अगर आप भी अपने बालों के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो गार्नियर हेयर कलर का इस्तेमाल कर के देखें। इसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे, आप जैसा चाहे अपने हेयर को उस रंग में रंग सकते हैं।
इसमे भी आपको दो प्रकार मिलते हैं, एक परमानेंट हेयर कलर और एक कुछ दिन के लिए हीं होता है। हालाँकि दोनों में से आप जो भी प्रकार चुनेंगे, अप्लाई करने का तरीका एक सा हीं है, बस वक़्त का थोड़ा फर्क होगा।
हेयर कलर का असर अच्छे से तभी आयेगा जब आप इसे सही तरीके से अप्लाई करेंगे। अगर आप पहली बार इनका यूज़ करने जा रहे हैं तो आपके मन में कई सवाल होंगे इसे यूज़ करने को ले कर। इसके साथ हीं पहली बार यूज़ कर रहे हैं तो परमानेंट वाले का उपयोग न करें। शुरू आप टेंपररी वाले से करें।
गार्नियर के इन हेयर कलर में उपयोग किये गए फॉर्मूला काफी सेफ है जिससे आपके हेयर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
हेयर कलर करने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि कौन सा कलर और शेड आप पर सूट करेगा। आज के अर्टिकल में हम जानेंगे गार्नियर हेयर कलर का यूज़ कैसे करना है और कितना देर तक लगा के रखना है। हम दोनों प्रकार के बारे में जानेंगे।
गार्नियर हेयर कलर आपको काफी रेन्ज में मिल जाएंगें जो स्टाइलिंग के लिए काफी एफेक्टिव है। जब आपको सलों जैसा रिजल्ट्स घर पर हीं मिल सकता है तो बाहर क्यों जाना? गार्नियर वैसे भी स्किनकेयर में काफी ट्रस्टेड ब्रैंड है और हेयर कलर के मामले में भी काफी एफेक्टिव रिजल्ट्स देता है।
इन हेयर कलर में यूज़ किये हानिकारक फॉर्मूला नहीं है, इसके फॉर्मूला आपके हेयर को कलर तो करता हीं है, इसके साथ हीं हेयर केयर में भी मदद करता है।
इसके फॉर्मूला में नौरिशिन्ग् इंग्रेडिएंट्स भी होते हैं जिससे हेयर को फ़ायदा होता है। लेकिन कलर अप्लाई करने से पहले आपको अपने हेयर को तैयार करना पड़ता है, कुछ चीजें जो करना काफी जरूरी होता है वहीं कुछ चीजें जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इनके बारे में भी हम देखेंगे इस पोस्ट में।
अगर आप हेयर से जुड़ी समस्याओं जैसे डेंड्रफ या अन्य से जूझ रहे हैं तो आपको कलर करने के मामले में काफी डर भी लग रहा होगा कि कहीं आपके हेयर और ज्यादा डेमेज न हो जाए। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है इसमें ऐसे किसी फॉर्मूला का इस्तेमाल हीं नहीं किया गया है जिससे हेयर डेमेज हो।
इसके कई वैरिएंट्स बाजार में उपलब्ध हैं, जैसे:
Garnier Color Naturals
Garnier Black Naturals
Garnier Men’s Color Naturals
Garnier Nutrisse Creme (अंतरराष्ट्रीय वैरिएंट)
इन कलर्स में नेचुरल ऑयल्स जैसे ऑलिव ऑयल, बादाम तेल और एवोकाडो ऑयल शामिल होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें सिल्की और शाइनी भी बनाते हैं।
इसमे ज्यादातर नौरिशिन्ग् फॉर्मूला का ही इस्तेमाल किया गया है जैसे एसेंशियल ऑयल, टी एक्स्ट्रैट और कलर (मगर इससे कोई डेमेज नहीं होगा) और इसका टेक्स्चर तो ज़ाहिर है क्रीम के फॉर्म में मिलेगा, मगर काफी स्मूथ होगा जिससे आसानी से हेयर पर अप्लाई हो जाए। और अप्लाई करने पर स्लिप्पेरी नहीं होता है, टिका हुआ रहता है। आसानी से आप अपने पूरे हेयर में स्प्रेड कर सकते हैं।
अप्लाई करते वक़्त थोड़ा ग्रिसी लग सकता है, लेकिन एक बार आप वॉश कर लेंगे तो आपको बिल्कुल हेवी नहीं लगेगा। एकदम सलों वाली फीलिंग आयेगी। खैर, इसमें कुछ आर्टिफिशियल फॉर्मूला है कलर के लिए और इसका टेक्स्चर भी क्रिमि है तो इसमे फ्राग्रेंस भी है। इसलिए अप्लाई करते वक़्त इस बात का ध्यान रखें।
हालाँकि सेंट इसका डिसेंट है लेकिन अगर आपको फ्राग्रेंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता या आपका सेंसिटिव स्केल्प है तो आप पैच टेस्ट कर के हीं इसका उपयोग करें।
लगाने से पहले की तैयारी
गार्नियर हेयर कलर लगाने से पहले कुछ आवश्यक तैयारियाँ करना बेहद जरूरी है ताकि रिज़ल्ट परफेक्ट और सुरक्षित मिले।
1. पैच टेस्ट करें (Allergy Test)
कलर लगाने से 48 घंटे पहले हमेशा पैच टेस्ट करें। इसके लिए:
थोड़ा सा कलर मिश्रण बनाएं।
इसे कान के पीछे या हाथ के अंदरूनी हिस्से पर लगाएं।
24 घंटे तक प्रतीक्षा करें। अगर खुजली, जलन या लालपन नहीं होता, तो कलर सुरक्षित है।
2. बालों को धोएं नहीं
कलर लगाने से 24 घंटे पहले बाल न धोएं। इससे स्कैल्प की नेचुरल ऑयल लेयर बनी रहती है, जो केमिकल्स से सुरक्षा देती है।
3. कपड़े और तौलिए का ध्यान रखें
पुराने कपड़े पहनें और कंधों पर तौलिया रखें ताकि कलर गिरने से दाग न लगे।
4. ग्लव्स पहनें
गार्नियर पैक में मिलने वाले प्लास्टिक ग्लव्स ज़रूर पहनें। इससे हाथों पर कलर नहीं लगेगा।
गार्नियर हेयर कलर का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आपको हेयर कलर कम वक़्त के लिए यूज़ करना है तो आप गार्नियर का Black Naturals/ Sachet variant का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका असर कम समय के लिए होता है। इनका उपयोग कर के आप अपने ग्रे हेयर को कवर कर सकते हैं। या अगर आपको टेंपररी टच चाहिए अपने हेयर में किसी फंक्शन वगेरा की लिए तो आप गार्नियर के इस टेंपररी हेयर कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैसे तो हेयर कलर का कीट आता है, आप उसे ले ले उसमें आपको ग्लोव, ब्रश, एक नॉन मेटल की कटोरी, और टॉवल मिल जायेगी। कलर करने से पहले आपको शैंपू नहीं करना है कम से कम दो दिन पहले। आप शैंपू कर ले 4-5 दिन पहले और शैंपू ऐसा रहे जो सल्फेट फ्री हो ताकि कलर अच्छे से स्प्रेड हो सके।
कलर करने से पहले अपने हेयर को अच्छी तरह से कंडिशन करना होता है ताकि कलर करने में आसानी हो, बालों में वो सॉफ्टनेस रहे।
स्टेप्स
• सबसे पहले तो आपको हेयर को प्रीपेयर कर लेना है, अच्छी तरह से बालों के हर सेक्शन को डिवाइड कर लेना है ताकि कलर अच्छे से अप्लाई हो सके। इससे रूट में भी अप्लाई होता है सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं।
• अब आपको कलर को मिक्स करना है। सबसे पहले उसे उसके पैकेट से निकाले और उसे एक नॉन मेटल वाले कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप ब्रश का यूज़ कर सकते हैं मिक्स करने के लिए। जब अच्छी तरह से मिक्स हो जायेगा तो आपको पता चल जायेगा क्योंकि उसका टेक्स्चर बिल्कुल क्रिमि और स्मूथ हो जायेगा।
• अब आपको बेसिक प्रेप करना है जैसे ग्लोव पहनना और आप पहली बार यूज़ कर रहे हैं तो किसी पुराने कपड़े को पहने, इससे अगर कुछ गिर गया तो आपका नुकसान नहीं होगा।
• अब इस स्टेप में आप कलर को अपने हेयर पर अप्लाई कर सकते हैं, आप ब्रश और उंगली दोनों का इस्तेमाल करें। बालों के उपरी हिस्सों पर अप्लाई करने से बिल्कुल शुरू न करें। सबसे पहले जड़ में अप्लाई करे और उन पार्ट पर अप्लाई करे जो ग्रे हैं या आपको जिन्हें कवर करना है।
• फिर 15 मिनट तक उसे ऐसे ही छोड़ दें, ताकि अच्छे से आपके हेयर द्वारा अब्सर्ब हो जाए और उसमें कलर आ सके। 15 मिनट से ज्यादा कलर को न रखें, इसके बाद आपको अपने बालों को साफ पानी से धो लेना है।
वॉश करने के तुरंत बाद आपको 1-2 दिन तक शैंपू नहीं करना है क्योंकि हेयर कलर के निकल जाने की संभावना रहती है। इसके साथ ही आपको किसी प्रकार की गर्मी जैसे hairdryer का इस्तेमाल नहीं करना है, इससे बालों का सॉफ्टनेस खत्म हो जायेगा और इससे हेयर डेमेज भी हो जाते हैं।
गार्नियर परमानेंट हेयर कलर का इस्तेमाल कैसे करें?
परमानेंट कलर का यूज़ करने से वा पहले आपको पैच टेस्ट तो करना हीं होगा ताकि बाद में इसके कोई भी साइड इफेक्ट का नुकसान न झेलना पड़े।
ऐसा नहीं है कि आपने जो एक कलर चुन लिया अब पूरी जिंदगी आपके हेयर उसी कलर के होंगे, इसमे बस असर काफी ज्यादा रहता है इससे पहले वाले के मुकाबले। इसे भी सेफ इंग्रेडिएंट्स और फॉर्मूला से बनाया गया है।
इसमे भी अमोनिया नहीं है और नैचुरल ऑयल जिससे हेयर को फ़ायदा होता है वो सब है। स्टाइलिंग हो या कवरिंग हो ये कलर दोनों के लिए एफेक्टिव होगा। इसका एक किट आता है जिसे आप खरीद ले, उसमें आपको कलरिंग के दौरान जिन भी चीजों की जरूरत होगी वो सभी मौजूद रहेंगे। इसमें आपको एक कंडिशनर भी देता है जिससे आपके हेयर नौरिश हो जायेंगे।
इसमें आपको कलर के काफी सारे ऑप्शन मिल जायेंगे जैसे ब्राउन,रेड से ले कर बरगंडीतक। इसे भी अप्लाई करने का तरीका समान्य हीं है।
स्टेप्स
• सबसे पहले आपको अपने हेयर को प्रेप करना है कलर करने के लिए। कलर करने से 4-5 दिन पहले आप शैंपू कंडिशनर कर लें ताकि बाकी बचे दिनों में आपके हेयर अच्छे से सेट हो जाए और कलर आसानी से हो जाए।
• आप आपको एक कटोरी लेना है (नॉन मेटल), आप आपको दो पैकेट मिलेगा, उसे कटोरी में निकाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप ब्रश की भी हेल्प ले सकते हैं, या हाथ से भी कर सकते हैं तब तक मिक्स करें जब तक एक क्रिमि टेक्स्चर न बन जाए।
• अब आपको अपने हेयर को सेक्शन में भाग करना है और आपको जड़ से कलर लगाना शुरू करना है। इसके बाद आप उन पार्ट पर अप्लाई करें जो ग्रे है या जिन्हें आपको कवर करना है।
• इसके बाद आप 30 मिनट तक अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दे ताकि कलर अच्छी तरह से अब्सर्ब हो जाए। फिर आपको किट में दिये गए कंडीशनर को अप्लाई करना है और उसे भी पाँच मिनट तक छोड़ दें।
• अब आप साफ पानी से अपने हेयर को वॉश कर सकते हैं। और इसके तुरंत बाद अब आपको कोई शैंपू नहीं लगाना है।
तो ये थे गार्नियर हेयर कलर के बारे में शॉर्ट और लाँग दोनों के बारे में बता दिया गया है। शॉर्ट टर्म कलर का असर 3-4 सप्ताह तक रहता है बल्कि लाँग टर्म कलर का असर 8-10 सप्ताह तक का रहता है।
अगर आप बहुत कम समय के अंतर्गत अपने हेयर में शैंपू करते रहेंगे तो ये कलर जल्दी फेड यानी खत्म होने लगेंगे। इसलिए ज्यादा शैंपू भी न करें अगर लाँग लास्टिंग इफेक्ट चाहिए तो।
अब आते हैं मुख्य सवाल पर — गार्नियर हेयर कलर को बालों पर कितनी देर तक रखना चाहिए?
सामान्य रूप से Garnier Hair Color को 25 से 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखना चाहिए।
लेकिन ध्यान रखें
अगर आपके बाल बहुत घने या लंबे हैं, तो 35 मिनट तक रख सकते हैं।
अगर आप पहली बार बालों को कलर कर रहे हैं, तो पहले 20 मिनट में टेस्ट करें — कहीं एलर्जी या स्किन रिएक्शन तो नहीं हो रहा।
पहले से कलर किए बालों पर री-टच (Touch-up) के लिए 15-20 मिनट पर्याप्त हैं।
लगाने के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?
कलर के बाद बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है ताकि रंग लंबे समय तक टिके और बाल स्वस्थ रहें।
1. पहले 48 घंटे बाल न धोएं
कलर को बालों में सेट होने का समय दें। इससे रंग गहरा और टिकाऊ होता है।
2. माइल्ड शैंपू का प्रयोग करें
साल्फेट-फ्री या कलर-प्रोटेक्ट शैंपू जैसे “Garnier Color Naturals Shampoo” या “L’Oréal Color Protect” इस्तेमाल करें।
3. डीप कंडीशनिंग करें
हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग मास्क लगाएं। इससे बालों में नमी और चमक बनी रहती है।
4. हीट से बचें
ब्लो ड्रायर या स्ट्रेटनर का अत्यधिक इस्तेमाल न करें। हीट कलर को जल्दी फीका करती है।
5. सन प्रोटेक्शन
धूप में निकलते समय बालों को ढकें या यूवी-प्रोटेक्ट स्प्रे लगाएं।
सावधानियाँ
एलर्जी टेस्ट करना कभी न भूलें।
कलर आंखों में न जाने दें।
बालों में कट या घाव होने पर कलर न लगाएं।
बच्चों या गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
पैक पर लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
कुछ उपयोगी टिप्स
कलर लगाने से पहले नारियल या बादाम तेल की हल्की मालिश करें। इससे स्कैल्प सुरक्षित रहेगा।
कलरिंग के बाद बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से धोएं — गरम पानी से कलर जल्दी उतरता है।
हर 4-6 हफ्ते में टच-अप करें ताकि बालों का रंग समान बना रहे।
अगर आप बालों को मेहंदी लगाते हैं, तो गार्नियर कलर लगाने से पहले कम से कम 4 हफ्ते का अंतर रखें।
निष्कर्ष
गार्नियर हेयर कलर न सिर्फ बालों को खूबसूरत रंग देता है, बल्कि उनमें चमक और नमी भी बनाए रखता है।लेकिन इसका सही इस्तेमाल ही इसके परिणाम को शानदार बना सकता है।
अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें जिन्हें अपने हेयर में थोड़ी बदलाव लाने के जरूरत है। ऐसी हीं जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ और फॉलो करें हमारे पेज को।