एक सही हेयर कलर चुनना काफी कठिन होता है क्योंकि ये स्टाइलिंग का भी पार्ट होता है। सही स्टाइलिंग से कॉन्फिडेन्स आता है और पर्सनैलिटी भी एनहेंस होती है। गार्नियर आपको सिर्फ हेयर कलर ही नहीं बल्कि इसके कई वैरिएशं भी ऑफर करता है। और उन वैरिएशं में कई शेड्स भी होते हैं इसलिए अपने हेयर के लिए सही शेड चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
गार्नियर सिर्फ स्किनकेयर में ही नहीं बल्कि हेयरकेयर के लिए भी जाना जाता है। इसमें उपयोग किये गए फॉर्मूला बिल्कुल सेफ होते हैं और अमोनिया फ्री भी होते हैं जिससे हेयर में कम डेमेज होने की संभावना होती है। गार्नियर ब्लैक नैचुरल हेयर कलर ग्रे हेयर से छुटकारा दिलवाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल करने से बालों में नैचुरल वाली फीलिंग आती है।
बिल्कुल आर्टिफिशियल नहीं लगता है खास कर के अगर आप ब्लैक शेड लेंगे तो काफी नैचुरल लगेगा। कलर के साथ इसमें कुछ एसेंशियल ऑयल भी होता है जिससे बालों को नौरिशमेंट मिलती है। इसलिए आज के अर्टिकल में हम गार्नियर ब्लैक नैचुरल हेयर कलर में उपलब्ध शेड्स के बारे में जानेंगे।
गार्नियर ब्लैक नैचुरल हेयर कलर शेड्स Garnier Black Natural Hair Colour Shades hindi fayde and uses
परिचय
गार्नियर ब्लैक नैचुरल हेयर कलर एक टेंपररी हेयर कलर है जिसका उपयोग करना काफी आसान होता है। बस 15 मिनट में आप कलर कर सकते हैं। इसका असर भी थोड़ा कम ही रहता है 3-4 सप्ताह। इसके बाद आपको फ़िर से कलर करना पड़ेगा और अगर आप चाहे तो आप अपना शेड भी बदल के लगा सकते हैं। इसमें अल्मोंड ऑयल और ब्लैक टी एक्स्ट्रैट भी है जिससे हेयर को नौरिशमेंट मिलती है और माॅइश्चर भी मिलता है।
इसके अंदर आपको पांच शेड्स मिल जायेंगे। एक-एक कर के इन शेड्स के बारे में देखेंगे। इस हेयर कलर को आप अपने घर पर हीं अप्लाई कर सकते हैं। वक़्त भी कम लगता है तो आप अपने व्यस्त जिंदगी से थोड़ा टाइम निकाल लें तो आराम से कलर हो जायेगा। इसे भी पढ़ें: Garnier Hair Color | टॉप 4 बेस्ट गार्निअर हेयर कलर एवं इसे लगाने का तरीका एवं रिव्यू

1. डीप ब्लैक शेड (Deep Black Shade)
ब्लैक शेड काफी डिमांड में होती है क्योंकि इससे हेयर नैचुरल लगती है। इसमें ऐसा फॉर्मूला है जिससे आपके हेयर बिल्कुल ब्लैक लगने लगेंगे। ये थोड़ा बोल्ड शेड होता है, डीप और इंटेंस जैसा लेकिन ये आर्टिफिशियल नहीं लगता है। अगर आपको ब्लैक का ऐसा शेड चाहिए जो आपके ग्रे हेयर को भी छुपा दे और एकदम नैचुरल फिनिशिंग भी दे तो ये शेड काफी सही होगा।
जिनका स्किन टोन हल्का होता है उनके उपर डीप ब्लैक अच्छा लगता है बाकी आप टेस्ट कर के देख सकते हैं ये शेड आपके स्किन के हिसाब से अच्छा है या नही। कलर के साथ इससे बालों में शाइन भी आता है तो आपके हेयर बिल्कुल फ्रीज़ि और डल से नहीं लगेंगे।
फायदे
- बालों में प्राकृतिक ब्राउन टोन देता है।
- हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है।
- बाल ज्यादा घने और हेल्दी दिखाई देते हैं।
- चेहरे को फ्रेश और मॉडर्न लुक देता है।
- प्रोफेशनल और कैजुअल दोनों लुक के लिए उपयुक्त।
यह शेड धीरे-धीरे युवाओं के बीच काफी ट्रेंड में आ रहा है।
2. ओरिजिनल ब्लैक शेड (Original Black Shade)
ये भी ब्लैक शेड हीं है बस डीप वाले से थोड़ा अलग है। ओरिजिनल ब्लैक शेड थोड़ा सॉफ्ट सा होता है, हल्का लगता है। अगर आपको बिल्कुल नैचुरल लुक चाहिए तो आप इस शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं, आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा। अगर आपको ऐसा शेड चाहिए जो ज्यादा ओवर न लगे, हल्का और नैचुरल लगे तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्योंकि ये लाइट रहता है तो जो पहली बार हेयर कलर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं उनके लिए सही होता है अनुभव के लिए। इसके साथ हीं इसमें अल्मोंड ऑयल होता है जिससे हेयर में नौरिशमेंट् और माॅइश्चर आता है। कलर करने के बाद भी आपका हेयर सॉफ्ट रहता है, बिल्कुल भी हार्ड नहीं होता है।
फायदे
- सफेद बालों को पूरी तरह कवर करता है।
- बालों में नेचुरल शाइन लाता है।
- हर उम्र के लोगों पर सूट करता है।
- लंबे समय तक रंग बना रहता है।
- ऑफिस और डेली यूज़ के लिए परफेक्ट शेड।
यह शेड खासकर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जो बिना ज्यादा बदलाव के क्लासिक ब्लैक लुक चाहते हैं।
3. नैचुरल ब्राउन शेड (Natural Brown Shade)
इस शेड में आपको नैचुरल ब्राउन कलर मिलेगा हो आमतौर पर होता है। इस कलर से काफी सॉफ्ट लुक आता है, नैचुरल भी लगता है। ये कलर डेली यूज़ के लिए भी सही है, काफी कैसुअल (casual) लगता है। इससे भी आपके ग्रे हेयर अच्छी तरह से कवर हो जाते हैं। इसमें यूज़ किया फॉर्मूला भी सेफ है (अमोनिया फ्री) होता है। इससे सिर्फ बाल हीं नहीं कलर होते हैं बल्कि हेल्थि भी बनते हैं क्योंकि एसेंशियल ऑयल अपना काम करता है।
इस शेड को आप तब भी यूज़ कर सकते हैं अगर आप स्विच करना चाहते हैं। मतलब कि अगर आप चेंज चाहते हैं जैसे ब्लैक से ब्राउन में बदलना। अगर आप ब्लैक यूज़ करके बोर हो गए हैं तो भी आप इस शेड को ट्राई दे सकते हैं। सिर्फ हेयर का कलर ही नहीं चेंज होता है ये आपके व्यक्तित्व पर भी असर पड़ता है।
फायदे
- चेहरे को सॉफ्ट और यंग लुक देता है।
- धूप में बालों में हल्की ब्राउन चमक आती है।
- स्किन टोन के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
- बालों को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देता है।
- महिलाओं और युवाओं में काफी लोकप्रिय।
अगर आप साधारण ब्लैक से थोड़ा अलग लेकिन नेचुरल लुक चाहते हैं, तो यह शेड बेहतरीन विकल्प है।
4. ब्राउन ब्लैक शेड (Brown Black Shade)
नाम से हीं पता चल रहा है कि ये शेड ब्राउन और ब्लैक दोनों के मिश्रण से बना है जिससे आपका लुक काफी एनहेंस हो सकता है। हालांकि इससे भी आपको नैचुरल लुक मिलता है। आप यूँ समझ लीजिये कि डीप और लाइट का मिश्रण है। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाह रहे हैं जिसमें बैलेंस हो तो इस शेड का यूज़ कर सकते हैं।
इसमें ब्लैक उतना डीप नहीं आयेगा और ब्राउन का भी असर रहेगा। ये शेड ज्यादातर डार्क स्किन टोन वाले लोगों द्वारा पसंद किया गया है। ये काफी एलेगेंट भी दिखता है, डेली यूज़ से ले कर किसी फंक्शन तक के लिए सही है।
फायदे
- चेहरे को सॉफ्ट और यंग लुक देता है।
- धूप में बालों में हल्की ब्राउन चमक आती है।
- स्किन टोन के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
- बालों को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देता है।
- महिलाओं और युवाओं में काफी लोकप्रिय।
अगर आप साधारण ब्लैक से थोड़ा अलग लेकिन नेचुरल लुक चाहते हैं, तो यह शेड बेहतरीन विकल्प है।
5. बरगंडी शेड (Burgundy Shade)
ब्लैक के बाद बरगंडी काफी डिमांड वाला शेड है। ये शेड काफी अलग सा होता है, काफी स्टाइलिश और एलेगेंट लगता है। और सबसे अनोखा दिखना किसे पसंद नहीं है? ये शेड गार्नियर ब्लैक नैचुरल के सभी शेड्स में से थोड़ा हट के है।
बरगंडी सिर्फ ब्लैक ब्राउन तक ही नहीं है बल्कि इसमें रेड कलर का भी असर आता है। ब्लैक और ब्राउन से अगर आप बोर हो गए हैं तो आप बरगंडी शेड को ट्राई कर सकते हैं।
और अगर आप उनमें से है जिन्हें अपने हेयर में एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है तो भी आप इस शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलर के साथ इससे आपके बालों में शाइन भी आयेगा। जिनका स्किन टोन वार्म हैं उनके उपर ये शेड बहुत अच्छा लगता है।
फायदे
- बालों को आकर्षक और रिच लुक देता है।
- धूप में हल्की रेडिश चमक दिखाई देती है।
- पार्टी और फेस्टिव लुक के लिए अच्छा विकल्प।
- चेहरे की खूबसूरती को उभारता है।
- हेयर स्टाइल को ज्यादा स्टाइलिश बनाता है।
यह शेड खासकर युवाओं और फैशन पसंद लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर
गार्नियर ब्लैक नैचुरल के फ़ायदें
जिस प्रकार इन शेड्स को यूज़ करना सेम (same) है ठीक उसी प्रकार इनके फ़ायदें भी समान्य हीं है। इसके फ़ायदें सिर्फ कलर तक ही सीमित नहीं है बल्कि बालों की देखभाल भी हो जाती है।
• सबसे पहले तो ये हेयर कलर और इसके शेड्स अमोनिया फ्री है। हेयर को डेमेज होने की बहुत कम संभावना है। इसके साथ हीं अमोनिया के न होने की वजह से बालों में भी सॉफ्टनेस बनी रहती है।
• इस हेयर कलर का इस्तेमाल सभी स्किन टाइप वाले कर सकते हैं। यहाँ आपको पाँच तरह के शेड्स भी मिल जायेंगे।
• इसका यूज़ करना भी काफी आसान है, बस 15 मिनट तक ही लगा कर रखना है उसके बाद साफ पानी सी धो सकते हैं। वक़्त भी कम लगता है और घर पर भी हो जाता है।
• क्योंकि ये टेंपोरेरि हेयर कलर है तो 3-4 सप्ताह तक ही इसका असर रहता है बालों में। मगर इन 3-4 सप्ताह तक आपके ग्रे हेयर को अच्छी तरह से कवर कर के रखता है।
• इसमें आपको एसेंशियल ऑयल भी मिल जायेंगे जो नौरिशमेंट् के लिए होते हैं। अल्मोंड ऑयल, ब्लैक टी एक्स्ट्रैट जैसे फॉर्मूला। अल्मोंड ऑयल आपके बालों के जड़ तक जाता है और आपके हेयर को स्मूथ और शायनी बनाता है। इसके साथ भी माॅइश्चर देता है ताकि कभी ड्राई न हो। वहीं ब्लैक टी एक्स्ट्रैट आपके हेयर को स्ट्रॉंग बनाता है और उनमें ग्लोसि शाइन देता है।
यूज़ कैसे करना है?
यूज़ करने का तरीका सामान्य है, कलर करते वक़्त आपके हेयर ड्राई और शैंपू किये हुए होने चाहिए। उसके बाद कलरेंट और डेवेलपर को एक प्लास्टिक कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स कर के पेस्ट बना ले। फिर आप अपने हेयर को चार सेक्शन में बाँट ले और उसकी जड़ से अप्लाई करना शुरू करें।
चारों सेक्शन के जड़ में कलर अप्लाई करने के बाद आप वहाँ अप्लाई करे जहाँ ग्रे हेयर हो या अपने हेयर के जिस पार्ट को आपको हाईलाइट करना हो। इसे भी पढ़ें: गार्नियर ब्लैक हेयरकलर | Garnier Black Natural Kaise use kare
इसके बाद आप कलर अप्लाई कर के बस 15 मिनट तक अपने बालों को छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से अपने बालों को धो लें। फ़िर आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर लें। बस इसके बाद दो दिन तक आपको ऑयलिंग या शैंपू नहीं करना है। अगर करेंगे तो कलर कम वक़्त तक रहेगा।
इसके साथ ही आपको अपने हेयर को हीट से बचा कर रखना है क्योंकि डेमेज हो सकते हैं। शैंपू ऐसा यूज़ करें जो सल्फेट फ्री हो और टाइम टू टाइम कंडीशनिंग भी करते रहे, इससे आपके हेयर सॉफ्ट और शायनी रहेंगे।
हेयर कलर इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- कलर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- कलर के बाद अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें।
- बहुत ज्यादा बार हेयर कलर करने से बचें।
- कलर लगाने के बाद बालों को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही उपयोग करें।
और आखरी में
उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो गार्नियर ब्लैक नैचुरल शेड्स के बारे में। आप अपने प्रेफरेंस के हिसाब से कोई सा भी शेड चुन सकते हैं। पोस्ट अच्छा लगा तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसी हीं जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ, फॉलो करें हमारे पेज को।
इसे भी पढें:
क्यों चुनें गार्नियर ब्लैक नैचुरल? जानिए इसके बेहतरीन 25 फायदे
गार्नियर हेयर कलर के 3 प्रमुख वैरिएशन – फायदे, उपयोग और पूरी जानकारी
Garnier Natural Brown Hair Color kaise kare in hindi | गार्नियर हेयर कलर
Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर




















