सर्दियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए तो फ़ॉलो करें ये 11 टिप्स-Winter Skin Care Tips in hindi

Winter Skin Care Tips in hindi

Winter Skin Care Tips in hindi

विंटर यानी ठंड के आते ही आपको अपने स्किन का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं कि ठंड ज्यादा लगने की वजह से पानी के संपर्क में कम ही आते हैं। मगर हमें अपने स्किन से कोई भी कंप्रोमाइज नहीं करना चाहिए और अपने स्किन की देखभाल अच्छे से करना चाहिए ताकि वो हेल्दी रहें।

हालाँकि हर किसी का स्किन टाइप अलग है लेकिन विंटर के वक़्त हर किसी स्किन टाइप में नैचुरल मॉइस्चर चला जाता है जिससे स्किन बहुत ही ड्राइ हो जाता है। ड्राइनेस के साथ और भी अन्य स्किन प्रॉब्लम हो जाते हैं। इसलिए स्किन में नमी बरकरार रहे, हमें स्किनकेयर की जरूरत है।

तो अगर आप भी विंटर में अपने स्किन को लेकर परेशान हैं या कोई प्रोपर स्किनकेयर टिप्स की तलाश कर रहे हैं तो ये article आपके लिए फायदेमंद होगी। इसमें आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बतायेंगे जो विंटर में आपके स्किन के लिए हेल्दी साबित हो।

विंटर केयर टिप्स

1. ठंडे पानी का उपयोग न करें

ठंडी पानी के स्थान पर आपको गुनगुना पानी का उपयोग करना होगा। ठंड के वक़्त ये ज़ाहिर है कि लोग गर्म पानी से नहाना या किसी भी कार्य के लिए इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, मगर गर्म पानी आपके स्किन को ड्राइ यानी सूखा देता है।

ऐसे में अगर आपने उसी वक़्त अपने स्किन को मॉइस्चराइज नहीं किया तो आपको winter eczema होने की संभावना है। इसके साथ ही आपके स्किन में कुछ क्रैक्स जैसा स्ट्रक्चर आ जाता है जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।

इसलिए विंटर के वक़्त आपको गुनगुना पानी का ही इस्तेमाल करना है ताकि आप स्किन में होने वाली प्रॉब्लम से बचे रहें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको मॉइस्चराइजर लगाना है ताकि आपका स्किन ड्राइ न हो।

आगे और पढ़ें: Face Wash For Oily Skin in Winter in hindi | Winter Skin Care

2. स्किनकेयर प्रोडक्ट का सही चुनाव

स्किनकेयर प्रोडक्ट का सही चुनाव आमतौर पर भी काफी जरूरी होता है। हाँ, ऐसा अक्सर होता है जो प्रोडक्ट आप गर्मियों में यूज़ कर रहे हो, विंटर में इसका उपयोग बंद हो जाता है क्योंकि ठंड में हमे मौसम के अनुसार ही प्रोडक्ट को अपने स्किन पर लगाना पड़ता है। हालाँकि विंटर में आपको ज्यादा स्किनकेयर प्रोडक्ट के जरूरत नहीं है, बस हल्की होनी चाहिए।

ठंढ में किसी भी प्रोडक्ट को लेने के वक़्त मॉइस्चराइजर का अवश्य ध्यान में रखें। चाहे आप फेस वॉश ले रहे हो या फेस क्रीम, मॉइस्चराइजर जरूरी है।

इसके साथ ही आपको उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें हयालूरोनिक एसिड हो ताकि आपकी स्किन acne, pimple, ब्रेकआउट्स जैसी समस्याओं से बची रहें।

इन सब के साथ आपको अपने स्किन टाइप, स्किन टोन और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखना है, कोई भी स्किनकेयर प्रोडक्ट लेते वक़्त ताकि बाद में कोई रिएक्शन या किसी इंग्रेडिएंट्स की वजह से एलर्जी न हो जाए।

3. अपने हाथों का ख्याल रखें

अपने हाथों का ख्याल रखने से हमारा मतलब ये है कि अपने चेहरे की तरह अपने हाथों को भी मॉइस्चराइज रखें। दिन भर में हम कई बार अपने हाथों को धोते हैं जिससे उनकी नैचुरल humidity पानी के साथ चली जाती है। इसलिए जब भी आप अपने हाथों को धोये तो उसके बाद मॉइस्चराइजिंग का उपयोग जरूर करें।

इसके अलावा आपको अपने हाथों को मॉइस्चराइज इसलिए रखना है क्योंकि हाथों में ऑयल ग्लैंड कम होते हैं दूसरे पार्ट के मुकाबले और यही वजह है कि आपके हाथ बड़ी आसानी से dry हो जाते हैं।

4. स्किन को हाइड्रटेड रखें

विंटर के वक़्त अपने स्किन को हाइड्रटेड रखना बहुत जरूरी है। जब भी आप ठंड में बाहर निकलते हैं तो आपका स्किन dry air के संपर्क में आता है जिससे आपकी बॉडी की नैचुरल हाइड्रेशन खत्म हो जाती है। इसलिए इसे मेंटेन करने के लिए आपको अपने स्किन को हाइड्रैट रखना पड़ेगा।

इसके लिए आप humidifier को consider कर सकते हैं या फिर भाँप वगेरा ले सकते हैं। इन सब से आपके बॉडी की मॉइस्चराइजिंग पॉवर फॉर balanced रहेगी जो कि एक हेल्थि स्किन के रूप में रिजल्ट करता है।

Humidifier को यूज़ करते वक़्त उसमें बताये गए इंस्ट्रक्शं पर ध्यान दे और सही वक़्त पर पानी को बदल दिया करें ताकि उसमें कोई bacteria वगेरा न आ जाए।

इसे भी पढें:  घर पर हीं पाए पार्लर जैसा निखार | Fruit Facial Ghar par kaise kare

5. फेस वॉश का उपयोग ज्यादा न करें

ठंड के वक़्त फेस वॉश का उपयोग आपको ज्यादा नहीं करना है क्योंकि ज्यादा यूज़ करने से आपके चेहरे की नैचुरल मॉइस्चराइजर के चले जाने की संभावना है। अगर आप दिन में एक बार भी फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो विंटर के वक़्त काफी है।

इसके साथ ही अगर आप अपने स्किन को एक्स्फ्लोलिएट करते हैं तो वो भी कम कर दे। सप्ताह में एक है बार करें, हालाँकि इसे आपको पूरी तरह से बंद नहीं करना हैं क्योंकि स्किन के डेड सेल्स को एक्टिव भी तो रखना जरूरी हैं।

ये एक्स्फ्लोलिएशन भी आपके स्किन टाइप पर निर्भर करता है, ड्राइ स्किन है तो हल्का करना है वहीं नॉर्मल या ऑयली है तो सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं। लेकिन इसे करने के वक़्त सावधान रहें क्योंकि विंटर के वक़्त स्किन बैरिएर होने की संभावना ज्यादा है।

6. अन्य त्वचा का भी ख्याल रखें

चेहरे के साथ आपको अपने दूसरे त्वचा का भी ख्याल रखना होता है। हाथों के साथ पैर, गर्दन सबको नौरिशमेंट् की आवश्यकता है। अन्य त्वचा की देखभाल के लिए आप ऐसा लोशन या क्रीम ले जिसमें glycerin और पेट्रोलियम जेली हो ताकि आप इन्हें जहाँ भी लगाए वो अच्छी तरह से मॉइस्चराइज हो जाए।

पैरों यानी फीट के मामले में भी आपको ज्यादा एक्स्फ्लोलिएशन नहीं करना है, बस कभी-कभी कर ले ताकि circulation होता रहे सही से और फीट के स्किन आसानी से नमी को अब्सर्ब कर सके।

7. विंटर टैनिंग से बचे

जिस तरह समर के वक़्त आपका स्किन टैन हो जाता है, ठीक उसी प्रकार विंटर के टाइम भी होता है। इसलिए आपको अपने स्किन के लिए एक टैनर रखना होगा, हालाँकि टैनर से आपके स्किन के ड्राइ होने की संभावना अधिक है लेकिन अपने स्किन को विंटर टैन से बचाना उससे भी जरूरी है। ऐसे में आप टैनर के साथ मॉइस्चराइजर भी जरूर रखें अपने साथ।

अगर आपका स्किन टैनिंग के संपर्क में आ गया तो स्किन कैंसर होने की संभावना है। इसके साथ ही टैन होने की वजह से आपके स्किन से नैचुरल ग्लो चला जाता है। इसलिए अपने स्किन को सुरक्षित रखने के लिए उसे टैनिंग से बचाना बहुत जरूरी है।

8. अपने स्किन की सुरक्षा करें

ठंड के वक़्त भी अपने स्किन की सुरक्षा पूरी करनी पड़ती है। जिस प्रकार आप समर के टाइम खुद को धूप के एक्सपोज़र से बचाते है, ठीक उसी प्रकार अपने शरीर को ठंड से बचाना है।

इसके लिए आप गर्म कपड़ों का उपयोग करें। हालाँकि स्वेटर तो आप पहनते ही हैं, उसके साथ आप ग्लोव्स, मफ़्फ़्लर, टोपी का भी इस्तेमाल करें अपने बॉडी पार्ट को ढकने के लिए।

गर्मियों में तो आप संस्क्रीन का उपयोग करते ही हैं, और ठंड में भी आपको इसका उपयोग जारी रखना है। धूप में रहना ठंड के वक़्त सबको पसंद है लेकिन इसके साथ ही आपको अपने स्किन को uv rays से भी बचा के रखना है ताकि आपको कोई स्किन damages का सामना न करना पड़े।

हालाँकि ठंड के वक़्त आपको संस्क्रीन के इंग्रेडिएंट्स थोड़े देख कर लेने होते हैं, जिसमें मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट्स भी हो।

9. लिप बाम

अपने होंठों का ख्याल रखना ठंड के वक़्त कितना जरूरी है, ये बात हम सबको पता है। इसकी केयर न करने से होंठ सूखने से फट जाते है जिसका प्रभाव आपके looks पर पड़ता हैं।

फटे हुए लिप्स पर आप कितना भी लिपस्टिक लगा ले, अच्छा नहीं दिखेगा। इसलिए आपको अपने साथ एक लिप बाम तो जरूर रखना चाहिए जिसे टाइम टू टाइम आपको अपने होंठों पर लगाना है।

ये लिप बाम में हाइड्रेशन पॉवर और nourishing elements होते हैं जो आपके लिप्स को कभी खराब नहीं होने देते। आजकल तो मार्केट में कलरफूल लिप बाम भी है जिसे लगाने के बाद आपको लिपस्टिक की जरूरत महसूस नहीं होगी।

10. ऐलेर्जिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें

ऐसे प्रोडक्ट या चीज़ जिससे आपको एलर्जी या रिएक्शन हो जाता है, उसका उपयोग बिल्कुल न करें। बात करें अगर कॉस्मेटिक कि तो आपको हर वो प्रोडक्ट के इंग्रेडिएंट्स लिस्ट चेक करनी है जो आप ले रहे हो।

अगर आपके स्किन टोन और टेक्स्चर के लिए सही है तभी आप उस प्रोडक्ट का यूज़ करें। अन्य चीजों में जैसे उन के कपड़े अगर आपसे बर्दाश्त नहीं होते तो उन्हें न पहने क्योंकि इससे आपके स्किन में इरिटेशन होने की संभावना हैं।

और कई बार इस इरिटेशन के साथ  रेडनेस और सर्दी भी हो जाती हैं। छींक पर छींक आने लगती है और रुकने का नाम ही नहीं लेती।

11. डेली स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करें

विंटर के टाइम स्किनकेयर रूटीन जरूर फॉलो करें, काफी सिंपल और आसन होता है। बस अपने चेहरे को दिन में एक बार फेस वॉश से धोए और अपने स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाए।

अगर आपका स्किन ड्राइ है तो आपको दिन में 2-3 बार मॉइस्चराइजर लगाना पड़ सकता है। उसके बाद अपने लिप्स पर लिप बाम लगाए और बस हो गया।

अगर आप विंटर में घर से बाहर जा रहे हैं तो संस्क्रीन लगाए।

तो ये थे हमारे 11 जरूरी विंटर स्किनकेयर टिप्स जिसे फॉलो कर के आप बिल्कुल helathy स्किन पा सकते हैं। विंटर में आपको ज्यादा प्रोडक्टस की जरूरत भी नहीं पड़ती है, काफी बेसिक प्रोडक्ट से ही आपका स्किनकेयर पूरा हो जाता है।

अगर ये अर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हुई है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें और नीचे कॉमेंट में अपने अनुभव जरूर बताये। ऐसी ही स्किनकेयर जानकारियों के लिए हमारे पेज के साथ जुड़े रहें।

इसे भी पढें:

अब फलों से बढ़ाए अपनी खूबसूरती जानें फ्रूट फेशियल के फायदे | benefits of fruit fecial in hindi

नैचुरल फ्रूट फेशियल घर पर कैसे करें | natural fruit facial at home in hindi

Garnier Face Wash for Pimples in hindi – गार्नियर फेस वॉश

Garnier Face Wash Side Effects in hindi | गार्नियर फेस वॉश

Garnier Face Wash : Benefits, Side Effects and Uses in hindi

Garnier ka face wash lagane ke fayde | 4 सर्वश्रेष्ठ फेस वॉश

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top