गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच शेड 1 रिव्यू नैचुरल ब्लैक

Garnier color naturals creme riche shade 1 review black in hindi

अगर आप भी गार्नियर के शॉर्ट टर्म वाले हेयर कलर को यूज़ कर के थक गए हैं क्योंकि उसे हर 3-4 सप्ताह में यूज़ करना पड़ता हैं तो आप गार्नियर के लाँग टर्म कलर का इस्तेमाल कर सकते है।

एक बार लगाने से आप 7-8 सप्ताह तक फ्री रहेंगे। इसमें आपको बार-बार फिर से अप्लाई नहीं करना होगा। इसके साथ ही हेयर कलर सिर्फ आपके ग्रे हेयर को हीं नहीं छुपाता है बल्कि आपके लुक को बेहतर भी बनाता है।

जब आपके बाल अच्छे रहेंगे तो आप भी हर काम सही से कर पाएंगे क्योंकि बैड हेयर डे किसे हीं पसंद है। गार्नियर आपको बहुत सारे शेड्स ऑफर करता है हेयर कलर के मामले में और आपको वही शेड लेना है जो आपके बॉडी पर सूट करे। ज्यादा लोग ब्लैक शेड हीं चुनते हैं क्योंकि वो एक तो ग्रे हेयर को अच्छे से ढक भी देती है और दिखने में भी बिल्कुल नैचुरल लगती है।

इसलिए आज के अर्टिकल में हम गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच शेड 1 जो कि नैचुरल ब्लैक कलर है उसके बारे में जानेंगे।

Garnier color naturals creme riche shade 1 review black in hindi

इसे भी पढें: क्यों चुनें गार्नियर ब्लैक नैचुरल? जानिए इसके बेहतरीन 25 फायदे

garnier color naturals creme riche shade 1 review black

परिचय 

गार्नियर एक ऐसा ब्रैंड है जिसे स्किनकेयर और हेयरकेयर के मामले में बहुत जाना जाता है। यहाँ आपको काफी वैरिएशं भी मिल जायेगा तो आप अपने प्रेफरेंस के हिसाब से प्रोडक्ट चुन सकते हैं।

हेयर कलर की बात करें तो इसके कलर सिर्फ ग्रे हेयर को कवर ही नहीं करते बल्कि पूरे हेयर की केयर भी करते हैं। इनमें कुछ एफेक्टिव फॉर्मूला भी होता है जिससे आपके बालों को नैरिशमेंट् मिलती है। ये नैचुरल ब्लैक का शेड है जो कि काफी पॉपुलर है और इसका टेक्स्चर भी काफी क्रीमी होता है।

इसे अप्लाई करना भी काफी आसान होता है इसमें कुछ नैचुरल ऑयल भी हैं जो हेयर के लिए एफेक्टिव माने जाते हैं। इसका उपयोग आप घर पर तो कर ही सकते हैं मगर हाँ, आपको सही तरीके से करना होगा।

इंग्रेडिएंट्स

वैसे तो इसमें उपयोग किये गए फॉर्मूला स्किन के लिए सेफ है लेकिन आपको पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इससे आपको पता चल जायेगा कि ये हेयर कलर आपके स्किन को सूट करता है या नहीं।इस हेयर कलर में मुख्य रूप से ओलिव, अवोकैडो और अल्मोंड ऑयल का इस्तेमाल किया गया है ताकि आपके हेयर में नैरिशमेंट् पहुँचे।

इसके अलावा इसमे आपको कलर एजेंट तो मिलेंगे ही जिससे अच्छी तरह से ग्रे हेयर कवर होते हैं। आर्टिफिशियल केमिकल भी होते हैं क्योंकि ये हेयर कलर है तो इसमें फ्राग्रेंस भी होती है। हालाँकि सेंट काफी डिसेंट होती है मतलब ज्यादा हेवी नहीं होती तो सेंसिटिव स्किन वाले भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

और ये फ्राग्रेंस लंबे वक़्त के लिए भी नहीं होता है, बस कलर का असर लंबे वक़्त तक रहेगा। अगर इसमें मौजूद किसी भी इंग्रेडिएंट्स आपके स्किन को नहीं भाता तो आप दूसरे कलर को चुन सकते हैं।

टेक्स्चर 

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इसका टेक्स्चर क्रीमी होगा मगर अप्लाई करना बिल्कुल आसान है क्योंकि हेयर में बहुत अच्छी तरह से फैल जाता है। इसके साथ ही इसका टेक्स्चर स्लिप्परी नहीं होता तो आपको हेयर के जिस पार्ट में अप्लाई करना वहाँ ही लगा रहेगा।

इसका टेक्स्चर आपके हेयर को हार्ड नहीं बनायेगा और न ही कोई ग्रिसी और ड्राई वाली फीलिंग देगा।जब आप क्रीम को अपने बालों में अप्लाई करेंगे तब भी हार्ड नहीं लगेगा और जब आप इसे वॉश कर लेंगे तब भी आपको हार्ड नहीं लगेगा।

गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच शेड 1 रिव्यू

गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच क्रीम किट

अगर आप पहली बार यूज़ करने जा रहे हैं तो किट जरूर ले लें, इसमें आपको सब मिल जायेगा जो हेयर कलर के दौरान इस्तेमाल किये जाते हैं। गार्नियर के इस किट में आपको कलर का एक ट्यूब मिलेगा, ग्लोव, एक बॉटल मिलेगी जिसे डेवलॉपर कहते हैं, और एक छोटी कंडीशनर की पैकेट।

साथ हीं आपको अनुदेश का पंप्लेट तो मिलेगा हीं।इन सब के अलावा आपको हेयर कलर के लिए बाकी चीजों की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन हाँ, छोटी चीजें जो घर पर होती है जैसे प्लास्टिक की कटोरी, एक पुरानी टी शर्ट और ब्रश।

प्री कलर प्रेप

अगर आप हेयर कलर करने जा रहे हैं तो इतना तो आपको पता ही होगा कि इसके लिए थोड़ा प्रेप करना पड़ता है, आप सीधे कलर नहीं कर सकते। आपको अपने हेयर को थोड़ा तैयार करना पड़ता है जैसे शैंपू करना पड़ता है कलर करने के 2-3 दिन पहले।

क्योंकि जब आप शैंपू करते हैं तो हेयर पर पूरा शैंपू का इफेक्ट रहता है तो 2-3 दिन में आपके बाल फ़िर से सेट हो जाते हैं रेगुलर हेयर की तरह।इसके बाद आपको पैच टेस्ट भी करना है 1-2 दिन पहले ताकि पता चल जाए कि सेफ है आपके स्किन के लिए य नहीं। अगर आपको पैच टेस्ट जानना है कैसे करना है तो नीचे कॉमेंट में बताये।पैच टेस्ट और शैंपू हो जाने के बाद आप कलर कर सकते हैं।

हाँ इसके पहले अपने बालों को कॉम्ब कर ले अच्छे से ताकि कोई गाँठ हो तो वो सब सुलझ जाए। अब आप अपने हेयर को 3-4 सेक्शन में बाँट लें इससे कलर अप्लाई करना आसन हो जाता हैं। ये है प्री प्रेप जिसे फॉलो करना काफी जरूरी है ताकि अच्छे से कलर हो सके।

गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच क्रीम कैसे यूज़ करना है? 

गार्नियर कलर नैचुरल रिच क्रीम को यूज़ करने के किये किट को खोल लें और उसमें दिए गए सामान को बाहर निकाल लें। एक कटोरी (प्लास्टिक) में सब मिला कर मिक्स करना शुरू कर दें और तब तक मिक्स करना है जब तक आपको महसूस न हो कि अच्छा टेक्स्चर बन गया है।

आपको कॉलोरेंट (colorant) और डेवलॉपर (developer) को कटोरी में मिक्स करना है। आप एक पुरानी टी शर्ट को पहन कर हीं कलर को अप्लाई करें।

टेक्स्चर को आप अपने बालों के सेक्शन में अप्लाई करना शुरू कर दें, रूट से।आप ब्रश का यूज़ कर सकते हैं और अपनी उंगलियों से भी लगा सकते हैं जो आपको सही लगे। कलर अप्लाई करते वक़्त ग्लोव पहनना न भूले वरना दाग लग सकती है। रूट में अप्लाई करने के बाद आप वहाँ अप्लाई करे जहाँ आपके ग्रे हेयर हो।

इसके बाद आपको अपने बालों को ऐसे ही छोड़ देना है पूरे 30 मिनट के लिए। इससे ज्यादा वक़्त न छोड़े, इसके बाद आप अपने हेयर को वॉश कर ले साफ पानी से। जब तक पानी क्लीयर आपके बालों में न चलने लगे तब तक वॉश करते रहे।

वॉश करते वक़्त किसी भी शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है। इसके बाद आपको किट में दिया गया कंडीशनर का इस्तेमाल करे, उससे माॅइश्चर लॉक होती है। इतना करने के बाद बस हो गया आपका हेयर कलर का प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच क्रीम के फ़ायदें

ये शेड इंडियन स्किन टोन पर बहुत सूट करता है तभी इसकी डिमांड भी इतनी ज्यादा है। अगर आप ज्यादा शैंपू से हेयर वॉश नहीं करेंगे तो ये कलर आराम से 7-8 सप्ताह तक टिका रहेगा।

जितना ज्यादा हेयर वॉश होगा उतना ज्यादा संभावना रहती है कलर फेड होने कि और शैंपू भी आपको ऐसा उपयोग करना है जो सल्फेट या अन्य हानिकारक पदार्थ से फ्री हो।

• ये कलर अमोनिया फ्री फॉर्मूला से बना है तो हेयर के लिए सेफ है। अमोनिया से हेयर को डेमेज होता है लेकिन गार्नियर इसका ऑल्टरनेटिव यूज़ करता है एफेक्टिव कलरिंग के लिए ताकि डेमेज कम हो।

• नॉर्मल से ड्राई स्केल्प वालों के लिए ये कलर एफेक्टिव है।

• इसमें एसेंशियल ऑयल है जिससे आपके हेयर में नैरिशमेंट् होती है। ये आपके हेयर के लिए भी फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये आपके हेयर को प्रोटेक्ट करने का काम करते हैं।

• इस कलर से सिर्फ ग्रे हेयर ही नहीं छिपते बल्कि आपके हेयर नैचुरल ब्लैक दिखते हैं जो कि काफी आकर्षक लगता है।

• इसे यूज़ करना भी आसान होता है और इसका टेक्स्चर भी क्रीमी है। स्लिप नहीं करता, जहाँ अप्लाई करते है वहाँ टिका हुआ रहता है।

* Natural Black रंग बहुत गहरा और सुंदर दिखता है

* आंवला, नीम जैसे तेलों से बालों को पोषण

* डैंड्रफ और रूखापन कम करने में मदद

* ग्रे बालों को अच्छी तरह कवर करता है

* खुशबू अपेक्षाकृत हल्की

नुक़सान

* केमिकल अवयव भी मौजूद रहते हैं

* हल्के/लाल रंगों में कम वैरायटी

* कुछ लोगों को रंग थोड़ा बहुत हल्का लग सकता है, नियमित उपयोग पर बार-बार कलरिंग से थोड़ा ड्राईनेस संभव

सामग्री Ingredients 

यह उत्पाद पारंपरिक प्राकृतिक और पौष्टिक तेलों से समृद्ध है:

* आंवला ऑयल – बालों को पोषण देता है और कंडीशनिंग में मदद करता है
* नीम ऑयल – रूखापन कम करता है, बैक्टीरिया और डैंड्रफ़ से बचाव
* शिकाकाई और तेल मिश्रण – बालों को मुलायम बनाकर चमक देता है

इन तत्वों की मौजूदगी इसे एक साधारण हेयर कलर से बेहतर बनाती है। यह बालों को ड्राई/डैमेज्ड होने से बचाता है — जो अक्सर हेयर कलरिंग का दुष्प्रभाव होता है।

केमिकल-फ्री नहीं है, लेकिन पारंपरिक हेयर कलर्स की तुलना में यह अपेक्षाकृत सौम्य और पोषणकारी है।

मुख्य बातें बेहतर रिजल्ट के लिए

• सबसे पहले तो आपको ऑयलिंग नहीं करना है कलर के दौरान। एक बार जब आप शैंपू कर लेंगे कलर करने के कुछ दिन पहले, उसके बाद आपको अपने हेयर में कुछ नहीं करना है।

• यहाँ तक कि जब आप कलर करेंगे उस वक़्त भी आपको अपने बालों में कुछ नहीं करना है, पानी भी नहीं डालना है।

• कलर करने के बाद आपको सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना है। ऐसा शैंपू जिसमें हार्श केमिकल का यूज़ नहीं किया गया हो ताकि कलर का असर ज्यादा वक़्त तक रहे।

• 10-15 दिन में एक बार कंडिशीनिंग जरूर कर लें ताकि जो भी डेमेज हुआ हो कलरिंग के दौरान वो सब रिपेयर हो जाए।

• सबसे जरूरी होता है अपने हेयर को UV Rays से बचा कर रखना क्योंकि इसके संपर्क में आने से डेमेज तो होता ही है और कलर भी फेड होने लगता है।

उपयोगकर्ता अनुभव 

यूज़र A
Natural Black से मेरे बालों में एक सुंदर, गहरा और नेचुरल लुक आता है। रोज़मर्रा की धूल-धूप में भी रंग चमकदार रहता है।

यूज़र B
पहली बार इस्तेमाल में कोई चर्म प्रतिक्रिया नहीं हुई। मेरे बाल ड्राई महसूस नहीं हुए।

यूज़र C
कुछ लोग कहते हैं यह लाल टोन छोड़ता है, लेकिन मेरे बालों में बिल्कुल भी लाल टोन नहीं आया।

यह रिव्यू व्यक्तिगत अनुभवों और ऑनलाइन समीक्षाओं का सामान्यीकृत प्रतिबिंब है।

कौन-किसके लिए अच्छा है?

अगर आप-

* प्राकृतिक काले रंग की तलाश में हैं

* रूखे, डैमेज्ड बालों से बचाव चाहते हैं

* हल्की खुशबू चाहते हैं

* संतुलित पोषण चाहें

तो यह उत्पाद आपके लिए अच्छा रहेगा।

तो बस ये थे गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच शेड 1 ब्लैक के बारे में। अगर आप इसे यूज़ करने जा रहे हैं तो इसमें बताये गए सभी बातें आपको पता होनी चाहिए।

वैसे तो ये शेड नॉर्मल से ड्राई टाइप के लिए सही है लेकिन अगर आपके हेयर ब्लीच है या उसमें केमिकल का ट्रीटमेंट है उनके लिए शायद ये फायदेमंद साबित न हो। वैसे सेंसिटिव स्किन के लिए भी अच्छा है लेकिन कंफर्म करने के लिए पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि अगर सूट कर गया तो आपके हेयर के लिए काफी एफेक्टिव साबित होगा।

अगर ये पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक करे, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। ऐसी हीं जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।

सारांश (Conclusion)

Garnier Color Naturals Cream Rich Shade 1 – Natural Black एक बहुत ही संतुलित, पोषण-सम्पन्न और प्राकृतिक काला रंग देने वाला हेयर कलर है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो बिना बहुत कठोर केमिकल के, लंबे समय तक टिकने वाला और आकर्षक रंग चाहते हैं।

इसे भी पढें:

Garnier Natural Brown Hair Color kaise kare in hindi | गार्नियर हेयर कलर

Best Hair Color in India in hindi | अमोनिया फ्री हेयर कलर

Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर

Garnier Hair Color in hindi | टॉप 4 बेस्ट गार्निअर हेयर कलर एवं इसे लगाने का तरीका एवं रिव्यू

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top