अगर आपने हमारे पुराने अर्टिकल पढ़ें होंगे तो आपको एहाग्लो फेस वॉश के फायदें और उनके बारे में पता हीं होगा। जैसा कि आप जानते भी है कि एहाग्लो फेस वॉश सिर्फ एक स्किन टाइप के लिए नहीं है, इसमें आपको कुल मिलाकर तीन फेस वॉश मिल जायेंगे। तो आपको अपने स्किन टाइप के हिसाब से चुनना है अपना सूटेबल फेस वॉश और उसे रेगुलर उपयोग करना है।
चाहे आप एहाग्लो फेस वॉश के कोई भी वैरिएशन को ले लें, उनमें आपको सेफ फॉर्मूला और इंग्रेडिएंट्स हीं मिलेगा। यहाँ तक कि सेंसिटिव स्किन टाइप वालों के लिए भी इसके फेस वॉश सूटेबल माने जाते हैं। और ना हीं इसमें किसी प्रकार के किसी हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है।
Table of Contents
Toggleएहाग्लो फेस वॉश क्या है?
अहाग्लो फेस वॉश एक त्वचा की सफाई करने वाला उत्पाद है, जिसका उपयोग चेहरे से अतिरिक्त तेल, पसीना और सतह पर जमा गंदगी हटाने के लिए किया जाता है। इसके कुछ फॉर्मूले त्वचा की ऊपरी मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मदद कर सकते हैं। इस कारण त्वचा अधिक साफ और मुलायम महसूस हो सकती है।
इस फेस वॉश का इस्तेमाल तैलीय त्वचा, बेजान त्वचा और मुंहासों की समस्या वाले लोगों की त्वचा-देखभाल दिनचर्या में किया जा सकता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि यह हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसा परिणाम देगा। त्वचा का प्रकार, संवेदनशीलता और उत्पाद में मौजूद तत्व इसके परिणामों को प्रभावित करते हैं।
अहाग्लो फेस वॉश में मौजूद मुख्य तत्व
1. ग्लाइकोलिक एसिड
ग्लाइकोलिक एसिड अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) समूह का एक तत्व है। इसका मुख्य काम त्वचा की सतह पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाने की प्रक्रिया में सहायता करना है।
इसके कारण त्वचा की खुरदरी बनावट कम महसूस हो सकती है और चेहरा अधिक चिकना दिखाई दे सकता है। हालांकि, इसका प्रभाव उत्पाद में मौजूद मात्रा और फॉर्मूले पर निर्भर करता है। बार-बार इस्तेमाल करने से लाभ बढ़ने के बजाय जलन और रूखापन भी हो सकता है।
2. एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल करने वाले कई उत्पादों में किया जाता है। यह त्वचा को आराम देने और नमी बनाए रखने में सहायक हो सकता है। कुछ लोगों को इससे त्वचा की रूखापन महसूस होने की समस्या में राहत मिल सकती है।
फिर भी, एलोवेरा प्राकृतिक तत्व होने के बावजूद हर व्यक्ति के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं होता। जिन लोगों को इससे एलर्जी है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
3. विटामिन ई
विटामिन ई अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। त्वचा की देखभाल करने वाले उत्पादों में इसका इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और उसकी नमी से जुड़ी देखभाल के लिए किया जाता है।
ध्यान रखें कि फेस वॉश को धोकर हटा दिया जाता है। इसलिए इसके तत्वों से मिलने वाले लाभ किसी ऐसे उत्पाद के समान नहीं माने जा सकते, जिसे लंबे समय तक त्वचा पर लगाया जाता है।
अहाग्लो फेस वॉश के 8 प्रमुख फायदे और उपयोग
1. चेहरे की गहराई से सफाई में मदद
अहाग्लो फेस वॉश का सबसे मुख्य उपयोग चेहरे की सफाई करना है। दिनभर चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी, पसीना और अतिरिक्त तेल त्वचा को चिपचिपा बना सकते हैं। फेस वॉश इन अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है।
नियमित और सही तरीके से चेहरा साफ करने पर त्वचा अधिक ताजा महसूस हो सकती है। हालांकि, मेकअप या वाटरप्रूफ सनस्क्रीन हटाने के लिए अलग क्लींजर की जरूरत पड़ सकती है।
2. मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में सहायक
त्वचा की ऊपरी परत पर मृत कोशिकाएं जमा होने से चेहरा खुरदरा और बेजान दिखाई दे सकता है। ग्लाइकोलिक एसिड युक्त फॉर्मूला इन कोशिकाओं को हटाने की प्रक्रिया में सहायता कर सकता है।
इससे त्वचा की सतह पहले की तुलना में चिकनी महसूस हो सकती है। लेकिन त्वचा को साफ करने के लिए जोर से रगड़ना या बार-बार एक्सफोलिएशन करना जरूरी नहीं है। ऐसा करने से त्वचा में जलन हो सकती है।
3. अतिरिक्त तेल हटाने में मदद
तैलीय त्वचा वाले लोगों के चेहरे पर विशेष रूप से माथे, नाक और ठोड़ी के आसपास अधिक तेल दिखाई दे सकता है। इससे चेहरा चमकदार होने के बजाय चिपचिपा महसूस हो सकता है।
अहाग्लो फेस वॉश चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा धोने के बाद ताजा महसूस हो सकती है। हालांकि, यह त्वचा के प्राकृतिक तेल के उत्पादन को स्थायी रूप से बंद नहीं करता।
चेहरा धोने के बाद यदि त्वचा बहुत खिंची हुई या रूखी महसूस होती है, तो इस्तेमाल की आवृत्ति कम करना और उपयुक्त मॉइस्चराइजर लगाना बेहतर हो सकता है।
4. त्वचा की बनावट बेहतर करने में सहायक
जब चेहरे की सतह पर अतिरिक्त गंदगी और मृत कोशिकाएं जमा होती हैं, तो त्वचा असमान महसूस हो सकती है। ग्लाइकोलिक एसिड वाला फेस वॉश मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायता करके त्वचा की बनावट को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
इसके नियमित लेकिन संतुलित इस्तेमाल से चेहरा अधिक मुलायम महसूस हो सकता है। हालांकि, गहरे गड्ढों, पुराने निशानों या गंभीर असमान बनावट को केवल फेस वॉश से ठीक करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
5. बेजान त्वचा की देखभाल में उपयोगी
नींद की कमी, धूप, प्रदूषण और त्वचा की उचित देखभाल न होने से चेहरा थका हुआ या बेजान दिख सकता है। त्वचा की नियमित सफाई से सतह पर मौजूद गंदगी हटती है और चेहरा साफ दिखाई दे सकता है।
ग्लाइकोलिक एसिड वाला फॉर्मूला मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करके त्वचा को अधिक ताजा दिखाने में सहायक हो सकता है। हालांकि, यह त्वचा का प्राकृतिक रंग बदलने या गोरा बनाने वाला उत्पाद नहीं है।
6. मुंहासों की देखभाल में सहायक
रोमछिद्रों में अतिरिक्त तेल और मृत कोशिकाएं जमा होना मुंहासों की समस्या से जुड़ा हो सकता है। नियमित सफाई इन अशुद्धियों को हटाने में मदद करती है। इस कारण अहाग्लो फेस वॉश कुछ लोगों की मुंहासे वाली त्वचा की दिनचर्या में उपयोगी हो सकता है।
लेकिन हर प्रकार के मुंहासों का कारण एक जैसा नहीं होता। केवल फेस वॉश इस्तेमाल करने से गंभीर, दर्दनाक या लगातार निकलने वाले मुंहासे ठीक होने की गारंटी नहीं है। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।
7. त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद
चेहरे की सही सफाई त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में सहायता करती है। इसके कुछ फॉर्मूलों में मौजूद एलोवेरा और अन्य सहायक तत्व त्वचा को आरामदायक महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
यदि फेस वॉश का इस्तेमाल करने के बाद रूखापन महसूस हो, तो हल्का और त्वचा के अनुकूल मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
8. नियमित त्वचा-देखभाल दिनचर्या का हिस्सा
त्वचा की देखभाल के लिए हमेशा बहुत सारे महंगे उत्पादों की जरूरत नहीं होती। सही क्लेंजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसी बुनियादी चीजें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अहाग्लो फेस वॉश को अपनी दिनचर्या में शामिल करके चेहरे की नियमित सफाई की जा सकती है। हालांकि, केवल फेस वॉश लगाने से त्वचा की सभी समस्याएं दूर नहीं होतीं। संतुलित दिनचर्या और त्वचा की जरूरतों के अनुसार उत्पादों का चुनाव करना जरूरी है।
इसलिए आज के अर्टिकल में हम अहाग्लो के चार फेस वॉश और उनके उपयोग के बारे में जानेंगे। अगर ये फेस वॉश आपके स्किन टाइप पर सूट कर जाए तो आप इसे अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हालाँकि इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने स्किन के छोटे से भाग में पैच टेस्ट जरूर करवा लें ताकि आपको बाद में किसी प्रकार के साइड इफेक्ट और इरीटेशन का सामना न करना पड़े।
इसे भी पढें: एहाग्लो फेस वाॅश क्या है? स्किन के लिए जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
1. अहाग्लो एडवांस्ड स्किन रिजुविनेटिंग फेस वॉश जेल
ये एक नैचुरल फोमिंग फेस वॉश है जो जेल के फॉर्म में है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये स्किन रेजुवेनटिंग में मदद करता है, इसके उपयोग से आपका स्किन बिल्कुल फ्रेश और हेल्थि सा लगेगा।
बात करें इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें एलोवेरा और विटामिन ई है, ये दोनों ही इंग्रेडिएंट्स स्किन के लिए काफी हाइड्रेटिंग है।
अगर आप डल स्किन या पोर्स की समस्या से परेशान हैं तो ये फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद होगा। हालाँकि इस प्रोडक्ट के दावे के अनुसार सभी स्किन टाइप वाले इस फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके साथ ही इस फेस वॉश की सहायता से आप अपने स्किन से सभी डेड सेल्स को रिमूव कर सकते हैं। इसमें उपयोग किया गया फॉर्मूला भी बिल्कुल सेफ है और पैराबेन फ्री है जिससे आपके स्किन की pH लेवल बैलेंस रहती है।
फायदे और यूज़
• सबसे पहले तो ये फेस वॉश सभी स्किन टाइप वालों के लिए है खास कर जिनको ड्राई स्किन की समस्या हो।
• क्योंकि इसका टेक्स्चर जेल के फॉर्म में है तो ये आपकी व्रिंकल्स को भी कम करने में मदद करता है।
• स्किन टोन और टेक्स्चर में भी निखार लाता है, काफी स्मूथ बनाता है।
• इस फेस वॉश की मदद से आप अपनी स्किन को एक्स्फ्लोलिएट भी कर सकते हैं जिससे सारे डेड सेल्स रिमूव हो जाते हैं और आपको बिल्कुल फ्रेश और यंग सा लुक मिलता है।
• इसमें उपयोग किये गए फॉर्मूले आपके स्किन के लिए सेफ है और यह पैराबेन और SLS फ्री भी है तो आपके स्किन को किसी प्रकार का कोई हार्म नहीं होगा।
• सेंसिटिव स्किन टाइप वालों के लिए भी ये फेस वॉश सूटेबल है।
इसका यूज़ करना भी काफी आसान है जैसे बाकी फेस वॉश को यूज़ किया जाता है ठीक उसी प्रकार।
सबसे पहले तो तो आपको साफ पानी से धोना है, उसके बाद आप इस फेस वॉश को अपने चेहरे पर apply करना शुरू कर सकते हैं। हालाँकि इसका टेक्स्चर जेल के फॉर्म में होता है मगर फोमिंग भी रहता है।
तो आपको इसे अपने स्किन पर लगाना शुरू करना है, इसके बाद फोम खुद ही निकलने लगेगा। अच्छी तरह से मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकते हैं।
इसे भी पढें: इस फेस वॉश को हीं क्यों चुनें? Ahaglow Face Wash Benefits in hindi
2. अहाग्लो एस फोमिंग फेस वॉश
जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये एक फोमिङ फेस वॉश है और अगर आपका स्किन टाइप ऑयली या एक्ने प्रोन के अंतर्गत आता है तो ये फेस वॉश आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। ये फेस वॉश ऐसे फॉर्मूला से बना है जो आपके चेहरे को deeply cleanse करने के क्षमता रखता है। इसके साथ ही एक्सफोलिएशन में भी अच्छा है।
इसकी मदद से आप अपने स्किन टेक्स्चर में सुधार ला सकते हैं। और ब्रेकआउट्स और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी खत्म कर देता है। स्किन की सारी इम्पुरिटीज को अच्छी तरह से रिमूव करता है और एक्सेस ऑयल को भी कंट्रोल करता है।
क्योंकि इसमें फ्राग्रेंस नहीं है तो सेंसिटिव स्किन वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसमें उपयोग किये गए फॉर्मूला भी सेफ हैं तो आप इसका उपयोग डेली भी कर सकते हैं।
फायदें और यूज़
• ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए ये फेस वॉश काफी सही है।
• इसका उपयोग कर आप अपने चेहरे को गहरी रूप से साफ कर सकते हैं। स्किन से सभी गंदगी और इम्पुरिटी को अच्छी तरह से रिमूव करते हैं।
• क्योंकि इसमें सैलिसिलिक और ग्लाइकोलिक एसिड है तो स्किन के एक्सफोलिएशन में भी काफी सहायता करता है। सभी डेड सेल्स को अच्छी तरह से रिमूव करता है।
• अगर आपको एक्ने और पिंपल जैसी समस्या की शिकायत है तो इस फेस वॉश की मदद से वो भी कम हो जायेगा। इसके साथ ही ब्रेकआउट्स की समस्या भी कम होने लगती है।
• इसमें किसी प्रकार के हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
इस फेस वॉश को भी इस्तेमाल करना काफी आसान है। क्योंकि आपका स्किन ऑयली होगा तो अच्छे से एक बार साफ पानी से रगड़ के चेहरे को धो लें। इसके बाद आप ये वाले फेस वॉश को अपने स्किन पर apply करना शुरू करें,
अच्छी तरह से मसाज करें ताकि जो भी चिपका हुआ इम्पुरिटीज है वो सभी रिमूव हो जाए और आपका स्किन साफ हो जाए। आखरी में आप साफ पानी से स्किन को धो लें।
3. अहाग्लो जेंटल स्किन क्लींजर
ये एक हाइड्रेटिंग क्लींजर है जो आपके स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करने के साथ उसे हाइड्रेट भी रखता है। अगर आपका स्किन टाइप ड्राई है तो ये क्लींजर आपके फेस के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
अगर बात करें इस क्लींजर के मुख्य इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें हाइड्रेटिंग फॉर्मूला के अलावा एलांटोइन और ओट्स कर्नेल फ्लोर है। इनके अलावा इसमें आपको विटामिन E भी मिल जायेगा।
ये क्लींजर आपके चेहरे को इतनी अच्छी तरह से साफ करता है कि सभी डेड सेल्स को भी रिमूव कर देता है जिससे आपके स्किन की नैचुरल ग्लो दिखने लगती है और इसी तरह आपके स्किन की सारी डलनेस को भी रिमूव कर देता है जिससे आपकी स्किन रिफ्रैशिंग सी लगती है।
इस क्लींजर की मदद से आप स्किन जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते है। बस आपको इसका उपयोग रेगुलर करना होगा। और जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये एक जेंटल क्लींजर है जो आपके स्किन को स्मूथ और soft फिनिशिंग देता है। आपके स्किन टोन और टेक्स्चर में भी काफी निखार लाता है।
इसे भी पढें: Garnier face wash ke fayde: ताजगी और निखार के लिए आपके चेहरे की देखभाल
फायदें और यूज़
• अगर आपका स्किन ड्राई है या आपको डलनेस की समस्या है तो ये क्लींजर आपके लिए फायदेमंद होगा।
• इसमें उपयोग किये गए फॉर्मूला स्किन के लिए बिल्कुल सेफ है, इसके फॉर्मूला आपके स्किन को मॉइस्चराइज बनाती है और आपके फटे हुए स्किन को भी नर्म करती है।
• इसकी उपयोग से आप अपने चेहरे को गहरी रूप से साफ कर सकते हैं। स्किन की सारी गंदगी एक ही वॉश में साफ हो जाती है।
• ड्राई के साथ सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी सूटेबल है क्योंकि इसमें पैराबेन और SLS जैसे हानिकारक पदार्थ नहीं है और न ही। इसमें किसी प्रकार के फ्राग्रेंस का इस्तेमाल किया गया है।
• ये क्लींजर आपके स्किन बेरिएर को भी सुरक्षित रखता है।
• अगर आपको दाग झुर्रियों की समस्या है तो उसे भी आप इस क्लींजर की मदद से दूर कर सकते हैं।
इस क्लींजर को आप बड़ी आसानी से यूज़ कर सकते हैं, ठीक उसी प्रकार जैसे इसके अन्य facewashes को करते हैं। सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोये, उसके बाद आप क्लींजर को अपनी हथेली में निकाल कर अपने चेहरे पर लगाना शुरू करें। खास कर उन एरिया पर ज्यादा अच्छे से लगाए जहाँ एक्ने प्रोन या इंफेक्टेड एरिया हो।
अच्छी तरह से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर मसाज कर ले, उसके बाद आप अपने फेस को साफ पानी से धो ले। अभी ठंड है तो आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से आपके ही स्किन को damage होगा।
निष्कर्ष
अहाग्लो फेस वॉश चेहरे की सफाई, अतिरिक्त तेल हटाने और त्वचा की ऊपरी मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायता करने वाला उत्पाद है। इसके कुछ फॉर्मूलों में मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड, एलोवेरा और विटामिन ई त्वचा की देखभाल में उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चेहरा साफ, मुलायम और तरोताजा महसूस हो सकता है।
हालांकि, यह हर त्वचा की समस्या का समाधान नहीं है और इससे गोरा होने, पुराने दाग पूरी तरह मिटने या गंभीर मुंहासे ठीक होने की गारंटी नहीं दी जा सकती। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार उत्पाद चुनें, सनस्क्रीन लगाएं और जलन या एलर्जी होने पर इस्तेमाल बंद कर दें। स्वस्थ त्वचा के लिए नियमित सफाई के साथ मॉइस्चराइजर, धूप से बचाव और संतुलित दिनचर्या पर ध्यान देना सबसे जरूरी है।
तो बस ये थे एहाग्लो के तीन फेस वॉश जिसका आप उपयोग कर सकते हैं। इनमें उपयोग किये गए सभी फॉर्मूला सेफ है और इसके फेस वॉश से आपके स्किन में काफी सुधार आता है और आपका चेहरा नैचुरली ग्लो करने लगता है।
अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। ऐसी ही जानकारियों के लिए फॉलो करें हमारे पेज को।
इसे भी पढ़ें…
Cetaphil Cleanser for oily skin in hindi Review-फायदे एवं उपयोग
Cetaphil Exfoliating Daily Cleanser in hindi-सभी प्रकार की स्किन को साफ करने का एक अद्वितीय समाधान
Garnier Power White Double Action Face Wash Review और फायदे
Best Skin Whitening Face Wash in hindi गोरा होने वाला फेसवॉश




















