जैसे ही विंटर विंटर यानी ठंड का मौसम आता है वैसे ही स्किन में ड्राईनेस सी फील होने लगती है। इसलिए कहते हैं ठंड के वक़्त आपको अपने स्किन की केयर और भी अच्छे से करनी चाहिए। यहाँ तक कि ठंड में उपयोग करने के लिए स्किनकेयर प्रोडक्ट भी अलग से मिलते हैं जिसमें ऐसे फॉर्मूला का उपयोग किया जाता है जो खासतौर पर विंटर के लिए होते हैं।
जैसा कि आपको पता है चाहे आपका कैसा भी स्किन टाइप हो, विंटर की सबसे बड़ी समस्या है स्किन का ड्राई हो जाना तो ऐसे में आपको जरूरत है इसे हाइड्रेटेड रखने कि जिसके लिए आपको माॅइश्चराइजर का उपयोग करना पड़ेगा।
मॉइस्चराइजर एक ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है जिसके बिना स्किनकेयर रूटीन पूरा हो ही नहीं सकता क्योंकि कोई भी मौसम हो, स्किन को मॉइस्चराइजेशन की जरूरत होती ही है।
ठंड के वक़्त आपको माॅइश्चराइजर बदलना पड़ता है क्योंकि उस वक़्त हमारे स्किन की जरूरत बदल जाती है, तो उस टाइम ऐसे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसकी हाइड्रेशन पावर काफी स्ट्रांग हो और विंटर में वो आपके स्किन को अच्छी तरह से प्रोटेक्ट कर सके।
इसलिए आज के आर्टिकल में हम कुछ बेस्ट मॉइस्चराइजर के बारे में जानेंगे जिसका उपयोग आप विंटर में कर सकते हैं।
इसे भी पढें: सर्दियों में ड्राई एवं फ्लेकी त्वचा के लिए 7 बेस्ट कोल्ड क्रीम-Best Cold Creams for Face during Winter in hindi
विंटर में इस्तेमाल करने के लिए 7 बेस्ट माॅइश्चराइजर
1. CeraVe Moisturising Cream
अगर आपका स्किन टाइप नॉर्मल से ड्राई के बीच में आता है तो CeraVe के इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल करना आपके स्किन के लिए फायदेमंद होगा।
इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम का टेक्स्चर काफी क्रीमी है और नॉन ग्रीसी है जिससे आपको चेहरे पर हेवी बिल्कुल भी फील नहीं होगा। इस माॅइश्चराइजर की सबसे खास बात ये है कि इसमें तीन सेरामाइड्स है जो स्किन में मॉइस्चर स्टोर करता है और आपके स्किन बेरिएर को भी प्रोटेक्ट करता है।
अगर बात करें इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें सेरामाइड्स के साथ-साथ हयालूरोनिक एसिड और Petrolatum भी है जो आपके स्किन को moisturized रखने में मदद करता है। इन्ही की वजह से आपका स्किन लम्बे वक़्त तक हाइड्रेटेड रहेगा।
क्योंकि ये फ्राग्रेंस फ्री है तो सेंसिटिव स्किन वाले भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस क्रीम का उपयोग आप डेली कर सकते हैं और इस क्रीम को ऐसे फॉर्मूला से बनाया गया है जो आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं से डील करने में भी मदद करेगा। एक्ने प्रोन स्किन टाइप वालों के लिए भी ये मॉइस्चराइजिंग क्रीम फायदेमंद मानी जाती है।
इसे भी पढें: CeraVe Foaming Cleanser for Normal and Oily Skin in hindi-फेशिअल क्लींजर
Table of Contents
Toggle2. Cetaphil Moisturising Cream
अगर आपने सेटाफिल के फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल किया हुआ है तो आपको पता ही होगा कि इसके product कितने एफेक्टिव होते हैं। सेटाफिल के इस मॉइस्चराइजिंग का उपयोग नॉर्मल से ड्राई स्किन टाइप वाले लोग कर सकते हैं।
अगर बात करें इसके इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें ग्लिसरीन, अल्मोंड ऑयल और भी अन्य पदार्थ हैं जिससे आपके स्किन को हाइड्रेशन मिलेगी और आपका स्किन हेल्थि रहेगा।
विंटर के वक़्त तो ड्राई स्किन वालों को और भी ज्यादा अपने स्किन का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि एक तो पहले से ही उनका स्किन बहुत जल्दी ड्राई हो जाता है फिर ठंड में एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है। इसलिए ऐसे में सेटाफिल के इस माॅइश्चराइजर को लगाने से स्किन hydrated तो रहेगा ही और काफी लंबे वक़्त तक रहेगा।
सेंसिटिव स्किन वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं क्योंकि ये फ्राग्रेंस फ्री है। इस moisturizer का डेली उपयोग करने से आपको सॉफ्ट, क्लीयर एवं nourished स्किन मिलता है। इससे आपके स्किन के टेक्स्चर में भी काफी सुधार आता है।
इसके साथ ही इस क्रीम का उपयोग करने से आपको इरीटेशन या reaction होने की कोई संभावना नहीं है अगर आपको इसमें मौजूद किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी नहीं है तो।
इसे भी पढें: Cetaphil moisturizer | बेस्ट 5 मॉइश्चराइजर फॉर ड्राई टू नार्मल सेंसेटिव स्किन और फायदे
3. Nivea Soft Moisturizing Cream
विंटर के समय Nivea के इस क्रीम का उपयोग बहुत किया जाता है क्योंकि ये आपके स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखता है और वो भी लंबे वक़्त तक। इस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सभी स्किन टाइप वाले लोग कर सकते हैं।
अगर बात करें इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स कि तो इसमें jojoba oil का इस्तेमाल किया गया है जो आपके स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाकी पूरी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट आपको Nivea के ऑफिशियल साइट पर मिल जायेगी। इसमें उपयोग किये गए सभी इंग्रेडिएंट्स सेफ हैं और पैराबेन जैसी हानिकारक पदार्थों से फ्री है।
इस क्रीम का रेगुलर उपयोग करने से आपके स्किन की moisturization हमेशा बनी रहेगी, खास कर के विंटर के टाइम। इसके साथ ये क्रीम आपके स्किन में बड़ी आसानी से अब्सर्ब हो जाता है जिससे आपको रिफ्रैशिंग सा फील आयेगा।
डेली यूज़ करने से आपका स्किन पहले से ज्यादा सॉफ्ट हो जायेगा मगर इसमें फ्राग्रेंस है तो सेंसिटिव स्किन वालों को दिक्कत हो सकती है।
फेस के साथ आप इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल अपने बॉडी और हैंड पर भी कर सकते हैं। इसे कैरी करना भी काफी आसान होता है और इसका टेक्स्चर बिल्कुल भी स्टिक्की नहीं है।
इसे भी पढें: Garnier Skin Naturals Winter Care Nourishing Cold Crèam Review in hindi
4. Neutrogena Hydro Boost Hyaluronic Acid Water Gel
Neutrogena के इस क्रीम की मॉइस्चराइजिंग power काफी स्ट्रॉंग है क्योंकि इसमें Hyaluronic Acid, Amino Acid और Electrolytes है जो स्किन में hydration को पाँच गुना ज्यादा बढ़ा देता है।
इसके डेली यूज़ से आपको स्किन मॉइस्चर भी स्ट्रांग हो जायेगा। ठंड में स्किन में ड्राईनेस की समस्या तो रहती ही है मगर बाहर जाने से बहुत सी impurities का भी सामना करना पड़ता है जिससे आपका स्किन काफी dull हो जाता है। इसलिए ऐसे में इस क्रीम का उपयोग करने से आपका स्किन फिर से refreshed, plumpy और clean हो जायेगा।
अगर बात करें इसके टेक्स्चर कि तो काफी हल्का है और बड़ी आसानी से चेहरे में अब्सर्ब भी हो जाता है। इस माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल सभी स्किन टाइप वाले कर सकते हैं।
इसमें ऑयल फ्री फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है तो स्किन पर हेवी फील नहीं होगा लेकिन इसकी फ्राग्रेंस काफी स्ट्रॉंग है तो अगर आपका सेंसिटिव स्किन है तो ये क्रीम आपके लिए सही साबित न हो।
5. The Derma Co 4% Urea Deep Moisturizing Cream
अगर आपका स्किन टाइप ड्राई है तो आपको इस माॅइश्चराइजर को एक बार ट्राई तो जरूर करना चाहिए। इसमें सेरामाइड्स और lactic acid है जो आपके स्किन को deeply moisturized रखता है।
ये क्रीम आपके डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर देता है जिससे आपका स्किन नैचुरेली ग्लो करता है। चेहरे को deeply exfoliate भी कर देता है। सारी impurities रिमूव करने के बाद आपके चेहरे को highly hydrate करता है और इस क्रीम का असर आपके चेहरे पर लंबे वक़्त तक रहता है।
जहाँ urea आपके स्किन से डेड सेल्स को रिमूव कर स्किन में smoothness, freshness और डीप moisturization लाता है तो सेरामाइड्स उस moisturization को स्किन में स्टोर कर के रखता है जिससे आपका स्किन moisture बेरिएर स्ट्रॉंग हो जाता है। इसके साथ ही इससे आपके स्किन को smooth finshing मिलती है।
और Lactic Acid moiture को अब्सर्ब करने में मदद करता है जिससे आपको क्रीम का टेक्स्चर अपने स्किन पर हल्का लगेगा। इसके साथ ही Lactic Acid स्किन को smooth और ब्राइट करने का काम भी करता है।
ये क्रीम फ्राग्रेंस फ्री भी है तो सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी अच्छा होगा और इसमें उपयोग किये गए सभी इंग्रेडिएंट्स सेफ है और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा approved भी है।
इसे भी पढें: सेंसिटिव स्किन के लिए 6 नाईट क्रीम जिससे पाए दमकती हुई सौम्य त्वचा: Best Night Creams for Sensetive Skin in hindi
6. Aqualogica Hydra Gel Moisturizer
ये माॅइश्चराइजर काफी एफेक्टिव रिजल्ट्स देता है लेकिन अन्य माॅइश्चराइजर के मुकाबले में ये थोड़ा महंगा पड़ता है। अगर आपका स्किन टाइप नॉर्मल से कॉम्बिनेशन के बीच में आता है तो ये माॅइश्चराइजर आपके लिएर फायदेमंद होगा।
इसमें उपयोग किये गए इंग्रेडिएंट्स भी काफी सेफ है जैसे कि मुख्य तौर पर इसमें पपाया, विटामिन C और Hyaluronic Acid है।
Vitamin C से आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है और चेहरे के melanin के उत्पाद को भी बढ़ावा देता है जिससे आपका चेहरा पहले से ज्यादा निखरने लगता है। पापाया exfoliation के लिए काफी सही है, इससे आपका स्किन टोन और टेक्स्चर improve होता है
और Hyaluronic Acid चेहरे पर hydration के लिए है, इससे स्किन moisturized रहता है। चेहरे के moisturized रहने की वजह से उसमें plupmp look आता है।
अगर बात करें इसके टेक्स्चर कि तो ये हल्का होता है मगर जेल के फॉर्म में आता है। इसके रेगुकर उपयोग से आपका स्किन soft और supple हो जाता है। क्योंकि ये आपके स्किन को moisturized रखता है तो चेहरे पर ग्लो खुद ही आ जाता है।
7. Bioderma Atoderm Crème Ultra Nourishing Moisturizing Cream
नॉर्मल से ड्राई स्किन टाइप वालों के लिए ये माॅइश्चराइजर काफी सही माना जाता है। ये Atoderm crème आपके स्किन को अच्छी तरह से moisturized और nourished रखने का काम करती है।
खास कर विंटर में इसकी काफी जरूरत रहती है क्योंकि उस वक़्त आपका स्किन बहुत जल्दी ड्राई होने लगता है इसलिए इस क्रीम को ऐसे फॉर्मूला से बनाया गया है जिसका असर आपके स्किन पर लंबे वक़्त तक रहेगा।
आपको इस माॅइश्चराइजर को एक ही बार लगाने के बाद अपने स्किन में एक सॉफ्टनेस और सपलनेस सी महसूस होगी। बाकी इसका उपयोग डेली करने से आपकी स्किन पहले से ज्यादा क्लीन और हेल्थि हो जायेगी।
इसमें किसी प्रकार का कोई फ्राग्रेंस नहीं है तो सेंसिटिव स्किन वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
इसके साथ ही इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम में किसी भी हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसका टेक्स्चर और absorption power भी काफी सही है, आपको stickiness सा बिल्कुल भी फील नहीं होगा। वैसे पूरी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट के लिए इसके ऑफिशियल साइट पर चेक करें।
अपनी स्किन टाइप के अनुसार कैसे चुनें बेस्ट विंटर मॉइस्चराइज़र?
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इसलिए जरूरी नहीं कि एक ही मॉइस्चराइज़र सभी लोगों के लिए अच्छा साबित हो। सही प्रोडक्ट चुनने के लिए अपनी स्किन टाइप को समझना सबसे महत्वपूर्ण है।
रूखी त्वचा (Dry Skin)
अगर आपकी त्वचा सर्दियों में खिंची हुई महसूस होती है और उस पर सफेद पपड़ी दिखाई देती है, तो आपको क्रीमी और गाढ़े टेक्सचर वाला मॉइस्चराइज़र चुनना चाहिए।
ऐसे उत्पादों में निम्नलिखित तत्व उपयोगी हो सकते हैं:
- सेरामाइड्स
- ग्लिसरीन
- हायलूरोनिक एसिड
- शिया बटर
- पेट्रोलाटम
ये तत्व त्वचा में नमी बनाए रखने और रूखेपन को कम करने में मदद करते हैं।
ऑयली त्वचा (Oily Skin)
ऑयली स्किन वाले लोगों को लगता है कि सर्दियों में मॉइस्चराइज़र लगाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है। ऑयली त्वचा को भी पर्याप्त हाइड्रेशन की जरूरत होती है।
ऐसे लोगों को हल्के जेल या ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र का चुनाव करना चाहिए।
ग्लिसरीन और हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।
कॉम्बिनेशन स्किन (Combination Skin)
कॉम्बिनेशन स्किन में चेहरे का टी-जोन यानी माथा, नाक और ठुड्डी ऑयली होता है, जबकि गाल रूखे हो सकते हैं।
ऐसे में हल्का लेकिन अच्छी तरह हाइड्रेट करने वाला मॉइस्चराइज़र चुनें। जरूरत के अनुसार रूखे हिस्सों पर थोड़ी अधिक मात्रा में क्रीम लगाई जा सकती है।
संवेदनशील त्वचा (Sensitive Skin)
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को ऐसा मॉइस्चराइज़र चुनना चाहिए जिसमें खुशबू और संभावित जलन पैदा करने वाले तत्व कम हों।
फ्रैगरेंस-फ्री और त्वचा की सुरक्षा परत को सपोर्ट करने वाले उत्पाद बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
बेस्ट विंटर मॉइस्चराइज़र में कौन-से Ingredients होने चाहिए?
मॉइस्चराइज़र खरीदते समय केवल ब्रांड या कीमत पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। उसके अंदर मौजूद सामग्री को समझना भी जरूरी है।
1. हायलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid): यह त्वचा में पानी को आकर्षित करके हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है।
2. ग्लिसरीन (Glycerin): यह एक ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी खींचने में मदद करता है।
3. सेरामाइड्स (Ceramides): ये त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।
4. शिया बटर (Shea Butter): यह त्वचा को मुलायम बनाने और रूखेपन से राहत देने में मदद करता है।
5. पेट्रोलाटम (Petrolatum): यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर नमी के नुकसान को कम करता है।
6. स्क्वालेन (Squalane): यह त्वचा को मुलायम बनाने वाला मॉइस्चराइजिंग तत्व है।
7. नियासिनमाइड (Niacinamide): यह त्वचा की सुरक्षा परत को सपोर्ट करने और त्वचा की बनावट सुधारने में मदद कर सकता है।
सर्दियों में मॉइस्चराइज़र लगाने का सही तरीका
सिर्फ अच्छा मॉइस्चराइज़र खरीदना ही काफी नहीं है। उसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी जरूरी है।
इन आसान स्टेप्स को अपनाएं:
- सबसे पहले किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें।
- चेहरे को साफ तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं।
- त्वचा को थोड़ा नम रहने दें।
- अपनी जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइज़र लें।
- इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं।
- सुबह मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- रात को सोने से पहले भी चेहरे को साफ करके मॉइस्चराइज़र लगाएं।
खास टिप: चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाना बेहतर होता है, क्योंकि इससे त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है।
सर्दियों में मॉइस्चराइज़र कितनी बार लगाना चाहिए?
सर्दियों में त्वचा की जरूरत के अनुसार दिन में दो बार मॉइस्चराइज़र लगाना अच्छा रहता है।
- सुबह: चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं।
- दोपहर: अगर त्वचा बहुत रूखी महसूस हो, तो दोबारा लगा सकते हैं।
- रात: सोने से पहले मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें।
- नहाने के बाद: शरीर की त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो जरूरत के अनुसार इसका इस्तेमाल अधिक बार भी किया जा सकता है।
सर्दियों में त्वचा को हाइड्रेट रखने के 8 आसान घरेलू टिप्स
मॉइस्चराइज़र के साथ कुछ अच्छी आदतें अपनाकर भी त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है।
1. पर्याप्त पानी पिएं: ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।
2. बहुत गर्म पानी से न नहाएं: गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को कम कर सकता है। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
3. माइल्ड फेस वॉश चुनें: बहुत ज्यादा झाग बनाने वाले कठोर क्लींजर से बचें।
4. सनस्क्रीन लगाएं: सर्दियों में भी सूरज की यूवी किरणें त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
5. होंठों की देखभाल करें: होंठों पर पेट्रोलियम जेली या अच्छा लिप बाम लगाएं।
6. पर्याप्त नींद लें: अच्छी नींद त्वचा के सामान्य स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
7. संतुलित आहार लें: डाइट में फल, सब्जियां, नट्स और प्रोटीन शामिल करें।
8. कमरे में नमी बनाए रखें: बहुत शुष्क वातावरण में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल मददगार हो सकता है।
सर्दियों में मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करते समय होने वाली गलतियां
कई बार सही प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी त्वचा रूखी बनी रहती है। इसका कारण स्किनकेयर से जुड़ी कुछ गलतियां हो सकती हैं।
- अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइज़र नहीं चुनना।
- चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाने में देर करना।
- बहुत गर्म पानी से चेहरा धोना।
- जरूरत से ज्यादा स्क्रब करना।
- ऑयली स्किन होने पर मॉइस्चराइज़र पूरी तरह छोड़ देना।
- सर्दियों में सनस्क्रीन न लगाना।
- किसी दूसरे व्यक्ति का स्किनकेयर प्रोडक्ट बिना जांच के इस्तेमाल करना।
इन गलतियों से बचकर आप अपनी त्वचा की बेहतर देखभाल कर सकते हैं।
क्या सर्दियों में ऑयली स्किन पर भी मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए?
जी हां, ऑयली स्किन वाले लोगों को भी सर्दियों में मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए। त्वचा में तेल और पानी की मात्रा अलग-अलग चीजें हैं। त्वचा ऑयली होने के बावजूद डिहाइड्रेटेड हो सकती है।
अगर आप मॉइस्चराइज़र लगाना पूरी तरह बंद कर देते हैं, तो त्वचा में रूखापन और खिंचाव महसूस हो सकता है।
ऐसे में हल्के जेल-बेस्ड, नॉन-कॉमेडोजेनिक और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र का चुनाव कर सकते हैं।
क्या रोजाना मॉइस्चराइज़र लगाने से त्वचा गोरी हो सकती है?
नहीं, मॉइस्चराइज़र का मुख्य काम त्वचा को नमी देना और उसकी सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद करना है। यह त्वचा का प्राकृतिक रंग नहीं बदलता।
हालांकि, जब त्वचा अच्छी तरह हाइड्रेटेड होती है, तो वह अधिक मुलायम, स्वस्थ और चमकदार दिखाई दे सकती है। रूखेपन के कारण आने वाली बेजान दिखावट भी कम हो सकती है।
इसलिए गोरा बनाने का दावा करने वाले उत्पादों के बजाय ऐसे मॉइस्चराइज़र चुनें जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करें।
विंटर मॉइस्चराइज़र खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
सर्दियों के लिए मॉइस्चराइज़र खरीदने से पहले इन बातों को जरूर ध्यान में रखें:
- अपनी स्किन टाइप को पहचानें।
- प्रोडक्ट के Ingredients पढ़ें।
- बहुत रूखी त्वचा के लिए क्रीमी टेक्सचर चुनें।
- ऑयली स्किन के लिए हल्का जेल-बेस्ड विकल्प चुनें।
- संवेदनशील त्वचा के लिए फ्रैगरेंस-फ्री उत्पाद को प्राथमिकता दें।
- पैकिंग पर दिए गए इस्तेमाल के निर्देश पढ़ें।
- नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
- केवल महंगे ब्रांड को बेहतर मानकर न खरीदें।
अगर मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद लगातार जलन, लालिमा या खुजली हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। गंभीर या लगातार समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
निष्कर्ष
सर्दियों में त्वचा को रूखेपन, खिंचाव और बेजान दिखावट से बचाने के लिए सही विंटर मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। सेटाफिल, सेरावी, निविया, न्यूट्रोजीना और बायोडर्मा जैसे ब्रांड के मॉइस्चराइजिंग उत्पाद अलग-अलग त्वचा की जरूरतों के अनुसार विकल्प प्रदान करते हैं।
हालांकि, सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र वही है जो आपकी स्किन टाइप के अनुकूल हो और त्वचा को पर्याप्त नमी प्रदान करे। इसके साथ संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, सनस्क्रीन और नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाकर आप सर्दियों में भी त्वचा को मुलायम, स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
और आख़री में
तो ये थे विंटर में इस्तेमाल करने के लिए 7 बेस्ट मॉइस्चराइज़र, आप इनमें से किसी का भी उपयोग अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखकर कर सकते हैं।
अगर ये पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने विचार व्यक्त करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। वैसे ऐसी ही जानकारियों के लिए फॉलो करें हमारे पेज को।
इसे भी पढें:
ये है 10 टिप्स जिससे सर्दी में भी त्वचा रहेगी सॉफ्ट एवं ग्लोइंग | Winter Body Care in hindi
गार्नियर क्रीम के फायदे | Garnier cream ke fayde aur nuksan
ये है 5 बेस्ट गार्नियर क्रीम के नाम | Garnier Cream ke fayde
चेहरे के लिए विश्वसनीय और प्रभावी 7 क्रीम-Best Face Cream in hindi




















