बालों को दे बाउंस और शाइन जानें हेयर मूस के फायदे, इस्तेमाल एवं 5 बेस्ट हेयर मूस

Hair mousse in hindi

Hair mousse

बालों में होने वाले अधिकांश समस्याओं के लिए हेयर मूस एक अच्छा विकल्प है। यह बालों को वाॅल्यूम देने एवं हेयर सेटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है यह घंटो तक हेयर स्टाइल बनाये रखता है और साथ ही बालों को नमी से भी बचाता है।

प्रोडक्ट एवं हेयर स्प्रे के उपयोग से बाल कड़े एवं ड्राई हो जाते है तो आप मूस का इस्तेमाल कर सकते है।

Table of Contents

हेयर मूस क्या है What is Hair Mousse

हेयर मूस की बात करें तो इसके बारे में कहा जा सकता है ‘प्रोडक्ट एक काम अनेक। पतले एवं सपाट बालों को वाॅल्यूमईज़ करता है जिससे हेयर स्टाइलिंग आसानी से हो जाती है।

मूस एक फ़्रांसीसी शब्द है जिसका मतलब होता है फोम, यह बालो को एक निश्चित आकर लेने में मदद करता है। इसकी कंसिस्टेंसी हेयर जेल एवं हेयर क्रीम की तुलना में हल्की होती है।

यह बालों के रूखेपन कर्ल एवं घुंघरालेपन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है बशर्ते इसका उपयोग ज्यादा ना करें। कई हेयर मूस में अल्कहोल एवं ड्रायिंग एजेंट पाए जाते हैं जिससे बालों को नुकसान पहुँच सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर हीं करें।

इसे भी पढें: हेयर मूस क्या है? इसके फायदे, उपयोग एवं Hair Mousse Meaning in Hindi

हेयर मूस का इस्तेमाल कैसे करें How to use Hair Mousse 

हेयर मूस लम्बे और छोटे दोनों प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है यह साफ सुथरे गीले बालों पर ज्यादा प्रभावी होता है इसलिए हेयर मूस लगाने के पहले बालों को किसी वाॅल्यूमाइजिंग शैम्पू से धोकर अच्छे से कंडिशनर लगा लेनी चाहिए।

हेयर मूस की थोड़ी सी मात्रा अपने हाथों में लें और इसे अपने हल्के गीले बालों की जड़ों से सिरे तक फैलाये और अपनी उंगलियों की मदद से पूरे बालों में एक सामान रूप से लगाते जाये। उंगलियों की जगह आप चौड़े दांत वाली कंघी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें इससे यह अतिरिक्त मात्रा और पकड़ प्रदान करता है। अब एक गोल ब्रश की मदद से बालों के एक छोटे हिस्से को पकड़ कर ब्लो ड्राई करते हुए बालों को ऊपर की और खीचें। इस तरह से आप बालों को स्टाइल कर सकते है।

इसे भी पढें: Hair Serum : बालों में सीरम लगानें के फायदे और साइड इफेक्ट्स

हेयर मूस के प्रकार

हेयर मूस कई प्रकार के होते हैं, जो आपके बालों के प्रकार और जरूरतों के हिसाब से बनाए जाते हैं:

1. वॉल्यूमाइज़िंग मूस

अगर आपके बाल पतले या बेजान हैं, तो यह मूस उन्हें घना और भरा हुआ दिखाता है।

2. कर्ल डिफाइनिंग मूस

कर्ली या वेवी बालों के लिए बना यह मूस बालों के कर्ल्स को परफेक्ट शेप और बाउंस देता है। यह बालों के प्राकृतिक कर्ल को डिफाइन करता है और फ्रिज़ कम करता है।

3. स्मूदनिंग मूस

यह फिज़ी और रूखे बालों को मुलायम बनाता है और उन्हें स्मूद लुक देता है।

4. कलर-प्रोटेक्ट मूस

कलर किए हुए बालों के लिए यह मूस विशेष रूप से बनाया जाता है जो रंग को लंबे समय तक बनाए रखता है।

5. हीट प्रोटेक्ट मूस

यह मूस स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर या कर्लिंग टूल्स के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बालों को बचाता है।

6. स्ट्रॉन्ग होल्ड मूस (Strong Hold Mousse)
जो लोग लंबे समय तक बालों को सेट रखना चाहते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट है। यह हवा और पसीने में भी बालों को सेट रखता है।

हेयर मूस की सामाग्री Ingredients of hair mousse 

हेयर मूस में पाए जाने वाली मुख्य सामाग्री है डायमेथिकोन। यह बालों को उलझने से रोकता है बालों को शाइनिंग एवं सिल्की बनाता है।

इसके अलावा पंथेनाल एसिड पाया जाता है जो हेयर मूस में एक माॅइश्चराइजिंग तत्व होता है।

बेहेंट्रीमोनियम क्लोराइड बालों को मुलायम बनाता है एवं बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है।

लैनोलिन, मिथाइलपरबेन, लेसिथिन आदि भी हेयर मूस में पाए जाने वालें तत्व है जो बालों की उलझन को रोकता है, नमी लाता है एवं एंटी-फंगल घटक के रूप में कार्य करता है।

लिमोनेन का उपयोग साइट्रस सुगंध के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्ट्रीयल एवं एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Garnier Hair Color | टॉप 4 बेस्ट गार्निअर हेयर कलर एवं इसे लगाने का तरीका एवं रिव्यू

हेयर मूस के फायदे Benefits of Hair Mousse 

1. बालों में तुरंत वॉल्यूम लाता है

हेयर मूस का सबसे बड़ा फायदा है यह पतले एवं सपाट बालों में वाॅल्यूम जोड़ता है जिससे वे घने एवं भरे भरे प्रतीत होते हैं। बालों को जड़ों से उठाकर फुलर लुक देता है, जिससे हेयरस्टाइल आकर्षक लगती है।

2. बालों को सेट रखता है

हेयर मूस बालों के सभी प्रकार जैसे सीधे बाल, मोटे बाल, कर्ली बाल, पतले बाल, डैमेज बाल एवं इसकी बनावट के लिए उपयुक्त होता है। लंबे समय तक हेयरस्टाइल को टिकाए रखता है, चाहे मौसम आर्द्र हो या सूखा।

3. नॉन-स्टिकी और हल्का

यह बालों को चिपचिपा नहीं बनाता और हल्का फील देता है।

4. हीट प्रोटेक्शन

ब्लो ड्रायर या कर्लिंग टूल्स के उपयोग से होने वाले नुकसान से बालों को बचाता है।

5. शाइन और स्मूदनेस बढ़ाता है

यह एक बेहतरीन स्टाइलिंग उत्पाद है। हेयर मूस बालों में प्राकृतिक चमक और मुलायमपन लाता है। यह बालों के स्टाइल को लम्बे समय तक बिना किसी वजन के बनाये रखता है।

6. कर्ल और वेव्स को डिफाइन करता है

कर्ली हेयर वालों के लिए यह वरदान की तरह काम करता है, क्योंकि यह बालों की नैचुरल शेप को बनाए रखता है। कर्ली बालों के उलझन को दूर करने में मदद करता है, फ्रिज दूर करता है और अधिक परिभाषित कर्ल देता है। हीटिंग टूल्स के अधिक इस्तेमाल से होने वाले डैमेज से बचाता है यह हेयर मूस बालों में एक सुरक्षात्मक परत का कम करता है जिससे बाल सुरक्षित रहते हैं।

इसे भी पढें: Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर

हेयर मूस के साइड इफ़ेक्ट side effects of Hair Mousse 

हर प्रोडक्ट की तरह हेयर मूस के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, खासकर अगर इसका अत्यधिक उपयोग किया जाए।

1. ड्राईनेस (सूखापन)

हेयर मूस में कई प्रकार के ऐसे केमिकल होते है जिससे बाल दोमुंहे, बालों का टूटना और खुरदरापन आदि की शिकायत दिखाई देती है। अगर बार-बार मूस लगाते हैं और धोते नहीं, तो बालों में रूखापन आ सकता है।

2. बालों का टूटना

अत्यधिक स्टाइलिंग या मूस में मौजूद केमिकल्स से बाल कमजोर हो सकते हैं।

3. स्कैल्प इरिटेशन

संवेदनशील स्कैल्प वालों को हल्की खुजली या जलन महसूस हो सकती है।

4. ओवर-यूज़ से डलनेस

हेयर मूस के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि इसमें अल्कोहल एवं ड्रायिंग एजेंट होते हैं जिससे बाल रूखे एवं क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। बहुत ज़्यादा मूस लगाने से बाल भारी और बेजान दिखने लगते हैं।

अब तो आपको हेयर मूस के बारे में तो जानकारी मिल गई होगी आइये अब कुछ ऐसे बेहतरीन हेयर मूस के बारे में जानते है जो हमारे बालों के लिए उपयुक्त है।

हेयर मूस लगाने का सही तरीका

सही तरीके से हेयर मूस लगाना बहुत ज़रूरी है ताकि उसका असर बेहतरीन रहे। नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं

स्टेप 1: बालों को हल्का गीला करें

हेयर मूस हमेशा टॉवल-ड्राई (हल्के गीले) बालों पर लगाएं।

स्टेप 2: मूस की सही मात्रा लें

आमतौर पर एक टेनिस बॉल जितना फोम पर्याप्त होता है।

स्टेप 3: हथेलियों पर मूस फैलाएं

दोनों हाथों में मूस फैलाकर जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं।

स्टेप 4: ब्रश या उंगलियों से बालों को सवारें

मूस लगाने के बाद बालों को उंगलियों या कंघी से सवारें ताकि वह बराबर फैले।

स्टेप 5: ब्लो ड्रायर से सेट करें

अगर चाहें तो ब्लो ड्रायर से बालों को वॉल्यूम और शेप दें।

टाॅप 5 हेयर मूस

1. हर्बल एसेंसेस टोटली ट्विस्टेड कर्ल बुस्टिंग मूस Harbal Essences Totally Twisted Curl Boosting Mousse

  1. यह मूस घुंघराले बालों के लिए उपयोग किया जाता है। बालों को नमी से बचाने में मदद करता है। फ्रीज़ी बालों के नियंत्रित में मदद करता है। कर्ल बालों को मजबूती के साथ उछाल में बढ़ावा देने में मदद करता है।
  2. लम्बे समय तक बालों के स्टाइल को टिकाए रखता है।
  3. बालों को घर्षण से बचाता है एवं कई स्टाइलिंग रूटीन के साथ कार्य करता है।
  4. कर्ल को गहराई से हाइड्रेट करता है।

2. लॉरिअल पेरिस एडवांस हेयरस्टाइल कर्व इट इलास्टिक कर्ल मूस L’Oreal Paris Advance Hairstyle Curve it Elastic Curl Mousse

  1. यह मूस सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है। यह सपाट बालों की जड़ों को उठाकर उछाल भरी घनी एवं शाइनिंग लुक देता है।
  2. यह मूस पतले बालों के जड़ों का वाॅल्यूम बढ़ा आकर उसे घना दिखने का काम करता है और सिरों को हल्का एवं कोमल रखता है।
  3. काफी देर तक स्टाइल को होल्ड करता है।
  4. हालाँकि यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है लेकिन पतले बालों के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है।
  5. बालों को फ्रीज मुक्त करता है।
  6. कर्ल को हाइड्रेट रखता है।

L'Oreal Paris Advance Hairstyle Curve it Elastic Curl Mousse

Check Out

3. जिओवानी आर्गेनिक प्राकृतिक मूस Giovanni Organic Natural Mousse

  1. यह हेयर मूस बालों में बनावट एवं शाइनिंग जोड़ता है और मजबूत पकड़ के साथ बालों को आश्चर्यजनक उचल देता है।
  2. यह बालों के स्टाइल में स्मूद-मूव के लिए बड़ी हीं आसानी से वितरित हो जाता है।
  3. इस उत्पाद में पैराबेन, लॉरील, लॉरेथ सल्फेट या डाइ नहीं है यह पूरी तरह से नैचुरल है।
  4. बालों के कर्ल नैचुरल शाइन के साथ लम्बे समय तक ठीक रहते हैं।
  5. यह मूस बहुत ही लाइटवेट एवं फ्लफी होता है। जिससे बालों पर वजन नही पड़ता है एवं स्टैंडस पर चिकना चिपचिपा टेक्सचर नही छोड़ता है।

इसे भी पढ़ें : गार्नियर हेयर कलर लगाने का सही टाइमिंग और परफेक्ट कलर का सीक्रेट जानें

4. गार्निअर फ्रक्टिस स्टाइल कर्ल कंस्ट्रक्स मूस Garnier Fructis Style Curl Construct Mousse

  1. यह मूस कर्ल बालों पर ज्यादा प्रभावी है। यह कर्ल बालों को वेटलेस एवं परिभाषा में सर्वोच्च गुणवत्ता वाला बनाता है।
  2. मजबूत पकड़ एवं सिल्की शाइनिंग बालों के साथ जड़ों से उछाल बनाता है।
  3. लम्बे समय तक टिका रहता है।
  4. लाइटवेट एवं लगाने से आसान है एवं बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है।
  5. चिपचिपाहट के बिना बालों के कर्ल को परिभाषित करता है।

5. पैंटीन प्रो वी कर्ली हेयर डिफाइनिंग मूस Pantene Pro V Curly Hair Defining Mousse

  1. पैंटीन प्रो वी मूस आपके बालों के कर्ल को परिभाषित करता है और कर्ल को और भी ज्यादा बाउंसी बनता है।
  2. यह भारी एवं ज्यादा कर्ली बालों के लिए सर्वोत्तम है।
  3. हेयर स्टाइल को अच्छे से पकड़ता है एवं बालों को बिना उलझाये चिकना बनता है।

Pantene Pro V Curly Hair Defining Mousse

Check Out

किसे हेयर मूस का इस्तेमाल करना चाहिए?

  • जिनके बाल पतले और बेजान हैं।
  • जो कर्ली या वेवी बालों को सेट रखना चाहते हैं।
  • जिन्हें लंबे समय तक हेयरस्टाइल बनाए रखना हो।
  • जो हीट टूल्स (जैसे ब्लो ड्रायर या स्ट्रेटनर) का नियमित उपयोग करते हैं।

हेयर मूस का नियमित उपयोग करने के टिप्स

  1. हमेशा माइल्ड शैम्पू से बाल साफ करें।

  2. डीप कंडीशनर का उपयोग सप्ताह में एक बार ज़रूर करें।

  3. रात में सोते समय बालों को खुला न छोड़ें।

  4. हीट टूल्स का उपयोग सीमित रखें।

  5. बालों को नियमित रूप से ऑयल करें ताकि मॉइस्चर बना रहे।

हेयर मूस लगाते समय ध्यान देने योग्य बातें

  1. ज़रूरत से ज़्यादा मूस का प्रयोग न करें।

  2. हमेशा गीले बालों पर ही लगाएं।

  3. बोतल को धूप में न रखें।

  4. आँखों और चेहरे पर लगने से बचाएं।

  5. बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

  6. अगर सिर की त्वचा पर जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत बंद करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

हेयर मूस आधुनिक हेयर केयर और स्टाइलिंग का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। यह न केवल आपके बालों को घना और आकर्षक बनाता है बल्कि उन्हें लंबे समय तक सेट भी रखता है। अगर इसे सही तरीके से और सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो यह बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता।

प्राकृतिक और हल्के मूस का चयन करना, नियमित बालों की सफाई और पोषण देना हीं स्वस्थ और सुंदर बालों का रहस्य है।

इसे भी पढें:

Best Hair Color in India in hindi | अमोनिया फ्री हेयर कलर

10 Best Hair Highlights हेयर एवं स्किन के लिए हाइलाइट शेड्स

महिलाओं के लिए बेस्ट हेयर कलर | Hair Color for Women

गार्नियर ब्लैक हेयरकलर | Garnier Black Natural Kaise use k

L’Oreal Paris Hair Color -लॉरियल हेयर कलर शेड फॉर इंडियन टोन

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top