क्या गार्नियर हेयर कलर सुरक्षित है? इसके साइड इफेक्ट्स पर एक नजर

Garnier Hair Color ke Nuksan Kya Hai Side Effects

गार्नियर हेयर कलर वैसे तो काफी प्रचलन में है क्योंकि यहाँ आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं स्टाइलिंग के लिए। इनकी मदद से आप अपने लुक को भी एनहेंस कर सकते हैं। और बढ़ती उम्र के साथ तो बाल ग्रे होने ही लगते हैं लेकिन आजकल युवा में भी ये समस्या देखने को मिल जाती हैं। स्ट्रेस और हेल्थि न रहना इसका मुख्य कारण है इसलिए ऐसे में लोग हेयर कलर प्रेफर करते हैं। इससे जो भी उन्हें वो असुरक्षित महसूस करते हैं अपने ग्रे हेयर को ले कर वो छिप जाते हैं। 

छिपने के साथ स्टाइलिश भी लगते हैं। और कलर में भी आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं जैसे ब्लैक, ब्राउन, बरगंडी, और भी अन्य। लेकिन ये हेयर कलर पूरी तरह से नैचुरल नहीं होता है, हाँ इनमें थोड़े नैचुरल फॉर्मूला जैसे एसेंशियल ऑयल का यूज़ किया जाता है। लेकिन आर्टिफिशियल फॉर्मूला रहता है जिससे साइड इफेक्ट और नुकसान होने की काफी संभावना रहती है। 

इसलिए आज के अर्टिकल में हम गार्नियर हेयर कलर के नुकसान के बारे में जानेंगे। हर किसी को इन साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन जिन्हें सूट नहीं किया उन्हें इसमें बताये गए कुछ साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है। 

गार्नियर हेयर कलर के नुकसान

Garnier Hair Color ke Nuksan Kya Hai Side Effects

1. इरीटेशन

इरीटेशन एक कॉमन साइड इफेक्ट है खास कर के स्केल्प इरीटेशन। इसमें आपको अपने स्केल्प में अजीब सा फील होगा जैसे उसमें खुजली होना जिसकी वजह से न लाल दाने हो जाते हैं। कुछ लोगों को हल्का जलन जैसा भी महसूस होने लगता है। ये सब इसलिए होता है क्योंकि इनमें कुछ केमिकल ऐसे होते हैं जो स्केल्प के लिए सही नहीं होता। 

तो अमोनिया फ्री होने के बावजूद आपको इरीटेशन हो सकती हैं क्योंकि इनमें PPD और Hydrogen Peroxide जैसे फॉर्मूला रहते हैं। 

इसे भी पढें: गार्नियर ब्लैक नैचुरल शेड 2.0 ओरिजिनल ब्लैक – फायदे, नुकसान और पूरा रिव्यू

2. एलर्जी

एलर्जी भी कॉमन साइड इफेक्ट में से एक है क्योंकि सबके स्किन पर सब सूट नहीं करता इसलिए आपको पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है हेयर कलर में मौजूद किसी इंग्रेडिएंट्स आपके स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। इसमें आप रेडनेस, खुजली, या सूजन महसूस हो सकता है। इसके साथ ही रेशेस (rashes) भी हो सकता है। 

एलर्जी ज्यादातर PPD के होने की वजह से होता है क्योंकि ये कलरिंग के दौरान ऑक्सीजन के साथ रिऐक्ट कर जाता है। 

3. डेमेज

जहाँ एक तरफ इनमें एसेंशियल ऑयल होते हैं और अमोनिया फ्री फॉर्मूला होता है जो हेयर को डेमेज होने से बचाता है वहीं दूसरी तरफ इसमें अन्य केमिकल होते हैं जिससे बाल डेमेज हो जाते हैं। हेयर कलर में केमिकल तो होता ही है और बार-बार अप्लाई करने से हेयर डेमेज तो होगा ही। 

डेमेज होने का एक कारण ये भी है कि लोग कलर करने के बाद आफ्टरकेयर नहीं करते हैं जो कि जरूरी है। इससे हेयर को मोइसचर नहीं मिलता, नौरिशमेंट् नहीं मिलता तो हेयर डेमेज होने लगता है। 

4. हीट

कलर के बाद हीट से भी अपने बालों को बचाना होता है। खास कर के गैजेट जिनसे हीट मिलता हो हेयर को जैसे ड्राईयर वगेरा, इनका यूज़ न ही करें तो बेहतर होगा वरना आपके हेयर का सारा सॉफ्टनेस खत्म हो जायेगा। आपके बाल बिल्कुल हार्ड बन जायेंगे और ये आपके लिए नुकसान ही है। 

गैजेट के अलावा धूप की गर्मी से भी बाल को बचाना होता है क्योंकि UV Rays आपके हेयर के लिए भी अच्छा नहीं होता है। लेकिन आप कितना भी ट्राई कर लो, बालों को धूप के संपर्क में थोड़ा सा कहीं न कहीं तो जाना ही पड़ता है। इसलिए अच्छे से केयर करना काफी जरूरी होता है ताकि बाल हार्ड ना हो और अपना सॉफ्टनेस न खो दे। 

5. स्किन टाइप

अगर आपका स्किन ड्राई या सेंसिटिव है तो भी ज्यादा संभावना होता है कि आपको साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है। ड्राई स्केल्प वालों को ऑयलिंग करनी पड़ती है ताकि हेयर को मोइसचर मिलता रहे और नौरिशमेंट् भी मिलता रहे। अगर नहीं मिला तो डेंड्रफ, इचिङ, स्केल्प का सूजन ये सब हो सकता है। 

इसके बाद इनमें कुछ ऐसे फॉर्मूला होते हैं जो ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन दोनों के लिए अच्छा नहीं होता है। सेंसिटिव स्किन वालों को तो पैच टेस्ट करना ही चाहिए क्योंकि उनका स्किन इतना नाज़ुक होता है कि रिएक्शन किसी भी चीज़ से हो सकती है। 

6. आई इरीटेशन

अगर सही से अप्लाई नहीं हुआ और कलर गलती से आँख के आस-पास या सीधे आँख में चली जाए तो काफी दिक्कत हो सकती है। आँख एक सेंसिटिव एरिया होता है तो उसे प्रोटेक्ट कर के रखना काफी जरूरी होता है। कलर लगाते वक़्त आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा कि आँख में न जाए। 

अगर आँख में चला जायेगा तो आपको अपने आँखों में जलन, खुजली, और रेडनेस महसूस होने लगेगा। इसके साथ ही आँखों से पानी भी आने लगता है। ऐसे में आपको बिल्कुल नहीं अपने आँखों को सेहलाना है जब जलन या खुजली होने लगे। सबसे पहले पानी के छींटे मारे। आप पानी का उपयोग तब तक करें जब तक आपको लगे कि कलर निकल न गया हो। अगर नहीं निकला हो तो आपको मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत है। 

7. स्किन कंडिशन और सेंसिटिविटी

अगर आप किसी स्पेसिफिक स्किन कंडिशन जैसे एक्जिमा से गुज़र रहे हैं तो आपको हेयर कलर में उपयोग किये गए फॉर्मूला से नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको अपने डॉक्टर से बिल्कुल कंसल्ट कर के ही अपने स्किन पर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ये अमोनिया फ्री है इसका बिल्कुल ये मतलब नहीं कि आपको अन्य चीजों से नुकसान नहीं हो सकता। 

बाकी केमिकल वाले फॉर्मूला और उनके फ्राग्रेंस आपके स्किन सेंसिटिविटी को ट्रिग्गर कर सकते हैं और आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेंट से नाक या गले को भी साइड इफेक्ट हो सकता है इसलिए अच्छे से वा इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट चेक करना और पैच टेस्ट पास करने के बाद ही गारनियर हेयर कलर का इस्तेमाल करें। 

8. स्किन स्टेनिंग

गार्नियर हेयर कलर से स्किन में स्टेन होने की भी संभावना रहती है क्योंकि इसमें फॉर्मूला ही ऐसा होता है जिससे नुकसान हो जाए। इसमें हेयर कलर का थोड़ा सा भी पार्ट अगर स्किन के किसी भी जिससे में लग जाए खास कर के फेस पे तो वहाँ एक डार्क पैच बन जाता है। इससे आपका फेस तो खराब दिखता ही है लेकिन इसमें केमिकल भी होता है तो आपके स्किन के लिए सही नहीं होता है। 

इस स्टेन से नुकसान तो आपको कई हो सकते हैं लेकिन अगर आप गार्नियर का किट लेंगे तो उसमें आपको पेट्रोलियम जेली मिलती है जिसका उपयोग आपको स्किन के आस-पास और हेयरलाइन पे करना होता है ताकि डाई आपके स्किन के संपर्क में जा ही नहीं सके। 

क्या गार्नियर हेयर का इस्तेमाल सब कर सकते हैं? 

वैसे तो गार्नियर हेयर कलर का यूज़ सभी स्किन टाइप वाले लोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी मेडिकल कंडिशन से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के अनुमती के बिना न करें। जैसे अगर आप प्रेग्नेंट हैं या अभी ज्यादा वक़्त न हुआ हो प्रेगनेंसी को तो डॉक्टर की अनुमती से ही यूज़ करे क्योंकि इसमें केमिकल कुछ ऐसे होते हैं जो ऐसी परिस्थितियों के लिए सही नहीं होता। 

इसे भी पढें: गार्नियर कलर नैचुरल क्रीम रिच शेड 1 रिव्यू नैचुरल ब्लैक

क्योंकि इसमें PPD होता है तो अगर आपको इससे एलर्जी है तो आपके लिए गार्नियर हेयर कलर नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा भी कहा गया है जिन्हें सांस से जुड़ी कोई समस्या हो तो उन्हें भी अवोइड करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको स्केल्प से न जुड़ी कोई समस्या हो तो भी आपको बिना प्रोफेशनल कंसल्ट के यूज़ नहीं करना चाहिए। 

नुकसान से बचने के उपाय : गार्नियर हेयर कलर के नुकसान से कैसे बचे? 

जहाँ इसके नुकसान है वहाँ दूसरी तरफ तरीका भी है कैसे इनसे बच सकते हैं। सबसे पहले तो आपको अपने बालों की आफ्टरकेयर करना है। इससे आपके बालों के डेमेज होने की संभावना कम हो जाती है। iiइसमें आपको ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करना है जो सल्फेट फ्री हो और कलर करने के बाद आप जितना कम शैंपू करेंगे उतना ज्यादा कलर का असर आपके बालों में दिखेगा। 

Garnier हेयर कलर का उपयोग पूरी तरह से छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढें: क्यों चुनें गार्नियर ब्लैक नैचुरल? जानिए इसके बेहतरीन 25 फायदे

1. पैच टेस्ट

 जब भी आप हेयर कलर का इस्तेमाल करने जा रहे हो पैच टेस्ट बहुत जरूरी है, इससे आपको पता चल जायेगा कि नुकसान हो सकता है या नहीं। साइड इफेक्ट में भी किसी को हल्का होता तो किसी को बहुत ज्यादा साइड इफेक्ट हो जाता है तो किसी को हल्का होता है। हर बार उपयोग से पहले 24 घंटे पहले पैच टेस्ट करें।

2. बार-बार उपयोग से बचें

कम से कम 4–6 हफ्ते का गैप रखें।

3. अच्छे कंडीशनर का उपयोग करें

कंडिशीनिंग भी टाइम से करना होता है, इसे भी लाइट और सल्फेट फ्री ही रखे और हीट से तो बचाना ही है। कलर के बाद डीप कंडीशनिंग करें।

4. प्राकृतिक विकल्प अपनाएं

साइड इफेक्ट का अगर बहुत डर है और आप न के बराबर या आप आर्टिफिशियल कुछ यूज़ नहीं करना चाहते तो आप नैचुरल भी जा सकते हैं। इसके लिए आप मेहंदी (Henna) या हर्बल कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसमें आपको कलर ऑप्शन नहीं मिलेगा। 

5. सही तरीके से लगाएं

निर्देशों का पालन करें और ज्यादा देर तक कलर न रखें।

6. हेल्दी डाइट लें

प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार बालों को मजबूत बनाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो ये थे गार्नियर हेयर कलर के नुकसान जिसे आपको झेलना पड़ सकता है अगर ये हेयर कलर आपके स्किन पर सूट नहीं करेगा तब। खैर पैच टेस्ट की मदद से आपको थोड़ा अनुमान तो मिल ही जायेगा। उम्मीद है ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो, लाइक करें, नीचे कॉमेंट कर के अपने अनुभव बताये और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। 

ऐसी ही जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ, फॉलो करें हमारे पेज को।

इसे भी पढें:

गार्नियर हेयर कलर के 3 प्रमुख वैरिएशन – फायदे, उपयोग और पूरी जानकारी

Garnier Natural Brown Hair Color kaise kare in hindi | गार्नियर हेयर कलर

Best Hair Color in India | अमोनिया फ्री हेयर कलर

Garnier Burgundy Hair Color 3.16 Review अमोनिया फ्री हेयर कलर

Garnier Hair Color | टॉप 4 बेस्ट गार्निअर हेयर कलर एवं इसे लगाने का तरीका एवं रिव्यू

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top