Garnier Cream ke fayde
Garnier के प्रोडक्ट सिर्फ हेयर कलर और फेस वॉश तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब मार्केट में आपको इसके फेस क्रीम भी मिल जायेंगे। और फेस क्रीम skin care routine का बहुत अहम हिस्सा होता है। मगर अपने चेहरे के लिए एक सूटेबल क्रीम चुनना काफी जरूरी होता है क्योंकि हर किसी के skin की अलग मांग होती है।
चाहे आपकी skin dry हो, ऑयली हो या नॉर्मल हो, क्रीम तो लगाना जरूरी हीं है। क्योंकि क्रीम आपके चेहरे पर एक सुरक्षक की तरह होता है जो आपके चेहरे को धूप और प्रकृति के प्रदूषण से बचाता है। इसके साथ ही क्रीम लगाने से आपके चेहरे पर मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट भी आता है।
मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट से आपकी skin हमेशा hydrated और रिफ्रेश रहेगी। इसके दौरान जो skin cells डेड हो जाती है उनको एक्टिव भी कर देता है जिसकी वजह से आपको healthy ग्लो मिलता है।
इसलिए इस article में आपको Garnier के कुछ बेस्ट क्रीमों के बारे में बतायेंगे। अगर आप healthy skin चाहते हैं जो acne, पिंपल और blackheads जैसी समस्याओं से न घिरी हो तो आज ही आप अपने skin care routine में फेस क्रीम को सम्मलित करें।
इसे भी पढें: Garnier Face Wash Side Effects in hindi | गार्नियर फेस वॉश
गार्नियर क्रीम के फायदे
1. Garnier Light Complete Vitamin C Serum Cream
ये एक फेयरनेस क्रीम है जिसका उपयोग आप रेगुलर कर सकते हैं। एक चीज़ जो इस क्रीम को दूसरे क्रीमों से अलग बनाता है वो है serum जो इसके नाम में है। मगर इसका टेक्स्चर अन्य क्रीमों के भाँति ही है।
इसमें तीन गुणा vitamin c serum है जो skin के लिए काफी healthy माना है। इसके साथ ही इसमें yuzu lemon की भी शक्ति है जो आपके चेहरे से dark spots और impurities जैसी चीजों को जड़ से उखाड़ फेकता है जिसका result आपका bright और clean skin होता है।
क्योंकि ये serun क्रीम है तो इसमें सोखने (absorb) करने के ताकत अच्छी है जिससे आपको कभी भी ऑयली सा महसूस नहीं होगा।
ऐसा बहुत बार होता है कि क्रीम को फेस पर लगाने के बाद चिप-चिपा सा महसूस होता है मगर Garnier के इस क्रीम के प्रयोग से आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा, उल्टा आपको काफी रिफ्रेश सा फील होगा।
इसमें ऐसे फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है जो आपके चेहरे को बाहर की धूप और UV light के प्रभाव से बचाता है। Direct धूप या UV light के चेहरे पर पड़ने से काफी serious skin damages की संभावना है।
अगर इसके fragrance की बात करें तो citrus है, वो भी आपको तभी पता चलेगा जब आप बड़े ध्यान से इसको स्मेल करने का प्रयास करेंगे।
अगर normally देखा जाए तो इसकी खुशबु ऐसी है नहीं जो किसी को भी आसानी से पता लग जाए। ऐसे में सेंसिटिव नाक वालों के लिए ये फ़ायदा है।
इस क्रीम का रिजल्ट्स बेस्ट उन लोगों के लिए होगा जिनका स्किन टेक्स्चर नॉर्मल है, ऑयली वालों के लिए dry होने की संभावना है।
इसे भी पढें: Garnier ka face wash lagane ke fayde | चेहरे को बनाये ग्लोइंग
गार्नियर लाइट कम्पलीट विटामिन सी सीरम क्रीम के फायदे
* इंग्रेडिएंट्स में vitamin c, niacinamide और yuzu lemon है.
* Skin brightening के लिए बेस्ट है।
* नॉर्मल स्किन टेक्स्चर वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
* सस्ता है।
* UV light और धूप से होने वाली damages से बचाता है।
* Greasy या ऑयली effect नहीं आने देता।
* इसकी fragrance भी कुछ खास पता नहीं चलती है।
2. Garnier Skin Naturals Wrinkle Lift Anti Ageing Cream
जैसा कि इसके नाम में ही लिखा है कि ये एक Wrinkle Lift Anti ageing क्रीम है जो आपके चेहरे को young और नैचुरल ग्लो देता है। बढ़ते उम्र या प्रदूषित वातावरण के कारण हमारे चेहरे से नैचुरल ग्लो खत्म होता जा रहा है।
जिससे हमारे चेहरे पर झुर्रियां जैसी समस्या उभरती जा रही है। इस क्रीम को लगाने से wrinkles, fine lines और skin dryness जैसी समस्या नहीं आयेगी।
अगर बात करें इसके इंग्रेडिएंट्स कि तो सभी नैचुरल है। इसमें अदरक, चेरी और बिल्बेरी है जो कि चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
इसका टेक्स्चर ज्यादा मोटा नहीं है तो आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि हाथ से फिसल सकता है। हालाँकि ये क्रीम dry skin वालों के लिए काफी सही है क्योंकि इसमें मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट भी है।
इसका उपयोग आप हर रोज़ कर सकते हैं। अगर आपका स्किन ड्राइ है तो आप इसे 2-3 बार एक दिन में लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपका स्किन ऑयलि है तो आप इस क्रीम का इस्तेमाल कम ही करें। ज्यादा से ज्यादा 2 बार करें और कम quantity में करें क्योंकि इसे लगाने से चिपचिपाहट होने लगेगी।
गार्नियर स्किन नैचुरल रिन्कल लिफ्ट एंटी एजिंग क्रीम के फायदे
* चेहरे में नैचुरल ग्लो को फिर से लाता है।
* Anti ageing से बचाता है और आपको young look देता है।
* नैचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है इस क्रीम में।
* Dry skin वालों के लिए perfect है।
* Wrinkles, fine lines, और skin dryness नहीं होने देता।
* चेहरे को hydrated रखता है।
3. Garnier Skin Naturals Light Complete Yoghurt Night Cream
अगर आप skin care routine अच्छे से फॉलो करते हैं तो night cream उसमें जरूर सम्मलित होगा। Night cream का काम ही यही होता है कि सोते वक़्त आपके चेहरे को nourish करें।
हालाँकि Garnier के इस night cream में Vitamin C, दही (yoghurt) और निम्बू की शक्ति है जो आपके चेहरे में brightening effect देता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये Light क्रीम है जिसकी absorbing पॉवर बहुत ज्यादा है और आपको इसमें कोई greasy effect भी नहीं महसूस होगा।
ये night cream ऐसे फॉर्मूला से बना है जिसे लगाने से चेहरा मॉइस्चराइज हो जाता है और सुबह उठने से आपको बिल्कुल फ्रेश फील होगा। इसके साथ ही आपका skin smooth और clean भी लगेगा।
अगर इसके टेक्स्चर की बात करें तो white कलर का क्रीम है जो कि बिल्कुल smooth है और आप इसे बड़ी आसानी से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
इसमें आपको citrus fragrance मिल जायेगी क्योंकि इसमें फ्रूट एक्स्ट्रैट है। हालाँकि ये खुशबू बिल्कुल हल्की है तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन अगर citric खुशबू आपके लिए सही नहीं है तो आप इस product को स्किप कर सकते हैं।
गार्नियर स्किन नैचुरल लाइट कम्पलीट योगार्ट नाईट क्रीम के फायदे
* इंग्रेडिएंट्स इसके नैचुरल है और विटामिन कभी मौजूद है।
* Skin को hydrated, nourished और moisturized करता है।
* हल्के फॉर्मूला होने की वजह से absorption पॉवर अच्छी है।
* रात में लगाने के बाद सुबह बिल्कुल fresh और smooth skin देता है।
* ट्रैवल फ्रेंडली है।
* Fragrance citrus है जो कि काफी mild है।
4. Garnier Skinactive Moisture Rescue Refreshing Gel Cream
अगर आपका स्किन ड्राइ है तो गार्नियर का ये क्रीम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालाँकि इस क्रीम का टेक्स्चर जेल के फॉर्म में है, गुलाबी रंग है, light है, और हल्का slippery है।
लेकिन जैसा कि इसके नाम में लिख है, इससे आपके चेहरे को मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट मिल जायेगी। इसे लगाने के बाद refreshing सा महसूस होगा।
अगर आप इसकी इंग्रेडिएंट्स list चेक करेंगे तो उसमें आपको अल्कोहल दिख जायेगा जिसकी वजह से इस क्रीम में कूलिंग इफेक्ट है। इसमें ज्यादा आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स है लेकिन वो सभी dermatologically टेस्टेड है लैब से। क्योंकि ये light क्रीम है तो इसकी absorption पॉवर काफी स्ट्रॉंग है।
इसकी fragrance floral है लेकिन ज्यादा देर तक नहीं रहती। इसे लगाने से आपको breakouts जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा, और मॉइस्चराइजिंग की तो फिक्र ही न करें।
अगर आपको skin rashes जैसी समस्या है तो इस क्रीम से वो भी खत्म हो जाती है। बस आप इसका उपयोग लगातार दो सप्ताह तक करते रहें, आपको इसके फ़ायदें महसूस होने लगेंगे।
गार्नियर स्किनाक्टिव माॅइश्चराजर रेसक्यु रिफ्रेशिंग जेल क्रीम के फायदे
* Skin issues खत्म करता है।
* Dry और normal skin वालों के लिए लाभदायक है।
* क्रीम में मॉइस्चराइजिंग, हाइड्रेटिंग और cooling effect भी है।
* Absorption पॉवर कमाल की है।
* Fragrance floral है और कुछ वक़्त के बाद खत्म हो जाती है तो किसी को एलर्जी की कोई संभावना नहीं है।
* इस क्रीम का उपयोग आप night crème के रूप में भी कर सकते हैं।
* आपके चेहरे को smooth, fresh और clean करता है।
5. Garnier Skin Naturals Daily Care Moisturizing Cream
ठंड के मौसम में हम हमेशा ऐसे क्रीम के पीछे भागते हैं जो हमारे चेहरे को मॉइस्चराइज कर सके। ऐसे में आपको Garnier का Daily care moisturizing crèam का उपयोग करना चाहिए।
अँगूर के पानी और विटामिन E के मिक्स्चर से बना ये क्रीम आपको फ्रेश, सॉफ्ट और healthy skin देगा। इस क्रीम में ऐसे formulas का प्रयोग किया गया है जिसे एक से दो बार लगाने से आपको चौबीस घंटे आपका skin moisturized लगेगा।
ये क्रीम हल्की ग्रीन कलर में आता है और इसका टेक्स्चर medium है जो कि बिल्कुल भी नहीं फिसलता।
इसे चेहरे पर अच्छे से मसाज करने के बाद कोई भी ऑयली या greasy effect नहीं लगने देता क्योंकि इसकी absorption पॉवर अच्छी है। हालाँकि इसकी खुशबु हल्की मिंट जैसी आती है लेकिन स्ट्रॉंग बिल्कुल भी नहीं है, काफी फ्रेश वाली फील देगी। लेकिन अगर आपको मिंट से एलर्जी है तो आप इसका उपयोग न करें।
इस क्रीम का उपयोग आप अपने makeup के बेस के रूप में भी कर सकते हैं। ओवर ऑल ये क्रीम विंटर के लिए perfect choice होगी, खासतौर पर अगर आपका स्किन बहुत जल्दी ड्राइ हो जाता है तो। क्योंकि इसका हाइड्रेटिंग पॉवर कमाल का है और काफी long lasting भी है।
गार्नियर स्किन नैचुरल डेली केयर माॅइश्चराजिंग क्रीम के फायदे
* चेहरे को soft, smooth और healthy बनाता है।
* इसका असर लंबे वक़्त तक रहता है।
* इसमें मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट है।
*ड्राइ स्किन वालों के लिए काफी सही है।
* इसकी खुशबु भी कमाल की है।
* इसका उपयोग आप makeup के base के लिए भी कर सकते हैं।
* इसे लगाने से काफी फ्रेश सा महसूस होता है।
* इसके दाम भी काफी reasonable है।
तो ये थे हमारे Garnier के कुछ टॉप picks उनके फायदों के साथ जिसे आप अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर क्रीम लेने से पहले आप उसके इंग्रेडिएंट्स और skin type की जाँच कर लें ताकि बाद में आपको कोई side effects न झेलना पड़े।
अगर ये पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हुई हो तो अपने दोस्तों के साथ share कर के उन्हें भी इन फायदों का लाभ उठाने दे। नीचे comments में अपने अनुभव व्यक्त करना न भूलें। और ऐसे ही beauty से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।




















