क्या आप भी अपने ड्राई स्किन टाइप से परेशान है? क्या आपने भी अपने स्किन को लंबे वक़्त तक हाईड्रेटेड रखने के लिए कई माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल किया लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी? अगर ऐसा है तो एक बार आपको सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर जो ड्राई स्किन के लिए है खास रूप से, एक बार उनका इस्तेमाल कर के देखें। अगर आप कंसिस्टेंटली उनका उपयोग करना शुरू कर देंगे तो बहुत जल्द आपको रिजल्ट्स अपने चेहरे पर नज़र आने लगेगा ड्राई स्किन माॅइश्चराइजर में भी सेटाफ़ील आपको कई माॅइश्चराइजर ऑफर करता है। आपको जो अपने स्किन के लिए suitable लगे उस माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है। ड्राई में भी कुछ लोगों का स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होता है तो उनके लिए भी यहाँ आपको माॅइश्चराइजर मिल जायेगा। बस आपको सही प्रोडक्ट का चयन करना है, बाकी फ़ायदा आपको बहुत जल्द नज़र आने लगेगा। वैसे तो सभी स्किन टाइप वालों को माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन ड्राई स्किन वालों को इसकी ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए आज के अर्टिकल में हम सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल ड्राई स्किन वाले करेंगे तो उनको क्या बेनेफिट्स होंगे उसके बारे में जानेंगे।इसे भी पढें: कितनी भी ड्राई स्किन हो- ये हैं 6 सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर, इंस्टेंट हाईड्रेशन के लिए
सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर फॉर ड्राई स्किन के 10 बेनेफिट्स
1. स्किन हाईड्रेट रखता है
सबसे पहले तो स्किन को डेली माॅइश्चराइज करने से वो हाईड्रेटेड रहता है और एक हेल्थि स्किन के लिए हाईड्रेशन कितना जरूरी है आपको तो पता ही है। सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर में ऐसे फॉर्मूला है जो आपके स्किन को एक दिन में भी ज्यादा हाईड्रेट कर के रख सकता है। इसमें Hyaluronic Acid और Glycerine का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन में माॅइश्चर को लॉक कर देता है वो भी लंबे वक़्त तक। जब तक आप खुद उसे नहीं रिमूव करेंगे, उसका असर आपके चेहरे से नहीं हटेगा। अगर आप बार-बार अप्लाई नहीं करना चाहते तो सेटाफ़ील आपके लिए बिल्कुक सही है क्योंकि इसका असर काफी लम्बे वक़्त तक रहता है।
2. टेक्स्चर
अगर बात करें इसके टेक्स्चर कि तो काफी स्मूथ है और बहुत आसानी से अप्लाई भी हो जाता है। बाकी माॅइश्चराइजर की तरह सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर बिल्कुल भी हेवी नहीं है, काफी हल्का है। इन्हें लगाने से आपको चिपचिपापन भी महसूस नहीं होगा। एक तो स्किन पहले से ही ड्राई रहता है तो माॅइश्चराइजर को लगाते ही आपका स्किन उसे जल्दी से अब्सर्ब कर लेता है जिससे कुछ बचता ही नहीं है जिससे आपको स्टिकि या ग्रिसी सा फील हो। बस आपको इतना ध्यान रखना है कि माॅइश्चराइजर की क्वांटिटी सही मात्रा में हो, जरूरत से ज्यादा अप्लाई करेंगे तो स्टिकि सा लगेगा। गर्मी के वक़्त बहुत से लोग हेवी टेक्स्चर वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट को अपने फेस पर लगाना अवोइड करते हैं तो अगर आप भी उनमें से एक है तो आप सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका स्किन ड्राई भी नहीं होगा और टेक्स्चर भी हल्का ही रहेगा।इसे भी पढें: Cetaphil Moisturizer Benefits in hindi | क्यों जरूरी है स्किन को मॉइश्चराइज करना
3. शेविंग
जब भी आप स्किन में शेभ करते हैं मतलब हेयर रिमूव करते हैं तो आपने भी महसूस किया होगा कि आपका स्किन काफी ड्राई हो जाता होगा। अक्सर क्या होता है जब भी आप शेव करते हैं तो हेयर के साथ आपके स्किन का नैचुरल ऑयल भी निकल जाता है जिससे आपको ड्राई सा फील होने लगता है। लेकिन ऐसे में अगर आप माॅइश्चराइजर लगाएंगे तो वो फ़िर से आपके स्किन में हाईड्रेशन को रिस्टोर कर देगा। इसके साथ ही रेज़र का यूज़ करने से कई बार कट लग जाना या जलन जैसा होने लगता है। सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर में हीलिंग फॉर्मूला होता है जो इन चोट को रेलिव देता है और धीरे-धीरे इन्हें भरने का काम करता है। शेविंग के दौरान स्किन में रूखापन भी आ जाता है लेकिन माॅइश्चराइजर अप्लाई करने से वो भी स्मूथ हो जाता है।
4. नो इरीटेशन
इसके माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से आपको किसी प्रकार का कोई स्किन इरीटेशन भी नहीं होता है। इसके फॉर्मूला काफी सेफ होते हैं स्किन के लिए, किसी प्रकार का कोई हानिकारक पदार्थ नहीं रहता है। क्योंकि आपका स्किन ड्राई है तो आमतौर पर इरीटेशन जैसे कि इचनेस, रेडनेस, जलन वगेरा हो जाता है लेकिन जैसे ही आप सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर को अपने स्किन पर अप्लाई करेंगे, वो काफी सुथिंग इफेक्ट देगा। इससे आपकी जो भी इरीटेशन की समस्या है वो खत्म हो जायेगी। इसके साथ ही अगर आप अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो माॅइश्चराइजर को रेगुलर अप्लाई करने से उसमें में आराम मिलता है। इसमें Parabens और SLS जैसी चीज़ों का इस्तेमाल नहीं किया गया है जिससे आपके स्किन इरीटेट हो या उसे किसी प्रकार की एलर्जी का सामना करना पड़े। अगर आपके स्किन को माॅइश्चराइजर में मौजूद किसी इंग्रेडिएंट से दिक्कत है तभी रीएक्शन होता है।
इसे भी पढें: Cetaphil moisturizer | बेस्ट 5 सेटाफ़ील मॉइश्चराइजर फॉर ड्राई टू नार्मल सेंसेटिव स्किन और फायदे
5. प्रोटेक्ट करता है
माॅइश्चराइज करने से आपका स्किन बाहर की गंदगी और प्रदूषण से बचा हुआ रहता है। इनमें ऐसे फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके स्किन को बाहर के टॉक्सिन से बचाता है। आपके स्किन के लिए प्रोटेक्टिंग लेयर की तरह काम करता है। हाँ, आपको संस्क्रीन की तरह बेनेफिट्स नहीं दे पाता लेकिन बेसिक प्रोटेक्शन देता है। सेटाफ़ील में ऐसे मोइसच्राइजर भी हैं जो स्किन को मोइसच्राइज करने के साथ-साथ SPF प्रोटेक्शन भी देता है जिससे आपका स्किन सन से होने वाले डेमेज से बच जाता है। अगर आपको एक ही प्रोडक्ट से दो काम चलाना हो तो सेटाफ़ील का SPF वाला मोइसच्राइजर खरीद सकते हैं।
6. एजिंग की समस्या से छुटकारा
अगर आप भी एजिंग की समस्या से परेशान है तो घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर की मदद से आप उससे भी बच सकते हैं। माॅइश्चराइज करने से स्किन हाईड्रेटेड रहता है, हाईड्रेशन की वजह से हेल्थि रहता है और इसी वजह से आपका स्किन नैचुरल ग्लो करने लगता है। हाईड्रेटेड स्किन काफी प्लंपि भी होता है जिससे एजिंग जैसी समस्या यूँ गायब हो जाती है। कंसिटेंटली यूज़ करने से आपका स्किन बिल्कुल फ्रेश और यंग सा लगेगा। जो भी झुर्रियाँ, रिंकल या दाग-धब्बें हो जाते हैं वो भी धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं। इसके साथ ही एजिंग की एक वजह डलनेस भी है जो अक्सर बाहर के पॉल्लूशन की वजह से हो जाता है, लेकिन माॅइश्चराइजर आपके चेहरे से उस डलनेस को भी रिमूव कर देता है जिससे एजिंग का कोई चांस ही नहीं रहता है।
इसे भी पढें: सेटाफिल क्लींजर क्या है? जानें इसके फायदे एवं इस्तेमाल करने का तरीका
7. मेकअप बेस
माॅइश्चराइजर को आप मेकअप के बेस के रूप में भी यूज़ कर सकते हैं। अगर आपको ऑफिस वगेरा जाना रहता है तो डेली मेकअप के लिए माॅइश्चराइजर का बेस सही रहेगा। ये सेफ भी होता है और स्किन को नुकसान भी नहीं देगा, इसके साथ ही आपका स्किन में हाईड्रेटेड रहेगा। इसे बेस के रूप में यूज़ करने के लिए सबसे पहले आपको माॅइश्चराइजर को ही अपने फेस पर अप्लाई करना होगा, फाउंडेशन से पहले ताकि जब आप फाउंडेशन को अप्लाई करें तो वो आपके स्किन में आसानी से मेल्ट हो जाए। इससे आपको स्मूथ फिनिश मेकअप लुक भी मिलेगा जो लंबे वक़्त तक आपके स्किन पर टिका रहेगा।
8. स्किन बैरिएर
डेली माॅइश्चराइज करने से आपका स्किन बेरिएर भी काफी मज़बूत हो जायेगा। कमज़ोर स्किन बैरिएर होने की वजह से कई दिक्कतें आती है लेकिन आप माॅइश्चराइजर
का इस्तेमाल कर के उसे कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपका स्किन सही से हाईड्रेट नहीं रहेगा तो आपका स्किन बैरिएर खराब होता जायेगा इसलिए इस डेमेज से बचाने के लिए आपको अपने स्किन को माॅइश्चराइज्ड रखना जरूरी है। सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर में ऐसे इंग्रेडिएंट्स हैं जो आपके स्किन में हाईड्रेशन को फ़िर से रिस्टोर कर देते हैं। और ये माॅइश्चराइज को अच्छी तरह से लॉक भी कर देंगे जिससे आपका स्किन बेरिएर कमज़ोर होने से बच जायेगा।
इसे भी पढें: सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर क्रीम के फ़ायदें | स्किन को रखे हाईड्रेटेड एवं नैरिश्ड
9. एलर्जी और फ्राग्रेंस फ्री
जैसा कि आपको पता ही है इसमें उपयोग किया गया फॉर्मूला स्किन के लिए सेफ है, यहाँ तक कि सेंसिटिव स्किन वाले भी इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो किसी प्रकार के एलर्जी की कोई संभावना नहीं है। और ये माॅइश्चराइजर फ्राग्रेंस फ्री भी है। किसी भी प्रकार के आर्टिफिशियल केमिकल का कोई यूज़ नहीं हुआ है इसमें।इसका फॉर्मूला आपके स्किन के लिए काफी सुथिंग, जेंटल और सेफ साबित होगा।
10. डेली यूज़
सेटाफ़ील के माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल आप डेली कर सकते हैं, इसे बनाया हीं गया है ऐसे फॉर्मूला के साथ जिससे स्किन को नुकसान न हो और लोग इसे डेली अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सके। अक्सर ड्राई स्किन वालों को कंसिस्टेंटली माॅइश्चराइजर की जरूरत पड़ती है क्योंकि स्किन ड्राई जो पड़ जाता है खास कर के विंटर में इसलिए वो डेली यूज़ करने वाले प्रोडक्ट ही लेते हैं। इसके साथ ही इसका फॉर्मूला काफी हल्का एवं माईल्ड है तो आसानी से अप्लाई हो जायेगा और आप हर मौसम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, आपको मौसम के अनुसार माॅइश्चराइजर बदलने की भी आवश्यकता नहीं होगी। तो ये थे सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर फॉर ड्राई स्किन के 10 बेनेफिट्स। तो अगर आप अपने ड्राई स्किन पे होने वाली किसी भी परेशानी से गुज़र रहे हैं तो एक बार सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर का इस्तेमाल कर के जरूर देखें, इसे Dermatologists ने भी अप्रुव किया हैं और क्यों किया है, डेली यूज़ करने से आपको वो भी पता चल जायेगा। उम्मीद है आपको ये अर्टिकल अच्छा लगा हो, हेल्पफुल लगा हो तो लाइक करें, कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और जिनका भी ड्राई स्किन हैं उनके साथ इसे जरूर share करें ताकि उन्हें भी कुछ मदद मिल जाए माॅइश्चराइजर को ले कर। ऐसी ही जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ और फॉलो करें हमारे पेज को।इसे भी पढें: सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर के फ़ायदें, साइड इफेक्ट्स, उपयोग करने का तरीका एवं रिव्यू सेटाफ़ील मॉइश्चराइज़र लगाने का सही तरीका जिससे त्वचा रहे नर्म एवं हाइड्रेटेड ड्राई स्किन के लिए 5 सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर जो त्वचा की माॅइश्चर लॉक कर लाँग लास्टिंग हाईड्रेट रखे ऑयली स्किन के लिए सेटाफ़ील माॅइश्चराइजर से बेहतर और क्या हो सकता है? 4 Best Cetaphil Moisturizer for oily skin ये है 7 माॅइश्चराइजर जो करे आपकी त्वचा की सुरक्षा सर्दियों में: Best Winter Moisturizer in hindi




















