Cetaphil moisturizer | बेस्ट 5 मॉइश्चराइजर फॉर ड्राई टू नार्मल सेंसेटिव स्किन और फायदे

Cetaphil moisturizer

अपने फेस और बॉडी को मॉइस्चराइज करना कितना जरूरी है, ये तो हम सभी को पता है। चाहे आपका स्किन टाइप कोई सा भी हो, मॉइस्चराइजर का उपयोग तो सब करते हैं। खासकर के ड्राई स्किन टाइप वालों को इसकी जरूरत रहती है। स्किन को हाइड्रेट रखने से चेहरे में ग्लो आता है और हेल्थि भी होता है।

मार्केट में आपको बहुत से मॉइस्चराइजर के option मिल जायेंगे मगर आपको अपने बॉडी टाइप के हिसाब से हीं इसकी खरीददारी करनी है। यहाँ तक कि बॉडी और फेस के लिए अलग मॉइस्चराइजर आते हैं तो खरीदते वक़्त आपको चेक जरूरी है। अगर आप अपने स्किनकेयर रूटीन के लिए किसी अच्छे मॉइस्चराइजर की तलाश में हैं तो सेटाफिल मॉइस्चराइजर को एक ट्राई जरूर दें।

इसके प्रोडक्ट्स अभी सबसे ज्यादा डिमांड में हैं और अगर बात करें मॉइस्चराइजर कि तो इसमें आपको कई वेरिएशन मिल जायेंगे। अपने स्किनकेयर रूटीन में किसी भी मॉइस्चराइजर को शामिल करने से पहले एक बार उसका पैच ट्रायल अवश्य लें।

आज के अर्टिकल में हम सेटाफिल के कुछ मॉइस्चराइजर के बारे में जानेंगे। अगर आप पहली बार इसका उपयोग करने जा रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए काफी लाभदायक होगी।

इसे भीं पढें: Cetaphil Exfoliating Daily Cleanser in hindi-सभी प्रकार की स्किन को साफ करने का एक अद्वितीय समाधान

बेस्ट 5 सेटाफिल मॉइस्चराइजर

1. सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम

ये एक नॉन ग्रिसी क्रीम है जिसे नियासिनमाइड, पैन्थेनॉल और हाइड्रेटिंग  ग्लिसरीन से बनाया गया है। ये क्रीम खासतौर पर ड्राई स्किन टाइप वालों के लिए है।

चाहे आपका स्किन कितना भी ड्राइ रहे, ये क्रीम आपके चेहरे को हाइड्रेट रखेगा। इसमें अल्मोंड ऑयल का भी उपयोग किया गया है जिससे इस क्रीम का असर लंबे वक़्त तक रहता है, इस प्रोडक्ट का ऐसा दावा है की पूरे दो दिन तक ये क्रीम आपके चेहरे पर टिकेगी।

सेटाफिल के अन्य प्रोडक्ट्स की तरह इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम में भी स्किन सेंसिटिविटी के पाँच चिन्हों से आपके स्किन की सुरक्षा करता है जैसे इरीटेशन (irritation), रफनेस (roughness), टाइटनेस (tightness), ड्राइनेस (dryness) और कमजोर स्किन बैरिएर (weak skin barrier). ड्राई स्किन टाइप के साथ-साथ सेंसिटिव स्किन वाले भी इस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

ये एक डेली यूज़ मॉइस्चराइजर है जिसका उपयोग करना काफी आसान है। सबसे पहले आपको अपने चेहरे को किसी क्लींजर या फेस वॉश से साफ करना है उसके बाद आपको अच्छी तरह से इस मॉइस्चराइजर को अपने स्किन पर apply करना है।

फ़ायदें

1· ये मॉइस्चराइजिंग क्रीम ड्राई और सेंसिटिव स्किन टाइप वालों के लिए है।

2· इसमें उपयोग किये गए इंग्रेडिएंट्स काफी सेफ है और ये  पैराबेन जैसी हानिकारक पदार्थों से फ्री है।

3· इसमें नियासिनमाइडऔर पैन्थेनॉल है जिससे आपके स्किन को विटामिन B3 और विटामिन B5 मिलेगी।

4· इसमें हाइड्रेटिंग ग्लिसरीन भी है चेहरे को मॉइस्चराइज रखने के लिए।

5· इस मॉइस्चराइज़र को लगाने से आपको इंस्टेंट फ़ायदा होगा और लगाने के कुछ दिन बाद ही आपको अपने स्किन में बदलाव नज़र आने लगेंगे।

6· क्योंकि ये सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी है तो इसमें नो फ्रैगरेंस फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढें: चेहरे को पूरी तरह गहराई से साफ करने के लिए जानें-How to use Cetaphil Cleanser in hindi

2. Cetaphil Moisturizing Lotion

ये मॉइस्चराइजिंग lotion का उपयोग आप बॉडी पर भी कर सकते हैं, ये खासतौर पर नॉर्मल से ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बनाया गया है। इस लोशन का टेक्स्चर काफी हल्का है और इसकी absorbtion power भी काफी अच्छी है। दूसरे लोशन की तरह इसे लगाने से आपको अपने बॉडी पर चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी।

अगर बात करे इसके इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें नियासिनमाइड, पैन्थेनॉल और हाइड्रेटिंग ग्लिसरीन तो है ही, इसके साथ इसमें avocado oil का भी उपयोग किया गया है। इसे लगाने से आपका स्किन बिल्कुल moisturized रहेगा और स्किन में सुथिंग इफेक्ट भी आयेगा।

इस लोशन का इस्तेमाल करने से काफी लंबे समय तक आपके स्किन पर इसका आभाव रहेगा। इसका उपयोग आप डेली भी कर सकते हैं क्योंकि ये हानिकारक पदार्थ जैसे पैराबेन से फ्री है।

फ़ायदें

1· ये मॉइस्चराइजर ड्राई से नॉर्मल और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए है।

2· इसमें पैराबेन नहीं है और ये फ्रैगरेंस फ्री भी है।

3· इसे नियासिनमाइड, पैन्थेनॉल और हाइड्रेटिंग ग्लिसरीन से बनाया गया है। इसमें avocado oil भी है।

4· इसका रेगुलर यूज़ करने से एक सप्ताह के अंदर आपके स्किन का नैचुरल मॉइस्चराइजर रिस्टोर हो जायेगा।

5· ये आपको स्किन सेंसिटिविटी के पाँच चिन्हों से भी बचाता है।

6· ये लोशन आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जायेगा और एक बार apply करने के बाद इसका असर काफी लंबे समय तक रहेगा।

3. Cetaphil Eczema Restoraderm Soothing Moisturizer

अगर आपका एक्जिमा प्रोन स्किन है तो ये मॉइस्चराइजर आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे ऐसे फॉर्मूला से बनाया गया है जो आपके एक्जिमा के लक्षणों को कम करता है।

एक्जिमा के कारण आपको इरीटेशन और इचिंग होता होगा, इसे दूर करने के लिए इस लोशन में 1% colloidal oat meal का उपयोग लिया गया है।

इस मॉइस्चराइजर को बनाने के लिए फ़िलाग्रिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ये आपके damaged स्किन बेरिएर को हेल्थि बना कर फिर से रिस्टोर करता है।

इसमें हाइड्रेशन पॉवर भी काफी स्ट्रॉंग है जो आपको आपके आस-पास के वातावरण में मौजूद इरीटेंट्स से बचाती है। ये मॉइस्चराइजर हानिकारक पदार्थ जैसे पैराबेन और steroids से फ्री है।

इसके साथ ही इसमें नो फ्रैगरेंस फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है तो सेंसिटिव स्किन टाइप वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

बेस्ट रिजल्ट्स के लिए आप सेटाफिल का एक्जिमा रेस्टोरेडर्म इच रिलीफ जेल और फ्लेयर-अप रिलीफ क्रीम का इस्तेमाल करें। इन दोनों को लगाने के बाद ही इस मॉइस्चराइजर को अप्लाई करें। इससे आपका स्किन हाइड्रेटेड और हेल्थि रहेगा।

फ़ायदें

1· ये एक्जिमा प्रोन स्किन और सेंसिटिव स्किन टाइप वालों के लिए फायदेमंद है।

2· इसका उपयोग कर के आप अपने itchy और irritated स्किन में सुथिंग इफेक्ट लायेगा।

3· इसके साथ ही ये मॉइस्चराइजर आपके स्किन को हाइड्रेट रखता है।

4· इसका असर भी आपके स्किन पर लंबे वक़्त तक रहता है।

5· इसमें उपयोग किये गए इंग्रेडिएंट्स एक्जिमा प्रोन स्किन वालों के लिए सेफ है।

6· ये मॉइस्चराइजर पैराबेन, फ्रैगरेंस और Steroids से फ्री है।

7· इसका उपयोग आप डेली कर सकते हैं और रेगुलर यूज़ के कुछ दिन बाद ही आपको अपने चेहरे में बदलाव नज़र आने लगेंगे।

इसे भी पढें: Cetaphil Cleanser for oily skin in hindi Review-फायदे एवं उपयोग

4. Cetaphil Redness Relieving Daily Facial Moisturizer

अगर आप अपने चेहरे के redness से परेशान हैं तो Cetaphil का Redness Relieving Facial Moisturizer को एक ट्राई जरूर दें। ये रेडनेस प्रोन स्किन के साथ-साथ सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी है।

ये मॉइस्चराइजर ऐसे फॉर्मूला से बनाया गया है जो आपके चेहरे से रेड्नेस तो हटायेगा हीं मगर इसके साथ हीं आपके स्किन टोन को भी सुधारेगा।

ये मॉइस्चराइजर आपके स्किन को हाइड्रेटेड और protected भी रखेगा। इसमें SPF 40 है जो आपके स्किन को UVA/UVB से बचा के रखता है। इसके साथ हीं इसमें Vitamin E, Allantoin, Licorice Extract और caffeine भी है। ये सभी इंग्रेडिएंट्स आपके स्किन के रेडनेस पर सुथिंग इफेक्ट लाने का काम करते हैं।

इन सब के साथ ही इस मॉइस्चराइजर के उपयोग से आप स्किन सेंसिटिविटी के पाँच चिन्ह जैसे कि रफनेस, ड्राईनेस, इरीटेशन, टाइटनेस और कमजोर स्किन बेरिएर से बच सकते हैं। इसमें किसी भी हानिकारक पदार्थों का उपयोग नहीं किया गया है जैसे पैराबेन, oxybenzone और octinoxate.

फ़ायदें

1· ये मॉइस्चराइजर  रेडनेस प्रोन और सेंसिटिव स्किन टाइप वालों के लिए है।

2· इसमें खासतौर पर allantoin, licorice extract और caffeine है जो आपके रेडनेस और इरीटेटेड स्किन में सुथिंग इफेक्ट लायेगा।

3· इसके साथ ही इसमें antioxidants के तौर पर Vitamin E भी है जो आपके स्किन को सरफेस फ्री रेडिकल (surface free radical) से बचाता है।

4· इस मॉइस्चराइजर के उपयोग से आप अपने चेहरे को UVA/UVB से बचा सकते हैं क्योंकि इसमें SPF 40 है।

5· Neutral Tint फॉर्मूला का उपयोग इस मॉइस्चराइजर में किया गया है ताकि रेडनेस की वजह से आपका स्किन खराब ना दिखे।

6· अन्य सेटाफिल प्रोडक्ट्स की तरह ये भी आपके स्किन को सेंसिटिविटी के पाँच चिन्हों से प्रोटेक्ट करता है।

7· ये Hypoallergenic है और इसमें पैराबेन, फ्रैगरेंस, oxybenzone और octinoxate का उपयोग बिल्कुल भी नहीं किया गया है।

इसे भी पढें: ड्राई स्किन के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प-Cetaphil Cleanser for Dry Skin

5. Cetaphil Daily Facial Moisturizer

Cetaphil Daily Facial मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल ड्राई से नॉर्मल और सेंसिटिव स्किन टाइप वाले कर सकते हैं। ये एक डेली यूज़ मॉइस्चराइजर है जो आपके स्किन को हाईड्रेटेड और UVA/UVB Rays से प्रोटेक्टेड रखेगा। इसमें SPF 15 है और इसे काफी सेफ फॉर्मूला से बनाया गया है।

अगर बात करें इसके टेक्स्चर कि तो काफी हल्की है और स्किन पर apply भी आसानी से हो जाती है। इसके रेगुलर उपयोग से आप अपने स्किन को हाईड्रेटेड और प्रोटेक्टेड दोनों रख सकते हैं।

मुख्य इंग्रेडिएंट्स के तौर पर इसमें Avobenzone (3%) और Octocrylene (10%) है। बाकी पूरे इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट के लिए आप सेटाफिल के ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।

फ़ायदें

1· ड्राई से नॉर्मल और सेंसिटिव स्किन टाइप वालों के लिए फायदेमंद है।

2· इसमें SPF 15 है जो आपके स्किन को सनबर्न (sunburn) और UVA/UVB Rays से बचाता है।

3· ये ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का उपयोग करने से आपका फेस सॉफ्ट और हाईड्रेटेड हो जाता है।

4· इसमें paraben, oxybenzone और octinoxate जैसे हानिकारक पदार्थों का उपयोग नहीं किया गया है।

5· क्योंकि इसका उपयोग सेंसिटिव स्किन टाइप वाले भी कर सकते हैं तो इसमें नो फ्रैगरेंस फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है।

6· इसका उपयोग आप प्रतिदिन कर सकते हैं।

सेटाफिल मॉइस्चराइजर में कौन-कौन से तत्व होते हैं?

सेटाफिल के अलग-अलग मॉइस्चराइजिंग उत्पादों में सामग्री अलग हो सकती है। इसलिए खरीदने से पहले पैकेजिंग पर दिए गए इंग्रेडिएंट्स जरूर पढ़ें।

कुछ प्रमुख मॉइस्चराइजिंग तत्व इस प्रकार हैं:

1. ग्लिसरीन (Glycerin): यह एक Humectant है, जो त्वचा में नमी आकर्षित करने और उसे बनाए रखने में मदद करता है।

2. पेट्रोलाटम (Petrolatum): कुछ मॉइस्चराइजिंग क्रीम में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा की सतह पर सुरक्षा परत बनाकर नमी के नुकसान को कम करने में मदद करता है।

3. नियासिनमाइड (Niacinamide): कुछ Cetaphil उत्पादों में यह तत्व मौजूद होता है। यह त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को सहारा देने में मदद कर सकता है।

4. पैंथेनॉल (Panthenol): यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने और आरामदायक महसूस कराने में सहायक हो सकता है।

ध्यान रखें कि ये सभी तत्व हर सेटाफिल मॉइस्चराइजर में मौजूद नहीं होते। सही जानकारी के लिए अपने चुने हुए उत्पाद की सामग्री सूची देखें।

सेटाफिल मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप सेटाफिल मॉइस्चराइजर से बेहतर परिणाम चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।

स्टेप 1: चेहरा साफ करें

सबसे पहले किसी हल्के फेस वॉश से अपना चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलेगी।

स्टेप 2: त्वचा को हल्का गीला रखें

चेहरा धोने के बाद तौलिए से हल्के हाथों से पानी सुखाएं। त्वचा को पूरी तरह सूखाने की बजाय थोड़ा नम रहने दें।

स्टेप 3: मॉइस्चराइजर लगाएं

अब थोड़ी मात्रा में सेटाफिल मॉइस्चराइजर लें और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं।

स्टेप 4: हल्के हाथों से मसाज करें

मॉइस्चराइजर को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर फैलाएं। इसे त्वचा में धीरे-धीरे अवशोषित होने दें।

स्टेप 5: सनस्क्रीन लगाएं

अगर आप सुबह मॉइस्चराइजर लगा रहे हैं, तो इसके बाद SPF 30 या उससे अधिक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

क्या सेटाफिल मॉइस्चराइजर हर तरह की त्वचा के लिए अच्छा है?

सेटाफिल के अलग-अलग उत्पाद अलग-अलग प्रकार की त्वचा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं।

  • रूखी त्वचा: गाढ़ी मॉइस्चराइजिंग क्रीम उपयोगी हो सकती है।

  • सामान्य त्वचा: हल्का मॉइस्चराइजिंग लोशन अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • संवेदनशील त्वचा: अपनी त्वचा के अनुकूल और बिना खुशबू वाला उत्पाद चुनना बेहतर है।

  • ऑयली त्वचा: हल्की बनावट वाला नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनें।

  • कॉम्बिनेशन स्किन: चेहरे के रूखे हिस्सों पर अधिक और ऑयली हिस्सों पर कम मात्रा लगाएं।

ध्यान रखें कि केवल ब्रांड देखकर उत्पाद न चुनें। अपनी त्वचा की जरूरत और उत्पाद की सामग्री को प्राथमिकता दें।

6. सेटाफिल मॉइस्चराइजर लगाने का सही समय

मॉइस्चराइजर लगाने का सबसे अच्छा समय चेहरा धोने या नहाने के तुरंत बाद होता है।

आप इसे दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुबह: चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

रात: सोने से पहले चेहरा साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं। रात में त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए यह एक अच्छा स्किनकेयर स्टेप है।

अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो जरूरत के अनुसार दिन में दो से अधिक बार भी मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है।

7. सेटाफिल मॉइस्चराइजर के संभावित नुकसान

हालांकि सेटाफिल के कई मॉइस्चराइजिंग उत्पाद त्वचा की देखभाल के लिए बनाए गए हैं, लेकिन हर उत्पाद हर व्यक्ति को सूट करे, यह जरूरी नहीं है।

कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं:

  1. त्वचा में जलन: किसी विशेष सामग्री के प्रति संवेदनशीलता होने पर जलन महसूस हो सकती है।

  2. लालिमा: कुछ लोगों की त्वचा पर एलर्जी या इरिटेशन के कारण लालिमा दिखाई दे सकती है।

  3. चिपचिपापन: अधिक मात्रा में गाढ़ी क्रीम लगाने से त्वचा चिपचिपी महसूस हो सकती है।

  4. मुंहासे: कुछ लोगों को विशेष फॉर्मूलेशन से रोमछिद्र बंद होने या मुंहासों की समस्या हो सकती है।

  5. एलर्जी: किसी सामग्री से एलर्जी होने पर खुजली, सूजन या रैशेज हो सकते हैं।

अगर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद लगातार जलन, खुजली या सूजन हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। गंभीर प्रतिक्रिया होने पर त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

8. सेटाफिल मॉइस्चराइजर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

बाजार में सेटाफिल के कई प्रकार के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं। इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार उत्पाद चुनें।

  • उत्पाद की पूरी इंग्रेडिएंट्स लिस्ट पढ़ें।

  • पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

  • अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार क्रीम या लोशन चुनें।

  • विश्वसनीय स्टोर या आधिकारिक विक्रेता से खरीदारी करें।

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

इसके अलावा, यदि आपकी त्वचा पर पहले से एक्जिमा या अन्य त्वचा संबंधी समस्या है, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से उत्पाद चुनें।

निष्कर्ष

सेटाफिल मॉइस्चराइजर त्वचा को नमी प्रदान करने और रूखेपन को कम करने के लिए एक उपयोगी स्किनकेयर विकल्प हो सकता है। इसके अलग-अलग प्रकार के उत्पाद रूखी, सामान्य और संवेदनशील त्वचा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं।

इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा को मुलायम रखने, खिंचाव कम करने और त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को सहारा देने में मदद कर सकता है। हालांकि, सही परिणाम पाने के लिए अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनना जरूरी है।

ध्यान रखें कि कोई भी मॉइस्चराइजर हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसा प्रभाव नहीं डालता। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और त्वचा में किसी तरह की परेशानी होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

आखरी में…

तो ये थे हमारे सेटाफिल के टॉप 5 पिक्स (picks) मॉइस्चराइजर को लेकर। इनके अलावा और भी मॉइस्चराइजर आपको सेटाफिल के site पर मिल जायेगी।

बहुत जल्द उन पर भी हम अर्टिकल ले कर आयेंगे। अगर आपको किसी विशिष्ट मॉइस्चराइजर पर जानकारी चाहिए तो नीचे कॉमेंट में जरूर बताये।

उम्मीद है ये पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी इसलिए हमारे पेज को सब्सक्राइब जरूर करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वो भी आपकी तरह हेल्थि, ग्लोविंग और moisturized स्किन पा सकें।

इसे भी पढ़ें…

इस फेस वॉश को हीं क्यों चुनें? Ahaglow Face Wash Benefits in hindi

बेस्ट 7 फेस क्लींजर-Face Cleanser for oily skin in hindi

CeraVe Hydrating Cleanser in hindi-फ़ायदें, नुकसान और उपयोग

CeraVe Foaming Cleanser for Normal and Oily Skin in hindi-फेशिअल क्लींजर

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top