Garnier Hair Color in hindi
आज कल युवाओं में अपने बालों को कलर करने का ट्रेंड काफी प्रचलित हो रहा है| कलर किये हुए बालों में 50% से ज्यादा शाइनिंग आती है और साथ हीं साथ बालों का वाल्यूम भी बढ़ जाता है और स्टाइलिश लुक भी आता है| कई मामलों में असमय सफ़ेद हो रहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी लोग अपने बालों को कलर कर रहें हैं|
क्या आप भी अपने बालों को कलर करने का सोच रहें है? अगर ऐसा है तो तो आप बिलकुल सही सोच रहे है क्योंकि अपने उपर काम करना या अपने बालों को एक नया लुक देना बिलकुल भी गलत नहीं है। हेयर कलर करने से आपको कई फ़ायदें मिलेंगे जिनमें से एक है आपकी personality पर भी निखार आयेगा।
वैसे तो लोगों को कई सवाल रहते है हेयर कलर को ले कर कि कौन सा अच्छा है और कौन सा नहीं। तो आपकी इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए हम ये article ले कर आये है। तो आप इसे पूरा पढ़े ताकि आपके जितने भी संकोच (doubt) है हेयर कलर को ले कर वो सब दूर हो जाए।
अगर बात यहाँ हेयर कलर की हो ही रही है तो ग़ार्नियर हेयर कलर को हम कैसे भूल सकते हैं। वैसे तो आपको बहुत से हेयर कलर मिल जायेंगे online या आपके निज़ी स्टोर में मगर ग़ार्नियर हेयर कलर एक ऐसा product है जो कि बेस्ट ब्रांडों में से एक है । अगर आप गौर किया हो कभी तो आपको भी पता है की अधिकांश लोगों की पसंद यही है।
इस article में हम ग़ार्नियर हेयर कलर से संबंधित हर वो बात जानेंगे जो उसे इस्तेमाल करने से पहले एक इंसान को जानना जरूरी हो। उम्मीद है पूरा article पढ़ कर आपके सारे doubts समाप्त हो जायेंगे तो आइये शुरू करते है परिचय से।
इसे भी पढ़ें: शाइनी और सॉफ्ट बालों के लिए ग़ार्नियर ब्लैक नैचुरल्स हेयर कलर लगाने का आसान तरीका
गार्निअर हेयर कलर क्या है | what is Garnier Hair Color
जैसा की आप जानते है ग़ार्नियर एक ब्रैंड है मगर क्या आप जानते है की हेयर कलर क्या है? हम में से बहुत से लोग होंगे जिन्होंने सिर्फ हेयर कलर सुना होगा मगर किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में जानना अति आवश्यक होता है ताकि बाद में किसी पछतावे की गुंजाइश न हो।
हेयर कलर एक ऐसी विधि है जिसे हम अपने बालों का रंग बदल सकते है। आजकल तो ये काफी चलन में भी है और क्यों न हो आखिर हर किसी को हक है अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का। देखा जाए तो सिर्फ काला, सफेद और भूरा रंग के बाल ज्यादा देखने को मिलते है। और एक तरह की चीज़ें इंसान को कभी-न-कभी तो bore कर हीं देती है।
ऐसे में हेयर कलर को consider करना एक अच्छा सुझाव है। अब अपनी जिंदगी तो अपने हिसाब से हम चला नहीं सकते मगर अपने बालों को तो अपने हिसाब से कलर कर हीं सकते हैं।
गार्निअर हेयर कलर के प्रकार | Types Of Garnier Hair Color
ग़ार्नियर एक ऐसा brand है जिसकी अच्छी खासी पहुँच है लोगों में और हो भी क्यों न आखिर ये हेयर कलरिंग के बेस्ट तरीकों में से एक है। ग़ार्नियर हेयर कलर के एक नहीं बल्कि 16 शेड्स हैं और आपको पूरा हक है अपने पसंदीदा शेड को चुनने का। मगर इससे पहले की आप अपना शेड चुने, पहले हम इन 16 शेड्स के बारे में थोड़ा जान लेते हैं।
1. गार्निअर कलर नैचुरल्स शेड ब्लैक | Garnier Color Naturals Shade Black
नाम से ही पता चल रहा है है की ये ब्लैक (black) शेड है। अब आप ये सोच रहे होंगे की हमारे बाल तो पहले से ही काले होते है फिर इस शेड को निकालने का क्या फ़ायदा या कोई इसे खरीदता भी होगा या नहीं?
आपका ऐसा सोचना बिलकुल जायज़ है मगर हर किसी की अपनी पसंद होती है और आज भी ऐसे लोग है जो अपने बालों को pure black रखना पसंद करते हैं। इस शेड का इस्तेमाल ज्यादातर वो लोग करते हैं जिनके बाल सफेद हो जाते है।
इस शेड को पुरुष और महिला दोनों ही इस्तेमाल कर सकते है। ये बिलकुल safe है आपके बालों के लिए। तो आप बेफिक्र हो कर इसे लगा सकते है क्योंकि ये शेड आपके बालों को ब्लैक के साथ smooth और nourishing भी बनाता है।
खैर ब्लैक शेड्स उतना भी बोरिंग (boring) नहीं है जितना आपको लग रहा है क्योंकि ब्लैक में भी आपको बहुत से शेड्स मिल जायेंगे। ग़ार्नियर नैचुरल ब्लैक के साथ आपको ब्राउन ब्लैक और डीप ब्लैक भी मिल जायेंगे। ब्लैक शेड लगाने के बाद बिलकुल ऐसा लगता है जैसे की आपने कुछ लगाया ही न हो, बिलकुल नैचुरल ब्लैक वाली फीलिंग (feeling) देता है।
इसे भी पढ़ें: गार्नियर ब्लैक हेयरकलर | Garnier Black Natural Kaise use kare
2. गार्निअर कलर नैचुरल्स शेड बरगंडी | Garnier Color Naturals Shade Burgundy
अगर आप अपने ग्रे (grey) बालों से छुटकारा चाहते है तो आप गार्नियर का Burgundy shade इस्तेमाल कर सकते है। ये रंग आपको एक नया लुक देगा और हो सकता है आपकी personality को भी सूट करे। इस शेड को अगर आप एक बार लगा लेंगे तो 9-10 सप्ताह तक इसका रंग आपके बालों से नहीं जायेगा।
गार्नियर के hair colors नैचुरल होते है तो इसे लगाने से आपके बाल पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि आपके बाल पहले से ज्यादा shiny और attractive हो जायेंगे। बस 30 मिनट और आपके colored hair तैयार हो जायेंगे।
Burgundy shade सिर्फ एक तक सीमित नहीं है क्योंकि इसे कुछ प्रकार भी है जो कि बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। Shade 4.2 Wine Burgundy और Black Natural 3.16 Burgundy- आप अपनी पसंद खुद चुन सकते है। मगर एक बात जिसका जानना आपके लिए जरूरी है कि यदि आपके बाल पूरे काले (black) या ब्राउन (brown) हैं तो burgundy shade हर जगह नज़र नहीं आयगा। सिर्फ sunlights or artificial lights में ही लोग इसे देख पायेंगे।
और पढ़ें : Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर
3. गार्निअर कलर नैचुरल्स शेड रेड | Garnier Color Naturals Shade Red
आपने बहुत से लोगों के लाल (red) बाल देखे होंगे जो की काफी खूबसूरत और attractive लगते है। अगर आप भी अपने बालों के साथ कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो ग़ार्नियर का red वाला शेड जरूर लगाए।
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि लाल रंग काफी अजीब लगेगा मगर 6.60 intense red shade ऐसा नहीं है। तो आप औरों की तरह इस शेड को गलत समझने की भूल मत करना। इस shade में अवोकैडो (avocado), ओलिव (olive) और अल्मोंड (almond) की अनोखी भूमिकाएं हैं।
इनकी वजह से आपके बालों को नौरिशमेंट् (nourishment) प्राप्त होगी और आप intense red color का आनंद अच्छे से ले सकते है। वो भी बेफिक्र हो कर क्योंकि ग़ार्नियर के हेयर कलर सफेद या ग्रे बालों की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ते।
अगर आपको intense red पसंद न आये या फिर आप रेड का कोई दूसरा शेड try करना चाहते है तो फिक्र न करें क्योंकि ग़ार्नियर हेयर कलर के पास options भी है। तो बात करे यदि रेड की तो intense के साथ-साथ आपको ultra shade 7.65 Raspberry Red और 6.26 Plum Red Shades भी औफर करते हैं। और आपको पूरा हक है अपने पसंद के शेड को चुनने का।
4. गार्निअर कलर नैचुरल्स शेड ब्राउन | Garnier Hair Naturals Shade Brown
क्या आप भी अपने ग्रे बालों को छुपाते छुपाते थक गए है और चाहते है एक नया लुक मिले उन्हें जिससे की आप सबसे ज्यादा आकर्षित दिखे? तो आप गार्नियर का ब्राउन शेड क्यों नहीं इस्तेमाल करते। और शेड्स के मुताबिक ब्राउन शेड की ज्यादा माँग है और तभी तो Garnier ने ब्राउन शेड में हीं और भी अलग शेड निकाले है।
अगर आपके बाल rough है तो भी आप ग़ार्नियर हेयर कलर लगा सकते हैं क्योंकि ये आपके बालों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है बल्कि इसे लगाने से आपके बाल सुधर जायेंगे। आपको एक नया लुक के साथ सिल्की, सॉफ्ट और nourished hair मिल जायेंगे।
ब्राउन में भी बहुत variety होती है और अगर आप एक female हैं तो आप इस बात को बेहतर समझती है। एक रंग में भी बहुत से प्रकार होते हैं। इसलिए गार्नियर के हर कलर शेड में उसके प्रकार भी हैं। खैर, ब्राउन में 5 लाइट ब्राउन (light brown), 5.32 कारमेल ब्राउन (caramel brown), 7.3 गोल्डन ब्राउन (golden brown), नैचुरल ब्राउन (natural brown) और डार्क ब्राउन (dark brown).
हेयर कलरिंग के अलावा आप इन हेयर कलर को अपने बाल highlight करने में भी इस्तेमाल कर सकते है। आखिर बाल आपके हैं तो बालों की styling choice भी आपकी ही होगी।
अब आप ग़ार्नियर हेयर कलर के बारे में तो जान गए है और आप इस बात से भी वाक़िफ़ हैं कि ये हेयर कलर आप अपने घर पर खुद से भी कर सकते हैं। मगर अपने बालों को रंगने से पहले कुछ चीजें हैं जिसको ध्यान में रखना आपके लिए जरूरी है वरना आपको इसके दुषपरिभाव झेलने पड़ेंगे।
और पढ़ें: Garnier Natural Brown Hair Color kaise kare in hindi | गार्नियर हेयर कलर
हेयर कलर इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
1. तेल लगाना oiling
बालों को रंगने से कुछ दिन पूर्व आप अच्छे से ऑयल की मालिश करें ताकि आपके बाल के जड़ उन्हें सोखने में सक्षम रहें। इससे ये फ़ायदा होगा कि जब आप हेयर कलर लगा रहे होंगे तो आपके बाल उन्हें अच्छे से सोख लेंगे। जिससे आपका हेयर कलर लंबे समय तक टीका रहेगा।
2. शैंपू Shampoo
अपने बालों को अच्छी शैंपू से सही तरह से धो ले ताकि जितनी भी गंदगी है बाल और उनके जड़ों में वो सब आसानी से निकल आये। जितने साफ आपके बाल रहेंगे कलरिंग उतने अच्छे से होगी। शैंपू करने का मतलब बिलकुल नहीं हैं कि आप conditioner का इस्तेमाल करें। Conditioner का इस्तेमाल आपके बालों को नुकसान दे सकता है कलरिंग के दौरान इसलिए इसे कड़ी तौर पर इग्नोर (ignore) करें।
3. बाल न धोये
बाल न धोने से हमारा ये मतलब है कि हेयर कलर के तुरंत पहले आप अपने बालों को नहीं धो सकते। अगर आपने ऐसा किया तो कलरिंग पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि बाल तुरंत धोने से जो भी नैचुरल ऑयल आपके बालों में रहता है वो समाप्त होने लगता है। और हेयर कलर के लिए नैचुरल ऑयल कितना जरूरी है, ये तो आप भी जानते हैं।
4. सही हेयर कलर का चयन
एक सही हेयर कलर का चयन बहुत आवश्यक है। दूसरों की देखा देखी न करें या फिर आपके मन में जो आये आप उसे direct न लगाये। कोई भी हेयर कलर को चुनने से पहले आपको टेस्ट (test) करवाना चाहिए जिससे ये पता चलेगा कहीं जो हेयर कलर आपने choose किया है उससे आपको कोई एलर्जी (allergy) तो नहीं।
टेस्ट करवाने का सारा प्रोसेस (process) Garnier की टीम देती है और ये बहुत आसान भी होता है। टेस्ट के अलावा आपको अपना स्किन टोन (skin tone) भी ध्यान में रखना चाहिए। वही रंग चुने जो आपके चेहरे पर खिले और अच्छा लगे। इसलिए सोच समझ के आराम से आप अपना हेयर कलर चुनें।
यहाँ तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है इससे आपको थोड़ी मदद मिली होगी। तो कुछ बातों को ख्याल में रख कर आप अपना हेयर कलर choose करें और आनंद लें अपने लुक का। और भी skin care से रिलेटेड topic जानने के लिए फॉलो करे हमारे पेज को।
इसे भी पढ़ें:
Best Hair Color in India in hindi | अमोनिया फ्री हेयर कलर
Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर
Garnier Hair Color in hindi | टॉप 4 बेस्ट गार्निअर हेयर कलर एवं इसे लगाने का तरीका एवं रिव्यू
L’Oreal Paris Hair Color in hindi-लॉरियल हेयर कलर शेड फॉर इंडियन टोन
हेयर मूस के फायदे, इस्तेमाल एवं 5 बेस्ट Hair Mousse in hindi





















