगी क्योंकि इसमें moisturizing effect भी है।
बस कुछ लोगों की ये शिकायत है की इसकी खुशबू बिल्कुल भी pleasant नहीं है। बाकी पिंपल जैसी समस्या के लिए ये फेस वॉश सही है। इसे भी पढें: Garnier Power White Double Action Face Wash Review और फायदे
4. गार्नियर मेन एक्ने फाइट एंटी पिम्पल फेस वॉश Garnier Men Acno Fight Anti Pimple Face Wash
अब पिंपल का कोई जेंडर तो होता नहीं है, तो हम सभी को इस समस्या से झूझना ही पड़ता है। लेकिन बात करें अगर मेन कि तो गार्नियर का acno fight फेस वॉश उनके लिए बेस्ट है। ये फेस वॉश आपके चेहरे के 99.9% germs को हटाता है जो पिंपल के होने का कारण है। इसमें anti inflammatory properties भी है जिससे आपके चेहरे के लाल skin को खत्म करता है। इसके साथ ही अन्य rashes और skin irritation जैसी समस्या भी समाप्त हो जायेगी।
अगर बात करें इसके टेक्स्चर कि तो ये जेल based है जो आपके skin के हर एक pore को अच्छे से साफ करता है। Pollution के संपर्क में आने से चेहरे पर काफी impurities आ जाती है मगर इस फेस वॉश के प्रयोग से आप इस समस्या से बच सकते हैं। बस एक वॉश में ही आपके चेहरे की सारी गंदगी खतम हो जायेगी।
मुख्य इंग्रेडिएंट्स के तौर पर इसमें herba repair, salicylic active, और microbeads है। इन तीनों के होने की वजह से ब्लैकहेड्स, रेडनेस और पिंपल जैसी समस्या को जड़ से ख़तम करता है। हालाँकि ये फेस वॉश सभी स्किन टाइप के लिए है मगर ऑयलि स्किन वालों के लिए थोड़ा ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसको लगाने से आपके चेहरे पर जो एक्सेस ऑयल है वो काबू में आ जाता है, जिससे आपको बिल्कुल फ्रेश सा महसूस होगा। इसे भी पढें: चेहरे पर ताजगी और निखार लाए वो भी सिर्फ एक वाॅश में-Garnier face wash ke fayde uses
5. गार्नियर स्किन नेचुरल लाइट कम्पलीट वाइट स्पीड फेयरनेस फेस वॉश Garnier Skin Naturals Light Complete White Speed Fairness Face Wash
पॉल्यूशन की वजह से आपके स्किन की नैचुरल ग्लो चली जाती है और आपकी स्किन डल हो जाती है, ऐसे में गार्नियर स्किन नेचुरल लाइट कम्पलीट वाइट स्पीड फेयरनेस फेस वॉश का उपयोग ही हल है।
इस फेस वॉश के प्रयोग से आपके चेहरे के सारी impurities निकल जाती है, और आपको बिल्कुल क्लीयर स्किन मिलता है। क्योंकि इस फेस वॉश में pure yuzu lemon है जो आपके स्किन को काफी गहराई से साफ करता है। और इसी की वजह से आपके डल स्किन refresh हो जाते है।
Yuzu lemon के साथ इस फेस वॉश में cleanser का भी फॉर्मूला है जो आपके स्किन tone को बेहतर बनाने में मदद करता है। धूप के संपर्क में आने से जो स्किन tan हो जाती है, इस फेस वॉश से आप अपने tanned स्किन को फिर से नैचुरल ग्लो दे सकते है। इस फेस वॉश में कुछ purifying agents भी है जो आपके चेहरे से पिंपल, acne, pigmentation, और dark spots जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।
हालाँकि ये फेस वॉश सभी skin types के लिए है और इसके बेहतर results के लिए आप इसका उपयोग हर रोज़ कर सकते हैं। इसमें harmful chemicals जैसे paraben, SLES और SLS भी नहीं है। इसकी fragrance भी काफी pleasant है लेकिन अगर आपकी skin sensitive है तो थोड़ा ख्याल रखें। इसे भी पढें: Best Skin Whitening Face Wash in hindi गोरा होने वाला फेसवॉश
6. गार्नियर स्किन नेचुरल लाइट कम्पलीट वाइट स्पीड ड्यू एक्शन फेस वॉश Garnier Skin Naturals Light Complete White Speed Duo Action Face Wash
Lemon और white clay के मिक्स्चर से बना ये फेस वॉश आपको सिर्फ पिंपल ही नहीं बल्कि redness, blackouts, और dark spots जैसी समस्याओं से बचाता है। वातावरण के pollution की वजह से आपके चेहरे पर जो भी damages होते हैं जैसे ज्यादातर आपकी skin dull, dark और उस पर धूल बैठ जाते हैं, गार्नियर का Light Complete White Speed Duo Action फेस वॉश से सब हट जाते हैं।
इस फेस वॉश को लगाने से सिर्फ आपकी skin की dullness ही नहीं बल्कि pigmentation और impurities भी हटती है और आपको बिल्कुल brightening और glowing skin मिलता है। Lemon के होने की वजह से चेहरे की गंदगी जड़ से खत्म होती है वहीं white clay चेहरे से एक्सेस ऑयल को सोख लेता है ताकि आप फ्रेश सा महसूस करें। अगर आपके skin tone ने भी अपनी नैचुरल सौंदर्य खो दी है तो इस फेस वॉश से आप उसे फिर से पा सकते हैं, वो भी सिर्फ एक ही वॉश में।
इसकी citrus खुशबू से आपको काफी रिफ्रैशिंग फील होगा। हालाँकि ये फेस वॉश का उपयोग उन लोगों के लिए है जिनका skin नॉर्मल या ऑयलि हो। इस फेस वॉश का उपयोग आप हर रोज़ कर सकते हैं और इसके एक ही वॉश से आप अपने make up को भी रिमूव कर सकते हैं। ये फेस वॉश paraben जैसी harmful chemicals से दूर है।
ओवर ऑल ये फेस वॉश काफी फायदेमंद है लेकिन अगर आपकी skin सेंसिटिव है तो आपको इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए इस फेस वॉश को यूज़ करने से पहले इसके ingredients वगेरा की जाँच अच्छी तरह से कर ले।
तो ये थे पिंपल के लिए गार्नियर के टॉप 6 face wash जिसका उपयोग आपको बेहतर result देगा। उपर बताये गए किसी भी फेस वॉश का चयन आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। नीचे comments में आप अपना अनुभव जरूर share करें।
इस article से अगर आपको मदद मिली हो तो और लोगों के साथ भी share करें। और ऐसे ही beauty related जानकारियों के लिए फॉलो करें हमारे पेज को।
इसे भी पढें:
Face Wash For Oily Skin in Winter in hindi | Winter Skin Care
Garnier Face Wash Side Effects in hindi | गार्नियर फेस वॉश
Garnier Face Wash : Benefits, Side Effects and Uses in hindi
Garnier ka face wash lagane ke fayde | 4 सर्वश्रेष्ठ फेस वॉश




















