आज के समय में बालों को काला और आकर्षक दिखाने के लिए कई लोग हेयर कलर का उपयोग करते हैं। इनमें गार्नियर ब्लैक नैचुरल एक बेहद लोकप्रिय विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह इस्तेमाल में आसान है और कुछ ही मिनटों में बालों को नेचुरल ब्लैक लुक देता है।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि बेहतर रिजल्ट के लिए इसे कितनी देर तक लगाना चाहिए। सही समय तक हेयर कलर लगाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे रंग की गुणवत्ता और बालों की चमक दोनों प्रभावित होती हैं।
इसके अलावा आपके मन में ऐसे भी सवाल होंगे कि यदि दिये गए वक़्त से ज्यादा छोड़ दिया जाए तो फ़ायदा ज्यादा होगा या नुकसान हो जायेगा। ऐसे बहुत से सवाल होंगे आपके मन में जिसका जवाब आपको यहाँ मिलेगा।
हर इंसान का अनुभव हेयर कलर को ले कर अलग हो सकता है है क्योंकि स्किन टाइप पर भी तो निर्भर करता है। ग़ार्नियर आपके स्किन टाइप को नज़र में रखते हुए अलग वैरिएशं के हेयर कलर ऑफर करता है, उसमें भी हर वैरिएशं में अलग शेड्स होते हैं। मगर आज हम ग़ार्नियर के ब्लैक नैचुरल वैरिएशं के बारे में जानेंगे।
garnier black natural ko kitni der lagana chahiye

गार्नियर ब्लैक नैचुरल क्या है?

 परिचय
ग़ार्नियर ब्लैक नैचुरल एक ऐसा हेयर कलर है जो काफी डिमांड में होता है क्योंकि इसके यूज़ से बाल बिल्कुल नैचुरल लगते हैं। खास कर के वो लोग जिनका बाल पहले से ब्लैक है मगर बढ़ती उम्र के वजह से ग्रे होता जा रहा है तो वो लोग इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। उनके ग्रे हेयर तो छिप हीं जाते हैं साथ में हेयर नैचुरल, ब्लैक और ग्लाॅसि भी हो जाते हैं।
हेयर कलर लगाते वक़्त एक समस्या और आती है कि इसमें केमिकल होते हैं तो ज्यादा देर तक लगाए रखने से क्या ये आपके बालों को नुकसान देते हैं? ग़ार्नियर ब्लैक नैचुरल हेयर कलर अमोनिया फ्री फॉर्मूले से बना होता है तो डेमेज होने की बहुत कम संभावना होती है। इसके साथ हीं इनमें एसेंशियल ऑयल भी होता है नौरिशमेंट् के लिए।
इससे बालों में माॅइश्चर रहता है और आपके स्केल्प भी ड्राई नहीं होते हैं। अप्लाई करना भी आसान होता है और स्टाइलिंग के लिए काफी एफेक्टिव होता है। इसमें भी आपको दो तरह के हेयर कलर मिल जायेंगे एक टेंपररी जिसमें कम वक़्त लगता है और इसका असर भी कम वक़्त के लिए रहता है।
एक परमानेंट होता है जिसमें थोड़ा ज्यादा वक़्त लगता है और इसका असर भी थोड़ा ज्यादा ही रहता है। आप अपनी प्रेफरेंस के अनुसार चुन सकते हैं कितने वक़्त वाला लगाना है।
Garnier Black Naturals Hair Color, Shade-1 Deep Black

BUY NOW

गार्नियर ब्लैक नैचुरल कितनी देर लगाना है? 

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि इसे अप्लाई करना है। हेयर कलर करने से पहले आपको अपने बालों को दो दिन पहले हीं सल्फेट फ्री शैंपू से धो लेना है। फिर दो दिन बाद जब कलर करना हो तब आपके हेयर ड्राई होने चाहिए, ऑयल नहीं होना चाहिए और न हीं उसमें पानी होना चाहिए। आप ग्लोव पहन कर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें बालों पर लगाने के लिए।
अपने बालों को चार सेक्शन में भी बाँट लें इससे अप्लाई करना आसान हो जाता है और कलर भी अच्छी तरह से उभर पाता है। हमेशा कलर तो आपको अपने बालों के जड़ से हीं करना होता है तो आपक चार सेक्शन के जड़ से हीं शुरू करें इसके बाद आप उन पार्ट में अप्लाई कर लें जो ग्रे हो गए हो। जैसे ही आप अच्छी तरह से कलर अप्लाई कर लें अब आती है बारी उसे कितने वक़्त तक छोड़ना है। 
अगर आप टेंपररी वाला यूज़ कर रहे हैं जिसका इफेक्ट 3-4 सप्ताह तक रहेगा तो आप 15 मिनट तक हीं छोड़ें।
लेकिन अगर आप परमानेंट वाला यूज़ कर रहे हैं जिसका असर 8-10 सप्ताह तक रहता है तो आपको 30 मिनट तक छोड़ना है। तो कुल मिला कर अगर देखा जाए तो 25-30 मिनट काफी होता है हेयर कलर के लिए। इसके साथ हीं जितना वक़्त बताया गया है उतना टाइम तक जरूर रखें, बताये गए वक़्त के पहले बाल न धोये।

हेयर कलर के लिए टाइमिंग क्यों जरूरी है? 

हेयर कलर के एफेक्टिव रिजल्ट के लिए टाइमिंग जरूरी होता है, इससे अच्छी तरह से कलर आपके हेयर में जाता है। हेयर कलर ठीक से बालों में अप्लाई हो जाए इसके लिए वक़्त लगता है इसलिए कुछ वक़्त के लिए छोड़ना पड़ता है ताकि अच्छे से अब्सर्ब हो जाए।
अब्सर्ब होने में थोड़ा वक़्त लगता है और जैसे ही अब्सर्ब हो जाता है ग्रे हेयर भी कवर हो जाता है। इसे भी पढें: गार्नियर हेयर कलर लगाने का सही टाइमिंग और परफेक्ट कलर का सीक्रेट जानें
ये अब्सर्ब वाली प्रक्रिया में 30 मिनट तो लगता ही है इसलिए इतना वक़्त बताया गया है और अगर आप पहले हीं अपने हेयर को वॉश कर लेंगे तो सही से अब्सर्ब नहीं होगा तो रिजल्ट भी एफेक्टिव नहीं मिलेगा और ये लॉन्ग लास्टिंग भी नहीं होगा। जितना टाइम बताया गया है उतना हीं रखे न उससे ज्यादा देर रखे और न कम।
ज्यादा वक़्त तक रखने से रिस्की हो सकता है क्योंकि ज्यादा देर केमिकल को रखने से रिएक्शन हो सकता है। इससे आपके हेयर को डेमेज का भी सामना करना पड़ सकता है जैसे स्कैल्प इरीटेशन, ड्राईनेस और अन्य समस्या।
इसके साथ ही आपके हेयर अपना नैचुरल ऑयल लूज़ करने लगता है। कुछ लोगों को ऐसा भी लगता है कि ज्यादा देर रखने से अच्छा रिजल्ट मिलेगा मगर ऐसा नहीं होता उल्टा आपको नुकसान ही मिलेगा।
वहीं अगर आप 30 मिनट से पहले अपने हेयर को वॉश कर लेंगे तो सबसे पहले तो कलर अच्छे से अब्सर्ब नहीं होगा। इसके साथ ही बैलेंस नहीं दिखेगा, कहीं कलर अच्छे से दिखेगा तो कहीं बिल्कुल हल्का रहेगा। ग्रे हेयर भी अच्छे से नहीं छिप पायेगी तो आपके इतने एफॉर्ट बर्बाद हो जायेंगे और लंबे वक़्त तक भी नहीं रहेगा।
अगर आप टेंपररी वाला यूज़ कर रहे हैं जिसका इफेक्ट 3-4 सप्ताह तक रहेगा तो आप 15 मिनट तक ही छोड़ें।

अलग-अलग परिस्थितियों में समय

1. सामान्य सफेद बालों के लिए

यदि आपके बाल सामान्य रूप से सफेद हैं और पहली बार कलर नहीं कर रहे हैं, तो:

  • 25 से 30 मिनट पर्याप्त होते हैं।

2. ज्यादा सफेद बाल होने पर

अगर बालों में सफेदी अधिक है:

  • 35 मिनट तक छोड़ सकते हैं।
  • इससे रंग गहराई से सेट होता है।

3. पहली बार उपयोग करने पर

पहली बार लगाने वालों के लिए:

  • लगभग 30 मिनट सही रहता है।
  • इससे बालों का असली परिणाम समझ में आता है।

4. बहुत पतले बाल होने पर

पतले बाल जल्दी रंग पकड़ लेते हैं:

  • 20 से 25 मिनट ही काफी हो सकते हैं।

हेयर कलर के बाद आफ्टरकेयर कैसे करना है? 

हेयर कलर कैसे करना है इसका तो आपको सब बताते है मगर आफ्टरकेयर कैसे करना है ये आपको बहुत कम जगह ही मिलेगा। लेकिन ये काफी जरूरी पार्ट होता है अगर आप हेयर कलर के इफेक्ट को मेनटेन कर के रखना चाहते हैं तो। ढंग से आफ्टरकेयर किया जाए तो कलर भी फेड सा नहीं लगता और लंबे वक़्त तक भी रहता है।
सबसे पहले तो आप जैसे ही हेयर को वॉश कर के कलर रिमूव करेंगे वैसे ही आपको कंडीशनर अप्लाई करना है। इससे माॅइश्चर बना रहता है बालों में। इसके बाद दो दिन तक कुछ न करें और तीसरे दिन सल्फेट फ्री शैंपू का यूज़ करके अपने बालों को धो लें। सल्फेट फ्री शैंपू हेयर कलर को एफेक्ट् नहीं करता है क्योंकि सल्फेट से कलर का जो पिगमेंट होता है वो रिमूव हो जाता है।
इसके बाद हेयर में माॅइश्चर बना रहे इसके लिए आपको नौरिशिन्ग ऑयल का यूज़ करनी है क्योंकि ड्राईनेस की वजह से हेयर में काफी समस्या आ जाती है। आपको ऑयलिंग डेली करनी है या नहीं, ये आपके हेयर टाइप पे निर्भर करता है। आपको बस ये ध्यान रखना है आपका स्कैल्प ड्राई न हो।
हीट वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, ऐसे आमतौर पर भी ऐसे हीट प्रोडक्ट आपके बालों के लिए सही नहीं होता। और हेयर कलर के दौरान और ज्यादा नुकसान हो सकता है क्योंकि एक्सेस हीट से कलर फेड होने लगता है। हेयर कलर के बाद अपने बालों को धूप से भी बचाने की कोशिश करें क्योंकि UV Rays के संपर्क में जायेगा तो डेमेज हो सकता है।
इन सब को फॉलो कर के आप अपने हेयर कलर का असर लंबे वक़्त तक रख सकते हैं। हाँ शैंपू का भी इस्तेमाल डेली नहीं करना है, जितना कम शैंपू करेंगे उतना ज्यादा कलर का असर रहेगा।

क्या 45 मिनट या उससे ज्यादा लगाना सही है?

कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा देर तक हेयर कलर लगाने से रंग ज्यादा अच्छा आएगा, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता है।

बहुत देर तक हेयर कलर लगाए रखने से:

  • स्कैल्प में जलन हो सकती है
  • बाल रूखे हो सकते हैं
  • बाल कमजोर पड़ सकते हैं
  • खुजली या एलर्जी की संभावना बढ़ सकती है

इसलिए पैक पर दिए गए समय से ज्यादा देर तक कलर न रखें।

गार्नियर ब्लैक नैचुरल लगाने का सही तरीका

सही समय के साथ सही तरीका भी जरूरी है। अगर हेयर कलर ठीक तरीके से नहीं लगाया जाए तो परिणाम अच्छे नहीं आते। इसे भी पडें: ग़ार्नियर ब्लैक नैचुरल्स लगाने का सही तरीका और इसके 6 फायदे

1: पैच टेस्ट करें

हेयर कलर लगाने से 24 घंटे पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

इसके लिए:

  • थोड़ा सा मिश्रण कान के पीछे लगाएं
  • 24 घंटे तक देखें
  • यदि खुजली, लालपन या जलन नहीं होती तो उपयोग सुरक्षित माना जा सकता है।

2: बालों को तैयार करें

  • बाल सूखे होने चाहिए
  • बहुत ज्यादा तेल न लगा हो
  • गंदगी या धूल साफ हो

3: मिश्रण तैयार करें

पैक में दिए गए:

  • कलरेंट
  • डेवलपर

दोनों को अच्छे से मिलाएं।

ध्यान रखें:

  • मिश्रण बनाकर तुरंत इस्तेमाल करें
  • लंबे समय तक खुला न छोड़ें

4: बालों में लगाएं

  • पहले सफेद बालों वाले हिस्सों में लगाएं
  • फिर पूरे बालों में फैलाएं
  • हाथों में दस्ताने पहनें

5: सही समय तक छोड़ें

अब सबसे जरूरी बात:

  • 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें
  • समय पूरा होने से पहले न धोएं

6: पानी से धो लें

  • सामान्य पानी से अच्छी तरह धोएं
  • जरूरत हो तो हल्का शैम्पू इस्तेमाल करेंकितने दिनों बाद दोबारा लगाना चाहिए?

कितने दिनों बाद दोबारा लगाना चाहिए?

गार्नियर ब्लैक नैचुरल का असर सामान्यतः:

  • 3 से 5 सप्ताह तक रह सकता है

यह निर्भर करता है:

  • बाल कितनी तेजी से बढ़ते हैं
  • कितनी बार शैम्पू करते हैं
  • धूप और प्रदूषण कितना मिलता है

जब सफेद बाल फिर दिखाई देने लगें तब दोबारा उपयोग किया जा सकता है।

क्या गार्नियर ब्लैक नैचुरल सुरक्षित है?

सामान्य उपयोग में यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है।

कुछ लोगों को हो सकते हैं:

  • एलर्जी
  • खुजली
  • जलन
  • रूखापन

इसलिए हमेशा सावधानी जरूरी है।

हेयर कलर लगाने के बाद क्या करें?

1. तुरंत तेज शैम्पू न करें

पहले 24 घंटे तक हार्श शैम्पू से बचें।

2. बालों में तेल लगाएं

नारियल तेल या आर्गन ऑयल लगाने से बाल मुलायम रहते हैं।

3. धूप से बचाएं

अत्यधिक धूप रंग को जल्दी फीका कर सकती है।

4. केमिकल ट्रीटमेंट से बचें

हेयर कलर के तुरंत बाद स्ट्रेटनिंग या रीबॉन्डिंग न कराएं।

गार्नियर ब्लैक नैचुरल लगाने के फायदे

1. सफेद बालों को छुपाता है

यह बालों को एक समान काला रंग देता है।

2. घर पर आसानी से इस्तेमाल

सैलून जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

3. समय की बचत

सिर्फ 30 मिनट में काम पूरा हो जाता है।

4. कम कीमत

यह अन्य महंगे हेयर कलर्स की तुलना में किफायती होता है।

5. नेचुरल लुक

सही तरीके से लगाने पर बाल ज्यादा कृत्रिम नहीं दिखते।

ज्यादा देर तक लगाने के नुकसान

कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा देर तक हेयर कलर लगाने से रंग ज्यादा गहरा होगा, लेकिन ऐसा हमेशा सही नहीं होता। जरूरत से ज्यादा समय तक कलर लगाए रखने से:

  • बाल रूखे हो सकते हैं
  • स्कैल्प में जलन हो सकती है
  • बाल कमजोर महसूस हो सकते हैं
  • नेचुरल चमक कम हो सकती है

इसलिए पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन करना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

अफवाह

हेयर कलर और उसके टाइमिंग को ले कर बहुत से अफवाह मिल जायेगी लेकिन ये अफवाह पर विश्वास करना आपके लिए हानिकारक हो सकती है।
एक है कि आप जितना लंबा वक़्त अपने बालों को कलर लगा कर छोड़ देंगे उतना अच्छे से कलर आयेगा और एफेक्टिव रहेगा।
जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है उल्टा ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए ऐसी बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
अगर आप ब्लैक शेड का यूज़ करेंगे तो वो हमेशा के लिए नहीं रहेगा। आपको बार-बार रीअप्लाई करना हीं होगा। अगर आप परमानेंट हेयर कलर भी ले लें तब भी आपको फिर से लगाना हीं पड़ेगा, बस इसका असर ज्यादा वक़्त तक रहता है।
अगर ज्यादा वक़्त तक नहीं रखना है तो जितना कम रखेंगे बालों को उतना कम नुकसान होगा। बैलेंस करना जवाब है इसका इसका मतलब है कि आपको निर्धारित किये गए वक़्त से कम भी नहीं रखना है। जितना बताया गया हो और जैसे बताया गया हो बिल्कुल वैसे हीं करना है तभी जाके आपको फ़ायदा होगा। कम वक़्त रखने से एक तो अब्सर्ब नहीं होगा और सही से कवर भी नहीं हो पायेगा।
इसलिए इन तीन अफवाहों पर बिल्कुल यकीन ना करें और जो निर्देश बताये गए हो उसे हीं फॉलो करें। तो कुल मिला कर देखा जाए तो 25-30 मिनट तक हीं रखना होता है, बस इसके बाद आप वॉश करके इसकी आफ्टरकेयर करें और इसके फायदे का लुत्फ़ उठाये।
उम्मीद है आपको इस अर्टिकल से मदद मिली होगी अगर आप पहली बार यूज़ करने जा रहे हैं गार्नियर ब्लैक नैचुरल हेयर कलर को तो आपको इन बातों को जानने की काफी जरूरत है।
अगर पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये, कोई समस्या हो तो वो भी पूछ सकते हैं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसी हीं जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ और फॉलो करें हमारे पेज को।