सेटाफ़ील अभी के वक़्त एक ऐसा स्किनकेयर ब्रैंड है जो काफी डिमांड में है और बाकी दूसरे ब्रैंड को पीछे छोड़ कर टॉप पे अपनी जगह बना चुका है। इसमें आपको स्किनकेयर की हर प्रोडक्ट मिल जायेगी और सभी स्किन टाइप वाले उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
बाकी प्रोडक्ट के मुकाबले सेटाफ़ील के प्रोडक्ट थोड़े महंगे जरूर होते हैं मगर स्किन के लिए काफी एफेक्टिव होते हैं। स्किनकेयर में माॅइश्चराइजर का बहुत अहम किरदार होता है
लेकिन गर्मी आते ही बहुत से लोग इसे अप्लाई करना छोड़ देते हैं। क्योंकि एक तो खुद इतना पसीना होता है, काफी ह्यूमिडिटी होती है तो चेहरे पर कुछ अप्लाई करने से हेवी सा लगने लगता है और चिपचिपापन महसूस होने लगता है।
लेकिन जैसे ही आप स्किन को माॅइश्चराइज करना छोड़ेंगे, आपका स्किन धीरे-धीरे खराब होने लगेगा। इसलिए आज के अर्टिकल में हम यही जानेंगे कि आखिर स्किन पर माॅइश्चराइजर अप्लाई करना क्यों इतना जरूरी है।
इसे भी पढें: सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर क्रीम के फ़ायदें | स्किन को रखे हाईड्रेटेड एवं नैरिश्ड
Cetaphil Moisturizer
सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर: परिचय
सेटाफ़ील आपको कई प्रकार के माॅइश्चराइजर ऑफर करता है: जेल, क्रीमी और लाइटवे। जेल और लाइटवेट तो आसानी से स्किन में मिक्स हो जाता है लेकिन क्रीमी टेक्स्चर वाले माॅइश्चराइजर को अब्सर्ब होने में थोड़ा वक़्त लगता है। लेकिन एक बार अब्सर्ब हो जाता है तो लाँग लास्टिंग होता है।
यहाँ आपको हर स्किन टाइप के हिसाब से माॅइश्चराइजर मिल जायेंगे। सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर जिस फॉर्मूला से बनते हैं वो सभी सेफ होते हैं और पैराबेन और SLS जैसे हानिकारक पदार्थों से फ्री होते हैं। हालाँकि कुछ माॅइश्चराइजर में आपको अल्कोहल का फॉर्मूला मिल सकता है वो उसे लंबे वक़्त तक रखने के लिए यूज़ करते हैं।
क्योंकि सेटाफ़ील सेंसिटिव स्किन वालों का खास कर के ध्यान रखता है तो इसके सभी माॅइश्चराइजर फ्राग्रेंस फ्री होते हैं। कुछ माॅइश्चराइजर से थोड़ा बहुत आपको खुशबु आ सकता है वो भी उसमे उपयोग ही फॉर्मूला का, हालाँकि ज्यादा स्ट्रॉंग नहीं होता है ज्यादा देर तक नहीं टिकता उसका सेंट।
इसके सभी माॅइश्चराइजर और उनके फॉर्मूला लैब में डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologists) द्वारा टेस्टेड और अप्रूव्ड भी है तो हानि पहुंचाने का तो सवाल ही नहीं होता। हाँ लेकिन, अगर आपको उस माॅइश्चराइजर में मौजूद किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी है तो आपको परेशानी हो सकती है इसलिए एक बार पूरी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट की जाँच कर लें।
ऐसे तो सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर में खास तौर पर ग्लिसरीन, विटामिन, नियासिनमाइड, आलमंड ऑयल, हयालूरोनिक एसिड इन सब का ही इस्तेमाल किया जाता है ताकि आपका स्किन हेल्थि एवं हाईड्रेटेड रहे।
सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?
वैसे तो अगर आप रेगुलर सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे तो आपको रिजल्ट्स नज़र आने लगेंगे। लेकिन इसे आप कंसिस्टेंटली यूज़ करे और सही तरीके से करें।
अगर आपको अभी भी संशय है माॅइश्चराइजर को यूज़ करने को ले कर तो आपको नीचे कुछ मुख्य कारण बताये गए हैं कि क्यों आपको हर मौसम में, हर स्किन टाइप वालों को अपने चेहरे को माॅइश्चराइज्ड रखना चाहिए।
इसे भी पढें: Cetaphil moisturizer | बेस्ट 5 सेटाफ़ील मॉइश्चराइजर फॉर ड्राई टू नार्मल सेंसेटिव स्किन और फायदे
1. हाईड्रेशन
स्किन को हेल्थि रखने के लिए हाईड्रेशन सबसे जरूरी होता, इसके होने से ही स्किन नैचुरेली ग्लो करता है। इससे स्किन में प्लंपिनेस भी आता है। आप किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट को उठा लो, उसमे आपको हाईड्रेशन वाला फॉर्मूला जरूर मिलेगा क्योंकि इसके बिना एक हेल्थि स्किन हो ही नहीं सकता।
इसके लिए आपको माॅइश्चराइजर में हयालूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन तो मिल ही जायेगा। ये दोनों इंग्रेडिएंट्स काफी स्ट्रॉंग सोर्स है माॅइश्चराइजेशन और हाईड्रेशन के। स्किन को हाईड्रेट करने के लिए पानी पीने को भी कहा जाता है।
यहाँ तक कि डर्मेटोलॉजिस्ट भी हेल्थि स्किन के लिए इसे सजेस्ट करते हैं। इसके साथ ही सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से आप स्किन सेंसिटिविटी के पाँच चिन्ह: रफनेस, ड्राईनेस, टाइटनेस, कमज़ोर स्किन बेरिएर और स्किन इरीटेशन से भी बचाता है।
2. सभी स्किन टाइप वालों के लिए है
सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर सभी स्किन टाइप वालों के लिए है। ड्राई, नॉर्मल,ऑयलि, कॉम्बिनेशन, एक्ने प्रोन और सेंसिटिव। हर स्किन टाइप वालों के लिए अलग माॅइश्चराइजर होता है,
उसमें स्किन टाइप के हिसाब से फॉर्मूला का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही सेंसिटिव स्किन जिनका होता है उन्हें सही स्किनकेयर प्रोडक्ट ढूँढने में काफी दिक्कत होती है क्योंकि हार्श केमिकल वाली चीजें उनके स्किन पर सूट नहीं करती।
इसलिए सेटाफ़ील ने सेंसिटिव स्किन वालों का काफी ध्यान रखते हुए प्रोडक्ट को बनाया है। इसके माॅइश्चराइजर में आपको किसी प्रकार का हानिकारक पदार्थ नहीं मिलेगा।
यहाँ तक कि ये फ्राग्रेंस फ्री भी है। तो सेंसिटिव स्किन वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी इसका इस्तेमाल करने से। वैज्ञानिक रिसर्च के भी अनुसार सेटाफ़ील ऐसा ब्रैंड है जो सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बहुत ज्यादा सेफ है अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट के मुकाबले।
3. आपके स्किन के लिए जेंटल है
सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर आपके स्किन के लिए काफी जेंटल है, इसे अप्लाई करने से आपके स्किन को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता बल्कि उल्टा आपके ही स्किन को फ़ायदा होता है।
यहाँ तक कि इसे आप अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। इसको कंसिस्टेंटली लगाने से ड्राईनेस की वजह से जो रूखापन हो जाता है, वो भी खत्म हो जायेगा। आपके स्किन को बिल्कुल सॉफ्ट बना देगा।
माॅइश्चराइजर आपके स्किन के लिए जेंटल इसलिए भी है क्योंकि इसका फॉर्मूला काफी सही है जिससे कोई नुकसान नहीं होता अगर आपको उसमे मौजूद किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी नहीं है तो।
न ही कोई हार्श केमिकल का उपयोग किया गया है और न ही किसी आर्टिफिशियल फ्राग्रेंस का इस्तेमाल। इसके साथ ही माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल आपके स्किन में डिस्कॉमफोर्ट नहीं होने देगा और स्किन इरीटेशन जैसे रेडनेस, जलन इन सब से आपके स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
इसे भी पढें: कितनी भी ड्राई स्किन हो- ये हैं 6 सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर, इंस्टेंट हाईड्रेशन के लिए
4. डेली यूज़
आप सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल डेली कर सकते हैं। इसे अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने से आपको बहुत फ़ायदा होगा। अगर आप कंसिस्टेंटली इसका इस्तेमाल करने लगेंगे तो एक सप्ताह के अंदर आपको अपने स्किन में बदलाव नज़र आने लगेंगे।
आपको कम से कम एक दिन में दो बार तो इसका उपयोग करना ही है एक सुबह में और एक रात में। बाकी अगर आपका ड्राई स्किन है तो आप बीच-बीच में जब भी आपको ड्राई सा लगने लगे आपको उस पार्ट पर अप्लाई कर सकते हैं।
5. टेक्स्चर
अगर बात करें सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर के टेक्स्चर कि तो काफी स्मूथ है, स्किन पर भी काफी सॉफ्टली अप्लाई होता है। और बाकी माॅइश्चराइजर की तरह सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर बिल्कुक भी ग्रिसी नहीं है।
इसे लगाने से माॅइश्चराइजर आपको किसी प्रकार का कोई चिपचिपापन महसूस नहीं होता है। इसके साथ ही स्किन में बिल्कुल भी स्टिकिनेस नहीं होता है। क्योंकि बड़ी आसानी से ये आपके स्किन में अब्सर्ब हो जाता है जिससे आपको रिफ्रैशिंग सा लगेगा।
और काफी लंबे समय तक ये माॅइश्चराइजर आपके स्किन में अपना असर बनाये रखता है। सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का टेक्स्चर भी काफी हल्का होता है तो जब भी आप इसे अपने स्किन पर अप्लाई करेंगे तो आपको बिल्कुल भी हेवी सा नहीं लगेगा, हल्का फील होगा।
6. स्किन बेरिएर
माॅइश्चराइजर का रेगुलर उपयोग कर के आप अपने स्किन बेरिएर में भी सुधार ला सकते हैं। इसका यूज़ करने से आप अपने स्किन में नैचुरल माॅइश्चर को भी रिस्टोर कर सकते हैं।
वैसे तो सभी माॅइश्चराइजर में अलग किस्म के इंग्रेडिएंट्स मिल जायेंगे मगर ग्लिसरीन, हयालूरोनिक एसिड, विटामिन और नियासिनमाइड इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स हैं और इन सभी के होने की वजह से आपका स्किन बेरिएर फिर से मज़बूत होता है।
इसके साथ ही माॅइश्चराइजर आपके स्किन पोर को भी काफी सुधारता है। अगर आपको पोर की समस्या है तो इसके माॅइश्चराइजर में ऐसा फॉर्मूला है जो इसे धीरे-धीरे कम करने लगता है। और क्योंकि स्किन पोर को भी सुधारने का काम करता है जिससे एक्ने प्रोन स्किन वाले भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
7. मेकअप बेस
सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल आप अपने मेकअप के बेस के रूप में भी कर सकते हैं। और इस बात की बिल्कुल फिक्र न करें कि आपका स्किन ऑयलि हो जायेगा क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। आप अपने मेकअप की फिनिशिंग काफी स्मूथली कर सकते हैं।
इसका फॉर्मूला नॉन कॉमेडोजेनिक है जिससे आपके स्किन को एलर्जी का सामना नहीं करना पड़ेगा और ये भी एक अहम वजह है माॅइश्चराइजर को मेकअप बेस के रूप में यूज़ करने का। आसानी से अब्सर्ब भी हो जाता तो मेकअप अच्छी तरह से आपके चेहरे में उतर जायेगा। ये लंबे वक़्त तक चेहरे में टिका हुआ भी रहता है।
अगर आप bb cream या foundation का इस्तेमाल करते हैं तो इन्हें लगाने से पहले सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। उपर बताये गए मुख्य 7 वजह है सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर को यूज़ करने का और ये आपके हेल्थि स्किन के लिए भी जरूरी हैं।
कंसिस्टेंसी के साथ आपको अपने स्किन टाइप के आधार पर सही माॅइश्चराइजर का भी चयन करना है तभी जाके आपको इसका फ़ायदा नज़र आयेगा। उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो, अब सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर को ले कर जो भी संकोच थे वो दूर हो गए होंगे।
अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी share करें। ऐसी ही जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।
इसे भी पढें: सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर के फ़ायदें, साइड इफेक्ट्स, उपयोग करने का तरीका एवं रिव्यू
सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र लगाने का सही तरीका जिससे त्वचा रहे नर्म एवं हाइड्रेटेड
ड्राई स्किन के लिए 5 सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर जो त्वचा की माॅइश्चर लॉक कर लाँग लास्टिंग हाईड्रेट रखे
ये है 7 माॅइश्चराइजर जो करे आपकी त्वचा की सुरक्षा सर्दियों में: Best Winter Moisturizer in hindi




















