जब भी आप गार्नियर के फेस वॉश या अन्य किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट के बारे में सर्च करते होंगे तो ज्यादातर आपको उस प्रोडक्ट के बारे में और उसके फायदों के बारे में ही ज्यादा अच्छे से बताया जाता है।
लेकिन ये जरूरी नहीं कि अगर आपको उस फेस वॉश से फ़ायदा हो रहा हो तो आपके दोस्तों को भी वही फ़ायदें होंगे। ऐसा न होने के बहुत से कारण है जिनमें मुख्य है आपके स्किन टाइप का सामान्य न होना और दूसरा हर स्किन की जरूरत एक सी नहीं होती।
इसलिए आज के अर्टिकल में हम गार्नियर के फेस वॉश से होने वाली संभव नुकसान के बारे में जानेंगे तो अगर आप पहली बार गार्नियर के नीचे बताये गए फेस वॉश में से किसी का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें।
अगर नीचे बताई गयी साइड इफेक्ट से आपके स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तो आप उस फेस वॉश को स्किप कर किसी दूसरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि गार्नियर फेस वॉश से होने वाले संभावित नुकसान क्या हो सकते हैं और इनसे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
गार्नियर फेस वॉश से होने वाली संभावित नुकसान
1. त्वचा में रूखापन महसूस होना
गार्नियर फेस वॉश का इस्तेमाल करने के बाद कुछ लोगों को चेहरे पर रूखापन या खिंचाव महसूस हो सकता है। खासतौर पर अगर त्वचा पहले से ही सूखी है, तो बार-बार चेहरा धोने या अधिक मात्रा में फेस वॉश इस्तेमाल करने से त्वचा और अधिक शुष्क महसूस हो सकती है।
चेहरे की त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाना जरूरी है, लेकिन त्वचा को जरूरत से ज्यादा साफ करने की कोशिश उचित नहीं मानी जाती। त्वचा विशेषज्ञ सामान्य तौर पर चेहरे को हल्के क्लेंजर से साफ करने और जरूरत से ज्यादा रगड़ने से बचने की सलाह देते हैं।
यदि फेस वॉश के बाद चेहरा लगातार खिंचा हुआ, रूखा या परतदार महसूस हो, तो यह संकेत हो सकता है कि इस्तेमाल किया जा रहा उत्पाद आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा साफ करने वाला है या उसका इस्तेमाल बहुत अधिक हो रहा है।
2. त्वचा में जलन या चुभन
कुछ लोगों को फेस वॉश लगाने के बाद हल्की जलन, चुभन या गर्माहट महसूस हो सकती है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में इस तरह की प्रतिक्रिया की संभावना अधिक हो सकती है।
गार्नियर के अलग-अलग फेस वॉश में अलग-अलग सामग्री होती है। कुछ उत्पादों की सूची में सुगंध और नींबू जैसे घटक भी शामिल हैं।
यदि किसी उत्पाद को लगाने के तुरंत बाद लगातार जलन हो रही है, तो उसे सहन करते हुए इस्तेमाल जारी रखना सही नहीं है। त्वचा पर जलन पैदा करने वाले उत्पादों से दूरी बनाना जरूरी हो सकता है।
3. चेहरे पर लालिमा
फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर लाल निशान या लालिमा दिखाई देना भी संभावित प्रतिक्रिया हो सकती है। खासतौर पर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में किसी कॉस्मेटिक उत्पाद के कारण जलन या संपर्क-जनित त्वचा समस्या हो सकती है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, त्वचा के संपर्क में आने वाले कुछ उत्पाद जलन या एलर्जी संबंधी प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं और चेहरा ऐसी प्रतिक्रिया का सामान्य स्थान है।
इसलिए अगर किसी फेस वॉश के इस्तेमाल के बाद बार-बार लालिमा दिखाई दे, तो उसके इस्तेमाल को रोककर त्वचा की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
4. संवेदनशील त्वचा में समस्या बढ़ सकती है
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को हर फेस वॉश सूट करे, यह जरूरी नहीं है। जिन लोगों की त्वचा पहले से लाल होती है, आसानी से जलती है या मौसम बदलने पर प्रतिक्रिया करती है, उन्हें उत्पाद चुनते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी संवेदनशील त्वचा के लिए हल्के उत्पाद चुनने और नए त्वचा उत्पाद को पहले छोटे हिस्से पर आजमाने की सलाह देती है।
इसलिए केवल ब्रांड देखकर फेस वॉश चुनने के बजाय उसकी सामग्री और अपनी त्वचा की जरूरत को समझना अधिक महत्वपूर्ण है।
5. अत्यधिक इस्तेमाल से त्वचा में परेशानी
कुछ लोग चेहरे को ज्यादा साफ रखने के लिए दिन में कई बार फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बार-बार चेहरा धोना त्वचा में जलन पैदा कर सकता है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, आम तौर पर चेहरे को दिन में दो बार और पसीना आने वाली गतिविधि के बाद धोना पर्याप्त हो सकता है। बहुत अधिक बार चेहरा धोना त्वचा में जलन बढ़ा सकता है।
इसलिए सुबह और रात चेहरे की सफाई करना कई लोगों के लिए पर्याप्त हो सकता है। बहुत ज्यादा तेल आने की समस्या होने पर भी त्वचा को बार-बार रगड़कर साफ करना उचित तरीका नहीं है।
6. त्वचा पर खिंचाव महसूस होना
अगर फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद चेहरा बहुत ज्यादा साफ या खिंचा हुआ महसूस होता है, तो यह हमेशा अच्छी सफाई का संकेत नहीं होता। कई बार अत्यधिक सफाई त्वचा को असहज बना सकती है।
विशेषकर शुष्क त्वचा वाले लोगों को ऐसा फेस वॉश चुनना चाहिए जो त्वचा को साफ करने के साथ उसकी नमी को बनाए रखने में मदद करे।
चेहरा धोने के बाद अगर त्वचा बार-बार खिंची हुई महसूस हो, तो फेस वॉश की मात्रा, इस्तेमाल की आवृत्ति और पानी के तापमान पर ध्यान देना चाहिए।
7. मुंहासे और जलन का संबंध
फेस वॉश का उद्देश्य त्वचा को साफ करना होता है, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा में जलन बढ़ सकती है। मुंहासों वाली त्वचा में बहुत ज्यादा धोना, रगड़ना या त्वचा को अत्यधिक सुखाना समस्या को बढ़ा सकता है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, मुंहासों वाली त्वचा को बार-बार धोने और स्क्रब करने से जलन बढ़ सकती है तथा इससे मुंहासों की स्थिति खराब हो सकती है।
इसलिए पिंपल होने पर चेहरा बार-बार फेस वॉश से धोना समाधान नहीं है। हल्के हाथों से सफाई करना ज्यादा उचित तरीका है।
8. सुगंध से संवेदनशीलता
कुछ गार्नियर फेस वॉश की सामग्री सूची में फ्रेगरेंस यानी सुगंध से जुड़े घटक मौजूद हैं।
अधिकांश लोगों के लिए सुगंध वाला उत्पाद समस्या पैदा नहीं करता, लेकिन कुछ संवेदनशील लोगों में सुगंधित सामग्री जलन या एलर्जी जैसी प्रतिक्रिया से जुड़ सकती है।
अगर किसी फेस वॉश के बाद बार-बार खुजली, लालिमा या जलन महसूस होती है, तो सामग्री सूची देखकर यह समझने की कोशिश की जा सकती है कि उसमें सुगंध या अन्य संभावित संवेदनशीलता पैदा करने वाले घटक मौजूद हैं या नहीं।
9. आंखों के आसपास जलन
फेस वॉश को आंखों के आसपास इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी क्लेंजर को आंखों में जाने से बचाना चाहिए।
गार्नियर स्वयं अपने कुछ फेस वॉश के इस्तेमाल के निर्देशों में आंखों के आसपास के क्षेत्र से बचने और आंखों में उत्पाद चले जाने पर तुरंत अच्छी तरह पानी से धोने की सलाह देता है।
अगर आंख में फेस वॉश चला जाए और जलन लंबे समय तक बनी रहे, तो चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर होता है।
10. नींबू या अन्य सक्रिय सामग्री से संवेदनशीलता
कुछ गार्नियर फेस वॉश में नींबू का अर्क और त्वचा की सफाई या एक्सफोलिएशन से जुड़े घटक शामिल हैं। उदाहरण के लिए, गार्नियर के कुछ ब्राइटनिंग फेस वॉश में सैलिसिलिक एसिड और नींबू का अर्क सूचीबद्ध है।
इन सामग्रियों का उद्देश्य त्वचा की सफाई और त्वचा की उपस्थिति को बेहतर बनाने में मदद करना हो सकता है, लेकिन हर त्वचा एक जैसी नहीं होती। संवेदनशील त्वचा पर कोई सक्रिय सामग्री असहजता पैदा कर सकती है।
इसलिए किसी भी सक्रिय सामग्री वाले उत्पाद को अपनी त्वचा के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए।
11. बहुत गर्म पानी के साथ इस्तेमाल करने पर परेशानी
कई लोग फेस वॉश के साथ बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। यह त्वचा के लिए अच्छा तरीका नहीं माना जाता। चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी चेहरे को गुनगुने पानी से धोने और साफ करने के बाद त्वचा को मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से सुखाने की सलाह देती है।
इसलिए फेस वॉश से होने वाली परेशानी को केवल उत्पाद से जोड़ना सही नहीं होगा। पानी का तापमान और चेहरा धोने का तरीका भी महत्वपूर्ण है।
12. जोर से रगड़ने से त्वचा में जलन
कई लोगों को लगता है कि फेस वॉश को ज्यादा देर तक या जोर से रगड़ने से चेहरा ज्यादा साफ होगा। वास्तव में ऐसा करना त्वचा में अनावश्यक घर्षण पैदा कर सकता है।
त्वचा विशेषज्ञ चेहरे को साफ करते समय उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से क्लेंजर लगाने और स्क्रब करने से बचने की सलाह देते हैं।
इसलिए फेस वॉश लगाते समय चेहरे को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।
इसे भी पढें: गार्नियर विटामिन C फेस वॉश के साइड इफेक्ट्स: इसके संभावित दुष्प्रभाव और बचाव के आसान उपाय
गार्नियर फेस वॉश के नुकसान
हालांकि गार्नियर के फेस वॉश ऐसे आमतौर पर हानिकारक नहीं होते क्योंकि इसमें ऐसी फॉर्मूला का उपयोग नहीं किया जाता जिससे हमारे स्किन को किसी प्रकार की भारी समस्या का सामना करना पड़े।
मगर फिर भी जैसा कि आपको पता है हर प्रोडक्ट हर स्किन टाइप और लोगों पर सूट नहीं करता। तो आज हम गार्नियर के कुछ ऐसे फेस वॉश को देखेंगे जो काफी उपयोग में चल रहे है:
इसे भी पढें: Garnier Face Wash Side Effects in hindi | गार्नियर फेस वॉश
1. गार्नियर ब्राइट कम्प्लीट विटामीन सी फेस वाॅश Garnier Bright Complete Vitamin C Face Wash
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा कि ये vitamin c फेस वॉश है तो ज़ाहिर है इसका मुख्य काम स्किन में brightening और ग्लोइंग इफेक्ट देना ही होगा। ये Vitamin C face wash हालाँकि है काफी अफ़ोर्डेबल और अगर आप स्कीनकेयर के मामले में नये हैं तो आप इससे शुरुआत कर सकते हैं।
अगर आपका स्किन टाइप ऑयली है तो ये फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद ही होगा लेकिन क्योंकि इसमें विटामिन सी है तो अगर ये इंग्रेडिएंट आपके स्किन में ज्यादा मात्रा में जाने लगा तो संभवतः आपको इसके नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढें: इंस्टेंट ब्राइटनिंग एवं ग्लोइंग स्कीन के लिए खास Garnier Bright Complete Vitamin C Gel Face Wash
गार्नियर ब्राइट कम्प्लीट विटामीन सी फेस वाॅश के नुकसान
- ये फेस वॉश ज्यादातर ऑयली स्किन टाइप वालों के लिए ही सूटेबल है।
- बात करें इसके इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें पैराबेन जैसे हानिकारक पदार्थ का उपयोग किया गया है जो स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।
- इस फेस वॉश के इस्तेमाल से आपके स्किन में इरीटेशन भी हो सकता है। खासतौर पर अगर आपका स्किन सेंसिटिव है तो आपका स्किन इरीटेट करेगा।
- रेडनेस, जलन और ड्राईनेस जैसी समस्या के फेस करने के ज्यादा संभावना है। अगर आपका स्किन पहले से ही ड्राई है तो इस फेस वॉश के उपयोग से संभावना है कि पहले से और ज्यादा ड्राई हो जाए खास कर के ठंड के वक़्त।
- इसमें फ्राग्रेंस भी है जो कि आमतौर पर अच्छा माना जाता है मगर कुछ लोगों को हल्के फ्राग्रेंस से भी बहुत एलर्जी होती है तो अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो इस फेस वॉश का इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसान ही होगा।
- अगर ये फेस वॉश आपके स्किन पर सूट न करे तो स्किन से पिंपल रिमूव करने की जगह उल्टा आपको पिंपल दे देगा इसलिए खरीदने से पहले पैच टेस्ट जरूर करवा लें।
2. गार्नियर प्योर एक्टिव नीम फेस वाॅश Garnier Pure Active Neem Face Wash
जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इसका मुख्य इंग्रेडिएंट नीम है जो कि नैचुरल है और स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। गार्नियर का ये फेस वॉश ऐसे तो स्किन को काफी तरीके से फ़ायदें देता है जैसे पिंपल और एक्ने को कंट्रोल करना, चेहरे को क्लीन करना और हेल्थि रखना।
लेकिन ये फेस वॉश सभी स्किन टाइप वालों के लिए नहीं है। इसके साथ ही इसमें बेशक नैचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है मगर इसमें कुछ ऐसे केमिकल भी हैं जो किसी स्किन टाइप पर सूट न करे।
इसे भी पढें: Garnier Skin Naturals Pure Active Neem Face Wash के फायदे, नुकसान एव॔ इस्तेमाल
गार्नियर प्योर एक्टिव नीम फेस वाॅश के नुकसान
- ये सभी स्किन टाइप वालों के लिए नहीं है। ज्यादातर ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन वालों को ही इसके उपयोग से फ़ायदा हुआ है।
- अगर आप किसी फोमिङ फेस वॉश की तलाश में हैं तो आप इस वाले फेस वॉश को स्किप कर सकते हैं क्योंकि इसका टेक्स्चर जेल के फॉर्म में आता है।
- देखा जाए तो इसमें बेशक नैचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है लेकिन इसके साथ ही इसमें SLES भी है जो स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।
- ऐसे आमतौर पर ये फेस वॉश आपके स्किन से पिंपल और एक्ने को रिमूव करने में हेल्प करता है लेकिन अगर ये आपके स्किन पर सूट नहीं किया तो इसका उल्टा हो सकता है।
- इस फेस वॉश का टेक्स्चर भी काफी स्लिप्पेरी और रनिंग है।
- इस फेस वॉश से स्किन के ड्राई होने की भी संभावना है और अगर आपको नीम से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।
3. गार्नियर स्किन नैचुलर जेंटल सूथिंग फेस वाॅश के नुकसान
Garnier Skin Naturals Gentle Soothing Face Wash
अगर आपका स्किन टाइप भी नॉर्मल है तो आप गार्नियर के इस फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं। ऑरेंज फ्रूट इस फेस वॉश का खास इंग्रेडिएंट है जो आपके स्किन में सूथिंग इफेक्ट लाता है।
ऑरेंज के साथ इसमें आपको लेमन का एसेंस भी मिलेगा। कुल मिलाकर देखें तो इस फेस वॉश से आपको फ्रूटी स्मेल आयेगा।
हालाँकि इसके इतने फायदों के बाद, कुछ नुकसान भी है। तो अगर ये फेस वॉश आपके स्किन पर सूट न करे तो आपको नीचे बताये गए साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है।
गार्नियर स्किन नैचुलर जेंटल सूथिंग फेस वाॅश के नुकसान
- ये सभी स्किन टाइप वालों के लिए नहीं है, सिर्फ नॉर्मल स्किन वालों के लिए अच्छा है।
- इसमें फ्राग्रेंस है तो अगर आपको बिना फ्राग्रेंस वाली फेस वॉश चाहिए या आपको citrus खुशबू से एलर्जी है तो आपको नुकसान पहुँच सकता है।
- सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी ये फेस वॉश नुकसानदेह है, खासकर अगर आपको लेमन और ऑरेंज से एलर्जी हो तो।
- बेशक इसमें नैचुरल इंग्रेडिएंट्स जैसे लेमन और ऑरेंज का इस्तेमाल किया गया है लेकिन इनके अलावा भी इसमें अन्य केमिकल फॉर्मूला का प्रयोग किया गया है जो स्किन के लिए अच्छे नहीं माने जाते।
- अगर आपका स्किन टाइप ड्राई कैटेगरी में आता है तो आपके लिए ये फेस वॉश अच्छा नहीं होगा। हालाँकि इसमें ‘मॉइस्चराइजिंग प्रोपर्टी है लेकिन क्योंकि आपका स्किन पहले से ही ड्राई है तो ज्यादा संभावना है और ज्यादा ड्राई कर देने की।
- इसके साथ ही अगर आप इस फेस वॉश का उपयोग स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि ब्लैकहेड्स और एक्ने को रिमूव करने के लिए कर रहे हैं तो आपके लिए नुकसान ही होगा क्योंकि इससे ये समस्याएं रिमूव नहीं होती।
- अगर बात करें इसके क्वांटिटी कि तो एक ट्यूब में काफी कम मात्रा होती है।
4. गार्नियर प्योर एक्सफोलिएटिंग फेस वॉश Garnier Pure Exfoliating Face Wash
अगर हेल्थि स्किन चाहिए तो चेहरे को टाइम टू टाइम एक्स्फ्लोलिएट करना चाहिए और आपको एक्स्फ्लोलिएशन के लिए बहुत से प्रोडक्ट या घरेलू उपाय मिल जायेंगे। अगर आपका स्किन टाइप कॉम्बिनेशन से ऑयली के बीच में आता है तो आप गार्नियर के इस एक्स्फ्लोलिएटिंग फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये खास कर के इन्ही स्किन टाइप वालों के लिए बनाया गया है।
इस फेस वॉश में सोप फ्री फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है और ये अल्कोहल फ्री भी है। इस फेस वॉश का एक्स्फ्लोलिएटिंग एजेंट यूकेलिप्टस लीफ एक्सट्रेक्ट है।
इसकी सहायता से आपका स्किन काफी अच्छे से एक्स्फ्लोलिएट होता है और जितने भी स्किन में डेड सेल्स है वो सभी एक ही बार में रिमूव हो जाते जिससे चेहरा डल नहीं लगता। इतने सारे फायदों के अलावा भी इस फेस वॉश के कुछ नुकसान है जो नीचे बताया गया है।
गार्नियर प्योर एक्सफोलिएटिंग फेस वाॅश के नुकसान
- इस फेस वॉश का उपयोग सभी स्किन टाइप के लोग नहीं कर सकते।
- अगर बात करें इसके इंग्रेडिएंट्स कि तो Eucalyptus leaf extract के अलावा इसमें बहुत सी केमिकल का इस्तेमाल किया गया है जो स्वाभाविक तौर पर स्किन के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
- इसके साथ ही इसमें फ्राग्रेंस भी है। ऐसे आमतौर पर गार्नियर के प्रोडक्ट की स्मेल काफी प्लेसेन्ट रहती है मगर यूकेलिप्टस की वजह से इस वाले की खुशबू लोगों को पसंद न आये इसकी ज्यादा संभावना है।
- क्योंकि इसमें फ्राग्रेंस है तो सेंसिटिव स्किन वाले इसका उपयोग न ही करें। इनके साथ ही अगर आपका स्किन केमिकल बर्दाश्त नहीं कर पाता है तो भी आपको इस फेस वॉश का उपयोग नहीं करना चाहिए वरना एलर्जी और c होने की संभावना है।
- केमिकल की वजह से ज्यादा संभावना है आपको इरीटेशन भी हो सकता है। जैसे चेहरे पर रेडनेस का आ जाना, इचिंग होना, स्पॉट्स आ जाना आदि।
- चेहरे पर सूट न करने पर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे एक्ने, ब्लैकहेड्स और पिंपल जैसी चीजें हो सकती है।
गार्नियर फेस वॉश इस्तेमाल करते समय किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?
कुछ लोगों को फेस वॉश चुनते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इनमें शामिल हो सकते हैं:
- बहुत संवेदनशील त्वचा वाले लोग
- बहुत शुष्क त्वचा वाले लोग
- बार-बार लालिमा या जलन वाली त्वचा वाले लोग
- किसी कॉस्मेटिक सामग्री से पहले एलर्जी हो चुकी हो ऐसे लोग
- त्वचा पर पहले से कोई समस्या होने वाले लोग
- बहुत अधिक मुंहासे वाली त्वचा वाले लोग
ऐसे लोगों के लिए केवल लोकप्रियता या विज्ञापन के आधार पर फेस वॉश चुनने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उपयोगी हो सकता है।
और आखरी में
तो ये थे गार्नियर के टॉप 4 फेस वॉश जो काफी commonly इस्तेमाल किये जाते हैं। जहाँ एक तरफ इनके कई फ़ायदें हैं तो वहीं दूसरी ओर इनके नुकसान भी है। हर स्किन टाइप पर एक समान स्कीनकेयर प्रोडक्ट सूट नहीं करता है इसलिए इतनी सारी वेरिएशन भी हैं।
अगर फेस वॉश आपके स्किन पर सूट करे तभी इसे अपनी स्कीनकेयर रूटीन में शामिल करें वरना दूसरा कोई देखें।
गार्नियर फेस वॉश चेहरे से गंदगी, पसीना और अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद कर सकता है, लेकिन हर उत्पाद हर व्यक्ति की त्वचा के लिए समान रूप से उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं है। अलग-अलग गार्नियर फेस वॉश में अलग-अलग सामग्री होती है, इसलिए संभावित प्रतिक्रिया भी उत्पाद के अनुसार बदल सकती है।
संभावित परेशानियों में त्वचा का रूखा होना, खिंचाव, जलन, लालिमा, खुजली या संवेदनशील त्वचा में असहजता शामिल हो सकती है। कई बार समस्या फेस वॉश के बजाय उसके गलत इस्तेमाल, बहुत ज्यादा बार चेहरा धोने या चेहरे को जोर से रगड़ने के कारण भी हो सकती है।
इसलिए फेस वॉश का इस्तेमाल अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार करना चाहिए। चेहरे को दिन में बार-बार धोने के बजाय सामान्य तौर पर सीमित बार साफ करना, गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना और त्वचा को जोर से न रगड़ना बेहतर तरीका है।
अगर किसी फेस वॉश के इस्तेमाल के बाद लगातार जलन, लालिमा, सूजन या खुजली होती है, तो उसका इस्तेमाल रोककर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल किसी ब्रांड के नाम के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि उसका हर उत्पाद त्वचा के लिए अच्छा या खराब है। सही चुनाव हमेशा उत्पाद की सामग्री और आपकी त्वचा की जरूरत के आधार पर होना चाहिए।
खरीदने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करवा लें और इंग्रेडिएंट्स को चेक भी अवश्य कर लें। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमारे पेज को सब्सक्राइब करें, नीचे कॉमेंट कर के बताये आपको इन चारों के अलावा और किस फेस वॉश के नुकसान के बारे में जानना है। ऐसी ही जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ और फॉलो करें हमारे पेज को।
इसे भी पढें:
Garnier Face Wash Side Effects in hindi | गार्नियर फेस वॉश
Garnier Face Wash : Benefits, Side Effects and Uses in hindi
Garnier Bright Complete Vitamin C Face Wash in hindi | फायदे और नुकसान
चेहरे पर ताजगी और निखार लाए वो भी सिर्फ एक वाॅश में – Garnier face wash ke fayde uses





















