Garnier Skin Naturals Winter Care Nourishing Cold Crèam Review in hindi
गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम रिव्यू
ठंड आते ही हम सब कोल्ड क्रीम पर स्विच कर जाते हैं क्योंकि हमारे स्किन की जरूरत इस वक़्त सिर्फ कोल्ड क्रीम ही पूरा कर सकती है। इसलिए आज हम आपके लिए गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम के उपर एक प्रोपर रिव्यू ले कर आये हैं।
कोल्ड क्रीम को ठंड के वक़्त इसलिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे फॉर्मूला होते हैं जो आपके चेहरे को हमेशा मॉइस्चराइज रखता है। मॉइस्चराइज रहने से चेहरे पर आपको किसी भी प्रकार का खिंचाव महसूस नहीं होगा।
इसके अलावा कोल्ड क्रीम की सहायता से आप अपने चेहरे से मेकअप या dirt बड़ी ही आसानी से हटा सकते हैं।
कोल्ड क्रीम को लगाने से चेहरे में एक नर्मपन सा आता है और आपका स्किन हेल्दी भी रहता हैं। गार्नियर का ये कोल्ड क्रीम अकेशिया हनी और ऐसे फॉर्मूला से मिलकर बना है जो आपके स्किन को 24 घंटे प्रोटेक्ट करेगा।
तो चलिए इस क्रीम के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं ताकि आप सभी पाठकों को ये क्लीयर हो जाए कि गार्नियर का ये कोल्ड क्रीम आपके स्किन और बॉडी टाइप के लिए सही है भी या नहीं। इसे भी पढ़ें: गार्नियर क्रीम के फायदे | Garnier cream ke fayde aur nuksan
क्रीम का संक्षेप
गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम क्या है?
गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम एक मॉइस्चराइजिंग क्रीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य त्वचा को नमी प्रदान करना और सर्दियों में होने वाले रूखेपन को कम करने में सहायता करना है। जैसे ही आप गार्नियर के इस कोल्ड क्रीम को देखेंगे, आपको साफ अक्षरों में सबसे पहले ये लिख हुआ दिखेगा कि इसकी नरिशिंग इफेक्ट पूरे 24 घंटे तक रहती है जो आपके स्किन को सूखने नहीं देती।
ये क्रीम ऐसे फॉर्मूला से मिलकर बना है जो आपके स्किन को सॉफ्ट मॉइस्चराइज और ठंड के वक़्त जो खींचाव होने लगता है उसे रोकता है। इंग्रेडिएंट्स में अकेशिया हनी (Acacia honey) को मुख्य स्थान दिया गया है जिसकी वजह से नैचुरेली ग्लो आता है।
इस क्रीम की हाइड्रो-फिक्सेटिंग प्रोपर्टी आपके चेहरे के हर एक पोर में अच्छे से अपनी जगह बनाये रखता है।
सर्दियों में त्वचा की ऊपरी परत से नमी तेजी से कम हो सकती है। इसके कारण त्वचा खिंची हुई, खुरदरी या असहज महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में गाढ़ी मॉइस्चराइजिंग क्रीम त्वचा की सतह पर नमी बनाए रखने में मदद कर सकती है।
यह क्रीम विशेष रूप से उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें सर्दियों में हल्की या सामान्य मॉइस्चराइजर की तुलना में कुछ अधिक पौष्टिक और समृद्ध बनावट वाली क्रीम की आवश्यकता होती है।
गार्नियर विंटर केयर क्रीम की बनावट कैसी है? (टेक्स्चर)
किसी भी मॉइस्चराइजर का अनुभव केवल उसके नाम से नहीं, बल्कि उसकी बनावट और त्वचा पर महसूस होने वाले प्रभाव से भी समझा जाता है।
अगर इसके टेक्स्चर की बात करें तो क्रीम सफेद रंग का है और स्लिप्पेरी तो बिल्कुल भी नहीं है, थोड़ा मोटा (thick) है। इसके साथ ही ये क्रीम बिल्कुल भी ग्रीसि नहीं है, बड़ी आसानी से ये आपके चेहरे में मिल जाता है और उसके बाद कोई ऑयली पैच भी नहीं छोड़ता है आपके चेहरे पर। तो इसका पूरापुरी टेक्स्चर काफी सही है।
विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम की बनावट सामान्य हल्के जेल-आधारित मॉइस्चराइजर की तुलना में अधिक क्रीमी और समृद्ध महसूस हो सकती है। इसे त्वचा पर लगाने के बाद यह त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज महसूस कराने में मदद कर सकती है।
हालांकि, बहुत तैलीय त्वचा वाले लोगों को इसकी समृद्ध बनावट थोड़ी भारी लग सकती है। इसलिए क्रीम की मात्रा त्वचा के प्रकार और मौसम के अनुसार रखना बेहतर होता है।
फ्रैगरेंस
इसमें ऐसे किसी पदार्थ का उपयोग नहीं किया गया है जो आपको अच्छी खुशबू न दे, कुछ केमिकल और honey का उपयोग किया गया है। इसकी खुशबू एकदम हल्की है और लगाने के कुछ वक़्त के बाद गायब भी हो जाती है।
हनी की कुछ खास खुशबू नहीं होती है, इस क्रीम से आपको गार्नियर के अन्य क्रीम की तरह ही रेगुलर खुशबू आती है। और ये काफी प्लीज़ेंट भी है और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी कोई हानि नहीं है।
हाँ, लेकिन आपको यदि हनी या इसमें इस्तेमाल किये गए किसी केमिकल से एलर्जी वगेरा है तो इस क्रीम के उपयोग से आपको साइड इफेक्ट हो सकती है।
इंग्रेडिएंट्स
Water, glycerine, Cetyl Alcohol, Petrolatum, PEG-40, Fragrance, Stearic Acid, Honey, Palmitic Acid, Myristic Acid और भी बहुत सी अर्टिफिशियल केमिकल का प्रयोग किया गया है।
अगर आप पूरी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट देखना चाहते हैं तो क्रीम के पैकेजिंग में मिल जायेगी।
इसे भी पढ़ें: Garnier cream lagane se kya hota hai जानें इसके फायदे और नुकसान
गार्नियर विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम का उपयोग कैसे करना है?
इस क्रीम का उपयोग बिल्कुल सरल है जैसे आप अन्य क्रीम को लगाते हैं, बिल्कुल उसी तरह आप इसे भी लगा सकते हैं। फिर भी अगर आपको इस विषय को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो नीचे कुछ स्टेप्स बताये हैं जिसे आप फॉलो कर सकते हैं:
Step 1: सबसे पहले तो आपको अपने चेहरे को अच्छे से गार्नियर या जो भी फेस वॉश आप यूज़ करते हैं, उससे अपने चेहरे को धो ले। ताकि चेहरे की सारी impurities एक ही बार में निकल जाए।
Step 2: फिर अपने चेहरे को किसी अच्छे कपड़े से पोंछ कर अपने चेहरे को सूखा ले ताकि क्रीम लगाने में आसानी हो।
Step 3: इसके बाद आप क्रीम को सही मात्रा में अपने हाथों पर निकाले है अपने चेहरे पर लगाना शुरू कर दे।
Step 4: क्रीम को लगाते वक़्त उसे सरकुलर (circular) तरीके से लगाए। इससे आपका चेहरा कभी नहीं झुलसेगा।
वैसे तो इस क्रीम का असर एक बार लगाने के बाद 24 घंटों तक रहता है मगर आपको इसका उपयोग दिन में दो बार तो अवश्य करना चाहिए, खासतौर पर जब आपका स्किन dry हो।
गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम को लगाने से क्या होता है?
सबसे पहले अगर शुरुआत करें इसके पैकेजिंग से तो ये एक काग़ज़ के डब्बे में सील किया हुआ होता है। और जब आप उस सील को खोलेंगे तो एक ग्लास ट्यूब मिलेगा जिसमें क्रीम को स्टोर किया होता है। वो सील का बॉक्स और क्रीम के शीशे में आपको क्रीम से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त हो जायेगी।
गार्नियर का ये विंटर क्रीम दूसरे कोल्ड क्रीम से अलग है क्योंकि इसे लगाने के बाद आपको अपने चेहरे पर ऑयलिनेस महसूस नहीं होगा।
इसे लगाते ही आपके चेहरे में मिल जाता है और आपको सॉफ्ट स्किन देता है। इसके अलावा आप इस क्रीम का उपयोग मेकअप के बेस के रूप में भी कर सकते हैं।
क्योंकि इसका टेक्स्चर ऑयली नहीं है तो आप इसे दिन में भी लगा सकते हैं, इससे किसी भी प्रकार की गंदगी आपके चेहरे पर नहीं चिपकेगी।
हालाँकि ये क्रीम सभी स्किन टाइप के लिए है मगर फिर भी आपको एक बार इसका टेस्ट अपने स्किन पर कर लेना चाहिए। कुछ एक ऐसे अपवाद हो सकते हैं क्योंकि हो सकता है इंग्रेडिएंट्स के कोई केमिकल आपके चेहरे पर सूट न करे।
हालाँकि, इस क्रीम की खुशबू कुछ खास नहीं है, बिल्कुल माइल्ड है जिससे इरिटेशन होने की संभावना बिल्कुल कम है।
इसे लगाने से आपके चेहरे के डेड सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और ये काफी लाँग लास्टिंग भी है तो बार-बार टचअप करने की भी जरूरत नहीं है। इसलिए गार्नियर के इस कोल्ड क्रीम को विंटर के दौरान अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें: Garnier Whitening Cream for oily skin in hindi-6 बेस्ट क्रीम
गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम के फ़ायदें
1. रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद
सर्दियों में त्वचा की सबसे आम समस्या रूखापन है। यह क्रीम त्वचा को नमी देने में सहायता कर सकती है, जिससे त्वचा अधिक मुलायम और आरामदायक महसूस हो सकती है। इसकी मॉइस्चराइजिंग प्रोपर्टी काफी अच्छी है विंटर के लिए और इस क्रीम को एक बार लगाने के बाद आपको अलग से मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होगी।
यदि त्वचा धोने के बाद खिंची हुई महसूस होती है, तो मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल उस असहजता को कम करने में मदद कर सकता है।
2. त्वचा को मुलायम बनाने में मदद
सूखी त्वचा अक्सर खुरदरी महसूस होती है। नियमित रूप से उपयुक्त मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से त्वचा की सतह अधिक मुलायम महसूस हो सकती है। इसका टेक्स्चर काफी smooth है जिसकी वजह से ये क्रीम आसानी से चेहरे में फैल जाता है और चेहरे में अब्सर्ब भी हो जाता है।
विशेष रूप से सर्दियों में कोहनी, गाल, हाथ और अन्य सूखे हिस्सों पर मॉइस्चराइजर उपयोगी हो सकता है।
3. ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल
सर्दियों में कम तापमान और शुष्क हवा त्वचा की नमी को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान एक पौष्टिक क्रीम त्वचा को आराम देने वाली देखभाल का हिस्सा बन सकती है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि केवल क्रीम लगाना ही पर्याप्त नहीं है। पर्याप्त पानी पीना, बहुत गर्म पानी से त्वचा न धोना और त्वचा के अनुसार सौम्य उत्पाद इस्तेमाल करना भी महत्वपूर्ण है।
4. त्वचा में खिंचाव कम करने में सहायता
चेहरा धोने के बाद यदि त्वचा खिंची हुई महसूस होती है, तो इसका एक कारण नमी की कमी हो सकता है। मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा अधिक आरामदायक महसूस कर सकती है।
गार्नियर इस क्रीम को त्वचा के खिंचाव और सूखेपन से होने वाली असहजता को कम करने वाले उत्पाद के रूप में प्रस्तुत करता है।
5. सर्दियों की दैनिक त्वचा देखभाल में शामिल करना आसान
इस तरह की क्रीम को सुबह और रात की त्वचा देखभाल दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, दिन के समय बाहर निकलने पर मॉइस्चराइजर के साथ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।
इसमें Acacia Honey है जो चेहरे के लिए काफी सही होता है, निखार लाने का काम करता है। ज्यादातर कोल्ड क्रीम ऑयली होते है मगर ये क्रीम ऐसा नहीं है। बिल्कुल भी ऑयली पैच नहीं बचता चेहरे पर।
6. बजट के अनुकूल
Affordable है। उपलब्ध खुदरा सूची में 40 ग्राम पैक की कीमत ₹145 और 18 ग्राम पैक की कीमत ₹80 दिखाई गई थी। हालांकि कीमत और उपलब्धता विक्रेता तथा समय के अनुसार बदल सकती है।
इस वजह से इसे सर्दियों के लिए किफायती मॉइस्चराइजिंग विकल्पों में शामिल किया जा सकता है।
7. फ्रैगरेंस
इसकी खुशबू भी mild है, गार्नियर के अन्य क्रीम के सामान ही है। और कुछ ही देर मे लुप्त भी हो जाता है।
अगर आप इसे लगाने के बाद अपने फेस को वॉश नहीं करेंगे तो इस क्रीम का असर पूरे 24 घंटों तक रहेगा। काफी लाँग लास्टिंग इफेक्ट के साथ इसका आफ्टर इफेक्ट भी बहुत सही है।
8. मेकअप
ये क्रीम मेकअप के मामले में काफी सही है। जहाँ एक तरफ आप इसका उपयोग मेकअप के बेस के तौर पर भी कर सकते हैं वहीं दूसरी ओर आप इसे मेकअप रिमूव करने के लिए भी कर सकते हैं।
9. पैकेजिंग
पैकेजिंग की बात करें तो वो भी काफी सही है, लीकेज प्रूफ है। ट्रैवल फ्रेंडली है।
इसे भी पढ़ें: ये है 5 बेस्ट गार्नियर क्रीम के नाम | Garnier Cream ke fayde
गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम के नुकसान
हर त्वचा और हर व्यक्ति के लिए एक ही कॉस्मेटिक उत्पाद समान तरीके से काम करे, यह जरूरी नहीं है। वैसे तो ये कोल्ड क्रीम बहुत अच्छा है स्किन के लिए लेकिन इससे कुछ नुकसान होने की भी संभावना है, इस क्रीम के इस्तेमाल के दौरान कुछ लोगों को निम्न समस्याएं महसूस हो सकती हैं:
1. कुछ लोगों को भारी लग सकती है
जिन लोगों की त्वचा बहुत तैलीय है, उन्हें समृद्ध क्रीम चेहरे पर भारी या चिपचिपी महसूस हो सकती है। वैसे तो ये सभी स्किन टाइप के लिए है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे cases होते हैं जिसपे ये क्रीम सूट नहीं करता जो कि आपको नुकसान दे सकता है।
2. संवेदनशील त्वचा में प्रतिक्रिया
किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद की तरह इस क्रीम की कुछ सामग्री संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्ति को परेशानी दे सकती है।
3. मुंहासे वाली त्वचा पर व्यक्तिगत अनुभव अलग हो सकता है
यदि किसी व्यक्ति की त्वचा पहले से मुंहासों के प्रति संवेदनशील है, तो बहुत समृद्ध उत्पाद उसके लिए हमेशा उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं है।
4. सुगंध से संवेदनशीलता
यदि किसी उत्पाद में सुगंध मौजूद है, तो कुछ संवेदनशील लोगों को उससे परेशानी हो सकती है। इसलिए सामग्री सूची देखना उपयोगी है।
5. एलर्जी रिएक्शन
इसके इंग्रेडिएंट्स में बहुत से केमिकल है जिसकी वजह से आपको एलर्जी रिएक्शन होने की संभावना है।
इसमें SPF नहीं है तो अगर आप डे के टाइम पे इसका उपयोग करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा नुक्सानदेह हो सकता है।
वैसे तो इस प्रोडक्ट का दावा है कि ये बिल्कुल भी greasy और ऑयली नहीं है, मगर ऑयली स्किन वालों के लिए थोड़ा greasy हो सकता है।
6. पैकेजिंग
बेशक इसकी पैकेजिंग काफी सॉलिड है, लीकेज प्रूफ है मगर वो काफी unhygienic भी है। Jar की जगह पे अगर flip flop tube में आता तो ज्यादा बेहतर होता।
क्रीम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
गार्नियर विंटर केयर क्रीम खरीदने से पहले इन बातों को ध्यान में रखें:
- अपनी त्वचा का प्रकार पहचानें।
- पैकेज पर दिए गए घटकों की सूची पढ़ें।
- संवेदनशील त्वचा होने पर पैच परीक्षण करें।
- बहुत अधिक मात्रा में क्रीम न लगाएं।
- दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- पैक की सील और समाप्ति तिथि जरूर जांचें।
- कीमत और उपलब्धता अलग-अलग दुकानों पर अलग हो सकती है।
और आखरी में
विंटर के लिए सभी अच्छे कोल्ड क्रीम में से एक गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम भी है, जिसका उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद है।
इस क्रीम की सारी डिटेल हमने बता दी है, तो अगर आपके स्किन पर उपर बताये गए नुकसान हावी नहीं हैं और उनसे आपको किसी भी प्रकार का कोई एलर्जी वगेरा नहीं है तो ये क्रीम आपके लिए बेस्ट है।
हाँ, लेकिन आप इसे अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने से पहले टेस्ट जरूर कर ले। हालाँकि इस्तेमाल करने के कुछ ही दिनों (एक सप्ताह) में आपको इसके रिज़ल्ट दिखने लगेंगे।
अगर आप इसके रिज़ल्ट से संतुष्ट हैं तो ही आप इसे अपने डेली विंटर रूटीन में शामिल करें। ये क्रीम दूसरे कोल्ड क्रीम की तरह चेहरे पर कोई खिंचाव नहीं रहने देता, इसकी absorbing property इतनी अच्छी है कि बड़ी आसानी से चेहरे में मिल जाता है और लगाने वाले को हेवी भी महसूस नहीं होता।
निष्कर्ष
तो हमारा निष्कर्ष यही है कि अगर आप चाहे तो आप गार्नियर के इस कोल्ड क्रीम को कांसिडर कर सकते हैं। तो ये था गार्नियर स्किन नेचुरल्स विंटर केयर नरिशिंग कोल्ड क्रीम के रिव्यू। आप नीचे कॉमेंट में अपने अनुभव जरूर बताएं।
और अगली आपको कौन सी प्रोडक्ट की जानकारी चाहिए, वो भी कॉमेंट के द्वारा हम तक पहुंचाए। ऐसे ही ब्यूटी से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे पेज को फॉलो करते रहें।




















