अब विंटर का मौसम भी नज़दीक ही आ रहा है तो पहले से अगर आपको पता रहे कि विंटर के दौरान आपको अपने स्किन के देखभाल किस प्रकार करनी है तो आपके लिए आसान रहेगा। इसके साथ ही अगर आप देखें तो स्किन को विंटर के वक़्त ही ज्यादा केयर की जरूरत होती है।
खासतौर पर अगर आपका स्किन ड्राई है तो आपको और ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। वैसे दूसरे स्किन टाइप वालों को भी विंटर में ड्राईनेस की समस्या से जूझना पड़ता है।
ड्राईनेस के साथ विंटर में आपकी स्किन और भी रफ एव॔ टाइट हो जाती है क्योंकि सर्दियाँ अक्सर हमारे स्किन के लिए भारी पड़ती है। ऐसे में जरूरत है हमारे स्किन को एक्स्ट्रा केयर और नॉरिशमेंट की। आपको एक विंटर स्किनकेयर रूटीन बनाना पड़ेगा और उसे रेगुलर बिना किसी चीटिंग के फॉलो करना होगा ताकि आपकी स्किन साॅफ्ट, ग्लोविंग और नैचुरली हेल्थि रहे।
सबसे पहले तो आप अपने स्किन टाइप को समझें क्योंकि हर किसी का स्किन टाइप समान्य नहीं होता और हर किसी स्किन के अपनी अलग जरूरतें होती हैं। उसके बाद आपको अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही स्किनकेयर प्रोडक्ट का उपयोग करना है। आपको ऐसे तो बहुत सी टिप्स मिल जायेंगे स्किनकेयर के लिए मगर इस अर्टिकल में हम आपको एकदम सरल और आसान से विंटर स्किनकेयर टिप्स बतायेंगे जिन्हें आपको डेली फॉलो करना है।
इसे भी पढें: ऐसे निखारें त्वचा, सर्दियो में: Sardio me Twacha ki dekhbhal
Table of Contents
Toggleविंटर स्किन केयर टिप्स
नीचे बताये गए टिप्स बिल्कुल कॉमन और सरल है तो इनको अपनाने में आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। और ये टिप्स सभी स्किन टाइप वाले लोग फॉलो कर सकते हैं। बस आपको प्रोडक्ट का ध्यान रखना है, वो आपको अपने स्किन टाइप के हिसाब से यूज़ करना है।
1. स्किन को क्लीन करना
स्किन को क्लीन करना तो बेसिक स्टेप होता है, ये एक बेस की तरह होता है। क्लीन करने के लिए आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी क्लींजर या फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस वॉश या क्लींजर चेहरे को deeply क्लीन करते हैं, सभी प्रकार की impurities और ऑयल को स्किन से रिमूव करते हैं।
लेकिन आपको विंटर इस बात का ध्यान रखना है आप जो भी क्लींजर या फेस वॉश का इस्तेमाल करें वो deep clean के चक्कर में आपके स्किन के नैचुरल ऑयल को भी न रिमूव कर दे। ऐसे में तो आपका स्किन पहले से और ज्यादा ड्राई हो जायेगा।
इसलिए ऐसे फेस वॉश या क्लींजर का उपयोग करें जिसमें हाइड्रेशन पावर स्ट्रांग हो और आपके स्किन को ड्राई करने की जगह moisturized और nourished रखे।
फेस वॉश या क्लींजर को फेस पर apply कर के एक मिनट तक मसाज करें फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
इसे भी पढें: ये है 10 टिप्स जिससे सर्दी में भी त्वचा रहेगी सॉफ्ट एवं ग्लोइंग | Winter Body Care in hindi
2. सीरम का उपयोग करें
आप में से बहुत से लोगों को ऐसा लगता होगा कि serum स्किन के लिए उतना जरूरी नहीं है। गर्मियों के एक बार के लिए आप इसे स्किप कर सकते हैं मगर विंटर में स्किनकेयर के लिए सीरम बहुत आवश्यक होता है।
आपको अपने स्किन प्रेफरेंस के हिसाब से सीरम का उपयोग करना है। सीरम लिक्विड फॉर्म में होता है तो वो बड़ी आसानी से आपके स्किन के प्रत्येक pores में जा सकता है।
बस आपको ध्यान रखना है कि आपको विंटर सीरम का उपयोग अपने स्किन के लिए करना है। बस serum के 2-3 ड्रॉप और उसके बाद डैब (dab) करें और इसके बाद इंतज़ार करें जब तक आपका स्किन सीरम को पूरी तरह से अब्सर्ब न कर ले।
3. स्किन को मॉइस्चराइजड रखें
स्किनकेयर रूटीन मॉइश्चराइजर के बिना अधूरा माना जाता है। किसी भी हेल्थि स्किन को मॉइश्चराइजेशन की काफी आवश्यकता रहती है और विंटर के वक़्त तो खासतौर पर मॉइश्चराइजेशन काफी जरूरी होता है।
भले ही आप गर्मी के वक़्त light माॅश्चराइजर का उपयोग करते हो मगर विंटर के वक़्त किसी ऐसे मॉइश्चराइजर का उपयोग करें जिसका टेक्स्चर काफी क्रीमी और एफेक्टिव हो ताकि स्किन को अच्छी तरह से नैरिशमेंट् मिल सके।
इसके साथ ही अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखना भी काफी जरूरी है माॅश्चराइजर लेते वक़्त। जैसे ऑयली या एक्ने प्रोन स्किन टाइप वालों के लिए light मॉइश्चराइजर ही सही रहेगा विंटर में भी क्योंकि उनके स्किन से पहले से ही sebum का उत्पाद ज्यादा होता है और हेवी मॉइश्चराइजर से उन्हें बहुत चिपचिपा सा लगेगा।
नॉर्मल स्किन टाइप वाले किसी भी प्रकार के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं और ड्राई स्किन वालों को क्रीमी मॉइश्चराइजर को चुनना चाहिए।
मॉइश्चराइजर आपके स्किन को हेल्थि रखता है और स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी बचाने का प्रयास करता है। स्किन के लिए मॉइश्चराइजर एक प्रोटेक्टिंग लेयर की तरह होता है।
मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका:
- चेहरा धोने के बाद त्वचा को हल्के हाथों से सुखाएं।
- त्वचा थोड़ी नम रहने पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- गालों, माथे, नाक और ठुड्डी पर अच्छी तरह लगाएं।
- हाथों और गर्दन को भी मॉइस्चराइज करना न भूलें।
- जरूरत के अनुसार दिन में दो या अधिक बार इसका इस्तेमाल करें।
रूखी त्वचा के लिए क्रीम आधारित मॉइस्चराइजर उपयोगी हो सकता है। ऑयली त्वचा वाले लोग हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं। ऐसा उत्पाद चुनें जिसमें ग्लिसरीन, सेरामाइड्स या हायलूरोनिक एसिड जैसे हाइड्रेटिंग तत्व हों।
इसे भी पढें: Cetaphil moisturizer | बेस्ट 5 मॉइश्चराइजर फॉर ड्राई टू नार्मल सेंसेटिव स्किन और फायदे
4. संस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें
संस्क्रीन का उपयोग लोग गर्मियों में तो करते ही हैं और जरूरी भी है मगर बहुत से लोग विंटर के वक़्त संस्क्रीन का इस्तेमाल करना छोड़ देते हैं मगर ऐसा करना बिल्कुल भी मुनासिब नहीं है।
कोई भी सीज़न हो स्किन को प्रोटेक्शं की जरूरत होती है। इसलिए विंटर के समय भी आपको संस्क्रीन का उपयोग अपने चेहरे पर करना चाहिए। माॅश्चराइजर की तरह संस्क्रीन भी स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा है।
आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से जो सूटेबल हो उस संस्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं बस ध्यान में रखें कि आप जो भी संस्क्रीन लेंगे उसका कम से कम SPF 30 होना चाहिए। बस घर से बाहर निकलने के कुछ देर पहले आप संस्क्रीन को अपने चेहरे पर apply कर ले और आपका स्किन तैयार है बाहर के हार्मफुल रेज़ से प्रोटेक्ट करने के लिए।
सनस्क्रीन लगाने के टिप्स:
- चेहरे के साथ गर्दन और कानों पर भी लगाएं।
- बाहर जाने से लगभग 15 मिनट पहले लगाना उपयोगी है, यदि उत्पाद के निर्देश ऐसा बताते हैं।
- लंबे समय तक बाहर रहने पर लगभग हर दो घंटे में दोबारा लगाएं।
- पसीना आने या चेहरा धोने के बाद जरूरत के अनुसार दोबारा लगाएं।
सनस्क्रीन त्वचा को UV किरणों से होने वाले नुकसान और समय से पहले उम्र बढ़ने के कुछ लक्षणों से बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढें : सनटैन हटाने का असान एवं प्रभावी तरीका-how to remove tan in hindi
5. आँखों की देखभाल करें
स्किनकेयर में आँखों का देखभाल करना भी शामिल होता है। ऐसा नहीं कि सिर्फ चेहरे की ही केयर करनी है, अपने आँखों के नीचे के हिस्से जिसको अंग्रेज़ी में अंडरआई कहते हैं उसकी देखभाल करनी भी जरूरी है।
आपको अंडरआई के लिए बहुत से क्रीम मिल जायेंगे मार्केट में। लेकिन आप उन्हीं अंडरआई के क्रीम का उपयोग करें जिसमें हाईड्रेशन पॉवर काफी स्ट्रांग हो ताकि जब भी आप उस क्रीम को अपनी आँखों के नीचे लगाए तो उस एरिया को nourished रखे।
अंडरआई क्रीम को लगाने का तरीका काफी सरल है, बस आपको क्रीम को डैब (dab) कर के apply करना है और अच्छी तरह से मसाज करना है और ज्यादातर ये अंडरआई क्रीम का इस्तेमाल रात के वक़्त होता है, night स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जाता है। इन क्रीम को खरीदते वक़्त आपको इनका इंग्रेडिएंट्स जरूर चेक कर लेना है ताकि बाद में आपको एलर्जी वगेरा न हो।
अंडरआई क्रीम को लगाने से आपके आँखों के नीचे का एरिया हेल्थि रहेगा। अगर आप डार्क सर्कल और आँखों का फूल जाना (puffiness) या अन्य इस प्रकार की समस्याओं के साथ डील कर रहे हैं तो इन अंडरआई क्रीम के रेगुलर उपयोग से बहुत जल्द आपको छुटकारा मिल जायेगा।
6. होंठों की देखभाल करना न भूलें
सर्दियों में होंठों की त्वचा जल्दी सूख जाती है, क्योंकि उनमें शरीर के अन्य हिस्सों की तरह तेल बनाने वाली ग्रंथियां नहीं होतीं। ठंडी हवा और होंठों को बार-बार चाटने की आदत से होंठ और अधिक फट सकते हैं।
होंठों को मुलायम रखने के लिए पेट्रोलियम जेली या बिना खुशबू वाला लिप बाम इस्तेमाल करें।
- दिन में जरूरत के अनुसार लिप बाम लगाएं।
- सोने से पहले होंठों पर अच्छी परत लगाएं।
- बाहर निकलते समय SPF वाला लिप बाम चुनें।
- होंठों की पपड़ी को खींचकर न निकालें।
- होंठों को बार-बार चाटने से बचें।
नींबू, नमक या चीनी से होंठों को जोर से स्क्रब करना ठीक नहीं है। इससे जलन और दरारें बढ़ सकती हैं।
7. खुद को हाइड्रेटेड रखें
कोई भी मौसम हो, अगर स्किन को हेल्थि रखना हो तो हाइड्रेशन की शख्त जरूरत है। स्किनकेयर प्रोडक्ट के अलावा भी एक बहुत ही सरल तरीका है स्किन को हाईड्रेट करने का और वो है आपको डेली अच्छी मात्रा में पानी पीना पड़ेगा।
आपने देखा भी होगा कि कोई भी डर्मेटोलॉजिस्ट या स्किन एक्सपर्ट हो, उनसे अगर स्किनकेयर के बारे पूछा जाए तो वो ये जरूर कहते हैं कि जितना ज्यादा हो सके उतना पानी पिये।
तो पानी पीना एक नैचुरल और सरल उपाय है जो कि आमतौर पर भी आपके बॉडी के लिए जरूरी है और इससे आपके स्किन पर ग्लो भी आता है।
विंटर के वक़्त अक्सर हम पानी कम पीने लगते है ठंड की वजह से लेकिन हमे ये ध्यान रखना है कि अच्छी स्किन के लिए हाईड्रेशन काफी जरूरी है।
इसे भी पढें: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए तो फ़ॉलो करें ये 11 टिप्स-Winter Skin Care Tips in hindi
8. हॉट शावर लिमिट कर दें
ठंड के वक़्त अक्सर लोग हॉट शावर ही प्रेफर करते हैं क्योंकि इतनी ठंड जो होती है। मगर ज्यादा हॉट शावर भी आपके स्किन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए इसे आपको एक लिमिट में ही लेना है और जब भी आप हॉट शावर ले रहे हो, याद रखें ज्यादा देर तक न ले 15-20 काफी है आपके बॉडी के लिए।
आपको हॉट शावर को इग्नोर कर गुनगुने पानी का उपयोग करना चाहिए। इससे बैलेंस बना रहेगा। ज्यादा ठंडा पानी भी स्किन के लिए सही नहीं होगा इसलिए विंटर के वक़्त इस बात का ध्यान रखे वरना ज्यादा हॉट शावर लेने से आपके स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा जिससे आपको बहुत सी स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्किन में इरीटेशन भी हो सकती है या रेडनेस वगेरा भी हो सकता है।
इसे भी पढें: Garnier Skin Naturals Winter Care Nourishing Cold Crèam Review in hindi
9. हफ्ते में सीमित बार ही एक्सफोलिएशन करें
एक्सफोलिएशन त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। लेकिन सर्दियों में जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंच सकता है।
यदि आपकी त्वचा सामान्य है और एक्सफोलिएशन सहन कर सकती है, तो हल्के उत्पाद से शुरुआत करें। हर दिन स्क्रब करने के बजाय जरूरत के अनुसार कम बार इस्तेमाल करें।
इन बातों का ध्यान रखें:
- कठोर दानों वाले स्क्रब से बचें।
- त्वचा में जलन, लालिमा या पपड़ी हो तो एक्सफोलिएशन रोक दें।
- रेटिनॉल या एसिड वाले उत्पादों के साथ अतिरिक्त एक्सफोलिएशन करने में सावधानी रखें।
- एक्सफोलिएशन के बाद मॉइस्चराइजर और दिन में सनस्क्रीन लगाएं।
संवेदनशील त्वचा, एक्जिमा या बहुत अधिक रूखेपन की स्थिति में स्क्रब करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।
10. रात में स्किन केयर रूटीन जरूर अपनाएं
रात का समय त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा अवसर है। दिनभर धूल, प्रदूषण, सनस्क्रीन और मेकअप के संपर्क में रहने के बाद रात में त्वचा को साफ करना जरूरी है।
एक आसान नाइट स्किन केयर रूटीन इस प्रकार हो सकता है:
- माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें।
- जरूरत के अनुसार हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं।
- मॉइस्चराइजर से त्वचा को नमी दें।
- होंठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
यदि आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो मॉइस्चराइजर की थोड़ी अधिक मात्रा इस्तेमाल की जा सकती है। हालांकि, एक साथ कई नए उत्पाद लगाने से बचें। किसी नए उत्पाद को पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर आजमाना बेहतर है।
11. पर्याप्त पानी पिएं
सर्दियों में प्यास कम लग सकती है, जिसके कारण कई लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते। शरीर को सामान्य रूप से काम करने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थों की जरूरत होती है।
पानी पीना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन केवल ज्यादा पानी पीने से त्वचा का रूखापन पूरी तरह दूर नहीं होता। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर और उचित स्किन केयर भी जरूरी हैं।
आप अपनी दिनचर्या में पानी, सूप और अन्य उपयुक्त पेय शामिल कर सकते हैं। अपनी प्यास, गतिविधि और मौसम के अनुसार तरल पदार्थ लें।
12. त्वचा के लिए संतुलित आहार लें
स्वस्थ त्वचा के लिए बाहरी देखभाल के साथ संतुलित आहार भी महत्वपूर्ण है। शरीर को प्रोटीन, आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है।
सर्दियों में अपने भोजन में इन चीजों को शामिल करने की कोशिश करें:
- फल: संतरा, अमरूद, पपीता और मौसमी फल।
- हरी सब्जियां: पालक, मेथी, ब्रोकोली और अन्य मौसमी सब्जियां।
- प्रोटीन: दाल, दूध, दही, अंडे और अन्य उपयुक्त प्रोटीन स्रोत।
- स्वस्थ वसा: बादाम, अखरोट, बीज और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ।
- साबुत अनाज: दलिया, ओट्स और साबुत गेहूं से बने खाद्य पदार्थ।
किसी एक फल या खाद्य पदार्थ से तुरंत ग्लो मिलने की उम्मीद न करें। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित स्किन केयर का संयुक्त प्रभाव अधिक उपयोगी होता है।
13. हाथों और पैरों की विशेष देखभाल करें
सर्दियों में केवल चेहरा ही नहीं, बल्कि हाथों और पैरों की त्वचा भी रूखी हो सकती है। बार-बार हाथ धोने, डिटर्जेंट के संपर्क और ठंडी हवा से हाथों की त्वचा फटने लग सकती है।
इस समस्या से बचने के लिए:
- हर बार हाथ धोने के बाद हैंड क्रीम लगाएं।
- बर्तन धोते समय जरूरत के अनुसार दस्ताने पहनें।
- रात में पैरों पर गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं।
- बहुत रूखी एड़ियों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर सूती मोजे पहन सकते हैं।
- बाहर निकलते समय हाथों को ठंडी हवा से बचाएं।
यदि एड़ियों में गहरी दरारें, खून या दर्द हो, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और चिकित्सकीय सलाह लें।
14. अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार उत्पाद चुनें
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इसलिए विंटर स्किन केयर रूटीन बनाते समय अपनी त्वचा के प्रकार को समझना जरूरी है।
रूखी त्वचा: क्रीम आधारित मॉइस्चराइजर और ग्लिसरीन या सेरामाइड्स वाले उत्पाद चुनें।
ऑयली त्वचा: हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। त्वचा को जरूरत से ज्यादा धोने से बचें।
कॉम्बिनेशन त्वचा: चेहरे के रूखे हिस्सों पर अधिक मॉइस्चराइजर और ऑयली हिस्सों पर हल्का उत्पाद लगाएं।
संवेदनशील त्वचा: बिना खुशबू वाले उत्पादों को प्राथमिकता दें और नए उत्पादों का पैच टेस्ट करें।
मुंहासों वाली त्वचा: ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जो रोमछिद्रों को बंद करने की संभावना कम रखता हो। मुंहासों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद रूखापन बढ़ा सकते हैं, इसलिए त्वचा की नमी बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
15. पर्याप्त नींद लें
अच्छी नींद शरीर के सामान्य स्वास्थ्य और त्वचा की देखभाल में मदद करती है। नींद पूरी न होने पर चेहरा थका हुआ दिखाई दे सकता है और आंखों के नीचे सूजन या काले घेरे अधिक नजर आ सकते हैं।
वयस्कों को सामान्यतः हर रात लगभग 7 से 9 घंटे की नींद लेने का लक्ष्य रखना चाहिए।
अच्छी नींद के लिए:
- सोने और उठने का समय नियमित रखें।
- सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।
- रात में कैफीन का सेवन सीमित रखें।
- सोने से पहले अपना नाइट स्किन केयर रूटीन पूरा करें।
नींद के साथ तनाव को नियंत्रित करना और नियमित शारीरिक गतिविधि करना भी स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. सर्दियों में त्वचा को मुलायम कैसे रखें?
त्वचा को मुलायम रखने के लिए माइल्ड फेस वॉश, नियमित मॉइस्चराइजर, गुनगुने पानी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। नहाने के बाद शरीर पर भी मॉइस्चराइजर लगाएं।
2. क्या सर्दियों में ऑयली त्वचा को भी मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है?
हां, ऑयली त्वचा को भी मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक उत्पाद चुनें, जो त्वचा को अतिरिक्त चिकनाई दिए बिना नमी बनाए रखने में मदद करे।
3. सर्दियों में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?
नियमित स्किन केयर, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, सनस्क्रीन और त्वचा के अनुकूल मॉइस्चराइजर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार दिखने में मदद कर सकते हैं। किसी भी उपाय से तुरंत ग्लो मिलने की गारंटी नहीं होती।
4. क्या सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?
हां, सर्दियों में भी UV किरणें त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए दिन में SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना उचित है।
5. सर्दियों में कौन-सा मॉइस्चराइजर अच्छा होता है?
रूखी त्वचा के लिए क्रीम आधारित मॉइस्चराइजर उपयोगी हो सकता है। ऑयली त्वचा के लिए हल्का नॉन-कॉमेडोजेनिक उत्पाद बेहतर विकल्प हो सकता है। उत्पाद का चुनाव अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार करें।
निष्कर्ष
सर्दियों में त्वचा की देखभाल करना मुश्किल नहीं है, बशर्ते आप सही आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। माइल्ड फेस वॉश, नियमित मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, होंठों की देखभाल, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद एक अच्छे विंटर स्किन केयर रूटीन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति के स्किन केयर रूटीन की नकल करने के बजाय अपनी त्वचा की जरूरतों को समझें। कठोर स्क्रब और जलन पैदा करने वाले घरेलू नुस्खों से बचें। यदि त्वचा में लगातार खुजली, लालिमा या दरारें हों, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
नियमित देखभाल और सही उत्पादों की मदद से सर्दियों में भी त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढें:
सर्दियों में भी रहेगा चमकता हुआ गोरा चेहरा-Sardio me gora hone ke upay
Face Wash For Oily Skin in Winter in hindi | Winter Skin Care
सर्दियों में कौन से ड्राइ फ्रूट्स खाएं | Dry Fruits for Winter




















