गार्नियर हेयर कलर के 3 प्रमुख वैरिएशन – फायदे, उपयोग और पूरी जानकारी

Garnier hair color ke 3 variation fayde aur upyog

गार्नियर आपको हेयर कलर के मामले में काफी वैरिएशं ऑफर करता है और आप अपने पसंद के हिसाब से कोई सा भी चुन सकते हैं। यहाँ इंडिया की बात करें तो यहाँ आपको इसके तीन वैरिएशं मिल जायेंगे लेकिन इन तीनो में भी आपको बहुत सारे शेड मिल जायेंगे।

जहाँ इतने सारे ऑप्शन होते हैं वहाँ कंफ्युशं तो होगा ही कि कौन सा शेड आपके हेयर पर बेस्ट लगेगा।आप कोई भी शेड या वैरिएशं ले सकते हैं मगर पैच टेस्ट जरूर कर ले। इससे आपको पक्की जानकारी मिल जायेगी कि कौन सा हेयर कलर आपके स्किन पर अच्छा रहेगा और कौन सा नही रहेगा।

वैसे तो गार्नियर के सभी हेयर कलर में ऐसा फॉर्मूला है जो हानि नहीं करता है मगर सबसे स्किन पर सब सूट नहीं करता- ये भी बात है इसलिए टेस्ट जरूरी होता है।ये तो हमने बहुत जान लिया अपने पहले अर्टिकल में कि हेयर कलर से पूर्व क्या करना होता है और कैसे हेयर कलर अप्लाई करना होता है।

इसलिए आज का अर्टिकल थोड़ा हट के है क्योंकि आज हम गार्नियर के अलग-अलग हेयर कलर के बारे में जानेंगे।

Garnier hair color ke 3 variation fayde aur upyog

1. गार्नियर कलर नैचुरल (Garnier color Naturals) 

गार्नियर कलर नैचुरल को परमानेंट हेयर कलर के अंतर्गत गिना जाता है क्योंकि इसमें लाँग लास्टिंग इफेक्ट होता है। परमानेंट से ये मतलब न निकाल लें कि एक बार लगाने के बाद आप फ़िर से वो बदल नहीं सकते, बस इसका असर ज्यादा वक़्त (7-8) सप्ताह के लिए रहता है।

ये लाँग टर्म पॉलिसी है इसलिए थोड़ा अच्छे से रिसर्च कर के कलर और अपने लिए सही शेड को अप्लाई करे।ये भी गार्नियर के अन्य हेयर कलर के तरह अमोनिया फ्री फॉर्मूला से बना है ताकि हेयर को कोई नुकसान न हो जाए। कलर के साथ इसमें फायदेमंद फॉर्मूला जैसे कि एसेंशियल ऑयल (अवोकैडो, अल्मोंड और ओलिव) का इस्तेमाल किया गया है ताकि हेयर को नौरिशमेंट् भी मिले।

अगर आप इफेक्ट लंबे समय तक चाहते हैं तो गार्नियर कलर नैचुरल आपके लिए सही चयन होगा।इसमें आपको शेड्स भी मिल जायेगी जैसे कि नैचुरल ब्लैक (1), बरगंडी (3.16), डार्क ब्राउन (3) और ब्राउन के अन्य शेड्स भी मिल जायेंगे। रस्पबेरी शेड भी मिल जाता है, आप अपनी स्टाइलिंग के हिसाब से न चुन सकते हैं।

मुख्य विशेषताएं

  • इसमें ऑलिव ऑयल, बादाम तेल और एवोकाडो ऑयल मौजूद होते हैं
  • बालों को गहराई से पोषण देता है
  • सफेद बालों को पूरी तरह कवर करता है
  • लंबे समय तक रंग टिकता है

फ़ायदें

• इसमें उपयोग किया गया फॉर्मूला सेफ है, अमोनिया फ्री है जिससे हेयर डेमेज के संभावना काफी कम हो जाती है। और स्केल्प के यूज़ के लिए भी काफी सही है।

• लाँग लास्टिंग के साथ इस कलर के यूज़ से आप अपने ग्रे हेयर को अच्छी तरह से कवर भी कर सकते हैं। कवर के साथ इस कलर से आपके हेयर नैचुरल लगेंगे।

• इसमें एसेंशियल ऑयल भी है जिससे नैरिशमेंट् मिलती है। इनकी वजह से आपके हेयर बिल्कुल भी हार्ड नहीं होते हैं, सॉफ्ट रहते है।

• सॉफ्ट के साथ स्मूथ और शायनी भी हो जाते है कलर के बाद।

• ये एसेंशियल ऑयल बिल्कुल भी आपके हेयर को ऑयलि नहीं बनाते बल्कि ये आपके हेयर को माॅइश्च कर के रखते हैं जो हेल्थि हेयर के लिए बहुत जरूरी है।

इसे भी पढें: गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच शेड 1 रिव्यू नैचुरल ब्लैक

2. गार्नियर ब्लैक नैचुरल (Garnier Black Naturals) 

दूसरा वैरिएशं है ये ब्लैक नैचुरल और इसे भी अमोनिया फ्री फॉर्मूला से बनाया गया है। भारत में इस वैरिएशं और इसके शेड्स की काफी डिमांड रहती है। यहाँ पे लोग ज्यादातर ब्लैक कलर ही प्रेफर करते हैं, इससे हेयर बिल्कुल रंगा हुआ नहीं लगता बल्कि बिल्कुल नैचुरल लगता है।

हाँ लेकिन ये ये परमानेंट हेयर कलर नहीं है मतलब इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। 3-4 सप्ताह के बाद आपको फ़िर से कलर करना पड़ेगा, इसे रेगुलर मेनटेन करना पड़ता है।

अगर आप पहली बार यूज़ करने जा रहे हैं तो ये सबसे सेफ ऑप्शन रहता है क्योंकि टेंप्ररी रहता है और इसमें भी आपको ऑप्शन मिलता है शेड चुनने का। इसमें आपको नैचुरल ब्लैक, बरगंडी, और ब्राउन ब्लैक मिलता है आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है और जल्दी हो भी जाता है।

मुख्य विशेषताएं

  • 3 स्टेप प्रोसेस
  • इंस्टेंट रिजल्ट
  • नारियल तेल की मौजूदगी
  • छोटे पैक में उपलब्ध

फ़ायदें

• 15 मिनट में आप इसे अप्लाई कर के वॉश भी कर सकते हैं तो ज्यादा टाइम नहीं लेता है।

• इसमें भी अमोनिया फ्री फॉर्मूला है जो स्केल्प के लिए अच्छा है और आपके हेयर को डेमेज होने से भी बचाता है।

• इसमें एसेंशियल ऑयल है जिससे ड्राईनेस की समस्या खत्म हो जायेगी क्योंकि ये ऑयल माॅइश्चर करने का काम करते है। ड्राई स्केल्प से काफी समस्या हो जाती है इसलिए उसे माॅइश्चर कर के रखना आसान होता है।

• इस वाले वैरिएशं में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया गया है मुख्य रूप से। इससे भी बाल सॉफ्ट होते हैं, उनमें शाइन आती है और सॉफ्ट भी रहती है।

• ये भी आपके ग्रे हेयर को आसानी से कवर कर लेता है। कवर के साथ स्टाइलिंग का भी काम करता है वो भी अगर लास्ट मिनट के लिए करना हो तो इस हेयर कलर से कर सकते हैं।

इसे भी पढें: क्यों चुनें गार्नियर ब्लैक नैचुरल? जानिए इसके बेहतरीन 25 फायदे

3. गार्नियर कलर सेंसेशन (Garnier Color Sensation) 

गार्नियर का ये हेयर कलर उपलब्ध है लेकिन ये बाकी दो की तरह इतनी आसानी से नहीं मिलता है। इसे परमानेंट हेयर कलर के अंतर्गत गिनते है और इसका उपयोग कर के पूरा सलों वाला लुक आता है। अगर आप स्टाइलिंग के लिए हेयर कलर कर रहे है और आप सबसे कुछ हट के दिखना चाहते है तो आप इसे यूज़ कर सकते हैं।

हेयर काफी वाईब्रेंट हो जाते हैं और ग्लोसि भी लगता है जिससे आपके हेयर काफी आकर्षक लगेंगे।इस हेयर कलर का असर भी लंबे वक़्त तक रहता है, प्रोडक्ट के अनुसार 10 सप्ताह तक तो रहेगा ही।

स्टाइलिंग के अलावा आप इसका इस्तेमाल ग्रे हेयर को कवर करने के लिए भी कर सकते हैं, काफी क्लासी लगेगा। इसमें भी आपको काफी शेड्स मिल जाएंगे जैसे कि रेस्पबेरी रेड, बरगंडी, इंटेंस रेड, कैरामेल ब्राउन, और भी अन्य शेड्स। आपको देखना होगा कौन सा शेड यहाँ उपलब्ध है।

अन्य इंग्रेडिएंट्स कि बात करें तो इसमें भी अमोनिया फ्री फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमे मुख्य रूप से रोज़ (गुलाब) वॉटर का इस्तेमाल किया गया है ताकि बालों में सॉफ्टनेस बनी रहे। इसके अलावा इसमें आपको फ्लॉवर और नैचुरल ऑयल, कलरिंग एजेंट, और इसमें पर्ल एक्स्ट्रैट भी है ताकि बालों में शाइन बना रहे।

मुख्य विशेषताएं

  • इंटेंस कलर फॉर्मूला
  • लॉन्ग-लास्टिंग इफेक्ट
  • रिच और वाइब्रेंट कलर रिजल्ट
  • अच्छी फ्रेगरेंस के साथ आता है
  • बालों को एक नया और स्टाइलिश लुक देता है

फ़ायदें

• इस हेयर कलर का असर लंबे वक़्त तक रहता है (10 सप्ताह) तक।

• इसके शेड्स गार्नियर के बाकी वैरिएशं से अलग है, काफी क्लासी और स्टाइलिश लगते हैं।

• इसमें इस्तेमाल किये गए फॉर्मूला हानिकारक नहीं है, हेयर डेमेज नहीं होता है। इसमें अमोनिया फ्री फॉर्मूला का यूज़ किया गया है।

• इसका टेक्स्चर भी काफी स्मूथ है, आसानी से अप्लाई हो जाती है और स्लिप्परि बिल्कुल नहीं है।

• इसका फ्राग्रेंस भी काफी डिसेंट है, फ्लोरल सेंट आता है जो कुछ वक़्त बाद गायब भी हो जाता है।

• इसमें कलरिंग एजेंट तो है ही लेकिन इसके साथ इसमें आपको एसेंशियल ऑयल जैसे रोज़ (rose) और कैमलिया (camellia) का यूज़ किया गया है। इनसे आपके हेयर को नैरिशमेंट् भी मिलेगी।

• इसके साथ इसका टेक्स्चर बिल्कुल भी स्टिक्की नहीं है, आपको ग्रिसी सा नहीं लगेगा क्योंकि इसमें कंडीशन का फॉर्मूला दिया गया है।

इसे भी पढें: गार्नियर ब्लैक नैचुरल शेड 2.0 ओरिजिनल ब्लैक – फायदे, नुकसान और पूरा रिव्यू

उपयोग कैसे करना है? 

हालांकि उपर तीन अलग वैरिएशं के बारे में बताया गया है लेकिन इन तीनो को उपयोग करने का तरीका समान है, बस थोड़ा वक़्त ऊपर नीचे है। आपको वही समान्य तरीके से प्री प्रेप करना है अपने हेयर का। 2-3 दिन पहले शैंपू करना है और उसके बाद उसमें कोई भी ऑयल वगेरा का इस्तेमाल नहीं करना है।

शैंपू के साथ पैच टेस्ट भी कर लें ताकि पता चल जाए कि सूट करेगा या नहीं।इसके बाद आपको बस पेस्ट बनाना है और अप्लाई करना है। आप हेयर कलर की किट खरीद सकते हैं उसमे आपको सभी उपयोग होने वाले सामान मिल जायेंगे। अगर आप गार्नियर ब्लैक नैचुरल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 15 मिनट तक कलर अप्लाई कर के बालों में छोड़ दें उसके बाद साफ पानी से वॉश करे।

लेकिन अगर आप गार्नियर कलर नैचुरल या सेंसेशं का इस्तेमाल कर रहे है तो इसमें आपको 30 मिनट तक कलर अप्लाई कर के छोड़ देना है क्योंकि ये दोनों परमानेंट हेयर कलर के अंतर्गत आते हैं। अगर यूज़ करने का हर एक स्टेप अच्छे से जानना है तो नीचे कॉमेंट कर के बताये।अप्लाई करने के लिए आपको अपने बालों को चार सेक्शन में बाँट लेना है और रूट से अप्लाई करना शुरू करना है।

इस प्रकार कलर अच्छी तरह से बालों में रहेगा और आपको रिजल्ट भी काफी एफेक्टिव मिलेगा।उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो, अगर आप हेयर कलर की सोच रहे हैं तो आप इन तीनो में से कोई सा भी जो आपके स्किन के लिए सही है उसका यूज़ कर सकते हैं।

मेरी माने तो अगर आप पहली बार हेयर कलर कर रहे हैं तो गार्नियर ब्लैक नैचुरल का ही इस्तेमाल करें क्योंकि इसका असर कम वक़्त तक रहता है और वक़्त भी कम लगता है। आपको अनुभव तो प्राप्त हो ही जायेगा फ़िर इसके बाद आप परमानेंट वाले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उपयोग करते समय सावधानियां

  • हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें
  • आंखों में जाने से बचाएं
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें
निष्कर्ष

गार्नियर हेयर कलर अपने अलग-अलग वैरिएशन के साथ हर तरह के यूज़र की जरूरतों को पूरा करता है। अगर आप लंबे समय तक टिकने वाला और पोषण देने वाला कलर चाहते हैं तो कलर नैचुरल्स बेहतर विकल्प है। यदि आप जल्दी और आसान समाधान चाहते हैं तो ब्लैक नैचुरल्स सही रहेगा। वहीं, अगर आप बालों की सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहते, तो ओलिया आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

सही वैरिएशन का चुनाव आपके बालों की जरूरत, बजट और पसंद पर निर्भर करता है। सही तरीके से उपयोग करने पर गार्नियर हेयर कलर आपको न केवल सुंदर लुक देता है बल्कि बालों को हेल्दी भी बनाए रखता है।

पोस्ट अच्छा लगा तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। ऐसी हीं जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ फॉलो करें हमारे पेज को।

इसे भी पढें:

Garnier Natural Brown Hair Color kaise kare in hindi | गार्नियर हेयर कलर

Best Hair Color in India in hindi | अमोनिया फ्री हेयर कलर

Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर

Garnier Hair Color | टॉप 4 बेस्ट गार्निअर हेयर कलर एवं इसे लगाने का तरीका एवं रिव्यू

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top