लॉरिअल हेयर शैम्पू: डैमेज्ड, ड्राई और फ्रिज़ी बालों के लिए बेस्ट 8 शैम्पू

  loreal shampoo

अगर बात करें शैंपू की तो L’Oreal Paris का इसमें अच्छा नाम है। आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्होंने इसका इस्तेमाल किया होगा और बेहतरीन रिजल्ट भी पाया होगा मगर लॉरिअल शैम्पू को उपयोग करने से पहले आपने बहुत से दूसरे शैम्पू का इस्तेमाल किया जिसके परिणाम से आप संतुष्ट नहीं होंगे तभी तो आपने लॉरिअल को चुना।

हर किसी के बालों का स्ट्रक्चर अलग होता है जिसकी वजह से हर शैंपू उनपे सूट नहीं कर सकती। इसलिए आपको अपने बालों के हिसाब से अपने लिए एक सूटेबल शैंपू खोजना चाहिए जिसे लगाने से आपके बाल बिल्कुल भी रूखे-सूखे या ड्राइ न रहे।

बात करें अगर लॉरिअल के शैम्पू की तो इसमें आपको बहुत से वेरिएशन मिल जायेंगे। इस article में हम लॉरिअल के टॉप 8 शैम्पू के बारे में जानेंगे। मगर शैंपू लेने से पहले आप अपने बालों के बारे में थोड़ी रिसर्च कर ले जैसे- आपका hair type, आपको किन पदार्थों से allergy है, आपके बालों के सबसे जरूरी इंग्रेडिएंट कौन सा है।

Table of Contents

लॉरिअल हेयर शैम्पू क्या है?

लॉरिअल हेयर शैम्पू बालों और स्कैल्प की सफाई के साथ-साथ उन्हें पोषण देने के उद्देश्य से तैयार किए गए हेयर केयर उत्पाद हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के मॉइस्चराइजिंग एजेंट, प्रोटीन, विटामिन और पौधों से प्राप्त तत्वों का उपयोग किया जाता है, जो बालों को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

हर व्यक्ति के बालों की जरूरत अलग होती है। इसी कारण लॉरिअल ने अलग-अलग हेयर टाइप और समस्याओं के लिए अलग-अलग शैम्पू विकसित किए हैं।  

इसे भी पढ़ें : L’Oreal Shampoo in hindi 6 बेस्ट शैम्पू इन इंडिया | बालों की सारी प्रोब्लम्स ख़त्म

लॉरिअल हेयर शैम्पू के फायदे

1. स्कैल्प की प्रभावी सफाई

यह धूल, पसीना, अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।

2. बालों को मुलायम बनाना

अधिकांश लॉरिअल शैम्पू में ऐसे तत्व होते हैं जो बालों की रूखापन कम करने में सहायक हो सकते हैं।

3. बालों की चमक बढ़ाना

नियमित उपयोग से बाल अधिक स्वस्थ और चमकदार दिखाई दे सकते हैं।

4. फ्रिज को नियंत्रित करना

घुंघराले या रूखे बालों वाले लोगों के लिए यह काफी उपयोगी हो सकता है।

5. डैमेज बालों की देखभाल

कुछ वैरिएंट बालों की सतह को स्मूद महसूस कराने और टूटने की संभावना कम करने में मदद कर सकते हैं।

6. हेयर कलर की सुरक्षा

कलर किए गए बालों में रंग की चमक बनाए रखने के लिए विशेष फॉर्मूले उपलब्ध हैं।

7. बेहतर हेयर मैनेजमेंट

बाल अधिक सुलझे हुए और स्टाइल करने में आसान महसूस हो सकते हैं।

8. विभिन्न हेयर टाइप के लिए विकल्प

ऑयली, ड्राई, नॉर्मल, डैमेज और कलर्ड बालों के लिए अलग-अलग शैम्पू उपलब्ध हैं।

बेस्ट 8 शैम्पू लॉरिअल हेयर शैम्पू

1. लॉरिअल एब्सोल्यूट रिपेयर शैम्पू  L’Oreal Absolut Repair Shampoo

इस शैम्पू को प्रीमियम कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि ये शैंपू बना ही है सलून जैसे treatment के लिए। इस प्रीमियम शैंपू को इस्तेमाल करने से आपके ड्राइ और frizz हेयर संभल जायेंगे। शैंपू से हट कर अगर बात करें इसकी bottle की तो वो भी बहुत classy है।

इस शैंपू का उपयोग करना बिल्कुल सरल है और क्योंकि इसका texture thick है तो इसे लगाने के बाद आपके बाल shiny, smooth और frizzy free हो जायेंगे। इसका फ्रैग्रेंस भी काफी सही है, जो कि बिल्कुल माइल्ड है और आपके मूड को भी पूरे दिन फ्रेश कर देगा।

Gold Quinoa और protein की होने की वजह से आपके बालों की गंदगी को झट से साफ कर देता है, और आपके damaged बालों को फिर से restructure करेगा। इनके साथ इसमें conditioner और golden masque भी मौजूद है जिससे आपके बाल पहले से ज्यादा shiny और smooth दिखेंगे।

फायदें

  • आपके बालों को soft और shiny बनाता है
  • Frizziness को भी नहीं आने देता
  • Saloon use के होने की वजह से quality काफी improved होती है
  • हर तरह के damage से बचाव

2. लॉरियल कलर प्रोटेक्टिंग शैम्पू L’Oreal Color Protecting Shampoo

ये शैंपू ऐसे formulas के साथ मिलकर बना है जो आपके बालों को UV Filter और आस-पास की धूल से बचाएगा। ये पैराबेन फ्री शैंपू आपके बालों को nourish करने में मदद करेगा। अगर बात करें इसकी खुशबू की तो इसकी फ्रूटी फ्रैग्रेंस आपको बहुत आकर्षित करेगा।

L’Oreal के इस शैंपू की खासियत है कि ये आपके बालों को colors effect से बचा के रखता है। और साथ ही आपके बालों को स्मूथ, tangle free और silky बनायेगा। भागदौड़ की जिंदगी में प्रदूषण से बचना तो नामुमकिन है, ऐसे में आपको ये color protecting शैंपू को try अवश्य रूप से करना चाहिए।

फायदें

  • UV rays से बचाव
  • अच्छी खुशबू
  • स्मूथ और silky hair
  • आपके बालों को color से protect करेगा
  • Affordable

इसे भी पढ़ें : Mamaearth Onion Hair Fall Shampoo के फायदे और Review

3. लोरियल प्रोफेशनल वॉल्यूम एक्सपैंड शैम्पू‘ L’Oreal Professional Volume Expand Shampoo

इस शैंपू को आप बड़ी आसानी से पहचान सकते है क्योंकि ये एक premium bottle में pista green color में आता है। अगर आप ऐसा सोच रहे है कि हरे रंग के होने की वजह से इसकी खुशबू काफी स्ट्रांग होगी तो गलत है, क्योंकि इसकी खुशबू वाकई बहुत खुबसूरत है।

अगर आप अपने बालों में temporary volume चाहते हैं तो आप इस शैंपू को एक try जरूर दे। और ये भी याद रखे कि कोई भी volume expand शैंपू आपके बालों पर permanently असर नहीं दिखा सकता। इनका असर temporary रहता है, इसलिए समय के साथ शैंपू का उपयोग करते रहे।

फायदें

  • हल्की खुशबू
  • Scalp को अच्छे से साफ करता है
  • Itchiness को भी हटाता है
  • लंबे वक़्त तक इसका असर रहता है बालों पर

4. लॉरियल प्रोफेशनल विटामिनो कलर L’Oreal Professionnel Vitamino Color

अगर आप इस शैंपू को अपने रूटीन में add करने का सोच रहे हैं, तो बिल्कुल सही किया आपने। अगर बात करें इसको इनग्रेडिएंट की तो इसमें बहुत से powerful formulas हैं जिसमें से एक polyphenol भी है। Polyphenol की होने की वजह से आपके बालों के color fade नहीं होते और आठ सप्ताह तक इस शैंपू का effect रहता है।

ये शैंपू पुरुष और महिला, दोनों के लिए है। महिलों का Vitamino color शैंपू ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि ये आपके बालों से सारी इम्पेरिटीज़ हटाते है। इसे बालों का शील्ड बोलना गलत नहीं होगा क्योंकि ये शैंपू आपके बालों को प्रोटेक्ट करने के लिए हर संभव प्रयास करता है।

विटामिन और UV Filters के होने की वजह से आपके बाल धूप के डायरेक्ट संपर्क से बच जायेंगे। इसकी खुशबू भी बिल्कुल light है जो कि आपके mood को बिल्कुल फ्रेश कर देगा। अगर आप color treatemnt और उससे जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो Vitamino Color शैंपू का उपयोग एक बार जरूर करे।

फायदें

  • आपके बालों को shiny और bouncy बनाता है।
  • जड़ों से frozziness हटाता है।
  • एक wash का पूरे एक सप्ताह तक असर रहता है।
  • Fruity fragrance
  • बालों को हर तरह के damage से बचाता है।

5. लॉरियल स्मूथ इंटेंस स्मूथिंग शैम्पू L’Oreal Smooth Intense Smoothing Shampoo

अगर आपके scalp ऑयली है तो आप इसका प्रयोग न करें। इसमें argan oil, silk protein और बहुत से healthy nutrients है जो कि आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस smoothing शैंपू में crème फॉर्मूला है जिसकी वजह से आपके बालों को smooth nourishment मिलती है। इसे लगाने से आपके बाल बिल्कुल जड़ से मजबूत भी हो जायेंगे।

हम सभी हर रोज़ किसी न किसी काम से घर के बाहर निकलते ही हैं, और घर से बाहर निकलने का मतलब है प्रदूषित वातावरण के संपर्क में आना। ऐसे में आपके बाल dry weather और humidity के भी संपर्क में आ जाते हैं, जिससे बचने के लिए आप L’Oreal का smooth intense smoothing शैंपू का प्रयोग कर सकते हैं।

फायदें

  • आपके बालों को पूरे जड़ से साफ करता है।
  • बालों को soft and smooth बनाता है।
  • रूखे-सूखे बालों को nourishment देता है।
  • Scalp को बिल्कुल भी ड्राइ होने नहीं देता।
  • आसानी से मार्केट में मिल जाता है।

6. लॉरियल पेरिस टोटल रिपेयर 5 शैम्पू L’Oreal Total Repair 5 Shampoo

ऐसे बहुत सारे फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है जो आपके बालों के लिए अच्छा साबित होगा। इसमें hydrolyzed wheat protein और सेरामाइड्स है, जो आपके बालों को सही से nourish करता है।

Innovative ceramide technology के होने की वजह से आपके बालों की जो कोई हुई चमक है, वो भी वापस आ जायेगी। इसके साथ-साथ roughness, dullness और damaged hair जैसी संस्याएँ भी दूर हो जायेगी।

अगर आपके split hairs है, L’Oreal का total repair 5 शैंपू जरूर इस्तेमाल करे, आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इसे लगाने के बाद आपको एक freshness की भी feeling आयेगी।

फायदें

  • इसकी खुशबू बहुत ही प्यारी है
  • Breakage से बचाव
  • बालों को सिल्की और bouncy कर देगा
  • हर तरह से hair damage से छुठकारा

7. लोरियल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्ले शैम्पू L’Oreal Extraordinary Clay Shampoo

अगर आपके बाल बार-बार hydration की demand करते हैं, तो L’Oreal का extraordinary clay shampoo उनके लिए सही choice होगी। इस शैंपू में long lasting hydration power है जिससे आपके बालों से extra ऑयल और जितनी भी impurities है, वो हट जाती है।

अगर बात करे इसकी main ingredient की तो इसमें kaolin clay है जो आपके hair strands को मजबूत करता है और आपके बालों को smooth और frizz free बनाता है। इसमें एक cooling effect भी है जिससे आपके hair से जुड़ी जितनी irritations है, उनसे राहत देगी। अगर आप dandruff, dryness और oily roots से जूझ रहे हैं तो ये शैंपू इन सब से भी राहत दिला देगा।

फायदें

  • Cooling effect की वजह से scalp के irritations से राहत
  • रूखे-सूखे बालों में moist effect
  • Flakiness और dandruff से राहत

और पढ़ें : सीरम से चेहरा बनाए जवां Garnier Vitamin C Serum use in hindi

8. लॉरियल 6 ऑयल नरिश शैम्पू L’Oreal 6 Oil Nourish Shampoo

Almond, argan, olive, jojoba, camelina, और coconut oil- इनकी वजह से इसको 6 फॉर्मूला शैंपू कहा जाता है। इन formulas की वजह से बालों को nourishment बिल्कुल जड़ों से प्राप्त होती है। आपके बालों से हर तरह की गंदगी को साफ करने में मदद करती है और आपके बालों को soft & adjustable बनाती है।

Chemical treatments या gadgets का उपयोग करने से आपके बालों की जो चमक खो जाती है, ये शैंपू उसे वापस लाने में मदद करती है। अगर आपके बाल dull और dry है तो एकबार इस शैंपू का उपयोग अवश्य रूप से करें।

फायदें

  • बालों को बहुत ज्यादा adjustable बनाता है
  • Moisturizing effect
  • Shiny, soft और silky hair
  • बालों को अच्छे से साफ कर उसे हर प्रकार के damage से बचाता है

लॉरिअल हेयर शैम्पू का सही तरीके से उपयोग

सही परिणाम पाने के लिए शैम्पू का सही उपयोग करना भी महत्वपूर्ण है।

चरण 1

बालों को अच्छी तरह पानी से गीला करें।

चरण 2

हथेली पर आवश्यकता अनुसार शैम्पू लें।

चरण 3

हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें।

चरण 4

झाग बनने के बाद पूरे बालों में फैलाएं।

चरण 5

2–3 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

चरण 6

अच्छे परिणाम के लिए उसी रेंज का कंडीशनर लगाएं।

लॉरिअल हेयर शैम्पू चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • अपने बालों की समस्या पहचानें।
  • केवल ब्रांड देखकर शैम्पू न खरीदें।
  • उत्पाद का लेबल पढ़ें।
  • यदि स्कैल्प बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
  • विश्वसनीय विक्रेता से ही खरीदें।

बेहतर परिणाम के लिए अतिरिक्त टिप्स

  • सप्ताह में 2–3 बार शैम्पू करें (जरूरत के अनुसार)।
  • बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।
  • शैम्पू के बाद कंडीशनर का उपयोग करें।
  • संतुलित आहार लें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • हीट स्टाइलिंग कम करें।
  • नियमित रूप से बाल ट्रिम करवाएं।

क्या केवल शैम्पू से बाल झड़ना बंद हो सकता है?

नहीं। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव, तनाव, आनुवंशिक कारण या कुछ चिकित्सीय स्थितियां। शैम्पू केवल बालों और स्कैल्प की देखभाल का एक हिस्सा है। यदि बाल अत्यधिक झड़ रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।

आखरी में 

ये थे L’Oreal Paris के टॉप 8 शैंपू हमारे हिसाब से जिसे आप एक try तो दे ही सकते हैं। मगर लगाने से पहले bottle में लिखे instructions को जरूर check कर ले कि आपके hair type के लिए suitable है या नहीं।

नीचे comments में बताये आप अपना अनुभव इन शैंपू को इस्तेमाल करने के बाद। और आपके हिसाब से कौन सा best है वो भी बताये। beauty products से जुड़ी ऐसे ही updates के लिए जुड़े रहे हमारे साथ। Like, comment और share करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें :

ये है 5 बेस्ट गार्नियर क्रीम के नाम | Garnier Cream ke fayde

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top