हेल्दी पैनकेक घर पर कैसे बनाएं: स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते की आसान रेसिपी

Pancake Recipe in hindi

पैनकेक पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। पैनकेक की रेसिपी की बात करे तो यह अलग-अलग देशों में उनकी परम्परा एवं संस्कृति के अनुसार अलग-अलग तरह की हो सकती है।

जैसे कुछ देशों में इसे ब्रेकफास्ट में तो कई देशों में स्नैक्स के रूप में खायी जाती है वहीं कई देशों में इसे मीठे पकवान के रूप में तैयार किये जाते हैं पर जो भी हो लोग इसे बड़े चाव से खाते है और यह डिश खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि।

Pancake Recipe in hindi

हेल्दी पैनकेक क्या होते हैं?

हेल्दी पैनकेक ऐसे पैनकेक होते हैं जिनमें सामान्य पैनकेक की तुलना में अधिक पौष्टिक सामग्री और कम मात्रा में रिफाइंड चीनी या मैदा इस्तेमाल किया जाता है। इनमें ओट्स, साबुत गेहूं, केला, दही, फल, बीज और मेवे जैसी सामग्री शामिल की जा सकती है।

इन पैनकेक को स्वादिष्ट बनाने के लिए केले जैसे प्राकृतिक रूप से मीठे फल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे अतिरिक्त चीनी की आवश्यकता कम हो जाती है। इसी तरह सामान्य मैदा की जगह ओट्स या गेहूं का आटा इस्तेमाल करने से नाश्ते में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

पैनकेक बनाने की आसान विधि 

वैसे तो यह बड़ी ही आसानी से बनने वाली रेसिपी है इसमें मुख्य रूप से आटा, दूध एवं अंडा का इस्तेमाल होता है।

किन्तु कई देशों में इसकी रेसिपी वहाँ की संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार थोड़ी बहुत अलग हो सकती है। इसकी सरंचना की बात करे तो यह एक तरह समतल ब्रेड जैसा होता है जो जो मीठा भी हो सकता है और नही भी हो सकता है।

पैनकेक रेसिपी बहुत ही आसानी से बन जाता है और इसे बनाने के लिए बहुत सारे समाग्रियों की भी आवश्यकता नही पड़ती है तो आइए जानते है इसमें डाले जाने वाले सामाग्री के बारे में।

कैसे बनाए पैनकेक की रेसिपी How to make Pancake Recipe 

पैनकेक में डाले जाने वाले सामाग्री इस प्रकार है

आवश्यक निर्देश-

  • समय लगभग 20 मिनट
  • लाॅग- 2

समाग्री

  • गेहूं का आटा या मैदा-1 कप
  • दूध – एक कप या आवश्यकतानुसार
  • मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
  • चीनी – 1 चम्मच (पीसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर – एक चुटकी
  • बेकिंग सोडा – एक चुटकी
  • घी- एक चम्मच
  • चॉकलेट या कैरेमल – 2 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • नमक – 1 चुटकी
  • अंडा – 2
  • वनिला एसेंस – आधा छोटी चम्मच

वैसे तो पैनकेक कई अलग-अलग फ्लेवर का बना सकते है जैसे फ्रूट पैनकेक, लस्सी पैनकेक, चॉकलेट पैनकेक, किन्तु आज हम एक सामान्य प्लेन पैनकेक बनाने की विधि जानेगें तो चलिए जानते है इसे बनाने की विधि

पैनकेक बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में सारी सुखी समाग्री डाल कर मिला लें। इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा भी डालें।
  • अब इस मिश्रण में मक्खन डाले (मक्खन को डालने के पूर्व हल्का गर्म करके पिघला लें) और अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद अंडे को तोड़ कर उसकी सफेदी को अच्छे से फेट कर पैनकेक के मिश्रण में डालें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ी थोड़ी मात्रा में दूध डालते हुए ना ज्यादा पतला और ना ज्यादा गाढा घोल तैयार करें।
  • इस समय इसमें वनीला एसेंस भी डाल दें।
  • अब इस बैटर (घोल) को 15 मिनट के लिए ढक कर किनारे रख दे जिससे यह बैटर अच्छे से सेट हो जायेगा।
  • लगभग 15 मिनट के बाद के बाद हम देखेगे की यह बैटर हल्का फूल जाएगा और चलाने पर फ्लफी लगेगा।
  • तो लीजिये अब आपका बैटर पैनकेक बनाने के लिए बिलकुल तैयार है।

पैनकेक रेसिपी

पैनकेक बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल कर सकते है। पैन पर हल्का सा मक्खन या घी लगाए जिससे पैनकेक पैन से चिपकेगा नही।

पैनकेक पैन में डालने के पूर्व पानी की कुछ बूंदे डालकर यह सुनिश्चित करें की पैन बैटर डालने के लिए तैयार है या नही यदि पानी की बूंदे पैन पर चटकने लगे तो इसका मतलब है की पैन पैनकेक के लिए बिलकुल तैयार है।

अब एक बड़े चमचे की सहायता से बैटर को पैन पर डालें। याद रखे आप बैटर की जितनी मात्रा पैन पर डालेगे पैनकेक का आकार उसी हिसाब से छोटा या बड़ा होगा तो मेरे हिसाब से आप बैटर की मात्रा शुरू में कम रखें फिर उसके बाद धीरे-धीरे ज्यादा घोल डालते हुए पैनकेक का आकार बढ़ाए।

पैन में बैटर डालने के बाद थोड़ी सी घी या मक्खन पैनकेक के चारों और डालकर किसी बर्तन से लगभग एक से दो मिनट तक ढक कर पकाए।

लगभग 1-2 मिनट बाद पैनकेक के किनारों पर छोटे छोटे बुलबुले बनते नज़र आयेगें जो बनने के बाद फूटने लगते हैं यदि किनारों पर बने बुलबुले बन कर फुट जाए और वह तुरंत ना भर कर एक छेदे जैसा बन जाये तो इस वक्त आप पैनकेक को किसी कलछी की मदद से पलट सकते हैं।

अब दूसरी तरफ भी पैनकेक को हल्का सुनहरा होने तक पकाए। यदि आप पैनकेक का रंग और अधिक सुनहरा चाहते है तो इसे लघभग 30 सेकंड तक दोनों तरफ और अधिक देर तक पकाए।

पैनकेक दोनों ओर से सुनहरा ब्राउन हो जाये तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।

इसी तरह से एक एक करके सारे पैनकेक बना कर प्लेट में निकाल लें। तो लीजिये अब आपका पैनकेक बन आकर तैयार हो गया है।

अब इस स्वादिष्ट पैनकेक को आप फ्रूट जैम, पीनट बटर, सिरप, जैली, शहद, चाकलेट चिप्स, बटर, क्रीम आदि के साथ सर्व कर सकते हैं जो खाने में काफी लजीज होता है।

हेल्दी पैनकेक को और पौष्टिक कैसे बनाएं?

पैनकेक को हेल्दी बनाने का मतलब केवल चीनी कम करना नहीं है। इसकी पूरी सामग्री को संतुलित करना भी महत्वपूर्ण है। आप अपनी पसंद के अनुसार कई पौष्टिक चीजें इसमें शामिल कर सकते हैं।

ओट्स का इस्तमाल

ओट्स पैनकेक को अधिक फाइबर वाला बनाने का आसान तरीका है। अगर आपको ओट्स का स्वाद पसंद नहीं है, तो ओट्स और गेहूं के आटे को मिलाकर भी बैटर बनाया जा सकता है।

केला मिलाएं

केला पैनकेक को प्राकृतिक मिठास और नरम बनावट देता है। बहुत ज्यादा चीनी डालने की बजाय पके हुए केले का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया सीड्स और अलसी जैसे विकल्प पैनकेक को अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इन्हें बैटर में मिलाने के अलावा ऊपर से भी डाला जा सकता है।

फलों की टॉपिंग

चॉकलेट सिरप या ज्यादा मीठे सॉस की जगह केले, सेब, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या दूसरे पसंदीदा फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पैनकेक देखने में भी आकर्षक लगता है।

अलग-अलग तरह के हेल्दी पैनकेक

एक ही रेसिपी को बार-बार खाने से स्वाद में बोरियत हो सकती है। इसलिए हेल्दी पैनकेक के कई अलग-अलग रूप बनाए जा सकते हैं।

बनाना ओट्स पैनकेक

इसमें ओट्स और पके केले का इस्तेमाल किया जाता है। यह सबसे आसान विकल्पों में से एक है और इसमें अतिरिक्त मिठास की जरूरत भी कम पड़ती है।

एप्पल दालचीनी पैनकेक

सेब को छोटे टुकड़ों में काटकर बैटर में मिलाएं और थोड़ा दालचीनी पाउडर डालें। इससे पैनकेक में हल्की खुशबू और प्राकृतिक मिठास आती है।

कोको पैनकेक

अगर आपको चॉकलेट का स्वाद पसंद है, तो बिना ज्यादा चीनी डाले थोड़ी मात्रा में अनस्वीटेंड कोको पाउडर मिलाया जा सकता है। ऊपर से केला और कुछ कटे हुए मेवे डालकर इसे सर्व किया जा सकता है।

मल्टीग्रेन पैनकेक

गेहूं, ओट्स और अन्य अनाज के आटे को मिलाकर मल्टीग्रेन पैनकेक बनाया जा सकता है। इससे नाश्ते में अलग-अलग अनाज शामिल करने का अवसर मिलता है।

प्रोटीन-फोकस्ड पैनकेक

पैनकेक में दही या अपनी डाइट के अनुसार अन्य प्रोटीन स्रोत शामिल किए जा सकते हैं। यदि आप किसी विशेष प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी सामग्री और अपनी आहार संबंधी जरूरतों के अनुसार मात्रा तय करें।

आवश्यक कुकिंग निर्देश 

पैनकेक फ्लफी बने इसके लिए इसके बैटर पर ध्यान देना आवश्यक है इसका बैटर ना अधिक गाढा होना चाहिए और न अधिक पतला।

पैनकेक में अधिक मिठास के लिए उसमें चॉकलेट चिप्स डाल सकते हैं।

यदि आप पैनकेक में अंडा डालना चाहते है तो मिश्रण को घोलने से पहले अंडे की सफेदी को अच्छे से फेट कर हीं उसे मिश्रण में डाल कर मिलाए।

पैनकेक बनाते वक्त पैन को हमेशा मध्यम-कम आंच पर रखें।

पैनकेक बनाते समय होने वाली सामान्य गलतियां

हेल्दी पैनकेक बनाते समय कुछ छोटी गलतियां इसकी बनावट और स्वाद को प्रभावित कर सकती हैं।

बहुत पतला बैटर: इससे पैनकेक आसानी से टूट सकता है।
बहुत गाढ़ा बैटर: इससे पैनकेक अंदर से ठीक से नहीं पकता।
बहुत तेज आंच: बाहर से पैनकेक जल्दी ब्राउन हो सकता है, जबकि अंदर का हिस्सा कच्चा रह सकता है।
बहुत ज्यादा तेल: इससे हेल्दी रेसिपी का कुल फैट और कैलोरी बढ़ सकती है।
पैन जल्दी पलटना: पैनकेक को तब पलटें जब किनारे सेट होने लगें और ऊपर छोटे बुलबुले दिखाई दें।

क्या हेल्दी पैनकेक रोज खाए जा सकते हैं?

पैनकेक को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, लेकिन रोज एक ही भोजन पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। नाश्ते में अलग-अलग खाद्य पदार्थ शामिल करने से डाइट में विविधता बनी रहती है।

किसी भी भोजन की तरह पैनकेक की मात्रा भी महत्वपूर्ण है। यदि पैनकेक में पौष्टिक सामग्री इस्तेमाल की गई है और उसकी टॉपिंग में अतिरिक्त चीनी या बहुत अधिक वसा नहीं है, तो यह एक अच्छे नाश्ते का हिस्सा बन सकता है।

हेल्दी पैनकेक के साथ क्या परोसें?

पैनकेक को केवल सिरप के साथ परोसना जरूरी नहीं है। इसके साथ कई बेहतर विकल्प आजमाए जा सकते हैं।

  • ताजे फल
  • सादा दही
  • बिना अतिरिक्त चीनी वाला नट बटर
  • कटे हुए बादाम और अखरोट
  • केले के स्लाइस
  • थोड़ी मात्रा में शहद
  • दालचीनी पाउडर
  • घर पर तैयार किया गया फल मिश्रण

अगर आप नाश्ते को अधिक संतुलित बनाना चाहते हैं, तो पैनकेक के साथ दही, फल या अपनी जरूरत के अनुसार कोई अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं।

धयान रखें

पैनकेक बनाते समय उसे कलछी से दबाने का प्रयास न करें इससे पैनकेक अच्छे से फूलते नहीं है।

प्लेट में पैनकेक को एक के ऊपर एक नहीं रखें इससे वे दब जायेगें और साथ हीं साथ उनमें नमी भी आ जाएगी।

निष्कर्ष

घर पर हेल्दी पैनकेक बनाना आसान, किफायती और स्वादिष्ट तरीका है जिससे सामान्य नाश्ते को अधिक पौष्टिक बनाया जा सकता है। ओट्स, केला, दही, दूध, फल, बीज और मेवों जैसी सामग्री की मदद से बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट पैनकेक तैयार किए जा सकते हैं।

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी flexibility है। आप अपनी पसंद के अनुसार केला, सेब, दालचीनी, कोको, मेवे या ताजे फल जोड़ सकते हैं। इसी तरह जरूरत के अनुसार गेहूं और ओट्स का अनुपात भी बदला जा सकता है।

अगली बार जब आपको सुबह जल्दी तैयार होने वाला स्वादिष्ट नाश्ता चाहिए, तो बाजार के पैकेज्ड विकल्पों की जगह घर पर बने हेल्दी पैनकेक को जरूर आजमाएं। सही सामग्री, नियंत्रित मात्रा और संतुलित टॉपिंग के साथ यह नाश्ता स्वाद और पोषण दोनों का अच्छा मेल बन सकता है।

इस आर्टिकल में मैं पैनकेक रेसिपी घर पर आसानी से बनाने की विधि शेयर की हूँ। यदि आपको यह रेसिपी पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों एवं परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें जिससे वे भी इस रेसिपी का लुफ्त उठा सकें और आपको यह रेसिपी कैसा लगा हमें कमेन्ट बॉक्स पर लिख कर अवश्य बताए।

इसे भी पढ़ें 

मसाला डोसा बनाने की विधि एकदम आसान तरीका masala dosa recipe in hindi

घर पर आसानी से बनाइये क्रिस्पी मसाला डोसा | Bajar jaisi masala dosa recipe in hindi

इडली का घोल बनाने की विधि (idli batter for soft idli in hindi)  

बिलकुल बाजार जैसी स्पंजी इडली घर पर कैसे बनाए | bajar jaisi Idli banane ki vidhi

DMCA.com Protection Status
Scroll to Top